Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Service Connection, Mobile App

Mo Bidyut Portal Odisha : ओडिशा सरकार के द्वारा राज्य के लोगों को घर बैठे बिजली कनेक्शन की सुविधा देने के लिए Mo Bidyut Portal और एप्प को जारी किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से राज्य के लोग ऑनलाइन नया कनेक्शन प्राप्त कर सकते है।

इसके साथ ही में इस पोर्टल की सहायता से राज्य के नागरिक घर बैठे बिल भी जमा कर सकते है, सरकार के द्वारा इस पोर्टल पर और भी अनेको सुविधाएं दी गयी है। जैसे बिजली का बिल जमा कर सकते है, शिकायत दर्ज कर सकते है, आदि।

ओडिशा के इच्छुक लोग जो पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उनको आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। आज हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे की Mo Bidyut Portal क्या है, और पोर्टल में कैसे नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है।

Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Service Connection, Mobile App
Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Service Connection, Mobile App

यह सभी जानकारी आपको यहाँ विस्तारपूर्वक दी जाएगी, पोर्टल से जुडी सभी बातों को जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।

Mo Bidyut Portal Odisha

Mo Bidyut Portal का शुभारम्भ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी के द्वारा एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के लोगों को सुविधा देने के लिए शुरू किया है।

ओडिशा के ऊर्जा विभाग ने इस परियोजना को 5T योजना (TPCODL, NESCO, WESCO तथा SOUTHCO) में शामिल किया है। कार्य को ऑनलाइन करने से डिजिटल कार्य में पारदर्शिता आएगी, तथा राज्य के लोगों को घर बैठे ही सभी सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

स्थायी निवासियों के द्वारा पोर्टल में आवेदन करने के बाद 48 घंटो के अंदर 5 किलोवाट तक बिजली प्रदान की जाएगी।

योजना के तहत राज्य के लोग ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही साथ ऑनलाइन बिल का भुगतान भी कर सकते है, और यदि बिजली सम्बंधित कोई शिकायत है, तो ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते है।

शिकायत दर्ज होने के बाद 48 से 50 घंटे के भीतर ग्राहक की समस्या को दूर किया जाएगा, राज्य सरकार के द्वारा योजना के लिए एक एप्प भी लांच किया गया है। राज्य के स्थायी निवास एप्प की सहायता से भी नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है।

Mo Bidyut Portal Odisha Highlights

आर्टिकल का नाम Mo Bidyut Portal Odisha
शुभारम्भ मुख्यमंत्री नविन पटनायक
राज्य का नाम ओडिशा
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट mobidyut.com

विद्युत पोर्टल ओडिशा आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

उपभोक्ता को न्य कनेक्शन लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजो की जरूरत होगी, उन सभी दस्तावेजों की सूची यहाँ पर नीचे दी गयी है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोन नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आयप्रमाण पत्र
  • बिजली बिल ( कोई शेष बच गया हो )

Mo Bidyut Portal Odisha नए कनेक्शन हेतु आवेदन प्रक्रिया :-

  • Mo Bidyut Portal Odisha के नए बिजली कनेक्शन में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  mobidyut.com पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर New Service Connection के विकल्प पर क्लिक करें। Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Service Connection, Mobile App
  • क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस नए पेज में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी सेंड पर क्लिक करें।
  • उसके बाद ओटीपी वेरिफाई करें और कैप्चा कोड दर्ज करें। Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Service Connection, Mobile App
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज में न्यू कनेक्शन सर्विस का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Service Connection, Mobile App
  • उपभोक्ता को इस पेज में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, कनेक्शन इनफार्मेशन, एड्रेस डिटेल्स, यूटिलिटी इनफार्मेशन और यदि कोई बाकि बिजली का बिल है, तो उसकी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी विवरण दर्ज करके उसके बाद डिक्लेरेशन पर टिक करें।
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज की फोटो अपलोड करें।
  • उसके बाद शुल्क राशि का भुगतान करें।
  • इस प्रकार से ओडिशा के लोग घर बैठे ऑनलाइन कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है।

उपभोक्ता श्रेणी जो ओडिशा मो – बिद्युत पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।

सामान्य उद्देश्य यह वर्ग उन आधारों पर अधिक बल देता है, जहाँ बिजली का उपयोग विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए किया जाता है।
घरेलु इस श्रेणी में सिर्फ घरेलु उपभोक्ता आते है, जो निजी सम्पति की आपूर्ति के लिए बिजली का उपयोग करते है।
निर्दिष्ट सार्वजानिक प्रयोजन इस श्रेणी में सरकारी गैर सरकारी संसथान आते है, जिसमे बिजली का उपयोग किया जाता है।
सिंचाई पम्पिंग कृषि इस श्रेणी में कुआँ, बोरवेल,जलमार्गो में खेती हेतु पानी की आवश्यकता होती है। यह जल की धारा बिजली से प्रवाहित की जाती है।

ओडिशा मो बिद्युत पोर्टल 2023 एसोसिएशन

ग्राहक को पोर्टल पर या मोबाइल एप्प पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 48 घंटो के भीतर 5KW की बिजली प्राप्त होगी, उपभोक्ता को आवेदन जमा करने के बाद कुछ चीजों की प्राप्ति होगी।

  • आवेदक को वैध दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे।
  • कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद उपयोगिता के पास सम्पर्क बिंदु 30 मीटर के भीतर परिसर में होना चाहिए।
  • कनेक्शन लेने के बाद किसी भी ROW की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
  • उपभोक्ता के ऊपर 2019 का ओईआरसी का कोई भी बिल या ऋण बकाया नहीं होना चाहिए।

पोर्टल और एप्प से सम्बंधित आवश्यक जानकारी

  • एमओ बिद्युत ऑनलाइन पोर्टल वेबसाइट और एप्प राज्य के लोगों को सुविधा देने के लिए जारी किया गया है।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोर्टल तथा एप्प जारी किया था।
  • इस योजना के लाभ से राज्य के लोगों को बिजली दफ्तर में नया कनेक्शन लेने के लिए घंटो लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, जिससे उनके समय और पैसे की बचत होगी।
  • योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 89 लाख लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • नया कनेक्शन लेने के बाद 5 किलोवाट तक बिजली प्रदान की जाएगी।
  • पोर्टल और एप्प की सहायता से नया कनेक्शन लेने के अलावा अनेको कार्य किये जा सकते है।

Mo Bidyut Mobile App को डाउनलोड कैसे करें ?

  • मो बिद्युत मोबाइल एप्प को डाउनलोड करने के लिए उपभोक्ता को एंड्राइड मोबाइल एप्प के गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
  • प्ले स्टोर के होमपेज में सर्च बॉक्स में जाएं।
  • सर्च बार में Mo Bidyut Mobile App टाइप करें और सबसे पहले एप्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एप्प ओपन हो जाएगी, इस एप्प पर इनस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करें। Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Se, Mobile App
  • एप्प डाउनलोड होने के बाद ओपन करें।
  • और उसके बाद मोबाइल एप्प की सहायता से अप्लाई करें।

पोर्टल के माध्यम से बिल देखने और भुगतान करने की प्रक्रिया

  • ओडिशा मो बिद्युत पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर बिल भुगतान के विकल्प पर क्लिक करें।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज में अपना Discoms Type सेलेक्ट करें और प्रोसीड तो पेमेंट पर क्लिक करें।Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Se, Mobile App
  • अब अपने बिजली बिल से सम्बंधित सभी जानकारी को देखें और बिल भुगतान करें।
  • इस प्रकार से ओडिशा के लोग अपना बिल भुगतान कर सकते है।

पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • मो बिद्युत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर grievance portal पर जाएं।
  • उसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की सहायता से सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर कंस्यूमर कंप्लेंट फॉर्म ओपन हो जाएगा। Mo Bidyut Portal Odisha: Apply for New Se, Mobile App
  • इस फॉर्म में अपनी कंप्लेंट दर्ज करें और जानकारी दर्ज करें।
  • और अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से ओडिशा के उपभोक्ता ऑनलाइन वेबसाइट की सहायता से शिकायत दर्ज कर सकते है।

Mo Bidyut Portal Odisha से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

Mo Bidyut Portal Odisha को किसने लांच किया है ?

मो बिद्युत पोर्टल को ओडिशा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा शुरू किया गया है।

पोर्टल पर क्या क्या सुविधा उपलब्ध है ?

Mo Bidyut Portal Odisha पर नया कनेक्शन, बिल भुगतान, शिकायत दर्ज करना आदि सुविधाएं उपलब्ध है।

Mo Bidyut Portal Odisha पर नए बिजली कनेक्शन की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

बिद्युत पोर्टल पर नए बिजली कनेक्शन की आवेदन प्रक्रिया हमारे द्वारा ऊपर आर्टिकल में दी गयी है।

Mo Bidyut Portal Odisha की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

Mo Bidyut Portal Odisha की ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक mobidyut.com है।

Leave a Comment

Join Telegram