श्रमिक पंजीकरण कैसे करें, मजदूर रजिस्ट्रेशन – Labour Card Registration 2023

श्रमिक पंजीकरण कैसे करें सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों/मजदूरों के लिए श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन करने का कार्य शुरू किया गया हैं। जिसके माध्यम से राज्य के श्रमिक वर्ग को अनेक प्रकार के रोजगार प्राप्त हो सकेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप श्रमिक पंजीकरण कैसे करें और श्रमिक पंजीकरण करने के लिए किन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी ? मजदूर रजिस्ट्रेशन क्या हैं ?

एवं Labour Card Registration कौन करा सकते हैं ? इसके उद्देश्य क्या हैं ? इन सभी से जुडी जानकारी हम आपको अवगत कराएंगे। Majdoor Panjikaran की सुविधा प्रत्येक राज्य के श्रमिक वर्ग को दी जा रही हैं। आप अपने राज्य की श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कुछ राज्यों के श्रमिक पंजीकरण की प्रोसेस हम इस लेख के माध्यम से आपको बता रहें हैं।

श्रमिक पंजीकरण कैसे करें, मजदूर रजिस्ट्रेशन – Labour Card Registration
श्रमिक पंजीकरण कैसे करें, मजदूर रजिस्ट्रेशन – Labour Card Registration

यदि आप भी अपना Labour Card Registration 2023 कराना चाहते हैं और श्रमिको को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा जिसकी प्रोसेस हम आपको नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से बता रहें हैं। मजदूर पंजीकरण से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख से अंत तक जुड़े रहिये।

Table of Contents

श्रमिक पंजीकरण कैसे करें ?

प्रदेश सरकार द्वारा सभी राज्यों के श्रमिक पंजीकरण के लिए अलग अलग पोर्टल बनाये गए हैं जिसके माध्यम से प्रत्येक राज्य के श्रमिक अपने राज्य के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से लेबर कार्ड का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मजदूर कार्ड/श्रमिक कार्ड/लेबर कार्ड का रजिस्ट्रेशन केवल वही श्रमिक करा पाएंगे जो इसके लिए निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करेंगे। Labour Card Registration आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं। हमने इस लेख में आपको श्रमिक पंजीकरण कैसे करें इसकी दोनों प्रकार ही प्रक्रिया बताई हैं।

Labour Card Registration 2023 Highlights

हम आपको श्रमिक पंजीकरण से संबंधित कुछ जरूरी सूचनाओं के बारे में अवगत कराने जा रहें हैं। आप नीचे दी गयी सूचना के माध्यम से इन विशेष सूचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइये देखते हैं –

आर्टिकल का नाम श्रमिक पंजीकरण कैसे करें
शुरू की गयी राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थी कौन होंगे श्रमिक वर्ग
क्या उद्देश्य हैं रोजगार प्रदान करना
आवेदन करने का मोड ऑनलाइन/ऑफलाइन
वर्तमान साल 2023

UPBOCW श्रमिक पंजीयन कार्ड उत्तर प्रदेश

मजदूर रजिस्ट्रशन का उद्देश्य क्या हैं ?

श्रमिक पंजीकरण कैसे करें- बहुत से लोग मजदूरी करके अपने परिवार और बच्चों का पालन पोषण करते हैं और अपने घर की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में जुटे रहते हैं। राज्य के गरीब एवं श्रमिक वर्ग के नागरिको को सरकार ने श्रमिक पंजीकरण की सुविधा केवल इसी उद्देश्य से दी गयी हैं ताकि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। सरकार द्वारा श्रमिक वर्ग के लोगो के लिए श्रमिक कार्ड की सुविधा इसलिए दी गयी है ताकि वह इस कार्ड के माध्यम से दी जाने वाली समस्त योजनाओं का लाभ उठा सके। देश के हर राज्य के श्रमिकों के लिए श्रमिक कार्ड पंजीकरण किये जा रहें हैं।

श्रमिक कार्ड पर क्या क्या लाभ मिलते है ?

हम आपको श्रमिक कार्ड के लाभ के विषय में जानकारी दे रहे हैं। जिसके बारे में आप नीचे दी गयी सूचना को पढ़कर सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। आइये देखते हैं दी गयी जानकारी –

  • श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार दिवस की गारंटी दी जाती हैं।
  • लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिया जाता हैं।
  • श्रमिक कार्ड के माध्यम से आप प्रधानमत्री आवास योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों के बच्चो को छात्रवृत्ति की सुविधा भी प्राप्त होंगी।
  • labor card का पंजीकरण राज्य का प्रत्येक श्रमिक नागरिक कर सकता हैं।
  • मजदूर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से श्रमिकों के परिवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधित सहायता दी जाती हैं।
  • श्रमिक कार्ड धारक को उनके बच्चो के लिए शिक्षा के लिए ऋण भी प्रदान किया जाता हैं।

श्रमिक कार्ड पंजीकरण के लिए पात्रता

आपको बता दें कि मजदूर पंजीकरण (majdoor panjikaran) के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही श्रमिक कार्ड दिया जायेगा। इन विशेष पात्रताओं के बारे में हम आपको नीचे दिए गए मुख्य बिंदुओं के माध्यम से बता रहें हैं। आइये देखते हैं –

  1. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  2. जिन श्रमिकों में 1 साल में 90 दिन कार्य किया हो वह पंजीकरण करा सकते हैं।
  3. एक परिवार से केवल एक की व्यक्ति श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हैं।
  4. आवेदक संबंधी राज्य का मूल रूप से स्थायी निवासी होना चाहिए।
लेबर कार्ड के लिए कौन कौन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ?

Labour Card Registration 2023 के अंतर्गत कौन कौन अपना पंजीकरण करा सकते हैं हमने उन कामगारों के विषय में आपको नीचे दी गयी सूची के माध्यम से सूचित करने का प्रयास किया हैं। आइये देखते हैं –

  • निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
  • हथौड़ा चलाने वाले
  • पुताई करने वाले
  • चट्टान तोड़ने वाले
  • सीमेंट एवं ईंट ढोने का काम करने वाले
  • चुना बनाने का काम करने वाले
  • मोची का
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • बांध  प्रबंधक ,भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले
  • ईंट भट्टों पर ईंट का निर्माण करने वाले
  • कुआ खोदने वाले
  • लेखाकार का काम करने वाले
  • छप्पर बनाने वाले
  • बढ़ई का कार्य करने वाले
  • राजमिस्त्री
  • सड़क निर्माण करने वाले
  • लौहार
  • बिल्डिंग निर्माण कार्य करने वाले
  • प्लम्बर
  • वेल्डिंग का काम कर्म वाले
  • कारखाने में काम करने वाले
  • बिजली का काम करने वाले
  • खिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले
मजदूर पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज

लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों (Documents) की जरूरत होगी। जिनके बारे में हमने आपको नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से सूचित करने का प्रयास किया हैं। आइये देखते हैं –

  • आवेदक का आधार कार्ड (छायाप्रति)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक (छायाप्रति)
  • स्व घोषणा पत्र

श्रमिकों के लिए उपलब्ध योजनाओं की लिस्ट कैसे देखें ?

नीचे दिए गए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के माध्यम से हम आपको उन योजनाओं की सूची देखने की प्रक्रिया बता रहें हैं जो उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आइये देखते हैं नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  1. योजनाओं की सूची देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
  2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज आ जायेगा। इसी पेज पर आपको मेन्यू में योजनाएं के विकल्प पर जाना होगा एक सूची खुलेगी आपको इसमें समस्त योजनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट पर उपलब्ध श्रमिकों के लिए शुरू की गयी समस्त योजनाएं आ जाएँगी
  4. इस प्रकार आप Official Website पर उपलब्ध समस्त योजनाएं देख सकते हैं।

श्रमिक कार्ड वेरिफाई कैसे करवाएं

केंद्र सरकार के श्रमिक पोर्टल पर मजदूरों से संबंधित आंकड़ें एवं डाटा

क्रम संख्या श्रमिक से संबंधित आंकड़ें एवं डाटा
1 प्रधान मंत्री श्रम योगी मान धन योजना (PMSYM) के लिए पंजीकृत श्रमिकों के संख्या 46,56,296
2प्रधान मंत्री श्रम योगी मान धन योजना (PMSYM) के लाभार्थियों के लिए जारी की गयी धनराशि ₹39,06,553.356/-
3प्रधान मंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (PMRPY) के कुल लाभार्थियों की संख्या 1,21,69,960
4राष्ट्रिय करियर सर्विस (NCS) के तहत दी गयी जॉब्स 99,71,733
5मिनिमम वेजस ₹176/-
6EPFO Payroll Data77,08,375
7आधार लिंक EPFO 10,72,86,392
8EPFO JEEVAN PRAMAAN के लाभर्थियों की संख्या 2,88,05,361
9EPFO UAN ALLOTTED17,76,98,654
10eShram पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक 27,10,83,256

मजदूरी कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ?

सभी उम्मीदवार ध्यान दें यदि आप श्रमिक पंजीकरण कैसे करें ? इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ध्यान दीजिये हम आपको कुछ राज्यों के Labour Card Registration 2023 की प्रोसेस बता रहें हैं। मजदूर रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस जानने के लिए आप हमारे द्वारा नीचे दी गयी सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। प्रत्येक राज्य के श्रमिक पंजीकरण के लिए अलग अलग वेबसाइट निर्धारित हैं। आप अपने राज्य की श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आइये देखते हैं –

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड पंजीकरण ऑफलाइन प्रक्रिया

हम आपको Uttar Pradesh Labour Card Registration करने की ऑफलाइन प्रोसेस बता रहे हैं। यूपी श्रमिक ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए चरणों के अनुसार आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं आइये देखते हैं नीचे दिए गए चरणों के जरिये –

  1. उम्मीदवार श्रमिक/लेबर/मजदूर कार्ड का पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
  2. आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज आ जायेगा। इसी पेज पर आपको नया क्या हैं के विकल्प पर क्लिक करना होगा एक सूची खुलेगी उसमे आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको पंजीयन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने पंजीयन फॉर्म आ जायेगा आप नीचे दिए गए चित्र में फॉर्म का प्रारूप देख सकते हैं।
  5. इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करके सभी जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  6. फॉर्म को पूरी तरह से तैयार करने के बाद आपको अपने नजदीकी श्रम विभाग कार्यालय में जमा कर देना हैं।

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधारकार्ड
  • आवेदक के परिवार रजिस्टर की नकल
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक के परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छाया प्रति
  • राशन कार्ड
  • आवेदक का एक्टिव मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आवेदक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आवेदक श्रमिक के आय का प्रमाण पत्र
  • श्रमिक के बैंक की पासबुक

उत्तर प्रदेश श्रमिक पोर्टल पर श्रमिक सर्टिफिकेट को कैसे डाउनलोड करें ?

  • सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के ऑफिसियल वेब पोर्टल upbocw.in पर जाएँ।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर श्रमिक सर्टिफिकेट के सेक्शन के तहत “डाउनलोड करें “ का लिंक पर क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब ओपन हुए नए पेज पर आप अपने आधार नंबर या श्रमिक कार्ड पंजीकरण नंबर की सहायता से सर्च करें।
  • नंबर की जानकारी दर्ज करने के बाद “Search” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपका श्रमिक सर्टिफिकेट एक पीडीऍफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा। जिसे आप अपनी आवश्यकता अनुसार प्रिंट भी कर सकते हैं। इस तरह से आपकी उत्तर प्रदेश की श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश में ऐसे करें

हरियाणा श्रमिक कार्ड पंजीकरण कैसे करें ?

क्या आप जानते है कि Haryana Labour Card Registration किस प्रकार कर सकते हैं। हम आपको हरियाणा लेबर कार्ड पंजीकरण करने की प्रक्रिया नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स के माध्यम से बताई है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप सफलतापूर्वक अपना हरियाणा श्रमिक पंजीकरण कर सकते हैं। आइये देखते हैं-

  • हरियाणा श्रमिक कार्ड का पंजीकरण करने के लिए आपको hrylabour.gov.in आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। इसी पेज पर आपको लॉगिन डैशबोर्ड दिखाई देगा। यदि आप पुराने उपयोगकर्ता हैं तो आपको डायरेक्ट लॉगिन करना होगा और यदि आपकी लॉगिन आईडी नहीं बनी हैं तो आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो ग्राम प्रधान के पास जाए और यदि आप शहरी क्षेत्र से है तो नगर पालिका से सम्पर्क कर और उन्हें श्रमिक पंजीकरण की सूचना दें।
  • आपको पंजीकरण के लिए सभी दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे। इसके बाद आपको सीएससी सेंटर, ग्राम प्रधान या नगर पालिका के माध्यम से यूजर नाम और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा।
  • इसके बाद आप अपनी आईडी लॉगिन कर सकते हैं -लॉगिन करने के लिए यूजर टाइप सेलेस्ट करें, यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जाता हैं अब आप अपनी प्रोफाइल डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

हरियाणा श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • श्रमिक का आधार कार्ड /पचानपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ
  • बैंक पास बुक
  • श्रमिक का जोबकार्ड (यदि लागु हो तो )
  • राशन कार्ड
  • आवेदन फॉर्म
  • श्रमिक का किसी ठेकेदार अंतर्गत 90 दिन का कार्य करने का प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाणपत्र

पंजाब श्रमिक कार्ड पंजीकरण कैसे करें ?

वे सभी उम्मीदवार ध्यान दें जो पंजाब राज्य के निवासी हैं और अपना श्रमिक पंजीकरण कराने के इच्छुक हैं। पंजाब लेबर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया हम आपको नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से बता रहें हैं। आइये देखते हैं –

  1. उम्मीदवार पंजाब श्रमिक कार्ड का पंजीकरण करने के लिए pblabour.gov.in पंजाब श्रम सेवा पोर्टल पर जाये।
  2. उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाता हैं।
  3. होम पेज पर आपको क्रिएट न्यू अकाउंट का विकल्प दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आ जायेगा।
  5. उसके बाद आपको इस फॉर्म में सभी सूचनाएं दर्ज करनी होंगी।
  6. और उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  7. इस प्रकार आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
  8. इसके बाद आप लॉगिन करके अपनी प्रोफाइल देख सकते हैं।

पंजाब श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • बीपीएल राशन कार्ड

राजस्थान श्रमिक कार्ड पंजीकरण कैसे करें ?

नीचे दिए गए कुछ सिंपल से स्टेप्स के माध्यम से हम आपको राजस्थान श्रमिक/मजदूर पंजीकरण करने की प्रोसेस बता रहें हैं। नीचे दिए गए चरणों के अनुसार आप आसानी से अपना पंजीकरण कर पाएंगे। आइये देखते हैं –

  • राजस्थान श्रमिक कार्ड का पंजीकरण करने के लिए आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा। होम पेज पर आपको श्रमिक पंजीरकरण का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना हैं।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • उसके बाद आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जरूरी सूचना भरनी होंगी।
  • फॉर्म भरने के बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे।
  • उसके बाद आपको अपने नजदीकी श्रम विभग कार्यालय में फॉर्म को जमा करा देना हैं।

राजस्थान श्रमिक कार्ड के लिए आवशयक दस्तावेज

  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड की प्रति
  • सालाना आय प्रमाण पत्र
  • भामाशाह कार्ड
  • आधार कार्ड
उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण कैसे करें ?

यहाँ हम आपको उत्तराखंड राज्य के लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बता रहे हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से अपना श्रमिक पंजीकरण कर पाएंगे। आइये देखते हैं दिए गए कुछ आसान से स्टेप्स के जरिये –

  1. उम्मीदवार उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर में जाएँ।
  2. वहां जाकर आपको अपना श्रमिक पंजीकरण करने की सूचना देनी होगी।
  3. इसके बाद सीएससी सेंटर के एजेंट के माध्यम से आपको पंजीकरण फॉर्म भरा जायेगा।
  4. उसके बाद आपको फॉर्म के साथ अटैच होने वाले जरूरी दस्तावेज (DOCUMENTS) एजेंट को देने होंगे।
  5. जिसके बाद आपके सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न किया जायेगा।
  6. इस प्रकार आपकी पंजीकरण आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
उत्तरखंड श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • श्रमिक के परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • जमा शुल्क रसीद
  • श्रमिक का एक्टिव मोबाइल नंबर
बिहार श्रमिक पंजीकरण कैसे करें ?

Bihar Labour Card Registration कैसे कर सकते हैं इसकी प्रोसेस हम आपको नीचे गए कुछ आसान से स्टेप्स के जरिये बताने जा रहें हैं। बिहार मजदूरी कार्ड का पंजीकरण करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार हैं। आइये देखते हैं –

  • उम्मीदवार सबसे पहले बिहार श्रम संसाधन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज आ जायेगा।
  • यहाँ आपको श्रम पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • उसके बाद आपको इस फॉर्म में सभी सूचनाएं दर्ज करनी होंगी।
  • उसेक बाद आपको ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे फॉर्म में दर्ज करें।
  • उसके बाद आपको रजिस्टर करें के बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  • इस प्रकार आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाती हैं।
बिहार के श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • श्रमिक जिस ठेकेदार के यहां काम करता हो उसका प्रमाण
  • जॉब कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • श्रमिक की बैंक पासबुक
  • श्रमिक का एक्टिव मोबाइल नंबर
दिल्ली के लिए श्रमिक कार्ड के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया :-
  1. दिल्ली के लिए श्रमिक कार्ड के आवेदन हेतु आप सबसे पहले आप Department of Labour of Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. वेबसाइट पर आने के बाद यहां आपको “Online Registration” का लिंक दिखेगा। आवेदन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म A का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  4. अब इसके बाद फॉर्म में अपना नाम , पता , श्रेणी , मोबाइल नंबर , व्यवसाय आदि की जानकारी को सावधानी पूर्वक भरें।
  5. फॉर्म को भरने के बाद “Continue” के बटन पर क्लिक करें। अब इसके बाद संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. दस्तावेजों को उपलोड करने के बाद “Submit” के बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट करें। इस तरह से आपकी दिल्ली श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।
  7. इसके बाद आपका श्रमिक कार्ड पोस्ट के माध्यम आपके पते पर पहुंचा दिया जायेगा। नहीं तो आप श्रमिक विभाग के कार्यालय में जाकर अपना श्रमिक कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
दिल्ली के श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
  • मजदूर का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड)
  • बैंक पास बुक
  • राशन कार्ड
  • मजदूर का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • मजदूर के परिवार में जितने भी सदस्य है उनकी पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • नरेगा जॉब कार्ड अगर आपके राज्य में लागू है तो
  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
श्रम विभाग में शिकायत कैसे करें ?

वे सभी लाभार्थी जो श्रमिक कार्ड पंजीकरण से जुडी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करना चाहते हैं वे लाभार्थी ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत/ग्रीवांस दर्ज करने की प्रोसेस हमने नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिये आपको बतायी हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –

  • Grievance दर्ज करने के लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको ग्रीवांस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको add new grievance के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने ग्रीवांस दर्ज करने हेतु फॉर्म खुल जायेगा। नीचे दिए गए चित्र में देखें-श्रमिक कार्ड पंजीकरण कैसे करें
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करनी होंगी जैसे कि – ग्रीवांस किसे भेजा जा रहा हैं,ग्रीवांस का प्रकार, नाम, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, डिस्ट्रिक्ट, एड्रेस, ग्रीवांस, दस्तावेज आदि।
  • उसके बाद आपको फॉर्म में दिया गया कोड बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना।
  • इस प्रकार आपका ग्रीवांस/शिकायत दर्ज हो जाएगी।

ग्रीवांस/ शिकायत की स्थिति कैसे देखें ?

जिन लाभार्थियों ने शिकायत दर्ज की थी और वह आपके शिकायत की स्थिति देखना चाहते हैं तो वे सभी लाभार्थी हमारे द्वारा बताये गए चरणों के अनुसार अपनी शिकायत की स्थिति आसानी से देख सकते हैं। आइये देखते हैं –

  1. ग्रीवांस की स्थिति देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
  2. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाता हैं।
  3. होम पेज पर ही आपको मेन्यू में ग्रीवांस/शिकायत के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करने के बाद आके सामने एक नया पेज आएगा उसमे आपको ग्रीवांस नंबर दर्ज करने का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको अपनी शिकायत संख्या उसमे दर्ज करनी होगी। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं। लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें
  5. उसके बाद आपको दिए गए GO के बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  6. क्लिक करते ही आपके ग्रीवांस की स्थिति आपकी स्क्रीन पर दिखा दी जाएगी।
  7. इस प्रकार आपकी ग्रीवांस की स्थिति देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती हैं।
पंजीकरण संख्या का सत्यापन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें हम आपको श्रमिक पंजीकरण संख्या का सत्यापन करने की प्रोसेस कुछ स्टेप्स के जरिये बता रहे हैं। आप हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से देख सकते हैं। आइये देखते हैं-

  • श्रमिक पंजीकरण की संख्या का सत्यापन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप नीचे दिए चित्र में यूआरएल देख सकते हैं। लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू में नया क्या हैं के विकल्प पर जाना होगा। एक सूची खुलेगी उसमें आपको पंजीकरण संख्या का सत्यापन के विकल्प का चयन करना होगा।मजदूर कार्ड पंजीकरण कैसे करें
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको पंजीकरण संख्या सत्यापित करने के दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही सामने कन्फर्मेशन मैसेज आएगा आपको ओके पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आ जायेगा। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं –श्रमिक कार्ड पंजीकरण कैसे करें
  • आपको इस फॉर्म में अपना एक्ट सेलेक्ट करके रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा।
  • लास्ट में आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आप अपनी पंजीकरण संख्या वेरीफाई कर सकते हैं।

ई – श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Sharamik Card नवीनीकरण कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहां हम आपको श्रमिकों के नवीनीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं अगर आप भी इस प्रक्रिया के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं। आइये देखते हैं-

  1. श्रमिकों के नवीनीकरण करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले इस upbocw.in ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आपको मेन्यू में श्रमिक विकल्प पर जाना होगा।
  4. उसके बाद एक सूची खुलेगी इसमें आपको नवीनीकरण का आवेदन एवं स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  5. क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया हैं। मजदूर कार्ड पंजीकरण
  6. इस फॉर्म में आपको अपनी पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी।
  7. उसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।

श्रमिक पंजीकरण कैसे करें संबंधी कुछ प्रश्न और उत्तर

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग में पंजीकरण कैसे कर सकते है?

यूपी राज्य के मजदूरी कार्ड/श्रमिक कार्ड/लेबर कार्ड का पंजीकरण करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

मजदूरी कार्ड से क्या लाभ हैं?

मजदूरी कार्ड के माध्यम से श्रमिक/मजदूर वर्ग के लोगो को 100 दिन के कार्यदिवस की गारंटी दी जाती हैं।

मजदूर कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?

आपको श्रमिक कार्ड का पंजीकरण करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आवेदक का आधार कार्ड (छायाप्रति), दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक (छायाप्रति), स्व घोषणा पत्र, आदि की जरूरत होगी।

श्रमिक पंजीकरण के लिए कौन आवेदन कर सकते हैं?

प्रत्येक राज्य के लिए श्रमिक कार्ड पंजीकरण की सुविधा दी गयी हैं। सभी श्रमिक अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट या सीएससी सेंटर के माध्यम से श्रमिक पंजीकरण करा सकते हैं।

लेबर कार्ड का आवेदन कौन कर सकते हैं?

जिन लोगो ने 12 महीने में कम से कम 90 दिन काम किया हो ऐसे लोग लेबर कार्ड के पंजीकरण का आवेदन कर सकते हैं।

श्रम विभाग में पंजीकरण कैसे करें ?

आप उत्तर प्रदेश श्रमिक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

मजदूरी कार्ड का पंजीकरण का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कितनी होनी चाहिए?

श्रमिक पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन करने के लिए उमीदवार की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।

एक परिवार के कितने व्यक्ति श्रमिक कार्ड का आवेदन कर सकते हैं?

परिवार का केवल एक की व्यक्ति श्रमिक कार्ड/लेबर कार्ड/मजदूरी कार्ड का आवेदन कर सकता हैं।

अपना श्रमिक कार्ड कैसे चेक करें?

सबसे पहले जन सूचना पोर्टल पर जाएँ। होम पेज पर योजना नम्बर 19 श्रमिक कार्ड धारक योजना पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा। आपके सामने श्रमिक कार्ड देखने का विकल्प आएगा क्लिक करें। इसके बाद पूछी गयी जानकारी दर्ज करें। और खोजें के बटन पर क्लिक कर दें। आपके सामने आपने पूरा विवरण आ जायेगा।

यूपी श्रमिक कार्ड कौन बनाता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रमिक कार्ड उत्तर प्रदेश श्रम विभाग द्वारा बनाये जाते है।

केंद्र सरकार की श्रमिक पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

केंद्र सरकार की श्रमिक पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://labour.gov.in/ है।

ई श्रम पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ई श्रम पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 14434 है।

ई श्रम मानधन योजना के तहत दी जान पेंशन के लिए सहयता राशि कितनी है?

ई श्रम मानधन योजना के लाभार्थियों को पेंशन के रूप में 3,000 रूपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

हेल्पलाइन नंबर

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको श्रमिक पंजीकरण कैसे करें इससे संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की हैं। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी सूचनाओं के माध्यम से सहायता मिलेगी। अगर आपको श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram