नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची

भारत देश के सभी राज्यों में कृषक नागरिकों के हित के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की जाती है। वैसे ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने अपने राज्य के किसानों के लिए नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू करने की घोषणा की यह योजना 9 मार्च 2023 में शुरू की गयी।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना महाराष्ट्र राज्य में रहने वाले किसानों के लिए चलाई गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के भांति ही किसानो की आय में वृद्धि करने के लिए योजना को संचालित किया गया है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने योजना के संचलन हेतु 6900 करोड़ रूपए तक का बजट निर्धारित किया गया है।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची
नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना

नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना के अंर्तगत महाराष्ट्र राज्य के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये प्रदान किए पीएम किसान योजना के भांति ही वार्षिक आधार पर किसानों को 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि वितरण की जाएगी।

योजना से मिलने वाली सहायता राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किस्तों के रूप में ट्रांसफर की जाएगी। यह क़िस्त हर चौथाई माह में 2 हजार रूपये के रूप में किसान व्यक्ति को प्राप्त होगी।

राज्य के लघु एवं सीमांत किसान व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते है। वार्षिक रूप में मिलने वाली 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता से किसानों की आय में वृद्धि होगी।

योजना का नाम नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना
राज्य महाराष्ट्र
वर्ष 2023
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य के किसान नागरिक
योजना शुरू की गई श्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा
लाभ सालाना 6,000 रूपए
उद्देश्यराज्य के किसानों की आर्थिक सहायता करना

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का उद्देश्य

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर उनकी जीवन शैली को बेहतर बनाना है। प्रत्येक वर्ष किसानो के बैंक खाते में इस राशि को 6 हजार के रूप में वितरण किया जायेगा।

किसानों के हितो के लिए कई तरह की जनकल्याण योजनाओं को शुरू किया जाता है उन्हीं महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक यह योजना भी है। आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के सभी किसान नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना से लाभ और विशेषताएं

  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना महाराष्ट्र राज्य के किसान नागरिकों के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना की शुरुआत से महाराष्ट्र राज्य के किसानों को सालाना 6000 रूपए का लाभ दिया जाएगा।
  • किसानों को योजना से मिलने वाली राशि हर तीन महीने में किसान के अकाउंट में 2 हजार रूपए की किस्त के रूप में भेजी जाएगी।
  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तक़रीबन 6900 करोड़ रूपए तक का बजट तय किया गया है।
  • इस योजना की घोषणा महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा की गई थी।
  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग 1.5 करोड़ किसानों को लाभ दिया जाएगा।
  • योजना से मिलने वाली राशि की मदद से गरीब किसान नागरिक भी अपने परिवार की जरुरत पूरी कर पाएंगे।
  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की शुरुआत से महाराष्ट्र राज्य के किसानों की इनकम में वृद्धि होगी, जिससे उनके आर्थिक जीवन में अच्छा सुधार आएगा।
  • अब महाराष्ट्र राज्य के किसान नागरिकों को राज्य और केंद्र सरकार दोनों किस्तों को जोड़कर 12000 रूपए तक की सहायता का लाभ मिलेगा।
  • योजना से मिलने वाली राशि किसान नागरिकों के बैंक अकाउंट में ही भेजी जाएगी।

योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता

  • इस योजना में आवेदन सिर्फ महाराष्ट्र राज्य किसान निवासी ही कर सकते है।
  • योजना के तहत आवेदक किसान के पास अपनी खेती की ज़मीन जरुरी होनी चाहिए।
  • योजना में सिर्फ किसान नागरिक लाभ के पात्र है।
  • राज्य का किसान नागरिक महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

  1. आवेदक किसान का आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
  6. जमीनी दस्तावेज
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करें?

महाराष्ट्र राज्य के जो नागरिक नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना में आवेदन करना चाहते है, उन्हें कुछ समय के लिए इंज़ार करना होगा। क्योकि महाराष्ट्र सरकार ने योजना को शुरू करने की सिर्फ घोषणा की है अभी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई ऑफिसियल वेबसाइट जारी की गई है। जैसे ही महाराष्ट्र सरकार योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे वैसे ही हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम सूचित कर देंगे।

महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना क्या है?

महाराष्ट्र राज्य के किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना चलाई गई है इस योजना के माध्यम से किसानों को सालाना 6 हजार रूपए दिए जाएंगे।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गई है?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के माध्यम से शुरू की गई है।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana किस राज्य में शुरू की गई है?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना महाराष्ट्र राज्य में शुरू की गई है।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का लाभ किसे मिलेगा?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाएगा, जो किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Comment

Join Telegram