ओबीसी जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं– हेलो मित्रों नमस्ते, आपके द्वारा सुझाये गए विषयों में से रोज हम नए नए विषयों के बारे में आपको अपने आर्टिकल में जानकारी देते रहते हैं, आज हम आपको ओबीसी जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाएं की जानकारी देने वाले हैं। जैसा की आप सबको तो पता ही होगा भारत की जनसंख्या इस समय लगभग 135 करोड़ है और इतनी बड़ी जनसंख्या सभी को रोजगार,शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में बेहतर सामान अवसर मिल सके इसके लिए भारत सरकार ने आरक्षण व्यवस्था की हुई है। वैसे तो भारत में जाति,धर्म,लिंग तथा और भी कई प्रकार से आरक्षण दिया जाता है।
लेकिन हम यहां बात करेंगे देश में दिए जाने वाले ओबीसी आरक्षण की वर्तमान समय में भारतीय केंद्र सरकार द्वारा हायर एजुकेशन के लिए 49.5% तक आरक्षण देने व्यवस्था है जिसमें से अनुसूचित जाति(SC) को 15%, अनुसूचित जनजाति(ST) को 7.5% तथा ओबीसी(अन्य पिछड़ा वर्ग) को 27% तक आरक्षण दिया जाता है। और बाकी का 50.5% आरक्षण सामान्य वर्ग के लोगों के लिए रखा गया है। यहां हमने जिस आरक्षण की बात है वह सिर्फ जाति के आधार दिए जाने वाला आरक्षण है।

ओबीसी आरक्षण क्या है ? (OBC Jaati Praman Patra)
भारतीय संविधान में OBC वर्ग को सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग (SEBC) के रूप में परिभाषित किया गया है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 (4) और 16 (4) के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों से सम्बंधित लोगों को आरक्षण देने की बात कही गयी है अर्थात राज्य के पास यह अधिकार है की वह SC/ST/OBC वर्ग के विकास के लिए बेहतर कानून बना सके।
वैसे तो भारत में आरक्षण की नींव 1882 में हंटर कमीशन के गठन के साथ ही पड़ चुकी थी जिसमें बहुत बड़े समाज सुधारक ज्योतिराव फुले ने अंग्रेजी सरकार के सामने भारतीयों के लिए सरकारी नौकरियों में नियुक्ति, और उच्च शिक्षा के लिए सामान अवसर देने की मांग रखी।
इसी के चलते डॉ. भीम राव अम्बेडकर के नेतृत्व में सन 1942 को अखिल भारतीय दलित वर्ग महासंघ की स्थापना के साथ SC/ST वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण देने को सविधान महासभा में सबकी सहमति बनी जो की आरक्षण 10 वर्षों के लिए था। लेकिन हम आपको ये बता दें की 2006 में भारत में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण की शुरुआत हुई।
झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन ऐसे बनवायें
क्या है ओबीसी आरक्षण जाति प्रमाण पत्र ?
OBC आरक्षण प्रमाण पत्र सरकार द्वारा नागरिक को जारी किया जाने वाला एक सर्टिफिकेट है जिसको दिखाकर नागरिक अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ ले सकता है। OBC आरक्षण के अंतर्गत आप भारत के किसी भी सरकारी स्कूल में एडमिशन, राज्य या केंद्र की सरकारी नौकरी में आरक्षित पद और पेंशन जैसी सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको ये बताते चलें की देश केअंदर हर राज्य अपने – अपने स्तर पर राज्य के स्थायी निवासी को यह प्रमाण पत्र जारी करता है।
आगे हम इस आर्टिकल में जानेगे की इस प्रमाण पत्र की पात्रताएं और आवेदन प्रक्रिया क्या है उदाहरण के तौर पर हम तीन राज्यों “मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश” के लिए ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनाने कि प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं
1. मध्य प्रदेश राज्य के लिए ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया :
मध्य प्रदेश राज्य के लिए ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको पहले मध्य प्रदेश राज्य की ई -डिस्ट्रिक्ट की ओफिसिअल वेबसाइट mpedistrict.gov.in पर जाकर जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। जिसकी पूरी प्रक्रिया को हमने आगे इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताया है
मध्य प्रदेश राज्य के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
मध्य प्रदेश राज्य के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची हमने नीचे दी है
- आवेदक की जाति के प्रूफ के लिए आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य के नाम अचल सम्पति के रिकॉर्ड की फोटोकॉपी। यदि सम्पति का रिकॉर्ड नहीं है तो आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य के ओबीसी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी।
- आवेदक के शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी (जैसे हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक आदि।)
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
मध्य प्रदेश ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Step 1: सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य की ई -डिस्ट्रिक्ट की ओफिसिअल वेबसाइट http://mpedistrict.gov.in/ पर जाएँ।
- Step 2: इसके बाद होम पेज पर “एम ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल” के लिंक पर क्लीक करें।
- Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा उसी पेज में मौजूद “ऑनलाइन सेवा हेतु आवेदन “ के लिंक पर क्लिक करना है।
- Step 4: इसके बाद “(6.3-B) अन्य पिछडे़ वर्ग के लिये जाति प्रमाण पत्र प्रदाय करना” के सामने “देखें एवं आवेदन करें” के अंतर्गत दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- Step 5: लिंक पे क्लिक करने के बाद इस तरह का पेज ओपन होगा। पेज में दिए गए “फॉर्म देंखें” के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 6: इस तरह से आपका फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसका प्रिंट निकाल कर, फॉर्म में मांगी गयी जानकारी को भरें और उसके बाद अपने तहसील कार्यालय या जिला कार्यालय में जमा करा दें। आपका ओबीसी जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने से 30 दिनों के भीतर बन जाएगा।ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मध्य प्रदेश द्वारा तय शुल्क ₹40/- है।
2. हरियाणा राज्य के लिए ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया :
हरियाणा राज्य के लिए ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको पहले हरियाणा राज्य की सरल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाकर जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। जिसकी पूरी प्रक्रिया को हमने आगे इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताया है।
हरियाणा राज्य के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
हरियाणा राज्य के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची हमने नीचे दी है :
- आवेदन प्रारूप पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- राशन कार्ड यदि राशन कार्ड ना हो तो मतदाता पहचान पत्र
- आय का प्रमाण पत्र
- हरियाणा राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक के पिता यदि किसी अन्य राज्य के हैं तो किसी सरकारी राजपत्रित अधिकारी द्वारा उनका सत्यापन जरूरी है।
- पटवारी या EOMC के द्वारा जारी रिपोर्ट
- स्वयं के द्वारा प्रमाणित घोषणा पत्र
हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Step 1: सबसे पहले हरियाणा राज्य की सरल हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाएँ।
- Step 2: इसके बाद सरल हरयाणा वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन फॉर्म अपनी लॉगिन डिटेल डालकर लॉगिन कीजिये। यदि लॉगिन नहीं है तो “New User? Register here” पर क्लिक कर अपने आप को वेबसाइट पर रजिस्टर कीजिये।
- Step 3: login होने के बाद कुछ इस तरह से आपकी प्रोफाइल दिखेगी इसमें मेनू के “सेवा के लिए आवेदन” के अंतर्गत “उपलब्धता सेवा सूची” के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 4: उपरोक्त प्रोसेस के बाद “Cast Certificate” के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 5: इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा फॉर्म को भरें तथा वेरिफिकेशन कोड डालकर “Submit” के बटन पर क्लिक करें। इस तरह से आपका हरियाणा राज्य के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
- Step 6: आवेदन करने के पश्चात जब आपका सर्टिफिकेट बन जाएगा तो आपके फ़ोन पर SMS के द्वारा आपको सूचित किया जाएगा। उसके बाद आप अपना जाति सर्टिफिकेट हरियाणा राज्य की ई – डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर जाकर edisha.gov.in डाउनलोड कर सकते हैं
3.हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको पहले हिमाचल प्रदेश राज्य की ई -डिस्ट्रिक्ट की ओफिसिअल वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाकर जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। जिसकी पूरी प्रक्रिया को हमने आगे इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताया है –
आवश्यक दस्तावेज
हिमाचल प्रदेश राज्य के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची हमने नीचे दी है :
- आवेदक का आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मतदाता पहचान पत्र
- आय का प्रमाण पत्र
- आवेदक का आवेदन पत्र
- माता/पिता का जाति प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
हिमाचल प्रदेश ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Step 1: सबसे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य की ई – डिस्ट्रिक्ट की ऑफिसियल वेबसाइट https://edistrict.hp.gov.in/ पर जाएँ।
- Step 2: इसके बाद होम पेज ओपन होने के बाद “OBC Certificate” के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 3: इसके बाद एक नया होगा पेज पर मौजूद “Login to apply” के लिंक क्लिक करें।
- Step 4: लॉगिन होने के बाद “Apply for New Service” के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 5: ऊपर दिखाए गए लिंक पर क्लिक करते ही नए पेज पर आपको “Application For OBC Certificate” का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करना है। और उसके बाद “New Application” के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 6: इसके आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा फॉर्म को भरें।
- Step 7: इस तरह से आपका ओबीसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा।
तो इस तरह से आप अलग – अलग राज्यों के ओबीसी जाति सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई का सकते हैं।
Statewise ई – डिस्ट्रिक्ट वेबसाइटस की लिस्ट
क्रम संख्या | State (राज्य ) | E – District Official Website’s |
1 | असम | https://edistrict.assam.gov.in/ |
2 | अरुणाचल प्रदेश | https://eservice.arunachal.gov.in/ |
3 | आंध्र प्रदेश | https://andhrapradesh.s3waas.gov.in/ |
4 | उत्तराखंड | https://edistrict.uk.gov.in/ https://eservices.uk.gov.in/ |
5 | उत्तर प्रदेश | https://edistrict.up.gov.in/ |
6 | उड़ीशा | https://edistrict.odisha.gov.in/ |
7 | कर्नाटक | https://karunadu.karnataka.gov.in/ |
8 | केरल | https://edistrict.kerala.gov.in/ |
9 | गुजरात | https://www.digitalgujarat.gov.in/ |
10 | गोवा | https://goaonline.gov.in/ |
11 | छत्तीसगढ़ | https://edistrict.cgstate.gov.in/ |
12 | झारखंड | https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ |
13 | तमिलनाडु | https://tnedistrict.tn.gov.in/ |
14 | त्रिपुरा | https://edistrict.tripura.gov.in/ |
15 | नागालैंड | http://www.edistrict.nagaland.gov.in/ |
16 | पंजाब | http://edistrict.punjabgovt.gov.in/ |
17 | पश्चिम बंगाल | https://edistrict.wb.gov.in/ |
18 | मणिपुर | https://www.eservicesmanipur.gov.in/ |
19 | मेघालय | https://megedistrict.gov.in/ |
20 | बिहार | https://dit.bihar.gov.in/ |
21 | मिजोरम | https://edistrict.mizoram.gov.in/ |
22 | राजस्थान | https://rajasthan.gov.in/ |
23 | सिकिक्म | https://eastsikkim.nic.in/ |
24 | हरियाणा | https://edisha.gov.in/ |
25 | मध्यप्रदेश | http://mpedistrict.gov.in/ |
26 | महाराष्ट्र | https://www.maharashtra.gov.in/ |
27 | तेलंगाना | https://ts.meeseva.telangana.gov.in/ |
28 | हिमाचल प्रदेश | https://edistrict.hp.gov.in/ |
OBC सर्टिफिकेट से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर (FAQs)
ओबीसी जाति प्रमाण पत्र क्या है ?
OBC आरक्षण जाति प्रमाण पत्र सरकार द्वारा नागरिक को जारी किया जाने वाला एक सर्टिफिकेट है जिसको दिखाकर नागरिक अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ ले सकता है ।
हरियाणा राज्य की ई – डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट क्या है ?
हरियाणा राज्य की ई – डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट https://edisha.gov.in/ है।
भारत में OBC वर्ग के लोगों को दिया जाने वाला आरक्षण कितना है ?
केंद्र सरकार द्वारा भारत में OBC आरक्षण उच्च शिक्षा के लिए 27 प्रतिशत है।
भारत में OBC आरक्षण की शुरुआत कब हुई ?
भारत में OBC आरक्षण की शुरुआत 2006 में हुई।
मध्य प्रदेश राज्य के लिए ओबीसी जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ?
मध्य प्रदेश राज्य के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लिए आप मध्य प्रदेश की ई – डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट http://mpedistrict.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
ओबीसी की फुल फॉर्म क्या है ?
OBC का full form है (Other Backward Classes )
भारतीय संविधान के अनुसार किस आर्टिकल के अंतर्गत ओबीसी आरक्षण देने की बात कही गयी है ?
भारतीय संविधान के आर्टिकल 16 (4) में अनुसूचित और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण देने का प्रावधान है।
हिमाचल प्रदेश की ई – डिस्ट्रिक्ट का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
हिमाचल प्रदेश की ई – डिस्ट्रिक्ट का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-8076 है।
केंद्र सरकार की ई – डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट क्या है ?
केंद्र सरकार की ई – डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट है https://serviceonline.gov.in/