MHADA Lottery 2023: MHADA यानि Maharashtra Housing and Area Development Authority की शुरूआत 1976 में गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण महाराष्ट्र सरकार के द्वारा की गयी थी। वर्तमान में म्हाडा प्रधानमंत्री आवास योजना के सहयोग से सार्वजनिक निजी भागीदारी पीपीपी के तहत महाराष्ट्र राज्य में निवास कर रहे सभी वर्ग के परिवारों को सस्ती दरों पर आवास की सुविधा प्रदान करने का कार्य कर रहा है।

MHADA Lottery योजना की शुरूआत में आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों को ही इस योजना का पात्र माना गया था लेकिन अब सभी वर्ग के परिवारों के लिये इस योजना के तहत पात्रता प्रदान की गयी है। म्हाडा के द्वारा समय समय पर हाउसिंग स्कीम के लिये हाउसिंग लॉटरी की घोषणा भी की जाती है। महाराष्ट्र राज्य के निवासी समय समय पर इन लाटरियों में प्रतिभाग करते हैं और लॉटरी में जिनका नाम आता है उन्हे कम तथा सस्ती दरों पर पक्के मकान उपलब्ध करवाये जाते हैं।
आर्टिकल | MHADA Lottery 2023 ऑनलाइन फॉर्म्स |
राज्य का नाम | महाराष्ट्र |
संबंधित विभाग | गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण महाराष्ट्र |
लॉटरी का नाम | म्हाडा लॉटरी 2023 |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | lottery.mhada.gov.in |
MHADA क्या है
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य के लोगों को सस्ते और टिकाउ मकान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 1976 में महाराष्ट्र गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की स्थापना की गयी। तब से म्हाडा राज्य के निवासियों को राज्य में प्रत्येक वर्ग को किफायती दर पर मकान उपलब्ध करवाता रहा है। वर्तमान में म्हाडा, केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के सहयोग से वृहद स्तर पर कार्य कर रहा है और राज्य के कमजोर वर्ग, भूमिहीन और आवासहीन परिवारों को आवास का एक अच्छा विकल्प प्रदान कर रहा है।
MHADA का उद्देश्य
MHADA का मूल उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से पिछडे परिवारों को सहायता देना और उन्हें एक गुणवत्तापूर्ण जीवन स्तर देना है। पिछले लगभग 47 वर्षों से म्हाडा इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है। वर्तमान तक म्हाडा द्वारा पूरे राज्य में लगभग 8 लाख परिवारों को सस्ते और गुणवत्तापूर्ण मकानों की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। जो लोग 15 वर्षों से महाराष्ट्र राज्य में रह रहे हैं और उनके पास रहने के लिये अपना खुद का मकान नहीं है तो ऐसे लोगों को महाराष्ट्र सरकार कम कीमत तथा किफायती दरों पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य म्हाडा के माध्यम से कर रही है।
बेहतर तरीके से कार्य करने के लिये म्हाडा को अलग अलग क्षेत्रीय बोर्डों में बांटा गया है। जैसे मुंबई बिल्डिंग एंड हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट बोर्ड, मुंबई बिल्डिंग रिपेयर्स एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड और मुंबई स्लम इम्प्रूवमेंट बोर्ड। इन बोर्डों के अन्तर्गत स्थानीय प्रशाशनिक बोर्डों को भी सम्मिलित किया गया है। ये बोर्ड स्थानीय स्तर पर म्हाडा की तमाम योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के कार्यों का संचालन करते हैं। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि राज्य का विदर्भ के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र को म्हाडा के अधिकार क्षेत्र में नहीं रखा गया है।
बोर्ड | बोर्ड के अंतर्गत प्रभावी क्षेत्र |
पुणे आवास और क्षेत्रीय विकास बोर्ड | पुणे, कोल्हापुर, सेलापुर, सतारा और सांगली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र |
औरंगाबाद आवास और क्षेत्रीय विकास बोर्ड | औरंगाबाद, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड, लातूर, बीड और उस्मानाबाद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र |
नासिक आवास और क्षेत्रीय विकास बोर्ड | नासिक, अहमदनगर, धुले, नंदुरबार और जलगांव के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र |
नागपुर आवास और क्षेत्रीय विकास बोर्ड | संपूर्ण नागपुर शहर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र |
अमरावती आवास और क्षेत्र विकास बोर्ड | अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा और वाशिम जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र |
कोंकण आवास और क्षेत्रीय विकास बोर्ड | ठाणे , रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग क्षेत्र |
MHADA Lottery 2023 Online Form
एसे नागरिक जिनके पास रहने के लिये अपना घर नहीं है उनके लिये महाराष्ट्र सरकार हाउसिंग सोसाईटी का निर्माण करती है। इस हाउसिंग सोसाईटी में बनाये गये मकानों को नागरिकों को देने के लिये राज्य सरकार लॉटरी (MHADA Lottery 2023) की घोषणा करती है। लॉटरी का पात्र बनने के लिये नागरिकों को लॉटरी में पंजीकरण के लिये ऑनलाईन आवेदन करना होता है। यदि आप महाराष्ट्र राज्य में रहते हैं और आपके पास रहने के लिये अपना घर नहीं है तो आप भी म्हाडा लॉटरी 2023 योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिये आपको ऑनलाईन आवेदन करना होगा और कुछ जरूरी दस्तावेज प्रमाण के तौर पर देने होंगे। जिसके बाद आप म्हाडा लॉटरी के लिये पात्र हो सकते हैं।
म्हाडा लॉटरी में निर्मित घरों का मूल्य
म्हाडा के द्वारा अलग अलग वर्गों को ध्यान में रखकर घरों का निर्माण किया गया है जिससे सभी वर्गों को इस योजना का लाभ मिल सके। घरों की कीमत भी वर्गों के अनुसार अलग अलग है। मकान की कीमतों से जुडा विवरण नीचे दिया जा रहा है-
वर्ग | मकान की कीमत |
उच्च आय समूह (High Income Group) | 60 लाख रुपये से 5.8 करोड़ रुपये |
मध्य आय समूह (Medium Income Group) | 35 लाख -60 लाख रुपये |
निम्न आय वर्ग (Lower Income Group) | 20 लाख -30 लाख रुपये |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Economically Weaker Section) | 20 लाख से कम |
MHADA Lottery 2023 के लिए पात्रता
यदि आप भी म्हाडा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस के लिये महाराष्ट्र गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण के द्वारा कुछ पात्रतायें रखी गयी हैं। इसीलिये म्हाडा लॉटरी में आवेदन करने से पूर्व अपनी पात्रता की जांच कर लें। यदि आप पात्र हों तो ही म्हाडा लॉटरी के लिये आवेदन करें।
- म्हाडा लॉटरी योजना (MHADA Lottery 2023) का लाभ लेने के लिये लाभार्थी की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिये।
- म्हाडा लॉटरी के लिये इच्छुक लाभार्थी को महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिये अथवा लाभार्थी कम से कम विगत 15 वर्षों से महाराष्ट्र राज्य के किसी भी क्षेत्र में निवास कर रहा हो।
- ऐसे लाभार्थी जो कि मध्यम आय वर्ग में आते हैं और जिनकी मासिक आय 50000 से 75000 रूपये के बीच है, इस योजना के लिये पात्र होंगे।
- 75000 रूपये से अधिक की मासिक आय वाले इच्छुक लाभार्थी उच्च वर्ग समूह के अन्तर्गत योजना का लाभ पाने के लिये पात्र होंगे।
MHADA Lottery 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
म्हाडा योजना (MHADA Lottery 2023) में पंजीकरण करवाने हेतु लाभार्थी को कुछ दस्तावेज आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने होंगे जिनकी सूची नीचे दी जा रही है-
- लाभार्थी का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
- लाभार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ
- लाभार्थी के निवास के सम्बन्ध में निवास प्रमाण पत्र (जो कि यह प्रमाणित करे कि लाभार्थी विगत 15 वर्षों से महाराष्ट्र राज्य के किसी भी क्षेत्र में निवास कर रहा है।)
- ड्राइविंग लाइसेंस (यदि हो तो)
- बैंक खाते का विवरण/बैंक की पासबुक (सब्सिडी के लिये)
- लाभार्थी का मोबाईल नम्बर
- लाभार्थी की ईमेल आईडी
- लाभार्थी के पास पैन कार्ड होना जरूरी है।
MHADA Lottery के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
म्हाडा लॉटरी योजना (MHADA Lottery 2023) का लाभ लेने के लिये इच्छुक लाभार्थी को अपना पंजीकरण ऑनलाईन माध्यम से कराना होता है। यदि आप भी म्हाडा लॉटरी योजना का लाभ लेने की सोच रहे हैं तो नीचे दी गयी प्रक्रिया का पालन कर के आप इस योजना के लिये ऑनलाईन पंजीकरण के लिये आवेदन कर सकते हैं-
- म्हाडा लॉटरी योजना में पंजीकरण (MHADA Lottery Registration) करने के लिये सबसे पहले आपको महाराष्ट्र गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाईट lottery.mhada.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाईट का होम पेज ओपन होगा जिसमें कि क्षेत्रीय बोर्ड के अनुसार लॉटरी का विकल्प प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद जिस क्षेत्रीय बोर्ड के अन्तर्गत आप निवास करते हैं उसका विकल्प चुनें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इसके बाद पंजीकरण के लिये स्क्रीन पर दिख रहे बॉक्स में अपना पैन कार्ड नम्बर भरें। (ध्यान रखें कि म्हाडा लॉटरी योजना का लाभ लेने के लिये आपके पास पैन कार्ड का होना बहुत आवश्यक है। यदि आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आवेदन करने से पूर्व अपना पैन कार्ड बनवा लें। पैन कार्ड के न होने पर आप इस योजना के लिये पात्र नहीं रह जायेंगे।)
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फार्म खुलकर आयेगा।
- इस आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जरूरी डिटेल्स भरें। जैसे कि आधार नम्बर, ई मेल आईडी, मोबाईल नम्बर, किस वर्ग के लिये आप आवेदन कर रहे हैं आदि।
- सभी डिटेल्स को भरने के बाद फॉर्म को आगे बढायें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा जिसमें आपको भुगतान करना होगा। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
- जैसे ही आपके भुगतान की पुष्टि हो जायेगी। आपका आवेदन फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
- आप चाहें तो भविष्य के लिये इसकी रसीद को डाउनलोड अथवा प्रिंट भी कर सकते हैं।
- इस प्रकार आपका म्हाडा लॉटरी योजना के लिये पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- इन तीनो चरणों को पूर्ण करने के बाद आपकी म्हाडा लॉटरी आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
MHADA Lottery रिजल्ट कैसे चेक करें
म्हाडा लॉटरी योजना के लिये आवेदन तथा रिजल्ट की प्रक्रिया को आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण महाराष्ट्र के द्वारा ऑनलाईन रखा गया है। यदि आप म्हाडा लॉटरी योजना में अपना पंजीकरण करवा चुके हैं और आवेदन कर चुके हैं तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया का पालन करके लॉटरी का रिजल्ट मालूम कर सकते हैं-
- म्हाडा लॉटरी योजना का रिजल्ट जानने के लिये सबसे पहले आपको महाराष्ट्र गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाईट http://www.mhada.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद वेबसाईट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- वेबसाईट के होम पेज के उपर दांयी ओर आपको लॉटरी का सेक्शन मिलेगा।
- इसके बाद लॉटरी के सेक्शन में क्षेत्रीय बोर्ड के अनुसार लॉटरी के रिजल्ट का विकल्प आपको मिलेगा।
- जिस बोर्ड की लॉटरी के लिये आपने आवेदन किया है उस बोर्ड के विकल्प का चयन करें।
- बोर्ड के विकल्प का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सभी विजेताओं के नामों की सूची आ जायेगी। इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप म्हाडा लॉटरी योजना का रिजल्ट ऑनलाईन देख सकते हैं।
MHADA Lottery क्या है?
MHADA Lottery में महाराष्ट्र में स्थायी रूप से निवास करने वाले सभी वर्गों के नागरिकों को सस्ती दर पर मकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाता है।
MHADA Lottery की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
महाराष्ट्र गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की की आधिकारिक वेबसाइट (lottery.mhada.gov.in) है इसके द्वारा आप म्हाडा लॉटरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MHADA Lottery के लिए कौन पात्र है?
महाराष्ट्र में निवास करने वाले ऐसे नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और आप महाराष्ट्र के स्थायी निवासी हैं तो आप म्हाडा लॉटरी के लिये पात्र हैं। म्हाडा लॉटरी का लाभ लेने के लिये आपके पास पैन कार्ड का होना बहुत आवश्यक है।
MHADA Lottery के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
MHADA Lottery के लिए Lottery Helpline No. – 022-69468100 है। आप चाहें तो MHADA की अधिकारी वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
म्हाडा लॉटरी कितनी बार मिलती है?
म्हाडा लॉटरी का लाभ एक व्यक्ति द्वारा केवल एक ही बार लिया जा सकता है।