खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम 2023 [यूथ गेम्स योजना] क्या है [रजिस्ट्रेशन]

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम खेल मंत्रालय की प्रमुख केंद्रीय योजना है, योजना को प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य है। खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और खेलो की परिवर्तनकारी शक्ति का दोहन करके राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता प्राप्त करना है।

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम की शुरुवात 2018 में खेल मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर जी के द्वारा की गयी है। खेल की संस्कृति को फिर से शुरू करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह योजना शुरू की है।

इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष जनवरी माह में किया जाता है, भारत देश के स्कूल तथा कॉलेज के छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेते है।

सरकार द्वारा खेलो इण्डिया शुरू करने का मकसद है, देश के युवाओं के मन में खेल की उत्सुकता को और बढ़ाना तथा पुरानी खेल संस्कृति को दुबारा से शुरू करना।

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम 2023 [यूथ गेम्स योजना] क्या है [रजिस्ट्रेशन]
खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम 2023 [यूथ गेम्स योजना] क्या है [रजिस्ट्रेशन]

राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के हुनरमंद खिलाडियों के लिए “राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल योजना” को शुरू किया है, योजना के तहत राज्य सरकार प्रदेश के हौनहार खिलाडियों को चयनित करके उनको प्रतिभा दिखाने का मौका देगी।

Table of Contents

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम

Khelo India Yuva Khel Program की शुरुवात 31 जनवरी 2018 में दिल्ली शहर के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुई थी। उसके बाद दूसरा खेल प्रोग्राम 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 में आयोजित किया गया था।

तीसरा इण्डिया युवा खेल प्रोग्राम 18 जनवरी से लेकर 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित किया गया था, उसके बाद खेलों का आयोजन भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), ओलम्पिक एसोसिएशन (IOA) और असम को साझेदारी में मेजबान राज्य के रूप में किया जायेगा।

इस कार्यक्रम का चौथा आयोजन 2021 में किया गया है। इसके बाद टोक्यो ओलम्पिक भी खेला जा चुका है, इस प्रोग्राम के अगले चरण 2023 में पंचकूला में खेला जाएगा, खेलो इंडिया चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा राज्य करेगा।

खेलो इंडिया युवा खेल में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन के माध्यम से किये जायेंगे, इच्छुक लाभार्थी को सर्वप्रथम पंजीकरण करना होगा, उसके बाद ही उम्मीदवार योजना में आवेदन कर सकता है।

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम मुख्य बिंदु

योजना खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम
कार्यक्रम की शुरुवात कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर जी के द्वारा
लाभार्थी देश के युवा
उद्देश्य खेलो की संस्कृति को फिर से उजागर करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

भारत के खेलो इंडिया युवा खेल केंद्र

भारत सरकार के खेल मंत्री जी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए पुरे भारत में खेल केंद्र को खोलने का फैसला किया गया है। इन खेल केन्द्रो को खोलने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 14.30 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया है।

खेल मंत्री जी ने इन खेल केन्द्रो को खोलने के लिए देश के 7 राज्य को चुना है, उन राज्यों के नाम है – कर्नाटक, गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर।

खेलो इंडिया केंद्र का राज्यवार विवरण

राज्य बजट कितने जिलों में केंद्र खोले जायेंगे केंद्रों की संख्या
कर्नाटक 3.10 करोड़ रुपए31
महाराष्ट्र 3.60 करोड़ 3036
अरुणाचल प्रदेश 4.12 करोड़ रुपए2652
गोवा 20 लाख2
मिजोरम 20 लाख रुपए12
मध्यप्रदेश 40 लाख रुपए4
मणिपुर 1.60 करोड़ रुपए16

खेलो इंडिया यूथ गेम के अंतर्गत खेलों की सूची

केंद्र सरकार के द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम में अनेको खेलों को शामिल किया गया है। जैसे-एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, साइकिलिंग, शतरंज, कराटे, खो-खो, कब्बडी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, तायकोंडो, टेनिस, जुड़ो, कुश्ती, बोलीबॉल।

यूथ गेम के तहत प्रतिवर्ष देश से 1000 छात्रों को चयनित किया जायेगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम विभाजित कार्यक्रम

  • ग्रामीण और आदिवासी खेलों को बढ़ावा देना।
  • विकलांग लोगों के बीच खेल को बढ़ावा देना।
  • राज्य स्तरीय खेलों केंद्र।
  • शांति तथा विकास के लिए खेल।
  • महिलाओं के लिए खेल
  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता
  • सामुदायिक कोचिंग विकास
  • स्कूल के बच्चों का शारीरिक विकास
  • खेल मैदान का विकास

खेलों इंडिया के तहत राज्यों में वितरित की गयी धनराशि

राज्यों के नाम धनराशि
नागालैंड 5.30 करोड़
तेलांगना 0.10 करोड़
उत्तरप्रदेश 43.43 करोड़
पुदुचेरी 3.00 करोड़
सिक्किम 3.40 करोड़
तमिलनाडु 4.00 करोड़
त्रिपुरा 0.70 करोड़
बिहार 0.40 करोड़
हिमाचल प्रदेश 2.50 करोड़
मणिपुर 9.30 करोड़
कर्नाटक 9.50 करोड़
मेघालय 0.70 करोड़
राजस्थान 11.36 करोड़
असम 8.42 करोड़
गुजरात 3.00 करोड़
केरल 4.00 करोड़
ओडिशा 0.89 करोड़
जम्मू और कश्मीर 15.84 करोड़
महाराष्ट्र 19.87 करोड़
मध्यप्रदेश 4.14 करोड़
हरियाणा 6.59 करोड़
अरुणाचल प्रदेश 40.41 करोड़
उत्तराखंड 1.00 करोड़

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम के लाभ तथा उद्देश्य

  • वर्ष 2021 में KIYG का संचालन हरियाणा राज्य द्वारा किया गया है।
  • प्रतियोगिता में पुरे भारत के बच्चे प्रतिभाग कर सकते है।
  • यूथ गेम के शुरू होने से बच्चों के बीच खेल को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • यूथ गेम की नोडल एजेंसी भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया है।
  • योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेलों को समायोजित किया गया है।
  • खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम प्रतिवर्ष जनवरी के माह में आयोजित किया जाता है।
  • चयनित छात्रों को कौशल विकास के लिए स्कालरशिप भी दी जाती है।

KIYG के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • जिन युवाओं की आयु 17 वर्ष से कम है, वो अंडर – 17 में खेलेंगे और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है, वो अंडर -21 में खेलेंगे।
  • उम्मीदवार किसी भी स्कूल का छात्र होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कूल आईडी कार्ड

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम में आवेदन हेतु खेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर SIGN UP के विकल्प पर क्लिक करें, अगर आपने पहले से पंजीकरण किया है, तो आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें। खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम 2023 [यूथ गेम्स योजना] क्या है [रजिस्ट्रेशन]
  • अब नया पेज ओपन हो जाता है, इस पेज में एथलीट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे – व्यक्तिगत जानकारी, बैंक, शैक्षिक योग्यता आदि जानकारी दर्ज कर दें, और आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर दें। खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम 2023 [यूथ गेम्स योजना] क्या है [रजिस्ट्रेशन]
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को 4 चरणों में भरा जाएगा।
  • अंत में अपना पासवर्ड बनाये, और एग्री के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • और अंत में सेव एंड कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से खेलो इंडिया यूथ गेम में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होती है।

खेलो इंडिया युवा खेल से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम क्या है ?

योजना को प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य है, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और खेलो की परिवर्तनकारी शक्ति का दोहन करके राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता प्राप्त करना है।

खेलो इंडिया के तहत कौन आवेदन कर सकता है ?

कार्यक्रम के तहत देश के 10 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक के छात्र आवेदन कर सकते है।

खेलो इंडिया यूथ गेम कब खेला जाता है ?

खेलो इंडिया यूथ गेम प्रतिवर्ष जनवरी माह में खेला जाता है।

खेलो इंडिया युवा खेल प्रोग्राम की शुरुवात कब हुई थी ?

खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुवात 31 जनवरी 2018 में खेल मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर जी के द्वारा की गयी है।

Leave a Comment

Join Telegram