पीएम किसान FPO योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | एप्लीकेशन फॉर्म

केंद्र सरकार ने देश में 10 हजार FPO को खोलने के लिए पीएम किसान FPO योजना को शुरू किया है। FPO एक किसान उत्पादक संघठन एक प्रकार का किसान समूह है जोकि कंपनी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत होते है। और इनका काम किसानी कामों को आगे बढ़ाना है।

सरकार ने आने वाले 5 वर्षों में पीएम किसान FPO योजना पर 5 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए का बजट व्यय करना है। इस लेख के अंतर्गत आपको किसान किसान एफपीओ क्या है, इसके उद्देश्य एवं लाभ, विशेषताएँ, पात्रताएँ, जरुरी प्रमाण-पत्र और साथ में आवेदन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दी जाएगी।

pm kisan fpo scheme पीएम किसान FPO योजना
पीएम किसान FPO योजना

पीएम किसान FPO योजना

योजना का नामपीएम किसान FPO योजना
सम्बंधित विभागकृषि एवं किसान कल्याण विभाग विभाग
उद्देश्यकिसान को आर्थिक एवं कृषि लाभ देना
लाभार्थी देश के किसान
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलhttps://enam.gov.in

पीएम किसान FPO योजना 2023

PM Kisan FPO Scheme के अंतर्गत यदि संघठन मैदानी स्थानों पर कार्यरत है तो उसमे न्यूनतम 300 किसान सम्मिलित होने चाहिए और यदि संघठन पर्वतीय क्षेत्र में कार्यान्वित है तो इसमें 100 किसान जुड़े होने चाहिए। इस नियम को पूर्ण करने पर ही योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने की इच्छा रखने वाले देश के सभी किसानो को अपने अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करना है।

पीएम किसान एफपीओ योजना लाभार्थी किसानो को अन्य भी फायदे पहुँचाएगी जैसे संघठन के सदस्य किसानो को अपनी फसल के लिए बाजार मिलेगा। इसके अलावा खाद, बीज, दवा एवं खेती के उपकरण इत्यादि खेती के लिए आवश्यक वस्तुओ की ख़रीददारी भी सरल हो जाएगी। FPO प्रणाली में किसान अपनी फसल का सही मूल्य भी पाएंगे।

इसे भी पढ़े : फार्म मशीनरी बैंक योजना : रजिस्ट्रेशन (Farm Machinery Bank)

FPO क्या होता है?

FPO एक तरह का पूर्ण किसान संघठन होता है जोकि अपने सदस्य किसानो के फायदे में काम करता है एवं यह कंपनी एक्ट के तहत पंजीकृत भी होता है। पीएम किसान FPO योजना इस प्रकार के किसान संगठनों को मदद एवं उन्नति प्रदान करेगी। सरकार की यह स्कीम इन किसान संघठनो को 15 लाख रुपए तक की वित्तीय मदद देगी। इस प्रकार से देश के किसानो को अन्य व्यापारों की भाँति खेतीबाड़ी से फायदा मिलेगा।

पीएम किसान एफपीओ योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 11 किसानो को एक समूह बनाकर अपनी कंपनी को पंजीकृत करना है। FPO संघठन को सरकार की ओर से वो सभी लाभ मिलेंगे जोकि एक कंपनी को मिलते है। योजना में यह लाभ राशि 3 वर्षों में दी जाएगी। साथ ही इस योजना के द्वारा देश में 10 हजार नए किसान संघठन भी तैयार किये जायेंगे।

पीएम किसान FPO योजना के उद्देश्य

हम सभी इस बात से परिचित है कि देशभर के किसानो के आर्थिक हालत अच्छे नहीं है। उनको अपने खेतीबाड़ी के काम से कुछ विशेष फायदा नहीं मिलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश की सरकार ने किसानो को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से पीएम किसान एफपीओ योजना 2023 को लॉन्च किया है।

यह योजना किसान उत्पादक संघठन (FPO) को सरकार से 15-15 लाख रुपए की वित्तीय मदद देगी। इस प्रकार से यह योजना देश के खेती क्षेत्र को उन्नति देने का काम करेगी। साथ ही खेती करने वाले किसानो की आय में भी वृद्धि होगी। अब देश के किसान उसी प्रकार से लाभ ले सकेंगे जैसे व्यापार में होता है।

पीएम किसान FPO योजना में जरुरी पात्रताएँ

  • व्यक्ति किसानी के काम से जुड़ा हो।
  • वह भारत का नागरिक हो।
  • मैदानी क्षेत्र में एक FPO में न्यूनतम 300 किसान हो।
  • पर्वतीय क्षेत्र में एक FPO में न्यूनतम 100 किसान हो।
  • FPO के पास अपनी खेती लायक ज़मीन हो और उसको समूह का भागीदार होना भी जरुरी है।

पीएम किसान FPO योजना में जरुरी प्रमाण-पत्र

  • किसान का आधार कार्ड
  • निवासी प्रमाणपत्र
  • ज़मीन संम्बधी प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय के प्रमाणपत्र
  • नवीनतम पासपोर्ट फोटो
  • बैंक खाता की जानकारी
  • मोबाइल नंबर

पीएम किसान FPO योजना में आवदेन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपने राष्ट्रीय कृषि बाजार के आधिकारिक पोर्टल की वेबसाइट https://enam.gov.in को ओपन करना है।
  • पोर्टल के होम पेज पर आपने “FPO” विकल्प को चुनना है। choosing fpo option
  • अब आपने “Registration” विकल्प को चुनना है। choosing registration option
  • नए पेज में आपको एक आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा जिसमे आपने मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, पिन कोड, जिला, मोबाइल नंबर, कंपनी नाम, ईमेल इत्यादि के सही विवरण दर्ज़ करने है। filling details in registration form
  • इसके बाद आपने अपनी बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी को अपलोड कर देना है।
  • ये सभी कुछ करने के बाद आपने “Submit” बटन को दबाना है। upload documnets and submit form
  • इसके बाद आपका आवेदन FPO योजना में पूर्ण हो जाएगा।

पीएम किसान FPO योजना की लॉगिन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपने राष्ट्रीय कृषि बाजार के आधिकारिक पोर्टल की वेबसाइट को ओपन करना है।
  • पोर्टल के होम पेज पर “FPO” विकल्प को चुन लें।
  • अब आपने “Login” विकल्प चुनना है।
  • नए पेज में लॉगिन फॉर्म में आपने अपना यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज़ करके “Login” बटन दबाना है।
  • इसके बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें :- किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2023 लाभार्थी सूची

पीएम किसान FPO योजना से किसान की आय

केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 5 प्रदेशों में मधुमक्खी पालक की स्थापना करने की घोषणा की है। यह काम भारत सरकार की पीएम किसान FPO योजना के तहत होगा और सरकार 10 हजार नए FPO भी बनाएगी। 26 नवंबर 2020 में देश के 5 जिलों में FPO की शुरुआत की गयी है। ये सभी पांच जिले मध्य प्रदेश के मुरैना, पश्चिम बंगाल का सुन्दरबन, बिहार का पूर्वी चम्पारण, राजस्थान का भरतपुर एवं उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का नाफेड है।

  • इस प्रकार से मधुमक्खी पालन से देश को वैश्विक स्तर पर शहद उत्पादन में उन्नति मिलेगी। उक्त सभी पांच जिलों में FPO के द्वारा 4 से 5 हजार शहद उत्पादकों को फायदा होगा और 60 हजार क्विण्टल शहद का उत्पादन होगा। इस शहद को नफेड की सहायता से उपभोक्ता तक पहुँचाने का काम होगा। SPO से जुड़े सभी सदस्य संघठनो को अपनी गतिविधियों का प्रबंधन करने का मौका रहेगा ताकि वे मार्केट में अच्छी पहुँच बना सकेंगे।
  • यह पोर्टल किसानो को फायदा देगी एवं उनकी आय में वृद्धि करेगी। पीएम किसान FPO योजना में सरकार ने 500 करोड़ रुपए के बजट को एटीएम निर्भर भारत मिशन के तहत भी आवण्टित किया है। देश के प्रत्येक किसान की आय को दुगना करने के लिए FPO की एक विशेष भागीदारी रहेगी।
पीएम किसान FPO के बिन्दु
  • PM Kisan FPO Scheme केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • FPO का विस्तृत रूप Farmer Producer Organisation है।
  • ये एक प्रकार का किसान संघठन है जिसमे सिर्फ किसान ही सदस्य होते है।
  • FPO के द्वारा लाभार्थी किसानो को तकनीक, मार्केटिंग, लीन, प्रोसेस, सिचाई इत्यादि की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
  • किसानो को PM Kisan FPO Scheme के अंतर्गत 15 लाख रुपए तक का लोन मिल सकेगा।
  • एक FPO को भारतीय कंपनी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत करवाया जा सकेगा।
  • साथ ही किसानो को संगठन के द्वारा बीज, खाद, उपकरण, मार्केटिंग लिंकेज, प्रशिक्षण, नेटवर्किंग, आर्थिक सहायता इत्यादि भी मिल सकेगी।
  • यह संघठन किसान को हर प्रकार के काम में सहायता देने की कोशिश करेगा।
  • साथ ही किसानो को अपनी उत्पादकता में वृद्धि के लिए भी मदद मिलेगी।
  • पीएम किसान एफपीओ योजना में देश के सभी जिलों के ब्लाक में एक FPO अनिवार्य होगा।
  • आकांक्षा रखने वाले जिलों में यह संघठन प्राथमिक रूप से कार्य करेगा।
  • FPO के द्वारा सही प्रशिक्षण एवं हैंड हैंडलिंग दी जाएगी। इसके साथ ही SBO स्तर पर प्राइमरी ट्रेनिंग भी भी दी जाएगी।
  • देश के पर्वतीय क्षेत्र जैसे उत्तर पूर्व में एक FPO में न्यूनतम 100 सदस्य होंगे और मैदानी क्षेत्रो में एक FPO में न्यूनतम 300 सदस्य होंगे।
पीएम किसान FPO योजना के फायदे
  • धनराशि की पेमेंट सीधे FPO/FPC के बैंक अकाउंट में होगी और इसके बाद ये अन्य सदस्यों के खातों में पहुँचा सकेंगे।
  • स्टोरेज, छटनी, ग्रेडिंग एवं पैकिंग की सुविधा के स्थापित होने के प्रावधान होंगे।
  • व्यक्तिगत डैशबोर्ड की व्यवस्था एवं वस्तुओ के आने, क्वालिटी एवं मूल्य के सही समय के विवरण होंगे।
  • FPO किसान को सामूहिक सौदेबाजी करने के ताकत देगा और उनको फसल का सही दाम दिलवाने में सहायता करेगा।
  • यह FPO खासतौर पर आदिवासी इलाकों एवं 100 इच्छुक जिलों के ब्लॉक लेवल पर स्थापित होंगे जिससे योजना में ठीक से फैलाव हो।

पीएम किसान FPO योजना

पीएम किसान FPO योजना क्या है?

यह केंद्र सरकार की कृषि उत्पादक संघठन योजना है जिसमे किसानो के समूह बनाये जाते है। इनके सदस्य किसानी करने वाले लोग ही बन पाते है।

किसान FPO से छोटे किसान को क्या फायदा होगा?

छोटे किसान FPO के सदस्य बनकर फायदा ले सकते है। ऐसे किसानो को ज़मीन रहित होने अथवा खेती में जो भी परेशानी आती है उनसे मुक्ति मिलेगी।

किसान FPO की क्या भूमिका है?

FPO एक करार के रूप में अपने सदस्य किसानो के लिए काम करेगा और इसमें इनपुट से आउटपुट तक सम्मिलित रहेंगे। यह लाभार्थी किसानो के हिस्से की अर्थव्यवस्था एवं सौदेबादी में मज़बूती देगा। बिक ना पाने के लॉट के लिए FPO/FPC से लॉजिस्टिक्स की सुविधा मिलेगी।

एक किसान को FPO स्कीम से कैसे भुगतान होता है?

सबसे पहले पूरी भुगतान राशि FPO के खाते में आएगी और बाद में सभी किसान सदस्यों के खातों में हस्तांतरित होगी। भुगतान के विवरण को eNAM पोर्टल पर देख सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram