झारखण्ड लेबर कार्ड आवेदन फॉर्म – Jharkhand Shramik card kaise banaye

झारखंड के नागरिक इस लेबर कार्ड से राज्य/ केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। झारखंड सरकार की लेबर कार्ड योजना केंद्र सरकार की ई-श्रम कार्ड जैसी ही है। झारखण्ड के प्रवासी मजदूर, फैक्ट्री वर्कर, मनरेगा मजदूर या असंगठित क्षेत्र श्रमिक इस लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकेगे।

झारखंड सरकार ने यह लेबर कार्ड योजना राज्य के स्थायी निवासी श्रमिक नागरिकों के लिए शुरू की है। जो झारखंड राज्य के स्थायी निवासी श्रमिक हैं तो वो झारखंड राज्य लेबर कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लेबर कार्ड का आवेदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन करना होगा। इस लेख में आप लेबर कार्ड आवेदन में जरुरी दस्तावेज, पात्रताओं की जानकारी पाएंगे।

Jharkhand Shramik card application - झारखण्ड लेबर कार्ड आवेदन फॉर्म
Jharkhand Shramik card application

Table of Contents

क्या है झारखण्ड लेबर कार्ड योजना ?

यह लेबर कार्ड योजना राज्य के वंचित नागरिकों के लिए शुरू हुई है। हमारे देश में एक बहुत बड़ी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है। अधिकतर गरीब और पिछड़ा वर्ग कम वेतन वाले श्रमिक या देहाड़ी में काम करने वाले परिवार होते हैं। वैसे केंद्र व राज्य सरकारें गरीब मजदूरों के लिए लाभकारी योजनाएँ चलाती रहती हैं। जैसे झारखण्ड सरकार ने सीएम श्रमिक रोज़गार योजना में नागरिको को काम के अवसर दिए है।

लेबर कार्ड योजना से श्रमिक और उनके परिवारों को अच्छी चिकित्सा सुविधा, स्वास्थ, शिक्षा, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा इत्यादि का लाभ मिलता है। लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए झारखंड सरकार ने “श्रमाधान” नाम से एक लेबर मेनेजमेंट सिस्टम पोर्टल को लॉन्च किया है। झारखंड सरकार ने लेबर कार्ड योजना को सरकारी अधिनियम के अनुसार 4 कोड में विभाजित किया है, जो इस प्रकार से हैं –

  1. Wage Code
  2. I.R. Code
  3. S.S. Code
  4. OSH Code

झारखण्ड लेबर कार्ड डिटेल्स

क्रम संख्या योजना से संबंधित योजना से जुड़ी जानकारी
1 योजना का नाम झारखण्ड लेबर कार्ड योजना
3 योजना किसके द्वारा शुरू की गई झारखंड राज्य सरकार के श्रम व मजदूर विभाग के द्वारा
5 योजना के लाभार्थी झारखंड राज्य श्रमिक नागरिक और उनके परिवार
6 लेबर कार्ड योजना की ऑफिसियल वेबसाइट shramadhan.jharkhand.gov.in

झारखंड लेबर कार्ड के लाभ

  • सरकार के अनुसार राज्य का प्रत्येक श्रमिक लेबर कार्ड बनाकर स्वयं और परिवार को योजनाओं का लाभ दे सकेगा।
  • जिन मजदूरों का लेबर कार्ड नहीं हैं, सरकार उनका निःशुल्क लेबर कार्ड बनवाएगी।
  • श्रमाधान पोर्टल से श्रमिक घर से ही ऑनलाइन अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं।
  • लेबर कार्ड धारक के बच्चे पढ़ाई में अच्छे हैं तो सरकार से मेधावी छात्रवृत्ति योजना की छात्रवृत्ति पा सकेंगे।
  • मजदूर लेबर कार्ड से अपना इलाज राज्य के हॉस्पिटल में निःशुल्क में करवा सकते हैं।

झारखण्ड श्रमिक कार्ड में आने वाली योजनाएँ

क्रम संख्या योजनाओं का नाम योजना संबंधित जानकारी के लिए सामने दिए लिंक पर क्लिक करें
1 श्रमिक औजार सहायता योजना यहाँ क्लिक करें
2 साइकिल सहायता योजना यहाँ क्लिक करें
3 समेकित आम आदमी बीमा सहायता योजना यहाँ क्लिक करें
4 झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना यहाँ क्लिक करें
5 मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृति योजना यहाँ क्लिक करें
6 चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना यहाँ क्लिक करें
7 चिकित्सा सहायता योजना यहाँ क्लिक करें
8 मातृत्व प्रसुविधा योजना यहाँ क्लिक करें
9 अन्त्येष्टि सहायता योजना यहाँ क्लिक करें
10 विवाह सहायता योजना यहाँ क्लिक करें
11 पेंशन योजना यहाँ क्लिक करें
12 निः शक्कतता पेंशन योजना यहाँ क्लिक करें
13 परिवार पेंशन योजना यहाँ क्लिक करें
14 अनाथ पेंशन योजना यहाँ क्लिक करें
15निर्माण श्रमिक सेफ़्टी किट योजना यहाँ क्लिक करें
16 कौशल उन्नयन योजना यहाँ क्लिक करें

झारखंड लेबर कार्ड मजदूर की वर्ग/ श्रेणी

  • मनरेगा मजदूर
  • राज मिस्त्री मजदूर
  • बढ़ई का काम करने वाले मजदूर
  • कारपेंटर मजदूर
  • लोहार (लोहे का कार्य करने वाले मजदूर)
  • भवन निर्माण का कार्य करने वाले मजदूर
  • वैल्डिंग मजदूर
  • पूल निर्माण का कार्य करने वाले मजदूर
  • सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर
  • इलेक्ट्रिशन या बिजली का कम करने वाले मजदूर
  • रंगरोगन या पुताई का काम करने वाले मजदूर
  • ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूर
  • चुना पत्थर का काम करने वाले मजदूर
  • पिलम्बर मजदूर
  • वर्कशॉपस में काम करने वाले मजदूर
  • सड़क का कार्य करने वाले मजदूर

झारखंड लेबर कार्ड में जरुरी पात्रताएँ

  • आवेदक मजदूर झारखंड का स्थायी निवासी हो।
  • उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो।
  • देश के किसी भी बैंक में अपना एक खाता हो।
  • आवेदक मजदूर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो।
  • वह मनरेगा या किसी अन्य असंगठित क्षेत्र में एक श्रमिक की तरह से कार्य किया हुआ हो।
  • पहले से किसी अन्य राज्य/ केंद्र सरकार की योजना के लाभार्थी इस योजना में पात्र नहीं होंगे।

झारखंड लेबर कार्ड के लिए आवशयक दस्तावेज

  • मजदूर का आधार कार्ड
  • मजदूर का पैन कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मनरेगा/ नरेगा जॉब कार्ड (यदि बना हो तो)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • ऐक्टिव मोबाईल नंबर
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक मजदूर का राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

झारखण्ड लेबर कार्ड की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • Step 1:- सबसे पहले आपको श्रमाधान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://shramadhan.jharkhand.gov.in पर जाए और होम पेज पर “Login” लिंक पर क्लिक करें ।
  • Step 2:- यदि आप पोर्टल में पहले से रजिस्टर हैं तो अपने “यूजर नेम और पासवर्ड” से लॉगिन करके झारखंड लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे। यदि रजिस्टर नहीं हैं तो लॉगिन फॉर्म के “Register here” लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3:- पोर्टल पर login होने के बाद ऐसा इंटरफेस दिखेगा जिसमे “Service” सेक्शन में “Work Registration” के सब-मेनू में “Registration” लिंक में “Submit Registration form” विकल्प क्लिक करें । jhaarkhand labour card registration online process
  • Step 4:- आपके सामने “Worker’s Registration form ” होगा, फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स को भरकर जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करके “Submit ” बटन क्लिक करें।
  • Step 5:- फॉर्म सबमिट होते ही आपकी “रजिस्ट्रेशन आईडी” स्क्रीन पर दिखेगी । इस रजिस्ट्रेशन आईडी से आप अपने श्रमिक कार्ड की पीडीएफ़ फाइल डाउनलोड करके प्रिन्टआउट ले सकते हैं ।

श्रमाधान पोर्टल में प्रवासी श्रमिक का रजिस्ट्रेशन करना

  • Step 1:- सबसे पहले श्रमाधान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://shramadhan.jharkhand.gov.in पर जाए । इसके बाद होम पेज पर “प्रवासी श्रमिक के पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें। झारखण्ड लेबर कार्ड आवेदन फॉर्म - Jharkhand Shramik card kaise banaye
  • Step 2:- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करके “सबमिट” बटन पर क्लिक कर दें ।

झारखंड योजनाओं के लिए फॉर्म कैसे डाउनलोड करें

  • Step 1:- सबसे पहले आपको झारखंड के श्रमाधान की आधिकारिक वेबसाइट shramadhan.jharkhand.gov.in पर जाएं। फिर होम पेज पर “Downloads” लिंक पर क्लिक करें।झारखण्ड लेबर कार्ड आवेदन फॉर्म - Jharkhand Shramik card kaise banaye
  • Step 2:- इसके बाद एक लिस्ट में से अपनी आवश्यकतानुसार फॉर्म के सामने दिए “Download” लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड करना हैं।
    jhaarkhand form download

प्रवासी झारखंड ऐप

झारखंड के प्रवासी मजदूर अब झारखंड श्रमाधान पोर्टल द्वारा विकसित “प्रवासी झारखंड ऐप” से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। झारखंड के ‘श्रम मजदूर विभाग’ ने इस ऐप को लॉन्च किया है। ऐप पर आप प्रवासी मजदूर से जुडी अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। एंड्रॉयड फोन यूजर ऐप को श्रमाधान की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवासी झारखंड एप डाउनलोड करने का लिंक :- यहाँ क्लिक करें

झारखण्ड श्रमिक कार्ड से जुड़े प्रश्न

श्रमाधान क्या है ?

श्रमाधान झारखंड राज्य का एक लेबर मैनेजमेंट सिस्टम है जो राज्य के मजदूर वर्ग नागरिको के लिए बनाया गया है जिससे श्रमिक सरकारी सुविधाओं का लाभ आसान और पारदर्शी तरीके से ले सके।

झारखण्ड लेबर कार्ड में प्रवासी मजदूर की फीस कितनी है ?

इन्टर स्टेट प्रवासी मजदूरों के लिए फीस स्ट्रक्चर आप पोर्टल के ‘सर्विस सेक्शन’ में जाकर देख सकेंगे। या लिंक यहाँ क्लिक करें पर क्लिक करके प्रवासी मजदूर फीस स्ट्रक्चर देख सकते हैं।

एम्प्लॉयमेंट कार्ड क्या है ?

यह कार्ड ठेकेदार द्वारा नियुक्त ठेका कामगार मजदूरों की डिटेल्स बताता है। ठेकेदार को रोजगार के 3 दिनों के अंदर कर्मचारी का रोजगार एम्प्लॉयमेंट कार्ड जारी करना है।

प्रवासी झारखंड ऐप क्या है ?

झारखंड सरकार ने झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए यह ऐप लॉन्च किया है। ऐप से प्रवासी मजदूर अपना ऑनलाइन रेजिस्ट्रैशन कर सकते हैं।

झारखण्ड लेबर कार्ड योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

लेबर कार्ड योजना की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7632996057 पर सोमवार से शुक्रवार के दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते है। या ईमेल आईडी [email protected] और [email protected] पर ईमेल भी कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram