राजस्थान महिला निधि योजना 2023: Mahila Nidhi Yojana रोजगार ऋण आवेदन, लाभ

महिला निधि योजना राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा संचालित की गई है, इस योजना की घोषणा 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस के शुभ अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा की गई थी।

भारत देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान ही एक ऐसा राज्य है, जहां महिला निधि योजना की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपए तक के बजट की मंजूरी दी गई है, राजस्थान राज्य में महिला निधि योजना की स्थापना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है।

राजस्थान महिला निधि योजना
राजस्थान महिला निधि योजना Mahila Nidhi Yojana

राजस्थान महिला निधि योजना 2023:

राजस्थान राज्य में रहने वाली जो भी महिलाएं अपने रोजगार के लिए अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है। उन्हें योजना के माध्यम से केवल 2 दिनों के अंदर बैंक से 40,000 रूपए तक की लोन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी, महिला निधि योजना गरीब महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए वर्ष 2023 में शुरू की गई है।

जैसे ही हमने आपको बताया है इस योजना की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री जी ने 2022 में की थी लेकिन इस योजना की शुरुआत 2023 में हुई है, और राजस्थान राज्य में महिला निधि योजना को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने 50 करोड़ रुपए तक का लोन देने का ऐलान किया था।

राजस्थान राज्य में अगर वर्तमान समय की बात करें तो राज्य के 33 जिलों में 2.70 लाख स्वयं सहायता समूहों को बनाया जा चुका है, और इन सभी समूहों के अंतर्गत करीबन 30 लाख गरीब परिवार की महिलाओं को जोड़ा गया है, और सन 2023-24 तक महिलाओं के लिए करीबन 50 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन तैयार किया जाएगा, जिसमें करीबन 60 लाख महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

राजस्थान महिला निधि योजना में कुल 36 लाख गरीब परिवार की महिलाओं को जोड़ा जाएगा और अपना रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक से लोन का लाभ दिया जाएगा।

योजना का नाम राजस्थान महिला निधि योजना
वर्ष2023
राज्य राजस्थान
लाभार्थी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
योजना शुरू की गईश्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
अधिकारी वेबसाइट CLICK HARE
उद्देश्यमहिलाओं को रोजगार हेतु लोन देना

महिला निधि योजना का क्या उद्देश्य है?

महिला निधि योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसलिए राजस्थान मुख्यमंत्री जी ने अपने राज्य में महिला निधि योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने के लिए और राज्य महिलाएं भी अपना बिजनेस शुरू कर सके इसलिए उन्हें बैंक से 40 हजार तक का लोन दिया जाएगा।

देश के हर राज्य में 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस दिन के शुभ अवसर पर ही राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री जी ने कहा था।

कि अगर महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार दिलाना है तो उसके लिए महिलाओं को भी रोजगार दिलाना जरुरी है जिससे महिलाएं भी किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहेंगी।

राजस्थान महिला निधि योजना से लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान महिला निधि योजना के दौरान महिलाओं को 40 हजार रुपए तक का लोन दो दिनों के अन्दर दिया जाएगा।
  • इस योजना का गठन राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् के द्वारा किया गया है।
  • महिला निधि योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए लोन की सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
  • राजस्थान राज्य के 33 जिलों में 2.70 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन बनाया गया है और इस ग्रुप के अंतर्गत लगभग 30 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है।
  • महिला निधि योजना के तहत सन 2023 में तकरीबन 50 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन बनाया जाएगा और इस समूह में राजस्थान राज्य के 6 लाख परिवारों की महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
  • यानि कुल मिलाकर 36 लाख गरीब परिवार की महिलाओं को राजस्थान महिला निधि योजना का लाभ मिलेगा।
  • महिला निधि योजना की शुरुआत सबसे पहले तेलंगाना सरकार ने की थी जो अब राजस्थान सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने के लिए की गयी है।

योजना से जुड़ी पात्रता एवं जरुरी दस्तावेज

अगर आप राजस्थान महिला निधि योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उसके लिए आपके पास नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।

  1. एक पासपोर्ट साइज फोटो
  2. आधार कार्ड
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. बैंक पासबुक
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  7. राजस्थान राज्य की मूल निवासी महिला ही योजना में आवेदन करने की पात्र हैं

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana में आवेदन कैसे करें?

राजस्थान राज्य की जो महिलाएं लोन प्राप्त करने के लिए महिला निधि योजना में आवेदन करना चाहती है ,उन्हें अभी आवेदन करने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। क्योकि राजस्थान सरकार ने इस योजना को शुरू करने की सिर्फ घोषणा की है, जल्द ही योजना में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तब हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान महिला निधि योजना में आवेद करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

राजस्थान महिला निधि योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

राजस्थान महिला निधि योजना क्या है?

राजस्थान महिला निधि योजना एक ऐसी योजना है ,जिसमें राज्य की महिलाओं का अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए बैंक से 40 हजार तक का लोन दिया जाएगा।

महिला निधि योजना में कितने तक लोन दिया जाएगा?

महिला निधि योजना में राजस्थान राज्य की कोई भी महिला अपना रोजगार स्थापित करने के लिए दो दिन के अन्दर 40000 रूपए तक का लोन बैंक से ले सकती हैं।

राजस्थान महिला निधि योजना से लोन किसे दिया जाएगा?

राजस्थान राज्य रहने वाली सभी महिलाएं जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह महिलाएं लोन लेने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ सकती है।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का गठन कैसा हुआ?

महिला निधि योजना का गठन राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा किया गया है।

Leave a Comment

Join Telegram