MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाली महिलाओं को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देने के लिए मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब महिलाओं को सस्ता गैस सिलेंडर दिया जाएगा। गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की घोषणा एमपी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा की गई है। 

महिलाओं को खाना बनाने में सुविधा हो इसलिए योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के खातों में सब्सिडी भी भेजी जाएगी। जिससे उनकी इस बढ़ती महंगाई में थोड़ी बचत होगी। 

महिलाओं को योजना से बेहतर लाभ मिलेगा। क्योकि एलपीजी गैस कनेक्शन पर मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना द्वारा एक साल में 12 सिलेंडर 450 रूपये में मिलेगा,और गैस का रेट ज्यादा होने पर भी इस योजना के माध्यम से महिलाओं को फिर भी सिर्फ चार सौ रूपए में भी दिया जाएगा। 

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana : मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana : मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं और मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ उठाने चाहते हैं तो उसके लिए आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana

एलपीजी से संबंधी सेवाओं का लाभ प्रदान करने हेतु यह योजना राज्य स्तर पर लागू की गयी है। जिसमें महिलाओं को मात्र 450 रूपये में घरेलू एलपीजी का लाभ दिया जायेगा।

इसके लिए सरकार के द्वारा एक निर्णय लिया गया है की जिन महिलाओं के द्वारा 1 सितंबर से गैस बुकिंग की जाएगी उन्हें सब्सिडी का पैसा सीधा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।

यदि एलपीजी गैस के दाम अधिक भी होते है तो ऐसी स्थिति में भी मात्र 450 मूल्य दर पर महिलाओं को एलपीजी गैस प्रदान किया जायेगा।

गैस के रेट कितने भी कम या ज्यादा क्यों ना हो पर मध्य प्रदेश राज्य के महिलाओं को योजना के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने के लिए सिर्फ 450 रुपए देने होंगे। इस योजना के अंतर्गत जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है उन लाडली बहनों को ही मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ मिलेगा। 

योजना का नाम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
MP Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana
राज्य मध्य प्रदेश
योजना शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा
लाभार्थीएमपी राज्य की महिलाएं  
वर्ष 2023
लाभ हर महीने सिलेंडर 300 रुपए की सब्सिडी राशि 
उद्देश्यमहिलाओं को 450 में एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाना

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाली सभी गरीब महिलाओं को 400 रूपये में सबसे सस्ता एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना है। आज के समय में खाना बनाने के लिए पर्याप्त साधनों में से एलपीजी गैस कनेक्शन प्रमुख है।

धुएँ रहित चूल्हे से महिलाओं को मुक्त करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा एलपीजी गैस में बड़ी राहत प्रदान की गयी है। गैस रिफिल बुकिंग करते समय महिलाओं को मिलने वाली सब्सिडी का लाभ वह डीबीटी के माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे

अक्सर आपने देखा होगा की ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को खाना बनाने के लिए चूल्हे का प्रयोग करना पड़ता है। धुएंरहित चूल्हे में खाना बनाने से संबंधी उनको समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

एलपीजी गैस महंगी होने के कारण कई महिलाएं यह सुविधा लेने में असमर्थ रहती है ऐसे में महिलाओं को खाना बनाने हेतु उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत कम दरों पर एलपीजी गैस प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से लाभ और विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। 
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाडली बहना पोर्टल पर महिलाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के माध्यम से महिलाओं को सिर्फ 450 रुपए में गैस सिलेंडर भरवाने की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। 
  • योजना के तहत महिलाओं को  महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने पर 300 रूपए की सब्सिडी का फायदा होगा। 
  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का पैसा सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में आएगा। 
  • मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार हर साल तकरीबन 1200 करोड़ रुपए तक की राशि खर्च की जाएगी। 
  • योजना से जुडी महिला को अपना सिलेंडर ऑयल कंपनी से ही भरना होगा। 
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत महिलाएं गैस कंजूमर नंबर और गैस कनेक्शन आईडी लाडली बहना आईडी की मदद से पोर्टल पर 25 सितंबर से इन सभी डिटेल्स को चेक कर सकती है। 
  • एमपी राज्य की सभी महिलाएं अगर ईंधन जलाने वाले धुँए से बचना चाहती है तो उसके लिए सभी महिलाओं को लाडली बहना पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फिर योजना के माध्यम से बिना किसी समस्या के महिलाएं एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग कर पाएंगी। 
  •  शासन द्वारा महिलाओं की पहचान का कार्य सभी ऑयल कंपनी से प्राप्त डाटा के आधार पर किया जाएगा। 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना हेतु पात्रता

  1. लाभार्थी महिला मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  2. मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की हितग्राही महिलाओं को मिलेगा। 
  3. जिन महिलाओ के नाम पर गैस सिलेंडर का कनेक्शन है उन लाड़ली बहनो को योजना का लाभ प्राप्त होगा। 
  4. मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की बहने भी पात्र होगी।

Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट्स

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स होना बेहद जरुरी है-

  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • गैस कनेक्शन
  • कंजूमर नंबर और एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन आईडी
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में आवेदन कैसे करें?

  • यदि आप मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें लाड़ली बहाना योजना के पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। 
  • आप चाहे तो अपने नजदीकी लाड़ली बहना योजना के जन सेवा केंद्र में भी जा सकते हैं।  
  • जहा अपने पहले लाड़ली योजना में पंजीयन करवाया है वही जा कर आपको आवेदन करवाना है। 
  • लाड़ली योजना में ऑनलाइन लॉगिन करने के लिए आप यहाँ क्लिक करें। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • जिसमें आपको विभागीय लॉगिन पर क्लिक करना है। 
  • फिर आपको पोर्टल पर लॉगिन कर देना है। 

एमपी मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना क्या है?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर भरवाया जाएगा और गैस भरवाने सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी भी दी जाएगी।  

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सरकार हर महीने इस योजना में कितने तक का खर्च करेंगी?

गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा  प्रतिवर्ष लगभग 1200 करोड़ रुपए तक का खर्च किया जाएगा। 

MP मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का क्या उद्देश्य है?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री राज्य में इस योजना की शुरुआत से गरीब महिलाओं को सस्ते रेट में गैस सिलेंडर प्रदान करना चाहते है जिससे महिलाएं अपने घरों में खाना-पीना आसानी से बना सकें।  

योजना के द्वारा महिलाओं को कितने रूपए की सब्सिडी दी जाएगी?

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत महिलाओं के अकाउंट में 300 रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। 

Leave a Comment

Join Telegram