मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रारंभ : अब महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पाद बाज़ार में आसानी से बेच सकेंगी

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना – उत्तराखंड राज्य की महिलाएं वर्तमान समय में सभी क्षेत्र में उन्नति प्राप्त कर रही है, इसके साथ ही राज्य की कुछ महिलाएं महिला समूह कार्यरत है, जो अलग अलग प्रकार के उत्पादो का निर्माण करते है, और बाजार में बेचते है।

परन्तु उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों के उचित दाम उनको नहीं मिल पाते है, जिसकी वजह से उनका रुझान उत्पादन निर्माण की तरफ कम होता जाता है। महिला समूह को उत्पादन को बेचने में अनेकों प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है।

इन्ही सब परेशानियों को खत्म करने के लिए उत्तराखण्ड राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को शुरू किया है। सरकार द्वारा शुरू इस योजना के माध्यम से राज्य की महिला समूह को उनके द्वारा निर्मित उत्पादो के उचित दाम प्राप्त करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रारंभ : अब महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पाद बाज़ार में आसानी से बेच सकेंगी
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रारंभ :Chief Minister Strong Bahna Utsav Yojana

मुख्यमंत्री जी की राज्य के लोगों के लिए यह एक अच्छी पहल साबित होगी, क्यूंकि ऐसा करने से राज्य में महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा और उनको बाजार में पुरुषो के समान ही अधिकार प्राप्त हो सकेगा।

यदि आप भी उत्तराखंड राज्य की स्थायी महिला है, और आपका उत्पादन का कार्य है, तो उसके लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएँगे कैसे आप योजना में आवेदन कर सकते है, और किस प्रकार से महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती है।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

उत्तराखंड राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य की महिलाओं कोआत्मनिर्भर बनाने के लिए बहना उत्सव योजना को शुरू किया है। योजना के माध्यम से राज्य की विभिन्न क्षेत्र में उत्पादन करने वाली सभी महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।

सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत प्रोग्राम में शामिल सभी महिला समूह को उनके उत्पादन की बिक्री के लिए उनको एक व्यापक बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस व्यापक बाज़ार में महिला समूह आसानी से अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेगा, और उसको उसके द्वारा बेचे जा रहें समान का उचित मूल्य प्राप्त होगा, तथा ऐसा होने से महिलाओं को भी समान बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह बहना उत्सव योजना राज्य की महिलाओं को एक सशक्त नारी और आत्मनिर्भर महिला बनाएगी, तथा इसका संचालन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग कल्याण के द्वारा किया जाएगा।

इस योजना को जल्द ही पुरे राज्य में लागू किया जाएगा, और मेहनती तथा कर्मठशील महिलाओं को उनके उत्पादों को बेचने में सहायता प्राप्त हो सकेगी।

सशक्त बहना उत्सव योजना मुख्य बिंदु

योजना का नाम मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
सम्बंधित विभाग बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग
लाभार्थी राज्य की उत्पादनकर्ता महिला समूह
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी की जाएगी
उत्तराखंड ऑफिसियल वेबसाइट https:uk.gov.in

सशक्त बहना उत्सव योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार के द्वारा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। तथा उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं का व्यापक बाजार में उचित मूल्य दिलवाना है।

जिससे महिलाओं के द्वारा लगाए जाने वाले सार्वजानिक स्थानों पर स्टाल से उनको अनेको अवसर प्रदान किये जा सकें। क्यूंकि महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का उत्पादन तो कर लिया जाता है, परन्तु उनको वस्तुओं को बेचने के लिए सही स्थान नहीं प्राप्त हो पाता है।

जिसके कारण स्थानीय महिलाओं को दिक्कतें झेलनी पड़ती है, और उनको इसकी वजह से आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ता है। योजना के तहत सार्वजानिक स्थानों पर ब्लॉक स्तर से कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमे महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक उचित मंच प्राप्त हो सकेगा।

महिलाओं को उत्पादों की बिक्री के लिए मिलेगा व्यापक बाजार

व्यापक बाजार –

महिलाओं को अपना समान बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े उसके लिए राज्य सरकार ने व्यापक बाजार का आयोजन किया है। इस बाजार को सार्वजानिक स्थानों पर लगाया जाएगा, और महिला समूह के उत्पादक वस्तुओं की बिक्री की जाएगी।

तथा यह सब कार्य सम्बंधित विभाग के अंतर्गत किये जाएंगे, यह कार्यक्रम हर विकासखंड में विभाग के द्वारा करवाया जाएगा। जितने विकासखंड चयनित किये जाएंगे उन सभी विकासखंड में प्रदर्शनी लगायी जाएगी और महिलाओं को उनके समान को बेचने के लिए उचित मार्केटिंग का अवसर प्रदान किया जाएगा।

सशक्त बहना उत्सव योजना के लाभ तथा विषेशताएं

  • योजना का लाभ राज्य की उत्पादन समूह महिलाओं को दिया जाएगा।
  • उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा योजना को शुरू किया गया है।
  • उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में 37000 से अधिक महिला समूह कार्यरत है, जिसमे से लगभग 3 लाख महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पादो का निर्माण करती है।
  • राज्य की महिलाओं को अपने उत्पादन की बिक्री के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा, और उनको बाज़ारो के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक विकासखंड में महिलाओं के लिए एक प्रदर्शनी लगायी जाएगी, जिसमे उनको मार्केटिंग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के शुरू होने से राज्य के महिलाओं को उनकी मेहनत के सही दाम प्राप्त हो सकेंगे।
  • महिलाएं अपने निर्मित उत्पादो को आसानी से बेच सकेंगी।
  • ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को सार्वजनिक बाजार मिलने पर एक मंच प्राप्त हो सकेगा, और साथ ही उनके द्वारा निर्मित उत्पादो को अलग पहचान मिल सकेगी।

सशक्त बहना उत्सव योजना के लिए पात्रता

  • सशक्त बहना उत्सव योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को उत्तराखंड राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता निर्मित उत्पादन महिला समूह से होनी चाहिए।
  • योजना में सिर्फ राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।

सशक्त बहना उत्सव योजना आवेदन हेतु दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फोटो
  • उत्पादन प्रमाण पत्र

सशक्त बहना उत्सव योजना में आवेदन प्रक्रिया

राज्य की जो इच्छुक महिलाएं योजना में आवेदन करना चाहती है, उनको अभी कुछ समय का और इंतजार करना होगा। क्यूंकि अभी सिर्फ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा अभी सिर्फ योजना की घोषणा की गयी है।

योजना में आवेदन हेतु राज्य सरकार के द्वारा कोई भी पोर्टल या वेबसाइट अभी तक लांच नहीं किया गया है, और न ही इसकी कोई सार्वजानिक जानकारी प्रदान की गयी है।

जैसे ही राज्य सरकार के द्वारा योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी दी जाएगी, हम आपको अपने लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। योजना की सभी नयी अपडेटस को जानने के लिए हमारे लेख को समय समय पर पढ़ते रहें।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

योजना के शुरू होने से महिलाओं को कैसे लाभ प्राप्त होगा ?

योजना के शुरू होने से महिलाओं को उनके द्वारा निर्मित उत्पादों के उचित दाम प्राप्त हो सकेंगे, और उनको मार्केटिंग उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को किसने शुरू किया है ?

बहना उत्सव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा शुरू किया गया है।

सशक्त बहना उत्सव योजना में आवेदन की प्रक्रिया क्या है ?

योजना में आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से किया जा सकता है।

योजना किस राज्य से संबंधित है ?

बहना उत्सव योजना उत्तराखंड राज्य से सम्बंधित है।

Leave a Comment

Join Telegram