मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुँचाने हेतु मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना को शुरू किया गया है।

योजना के माध्यम से प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को राज्य सरकार के द्वारा 4000 रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, इसके लिए गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण करवाना आवश्यक है। योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा, जो आयकर दाता नहीं होंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी अपने प्रदेश के युवको, बेटियों और महिलाओं के लिए अनेको योजनाएं शुरू करते रहते है, अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा लाड़ली बहन योजना शुरू की गयी है। योजना के अंतर्गत प्रदेश की बेटियों को अलग अलग चरणों में धनराशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ
मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना : Mukhymantri Jeevan Janni Yojana

योजना से सम्बंधित सभी जानकारी को जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 6 अप्रैल 2023 के दिन मुरैना जनसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने बताया की प्रदेश में ड्रग डीलर की स्थापना की जाएगी, और इसके साथ में ही जीवन जननी योजना की घोषणा की है।

योजना का लाभ प्रदेश की निम्न और गरीब वर्ग की महिलाओं को ही दिया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक सहायता की जा सकें और उनको आत्मनिर्भर बनाया जा सकें, इसके अतिरिक्त योजना में आवेदन सिर्फ प्रदेश की गर्भवती महिलाएं ही कर सकती है।

योजना के तहत पंजीकृत महिला को 4000 हज़ार रूपये की राशि के साथ साथ मुफ्त में दवाईयाँ भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की है, जो महिलाओं को निःशुल्क दवाईयाँ प्रदान करेगा।

गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे महिलाएं पौष्टिक एवं भरपूर पोषक तत्व वाले पदार्थ का सेवन कर सकें जिसके माध्यम से बच्चा भी स्वस्थ और तंदुरस्त रहें।

जिन गर्भवती महिलाओं के पति आयकर दाता होंगे या वो खुद आयकर दाता हुई, तो इस स्थिति में महिलाओं को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना मुख्य बिंदु

योजना का नाम मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना
योजना का प्रारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थी प्रदेश की सभी गर्भवती महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं और उनके बच्चों को पोषक तत्व प्राप्त करवाना
वित्तीय राशि 4000 रूपये
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध
आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गयी है।

जीवन जननी योजना उद्देश्य

योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है, प्रदेश में ड्रग डीलर की स्थापना कर लोगों को मुफ्त में दवाईयाँ उपलब्ध करवाना और प्रदेश की महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान पोषक तत्व उपलब्ध करवाना है।

क्यूंकि बहुत बार निम्न वर्ग की आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को सही तरीके से भरपूर मात्रा में पोषक तत्व नहीं प्राप्त हो पाते है, जिसकी वजह से उनके या उनके बच्चे के शरीर में बहुत सी अंधरुनी कमी आ जाती है, और कई बार तो बच्चे कुपोषण का शिकार भी हो जाते है।

परन्तु अब ऐसा नहीं होगा, सरकार के द्वारा दी जाने वाली धनराशि से महिला अपने लिए पौष्टिक और पोषण युक्त आहार प्राप्त कर सकती है। और साथ ही स्वास्थ्य सम्बंधित दवाईयाँ भी महिलाओं को निशुल्क मिल पाएंगी।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ
मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ

जीवन जननी योजना लाभ और विषेशताएं

  • योजना के अंतर्गत प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को 4000 हज़ार रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जो आयकर दाता नहीं है।
  • उम्मीदवार का सारा पैसा डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में आएगा।
  • योजना को जल्द ही पुरे राज्य में लागू किया जाएगा।
  • प्रदेश में ड्रग डीलर की स्थापना की जाएगी, और निशुल्क दवाई दी जाएगी।
  • गर्भवती महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
  • योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाएं अपने लिए खान-पान से सम्बंधित वस्तुएं खरीद सकती है।

जीवन जननी योजना पात्रता

  • उम्मीदवार मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • योजना के पात्र सिर्फ गर्भवती महिलाएं होंगी।
  • ऐसे परिवार जो आयकर दाता नहीं है, वो आवेदन कर सकते है।
  • महिला का बैंक खाता होना चाहिए, और आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

जीवन जननी योजना लाभ आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • Chief Minister Jeevan Janani Yojanaआय प्रमाण पत्र

जीवन जननी योजना आवेदन प्रक्रिया

Mukhymantri Jeevan Janani Yojana में आवेदन करने वाली महिलाओं को अभी कुछ समय का और इंतजार करना होगा। क्यूंकि राज्य सरकार के द्वारा अभी सिर्फ योजना की घोषणा की गयी है, योजना से सम्बंधित कोई भी आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल पंजीकरण प्रक्रिया के विषय में कोई भी जानकारी नहीं दी गयी है।

अभी सिर्फ योजना की ही घोषणा की गयी है, पोर्टल सरकार के द्वारा जल्द ही लांच किया जाएगा। जैसे ही राज्य सरकार के द्वारा योजना सम्बंधित कोई भी जानकारी दी जाएगी, हम अपने आर्टिक्ल के माध्यम से आपको सूचित कर देंगे।

योजना की अपडेटस को जानने के लिए हमारे लेख को समय समय पर पढ़ते रहें।

जीवन जननी योजना से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

जीवन जननी योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

योजना में आवेदन से सम्बंधित राज्य सरकार के द्वारा कोई भी अपडेट नहीं आयी है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी।

जीवन जननी योजना किस प्रदेश से सम्बंधित है ?

जीवन जननी योजना मध्यप्रदेश राज्य से सम्बंधित है।

जननी योजना की शुरुवात किसने की है ?

योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है।

जीवन जननी योजना के तहत महिलाओं को कितने रूपये की वित्तीय सहायता की जाएगी।

जीवन जननी योजना के तहत महिलाओं को 4000 हज़ार रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Leave a Comment

Join Telegram