दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2023

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2023: दोस्तों अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है की दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है ? पर इसे लेकर भी बहुत से जवाब आपको मिलते हैं जैसे क्षेत्रफल में बड़ा, जनसंख्या के आधार पर या आर्थिक स्थिति या तकनिकी के अनुसार ऐसे में कौन सा देश किस क्षेत्र में अधिक बड़ा है यह याद रखना मुश्किल हो जाता है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से हम आपके सारे डाउट्स को दूर करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है और किस क्षेत्र में है साथ ही हमारा देश अन्य देशों की तुलना किस स्थान पर आता है, इसकी पूरी जानकारी सांझा करेंगे, जिसके लिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

यह भी देखें :- दुनिया में कुल कितने मुस्लिम देश है

Table of Contents

जाने दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2023

दुनिया के सबसे बड़े देश की बात करें तो दुनिया के सभी देशों की जनसंख्या, क्षेत्रफल, तकनिकी में कोई ना कोई अंतर जरूर देखने को मिलता है, जैसे यदि किसी देश की जनसंख्या अधिक है तो उसका क्षेत्रफल कम हो सकता है, यदि उस देश का क्षेत्रफल अधिक है तो वहाँ की जनसंख्या कम हो सकती है, ऐसे में दुनिया के सभी देशों की लिस्ट में हमारा भारत जनसंख्या, क्षेत्रफल, तकनीकी आदि में किस स्थान पर आता है, चलिए जानते हैं इसकी सम्पूर्ण जानकारी।

क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के 20 सबसे बड़े देशों की सूची

देश कुल क्षेत्रफल (Total Area km2)
रूस (Russia)17,098,242
कनाडा (Canada)9,984,670
यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका (USA)9,833,517
चीन (China)9,596,960
ब्राजील (Brazil)8,515,770
ऑस्ट्रेलिया (Australia)7,741,220
इंडिया (India)3,287,263
अर्जेंटीना (Argentina)2,780,400
कजाकिस्तान (Kazakhstan)2,724,900
अल्जीरिया (Algeria)2,381,741
डोमिनिकन रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (DR Congo)2,344,858
ग्रीनलैंड (Greenland)2,166,086
सऊदी अरब (Saudi Arabia)2,149,690
मैक्सिको (Mexico)1,964,375
इंडोनेशिया (Indonesia)1,904,569
सूडान (Sudan)1,886,068
लीबीया (Libya)1,759,540
ईरान (Iran)1,648,195
मंगोलिया (Mongolia)1,564,110
पेरू (Peru)1,285,216

दुनिया के 5 सबसे बड़े देश क्षेत्रफल के आधार पर

1. रूस

दुनिया के सभी देशों में क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस सबसे बड़ा देश है, इसका क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर (6,601,665 मील2) है, इसे इस क्षेत्रफल में से 720,500 के क्षेत्र में केवल पानी है, जबकि बाकी के 16,377,742 में भूमि फैली है। इस देश की भूमि दो महाद्वीपों एशिया के साथ-साथ यूरोप में भी है, यहाँ की कुल जनसंख्या वर्तमान में कुल 146,039,069 है, जो इसके क्षेत्रफल के आधार पर काफी कम है। रूस अपनी सीमा 14 देशों से साँझा करता है जिनमे (बेलारूस, चीन, एस्टोनिया, लिथुआनीया, लातविया, अजरबेजान, फ़िनलैंड, जॉर्जिया, कजाकस्तान, उत्तर कोरिया, यूक्रेन, मंगोलिया, पोलैंड, नॉर्वे) शामिल हैं।

  • देश का कुल क्षेत्रफल – 17,098,242 km2
  • विश्व में स्थान (क्षेत्रफल अनुसार) – पहला
  • कुल क्षेत्रफल में भूमि क्षेत्र – 16,376,870 किमी2
  • देश का क्षेत्रफल विश्व के भू-भाग का कितना% है – 11.52%
  • देश में कुल प्रदेश – 83 (46 प्रांत, 21 गणराज्य, 9 स्वायत्त, 4 स्वायत्त जिले, 1 स्वायत्त प्रांत और दो केंद्र साशित नगर
  • कुल केंद्र शासित नगर – मास्को, सेंट पीटर्सबर्ग

2. कनाडा

कनाडा उत्तरी अमेरिका का देश है, यह रूस के बाद क्षेत्रफल के आधार ओर दूसरा सबसे बड़ा देश है,यह महाद्वीप उत्तरी भाग में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 99.8 किलोमीटर वर्ग में फैला हुआ है। कनाडा की संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के साथ अंतराष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा में से एक है। यहाँ की कुल जनसंख्या 37,742,154 करोड़ है जो विश्व के कुल भाग का 6.73% है।

  • देश का कुल क्षेत्रफल – 99.8 किलोमीटर वर्ग
  • विश्व में स्थान (क्षेत्रफल अनुसार) – दूसरा
  • देश इस महाद्वीप में स्थिति है – उत्तरी अमेरिका
  • देश का सबसे बड़ा नगर – टोरंटो
  • कुल प्रांतों की संख्या – 10
  • देश में कुल केंद्र शासित प्रदेश – 3

3. संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश है। जो विश्व के क्षेत्रफल के आधार पर तीसरे स्थान पर आता है अमेरिका में कुल 50 राज्य और एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट है। इसका कुल क्षेत्रफल 9,833,517 वर्ग किमी है, जहाँ कुल 32.4 करोड़ की आबादी रहती है, इस देश का विश्व के कुल भूभाग का 6.5% है और इसकी जनसंख्या के अनुसार यह चीन और भारत के बाद तीसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है।

  • देश का कुल क्षेत्रफल – 9,833,517 वर्ग किलोमीटर
  • विश्व में स्थान (क्षेत्रफल अनुसार) – तीसरा स्थान
  • अमेरिका स्थित है – उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
  • देश का सबसे बड़ा नगर – न्यूयॉर्क
  • देश के कुल राज्य – 50
  • फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट – 1

4. चीन

चीन पूर्वी एशिया में स्थित है, यह रूस, कनाडा, अमेरिका के बाद क्षेत्रफल के आधार पर चौथा सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 9,596,960 वर्ग किलोमीटर पर फैला हुआ है, जो विश्व के भूभाग का कुल 6.4% है। इसकी सीमा से लगे देशों की संख्या भी विश्व में सबसे अधिक है जिनमे रूस, वियतनाम, म्यांमार, उत्तर कोरिया, मंगोलिया, लाओस, अफ़ग़ानिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाखिस्तान, भारत, नेपाल और तिब्बत शामिल है।

  • देश का कुल क्षेत्रफल – 9,596,960 वर्ग किलोमीटर
  • विश्व में स्थान (क्षेत्रफल अनुसार) – चौथा
  • देश का विस्तार – एशिया महाद्वीप
  • देश की कुल जनसंख्या – 144 करोड़

5. ब्राजील

ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है, जो क्षेत्रफल के मामले में दुनिया के पाँचवे स्थान पर आता है, यह दक्षिणी अमेरिका से लेकर अटलांटिक महासागर तक इस संघीय गणराज्य की तट रेखा 7491 किलोमीटर है। इसका क्षेत्रफल 8,515,770 वर्ग किलोमीटर है।

  • देश का कुल क्षेत्रफल – 8,515,770 वर्ग किलोमीटर
  • विश्व में स्थान (क्षेत्रफल अनुसार) – पाँचवा
  • देश का सबसे बड़ा नगर – साओ पाउलो
  • देश की कुल जनसंख्या – 8,515,770

विश्व के 10 सबसे बड़े देशों की (राजधानी, भाषा, करेंसी)

विश्व के 10 सबसे बड़े देशों की राजधानी, भाषा, करेंसी कुछ इस प्रकार है।

देश राजधानीभाषामुद्रा
रूस मास्को रुसी रुबल
कनाडा ओटावा अंग्रेजी, फ्रांसीसी कैनेडियन डॉलर
अमेरिका वॉशिंगटन डी.सी अंग्रेजी अमेरिकी डॉलर
चीन बीजिंग मंदारिन (चीनी)रेनमिनबी (युआन)
ब्राजील ब्रासीलिया पुर्तगालीरियल
ऑस्ट्रेलिया कैनबेरा अंग्रेजी ऑस्ट्रेलियन डॉलर
इंडिया नई दिल्ली हिंदी भारतीय रूपया
अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्सस्पेनिश पेसो
कजाकस्तान नूरसुल्तान कजाख (राजकीय भाषा),
रूसी
तेंगे
अल्जीरिया अल्जीयर्स अरबी अल्जीरियाई दीनार

जनसंख्या के आधार पर देश के सबसे बड़े पाँच राज्य

देश के ऐसे पाँच देश जो जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े हैं, उनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • चीन (China) – विश्व में सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में सबसे ऊपर पहला स्थान चीन का है, यह आबादी के मामले में सभी देशों से आगे है, यहाँ वर्तमान में लोगों की कुल जनसंख्या 1,425,887,337 है जो पिछेल साल तक 1,425,893,465 थी, चीन की बढ़ती आबादी को लेकर एकेडमी ऑफ़ सोशल साइंसेज द्वारा तैयार आंकड़े बताते हैं की साल 2100 तक चीन में बुजुर्गों की जनसंख्या वर्किंग पॉपुलेशन से ज्यादा हो जाएगी, जिससे चीन की आबादी साल 2100 में 587 मिलियन तक पहुँचने का अनुमान है।
  • भारत (India) – चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत है, यहाँ 139 करोड़ आबादी निवास करती है, जो इस वर्ष देश की 140 करोड़ पर पहुँच चुकी है, यानी 2023 में भारत की जनसंख्या 1,417,173,173 हो गयी है, जो वर्ष 2021 तक 1,407,563,842 थी।
  • अमेरिका (USA) – चीन और भारत के बाद अमेरिका जनसँख्या के मामले से तीसरे स्थान पर है, पिछले वर्ष 2021 तक यहाँ की कुल आबादी 336,997,624 है, जो बढ़कर वर्ष 2023 में 338,289,857 पर पहुँच गई है।
  • इंडोनेशिया (Indonesia) – इंडोनेशिया जनसंख्या के मामले में विश्व के चौथे स्थान पर आता है, यह दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला मुस्लिम बहुल राष्ट्र है। वर्ष 2021 में यहाँ की जनसंख्या 273753191 थी, जबकी वर्तमान में यह बढ़कर 275,501,339 हो गई है।
  • पाकिस्तान (Pakistan) – भारत का पडोसी देश पाकिस्तान दुनिया की पाँचवी बड़ी आबादी वाला देश है, जिसकी वर्तमान में कुल आबादी वर्तमान में 235,824,862 है, जो पिछले वर्ष यहाँ की जनसंख्या 231,402,117 थी।

दुनिया के 10 सबसे बड़े देश GDP (आर्थिक स्थिति के आधार पर

आर्थिक स्थिति या अर्थव्यवस्था के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश अमेरिका है, यहाँ दुनिया के सबसे अमीर सख्शियत जैसे बल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग अमेरिका में ही है, आज के समय में आज इंटरनेट से लेकर तकनिकी के क्षेत्र में अमेरिका काफी आगे है। किसी बह देश की आर्थिक स्थिति का पता उसकी जीडीपी के आधार पर लगाया जाता है, इस सारणी के माध्यम से देश के 10 सबसे बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशों की सूची कुछ इस प्रकार है।

देश जीडीपी (GDP)
अमेरिका GDP $22.67 trillion
चीन GDP $16.64 trillion
जापान GDP $5.37 trillion
जर्मनीGDP $3.69 trillion
भारत GDP $2.65 trillion
इंग्लैंड (UK)GDP $2.63 trillion
फ्रांस GDP $2.58 trillion
इटली GDP $2.10 trillion
ब्राजील GDP $2.05 trillion
कनाडा GDGDP $1.88 trillion

दुनिया की कुल आबादी कितनी है ?

जब हम बात करते हैं दुनिया के सबसे बड़े देशों की जिनमे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों की बढ़ती जनसंख्या हर वर्ष दुनिया की कुल जनसंख्या में बड़ी भूमिका रखते हैं। ऐसे में बात करें देश के कुल आबादी की तो वर्तमान में दुनिया की कुल आबादी 147 अरब है, जो इस वर्ष 8 बिलियन तक पहुँच गई है, जिसमे दुनिया के सबसे बड़े 10 देशों की जनसंख्या 4,411,308,451 है, और बाकी के बचे देशों की जनसंख्या 3,223,449,481 इससे कम है।

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

वर्तमान में जनसंख्या के आधार पर कौन सा देश पहले स्थान पर है ?

वर्तमान में जनसंख्या के आधार पर 1,425,887,337 आबादी वाला देश चीन सबसे पहले स्थान पर आता है।

क्षेत्रफल के आधार पर भारत कौन से स्थान पर आता है ?

क्षेत्रफल के आधार पर भारत सातवेँ स्थान पर आता है, जिसका कुल क्षेत्रफल 3,287,263 है।

विश्व जनसंख्या के आधार पर भारत किस स्थान पर है ?

विश्व जनसंख्या के आधार पर भारत दूसरे स्थान पर आता है।

दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले 5 देश कौन से हैं ?

दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले 5 देशों में चीन, भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया,पाकिस्तान हैं।

विश्व की आबादी वर्ष 2023 तक कितनी पहुँच जाएगी ?

विश्व की आबादी वर्ष 2023 तक 8 अरब या 800 करोड़ से अधिक पहुँच जाएगी।

क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है ?

क्षेत्रफल के आधार पर वेटिकन सिटी संसार का सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग है

वर्ष 2023 में भारत की जनसंख्या कितनी है ?

वर्ष 2023 में भारत की कुल जनसंख्या 140 करोड़ के पार पहुँच चुकी है।

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है। इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram