महासागर के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी | Ocean Name in Hindi

Ocean Name in Hindi :- हमारी पृथ्वी का 70 प्रतिशत भाग पानी से आच्छादित है और भूभाग की सीमा को छूने वाले महासागर भी है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले इन महासागर के नाम भी अलग-अलग है। पृथ्वी के नक़्शे अथवा ग्लोब को देखने पर हमे जो भाग नीले रंग में दिखता है वही महासागर है। किसी महासागर के छोटे-छोटे हिस्से को सागर या समुद्र कहते है। दुनिया का लगभग 98 प्रतिशत लवण पानी सागरो में ही मिलता है और मात्र 2 प्रतिशत भाग ही नदी, झील, भूमिगत स्थान एवं जमीन पर मौजूद है।

महासागर के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी | Ocean Name in Hindi
महासागर के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी | Ocean Name in Hindi

धरती के महासागर

महासागर क्या है

धरती पर महासागर जलमंडल के एक मुख्य भाग होते है जो कि खारे जल का विशाल भण्डार है। इन्हे अंग्रेजी भाषा में ओसियन (Ocean) कहा जाता है। महासागर पृथ्वी के 96.6 क्षेत्र पर कब्जा किये हुए है। अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी का रंग नीला दिखता है जिसकी वजह ये विशाल महासागर ही है। धरती पर महासागर एवं सागरो का कुल क्षेत्रफल करीबन 367 मिलियन वर्ग किमी है। धरती के सात महाद्वीपों को महासागर ही आपस में जोड़े रखते है।

प्रशांत महासागर

महासागर के नाम प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा महासागर है जोकि धरती के महासागरीय विभाजन में सर्वाधिक गहरा भी है। पेसिफिक शब्द लैटिन भाषा से है जिसका अर्थ ‘शांतिपूर्ण महासागर’ है। किन्तु यहाँ पर एक रिंग ऑफ फायर नामक क्षेत्र है जोकि विभिन्न ज्वालामुखियों का समूह है। इस महासागर का कुल आकार धरती के आकार से बड़ा है। महासागर को भूमध्य रेखा उत्तरी एवं दक्षिणी भाग में बाँटती है। यहाँ पर मरियाना ट्रेंच सर्वाधिक गहरी खाई है जिसमे सबसे गहरा बिंदु चैलेंजर है।

  • यह महासागर त्रिभुजाकार है और इसका क्षेत्रफल करीबन 165241341 वर्ग किमी है।
  • इसमें दुनिया के सभी महासागरों का 45.8 प्रतिशत पानी मौजूद है।
  • इसके शीर्ष पर बेरिंग जलमरूमध्य में है जोकि घोड़े के खुर के आकार का है।
  • महासागर के पूर्वी किनारो पर पहाड़ के क्रम फैले है और सागरीय मैदान बहुत ज्यादा पतले है।
pacific ocean

हिंद महासागर

महासागर के नाम पृथ्वी में हिन्द महासागर तीसरा सर्वाधिक विशाल सागर है चूँकि यह पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल की कुल मात्रा का 20 प्रतिशत अपने में समाहित किये हुए है। यह महासागर उत्तर में भारतीय उपमहाद्वीप, पश्चिम में पूर्वी अफ्रीका, पूर्व में भारत-चीन, सुन्दा द्वीप समूह एवं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण में दक्षिण ध्रुवीय महासागर से घिरा हुआ है। किन्तु इसको भारत देश के नाम पर ‘हिन्द महासागर’ नाम दिया गया है। भारतीय प्राचीन शास्त्रों में हिन्द महासागर को रत्नाकर नाम दिया गया है। इस समुद्र में पानी की कुल मात्रा 29,21,31,000 घन किमी तक का अनुमान है।

  • सागर की सीमाओं पर पुराने पठारी भूखंड दर्शाते है कि महासागर में गहराइयों एवं खाइयों की कमी है।
  • हिन्द महासागर का मेडागास्कर द्वीप दुनिया का चौथा सर्वाधिक बड़ा द्वीप भी है।
  • 20वीं सदी तक हिन्द महासागर को ‘अज्ञात महासागर’ कहते थे।
  • 1960 से 1965 के अध्य अंतरराष्ट्रीय हिन्द महासागरीय अभियान से महासागर की तली के विशिष्ठ तथ्यों का पता चला।
indian ocean

अटलांटिक महासागर

यूरोप एवं अफ्रीका महाद्वीप को नई दुनिया से अलग करने वाली बड़ी जलसंधि को ‘अटलांटिक महासागर’ अथवा अंध महासागर कहते है। यह महासागर अंग्रेजी के 8 अंक या अक्षर S के जैसा आकार रखता है और इसकी चौड़ाई की तुलना में लम्बाई बहुत कम है। इसकी अधिकतम चौड़ाई 5 हजार किमी है। इसके दक्षिणी भाग में कोई स्थलीय स्थल नहीं है किन्तु उत्तरी दिशा में ग्रीनलैंड एवं आइसलैंड इत्यादि द्वीप है और चारो तरफ बहुत से सीमान्त सागर एवं महाद्वीपीय मग्नतट के हिस्से फैले है। समुद्र के बीच में मध्यवर्ती कटक मौजूद है यहाँ पर विभिन्न द्वीप जैसे आइसलैंड, ओजोर्स एवं बारामुण्डा इत्यादि है। साथ ही यह दुनिया का सर्वाधिक ऊँचा पानी वाला समुद्र भी है।

  • यह विश्व के 20 प्रतिशत भाग में फैलाव रखता है।
  • यहाँ एक तत्रिकोणीय स्थान है जोकि बरमूडा त्रिकोण कहलाता है। यह क्षेत्र विवादस्पद रूप से जहाजों के गुम होने के लिए कुख्यात है।
  • विश्व प्रसिद्ध बड़ा जहाज टाइटैनिक भी 1912 में इसी महासागर में डूब गया था।
  • ये जहाज एवं हवाई जहाज द्वारा पार किया गया पहला महासागर है।
atlantic ocean

दक्षिणी / अंटार्कटिक महासागर

इस महासागर को 8 जून 2021 में नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी ने मान्यता प्रदान की थी और इसका नाम दक्षिणध्रुवीय महासागर भी कहते है। यह महासागर दुनिया के सर्वाधिक दक्षिण में मौजूद है। महासागर क्षेत्र में उत्तर की तरफ बहने वाला ठण्डा अंटार्कटिक पानी का मिलाप गर्म उप-अंटार्कटिक पानी से होता है। विद्वानों में महासागर की उत्तरी सीमा के विषय में मतभेद है और बहुत विद्वान इसके होने को भी नहीं मानते है।

  • यह महासागर व्हेल मछली के शिकार के लिए काफी लोकप्रिय है।
  • ये अन्टार्टिका महाद्वीप को हर ओर से घेरे हुए है जबकि महाद्वीप महासागर को घेरे रखते है।
  • यह तीन दूसरे महासागरों को छूता है – प्रशांत, अटलांटिक एवं हिन्द महासागर।
Southern-Ocean

यह भी पढ़ें :- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

आर्कटिक महासागर

महासागर के नाम यह धरती का सबसे छोटा महासागर है और सर्वाधिक उथला भी। उत्तरी ध्रुव के पास स्थित होने की वजह से यह सबसे ठण्डा महासागर भी है। महासागर को यूरेशिया एअव्म उत्तरी अमेरिका ने घेरा हुआ है। अपनी स्थिति के कारण महासागर वर्षभर आंशिक रूप से भर्फ से घिरा रहता है। सर्दी की ऋतु में तो यह पूरी तरह से बर्फ से ढँक जाता है। यह आर्कटिक भूमध्य सागर एवं आर्कटिक सागर के नाम से भी जाना जाता है। महासागर का सर्वाधिक गहन स्थल ‘यूरेशियन बेसिन’ में मौजूद ‘लाइक डीप’ है।

  • यह 6 देशों के किनारो को धोता है।
  • सर्दी में अधिक बर्फ होने से समुदी संचार नहीं हो पाता है।
  • यहाँ के नागरिक अपने सम्बन्धियों की तुलना में गर्म जल में ज्यादा समय तक जिन्दा रहते है।
  • गर्म सागरो की अपेक्षा यहाँ पर जीवन में विविधता ज्यादा अधिक नहीं है।
  • बहुत सी धाराएँ कचरा लेकर आती है और महासागर के ताल एवं सतह में काफी कूड़ा इकठ्ठा हो जाता है।
Arctic-Ocean

महासागर के नाम से जुड़े प्रश्न

भारत के पास कितने महासागर है?

भारत की तीन दिशा में बंगाल की खाड़ी (पूर्व), हिन्द महासागर (दक्षिण) एवं अरब सागर (पश्चिम) मौजूद है।

सबसे बड़ा सागर कौन सा है?

धरती के सागरों में सबसे बड़ा सागर ‘दक्षिण चीन सागर’ है।

किस महासागर का जल मीठा है?

अटलांटिक महासागर के ताल में कुछ मीठे पानी के स्त्रोत मिले है।

Leave a Comment

Join Telegram