हुनर हाट 2022– जैसा की आप सभी जानते हैं की हमारा भारत देश प्राचीन सांस्कृतिक विरासतों का भण्डार है। आपको ये जानकार अच्छा लगेगा की भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए हुनर हाट कार्यक्रम के मंच से भारत के शिल्पकार, कास्तकार और कारीगरों द्वारा बनाये गये स्थानीय उत्पादों ,पकवानों ,कपड़ों इत्यादि को आज दुनियाभर में बड़ी पहचान मिल रही है। इन उत्पादों को दुनियाभर में ख़ासा पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें की अभी हाल ही में इस हुनर हाट कार्यक्रम का 35वां संस्करण भारत की राजधानी दिल्ली में सपन्न हुआ देश के 30 राज्यों से भी अधिक राज्यों के खानपान, संस्कृति और हुनरबाज कारीगरों के हाथों से बने स्थानीय पारम्परिक उत्पादों और वस्तुओं के बारे में जाना। इस हुनर हाट में अभी तक 10 लाख (शिल्पकार/कारीगर) लोग रोजगार प्राप्त कर चुके हैं।
योजना का नाम | हुनर हाट (hunar haat) |
योजना की शुरुआत कब हुईं | नवंबर 2016 |
योजना किसके द्वारा शुरू की गयी | केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय मामलों के राज्यमंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी जी |
योजना का मुख्य उद्देश्य | भारत के स्थानीय कुशल प्रतिभावान कामगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा इनकी जिंदगी को खुशहाल बनाना |
हुनर हाट की ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
अल्पसंख्यक मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
कार्यालय हेल्प लाइन फ़ोन नंबर | 011-23586447 9599060695 9870472888 |
अल्पसंख्यक मंत्रालय का toll फ्री हेल्पलाइन नंबर | 1800-11-2001 |
क्या है हुनर हाट ?
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय आयोजित हुनर हाट एक ऐसा मंच है जो भारत के लाखों स्वदेशी दस्तकारों , शिल्पकरों , और कारीगरों को स्वयं के द्वारा हस्तनिर्मित दुर्लभ पारम्परिक स्थानीय उत्पादों जैसे (लड़की से बना कोई सामन या फर्नीचर ,कपड़े,खिलौने,मिट्टी के बर्तन,पकवान इत्यादि) को व्यापारिक प्लेटफार्म पर खरीदने और बेचने तथा रोजगार के नए अवसर प्रदान करता है। हुनर हाट’ कार्यक्रम के ज़रिये हमारे देश को स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचने और खरीदने के लिए एक उचित बाज़ार मिला है। Hunar Haat प्लेटफार्म ने स्वदेसी हस्तनिर्मित उत्पादों और वस्तुओं को एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में दुनिया के सामने रखा है। इस हुनसर हाट में आप ई – हाट के जरिये ऑनलाइन भी खरीदारी कर सकते हैं।
हुनर हाट की शुरुआत भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के द्वारा दिल्ली में 14 से 27 नवंबर, 2016 तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के रूप में हुई थी। इस इवेंट के अभी तक देश के अलग – अलग स्थानों पर 35 हुनर हाट कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका हैं जो विदेशी लोगों और देश की जनता द्वारा बहुत सराहा गया। नीचे हम अभी तक देश के अलग स्थानों में आयोजित हुए हुनर हाट कार्यक्रमों की सूची दे रहे हैं।
देश में अभी तक हुए हुनर हाट कार्यक्रमों की सूची –
क्रम संख्या (Serial Number) | हुनर हाट कार्यक्रम (Hunar Haat Event‘s) | Date of Event’s | स्थान(Venue) | कार्यक्रम के बारे में (About Event’s) |
1 | पहला संस्करण | 14-November-2016 से 27-November-2016 तक | IITF Pragati Maidan, Delhi | तत्कालीन केंद्रीय बिजली और कोयला राज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल तथा केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी और विदेश राज्यमंत्री के श्री एम जे अकबर जी के द्वारा 15 नवंबर 2016 को देश के पहले “हुनर हाट” का उद्घाटन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आये 184 मास्टर कारीगरों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। |
2 | दूसरा संस्करण | 11-फरवरी-2017 से 26-फरवरी-2017 तक | बीकेएस मार्ग, दिल्ली | “शिल्प और व्यंजन का संगम” थीम के साथ देश के दूसरे हुनर हाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देशी हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम में देशी और विदेशी आगंतुकों(visitors) को मिलाकर लगभग 26 लाख लोगों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया। |
3 | तीसरा संस्करण | 24-सितंबर-2017 से 30-सितंबर-2017 तक | पुडुचेरी | हुनर हाट के तीसरे संस्करण में पुंडुचेरी में देश के 16 राज्यों से आये हस्तशिल्प और हथकरघा कारीगरों ने हस्तनिर्मित पेंटिंग, लकड़ी के खिलौने , मुद्रित कपड़े और माहेश्वरी साड़ी इत्यादि वस्तुओं का प्रदर्शन किया। |
4 | चौथा संस्करण | 14-नवंबर-2017 से 27-नवंबर-2017 तक | आईआईटीएफ प्रगति मैदान, दिल्ली | हुनर हाट के चौथे संस्करण में दिल्ली में देश के 20 राज्यों से आये 120 मास्टर कारीगरों ने भाग लिया जिसमें से 30 महिला कारीगर थीं। इस चौथे संस्करण में बेकरी आइटम, जैविक तेल, मसाले और अनाज शामिल थे |
5 | पाँचवा संस्करण | 04-जनवरी-2018 से 10-जनवरी-2018 तक | मुंबई, इस्लाम जिमखाना, महाराष्ट्र | हुनर हाट के पांचवे संस्करण में वाराणसी के ब्रोकेड, लखनऊ चिकन वर्क, यूपी से जरी जरदोजी, खुर्जा सिरेमिक उत्पाद ,मिट्टी के सामान, ब्लैकस्टोन मिट्टी के बर्तन, सूखे फूल और उत्तर-पूर्व के पारंपरिक हस्तशिल्प कश्मीर के शॉल, कालीन और पेपरमाची इत्यादि वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। |
6 | छठा संस्करण | 10-फरवरी-2018 से 18-फरवरी-2018 तक | बीकेएस मार्ग, कनॉट प्लेस, दिल्ली | हुनर हाट के छठे संस्करण में बड़ी संख्या में 12 राज्यों से आये पाक विशेषज्ञों(culinary experts) ने भाग लिया। हुनर हाट के इस संस्करण में पाक विशेषज्ञों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। |
7 | सातवां संस्करण | 08-सितंबर-2018 से 16-सितंबर-2018 तक | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश | हुनर हाट के सातवे संस्करण में बेंत और बांस, असम के जूट उत्पाद, झारखंड के टसर गीजा सिल्क और भागलपुर के लिनन, पारंपरिक आभूषण, लाख और पत्थर से जड़े चूड़ियां और आभूषण का प्रदर्शन किया गया। |
8 | आठंवा संस्करण | 13-अक्टूबर-2018 से 21-अक्टूबर-2018 तक | गांधी थिडल बीच, पुडुचेरी | अजरख, अप्लीक, लिनन साड़ी/ड्रेस मटेरियल, बाग प्रिंट, बनारसी साड़ी, भागलपुर सिल्क, बाटिक प्रिंट, चंदेरी, कॉपरवेयर,ड्राई फ्लावर, गोल्डन ग्रास प्रोडक्ट्स, हैदराबादी पर्ल, इमिटेशन ज्वैलरी, जयपुरी जूती जैसे हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम वर्क के बेहतरीन पीस आदि सामानों का इस संस्करण में प्रदर्शन किया गया। |
9 | नौंवा संस्करण | 14-नवंबर-2018 से 27-नवंबर-2018 तक | आईआईटीएफ प्रगति मैदान, दिल्ली | हुनर हाट के नौंवें संस्करण में बड़ी संख्या में महिला कारीगरों सहित महिला मास्टर कारीगरों ने भाग लिया और पहली बार छत्तीसगढ़ के उत्पाद और जम्मू-कश्मीर के नमदा और चिनोन सिल्क का प्रदर्शन किया गया। |
10 | दसवां संस्करण | 21-दिसंबर-2018 से 31-दिसंबर-2018 तक | बांद्रा- कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई | इस संस्करण में लोगों के लिए अवधी खाना, राजस्थानी पकावन (दाल बाटी और चूरमा), गुजराती थाली, महाराष्ट्रीयन व्यंजन, मालाबार भोजन और केरल के कटहल के व्यंजन, लिट्टी-चोखा, पानी की मिठाइयाँ जैसे फ़िरनी, शाहीतुकड़ा, हलवा, बंगाली मिठाई, राजकोट की प्रसिद्ध मिठाइयाँ और विभिन्न प्रकार के स्वाद वाले पान ये सभी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। |
11 | ग्यारवां संस्करण | 12-जनवरी-2019 से 20-जनवरी-2019 तक | बीकेएस मार्ग, कनॉट प्लेस, दिल्ली | हुनर हाट के इस संस्करण में ओडिशा से चांदी के फिलाग्री उत्पाद और छत्तीसगढ़ के बांस शिल्प, मेरठ की कैंची ये सभी वस्तुएं हुनर हाट में आये लोगों द्वारा बहुत पसंद किये गए। |
12 | बरवां संस्करण | 24-अगस्त-2019 से 01-सितंबर-2019 तक | जवाहर कला केंद्र, जयपुर, राजस्थान | लोगों ने असम से जूट उत्पाद, झारखंड से रेशम की विविधता वाली वस्तुएं ,भागलपुरी रेशम और लिनन जैसे स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों की जमकर खरीदारी की। |
13 | तेरवां संस्करण | 01-नवंबर-2019 से 10-नवंबर-2019 तक | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश | देश के अनेक राज्यों से आये महिला कारीगरों सहित 300 से अधिक मास्टर कारीगरों और पाक विशेषज्ञों द्वारा बनाये गए हस्तनिर्मित उत्पादों और पकवानों का प्रदर्शन किया गया । |
14 | चौदवां संस्करण | 14-नवंबर-2019 से 27-नवंबर-2019 तक | आईआईटीएफ प्रगति मैदान, दिल्ली | इस संस्करण में कास्तकारों ने बाटिक,बाग प्रिंट, बंधेज, बाड़मेर एप्लिक, बेंत और बांस, कालीन, चंदेरी, चिकनकारी,कॉपर बेल उत्पाद, ढाकाई सिल्क, गोल्डन जैसे हस्तशिल्प और हथकरघा के उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया। |
15 | पन्द्रवां संस्करण | 07-दिसंबर-2019 से 15-दिसंबर-2019 तक | साबरमती रिवर फ्रंट, अहमदाबाद, गुजरात | इस संस्करण में केरल के नारियल के खोल उत्पादों को और कर्नाटक से गुलाब की लकड़ी पर लकड़ी की जड़ाई के काम को हुनर हाट में पहली बार शामिल किया गया जो आगंतुकों के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा । |
16 | सोलहवां संस्करण | 20-दिसंबर-2019 से 31-दिसंबर-2019 तक | बांद्रा- कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई | इस संस्करण में देश भर से बड़ी संख्या में आये महिला कारीगरों के साथ – साथ लगभग 400 मास्टर कारीगरों और मूर्तिकारों ने भाग लिया । हाट में कारीगरों ने अपने साथ लायी हुई स्वदेशी हस्तनिर्मित कला कृतियों का प्रदर्शन किया। |
17 | सत्रहवां संस्करण | 10-जनवरी-2020 से 21-जनवरी-2020 तक | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | इस संस्करण में देश भर से बड़ी संख्या में आये लगभग 250 से अधिक मास्टर कारीगरों और नक्काशी का काम करने वालों ने भाग लिया । हाट में नक्काशी कारीगरों ने अपने साथ लायी हुई स्वदेशी हस्तनिर्मित हस्तशिल्प और हथकरघा की कला कृतियों का प्रदर्शन किया। |
18 | अठारवां संस्करण | 11-जनवरी-2020 से 19-जनवरी-2020 तक | हैदराबाद, तेलंगाना | हैदराबाद के हुनर हाट के अठारवें संस्करण में आने वाले लोगों ने देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। |
19 | उन्नीसवाँ संस्करण | 08-फरवरी-2020 से 16-फरवरी-2020 तक | इंदौर, मध्य प्रदेश | इंदौर के हुनर हाट संस्करण में बड़ी संख्या में महिला कारीगर शामिल थीं। जिन्होंने बावर्चीखाने के तहत पारम्परिक पकवानों के स्वाद का परिचय हाट में आये लोगों से करवाया। |
20 | बीसवां संस्करण | 13-फरवरी-2020 से 23-फरवरी-2020 तक | इंडिया गेट लॉन, राजपथ, दिल्ली | दिल्ली के इस हुनर हाट के संस्करण में प्रधानमन्त्री मोदी जी ने “कुल्हड़ की चाय” और बिहार के स्वादिष्ट “लिट्टी-चोखा” का आनंद लिया और हाट में आये विभिन्न व्यजनों की बहुत – बहुत सराहना की । |
21 | इक्कीसवाँ संस्करण | 29-फरवरी-2020 से 08-मार्च-2020 तक | रांची, झारखंड | रांची के इस हुनर हाट के संस्करण में शिल्पकार देश की कोने-कोने से आये और झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी ने पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद लिया। |
22 | बाईसवाँ संस्करण | 11-नवंबर-2020 से 22-नवंबर-2020 तक | दिल्ली हाट, पीतमपुरा, दिल्ली | इस संस्करण में सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के लिए बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र रहे। |
23 | तेईसवाँ संस्करण | 18-दिसंबर-2020 से 27-दिसंबर-2020 तक | रामपुर, उत्तर प्रदेश | |
24 | चौबीसवाँ संस्करण | 22-जनवरी-2021 से 06 -फरवरी-2021 तक | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | |
25 | पच्चीसवां संस्करण | 08 -फरवरी-2021 से 14-फरवरी-2021 तक | महाराजा कॉलेज ग्राउंड, केजी कोप्पल, चमराजपुरा, मैसूर, कर्नाटक | |
26 | छब्बीसवाँ संस्करण | 20-फरवरी-2021 से 01-मार्च-2021 तक | जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली | |
27 | सत्ताईसवाँ संस्करण | 12-मार्च-2021 से 21-मार्च-2021 तक | लाल परेड ग्राउंड, भोपाल, मध्य प्रदेश | |
28 | अठाईसवाँ संस्करण | 26-मार्च-2021 से 04-अप्रैल-2021 तक | कला अकादमी, पणजी, गोवा | |
29 | उन्तीसवां संस्करण | 16-अक्टूबर-2021 से 25-अक्टूबर-2021 तक | रामपुर, उत्तर प्रदेश | |
30 | तीसवां संस्करण | 29-अक्टूबर-2021 से 07-नवंबर-2021 तक | देहरादून, उत्तराखंड | |
31 | इक्तीसवाँ संस्करण | 10-नवंबर-2021 से 19-नवंबर-2021 तक | वृंदावन, उत्तर प्रदेश | |
32 | बतीसवाँ संस्करण | 12-नवंबर-2021 से 21-नवंबर-2021 तक | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | |
33 | तैंतीसवाँ संस्करण | 14-नवंबर-2021 से 27-नवंबर-2021 तक | प्रगति मैदान, दिल्ली | |
34 | चौंतीसवाँ संस्करण | 26-नवंबर-2021 से 05-दिसंबर-2021 तक | हैदराबाद, तेलंगाना | |
35 | पैंतीसवाँ संस्करण | 10-दिसंबर-2021 से 19-दिसंबर-2021 तक | सूरत, गुजरात |
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची
हुनर हाट के लाभ एवं फायदे :
हुनर हाट योजना से होने वाले लाभों के कारण ही यह देश में एक कारगर मुहीम की तरह काम कर रहा है। भले ही जहाँ कोरोना में लोगों के रोजगार व नौकरियां चली गयी हों लेकिन इस मंच ने देश के बहुत कामगारों और कारीगरों को एक बेहतर अवसर भी प्रदान किया है आईये जान लेते हैं इन Hunar Haat से होने वाले कुछ लाभ जो निम्न लिखित हैं –
- हुनर हाट ने हमारे देश के हुनरबाज कलाकारों को एक वैश्विक मंच दिया है।
- इसने भारत की लुप्त होती प्राचीन विरासतों को बचाने का काम किया है।
- इस मंच ने भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टैंडप इंडिया के मिशन को साकार करने का प्रयास किया है।
- हुनर हाट के ई – हाट प्रोग्राम ने खरीदारों को घर बैठे ऑनलाइन स्वदेसी हस्तनिर्मित उत्पादों को खरीदने की सुविधा प्रदान की है।
हुनर हाट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स
यदि आप भी एक हस्तशिल्प कारीगर हैं तो आप भी अपना उत्पाद हुनर हाट में लोगों के प्रदर्शन के लिए लेकर जा सकते हैं। पर इसके लिए आपको ऑनलाइन हुनर हाट की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसके लिए आपके कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी नीचे हमने आवेदन के साथ लगने वाले दस्तावेजों की सूची दी है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- वोटर आईडी या मतदाता पहचान पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- एक कैंसल्ड चैक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एक्टिव मोबाइल नंबर
हुनर हाट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
क्या आप एक शिल्पकार / कारीगर हैं और आप हुनर हाट में शामिल होना कहते हैं तथा आप Hunar Haat योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसकी प्रक्रिया के बारेमें हम आपको आगे बता रहे हैं।
- Step 1:- सबसे पहले आपको हुनर हाट की ऑफिसियल वेबसाइट hunarhaat.org पर जाना होगा।
- Step 2:- इसके बाद “Craftsperson” के अंदर “Register Now” के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 3:- link पर क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन होगा। पेज पर दिए गए इस तरह के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरें।
- Step 4: अंत में फॉर्म को भरने के बाद “Preview” पर कर फॉर्म को सबमिट कर दें। इस तरह से आप रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया को पूर्ण कर लेंगे।
Hunar Haat ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
यदि आप हुनर हाट के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आवेदन पत्र को ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे भर कर सम्बंधित विभाग में जमा कराना होगा। Application Form को डाउनलोड करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप –
- Step 1:- सबसे पहले आपको हुनर हाट की ऑफिसियल वेबसाइट hunarhaat.org पर जाना है।
- Step 2:- वेबसाइट पर आने के बाद “Application Form” के लिंक पर क्लिक कर आप आवेदन पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
आशा करते हैं की इस आर्टिकल ने हुनर हाट से जुड़ीं आपकी सारी शंकाओं को दूर करने में मदद की होगी। धन्यवाद
Hunar haat से सम्बंधित FAQs
hunar haat क्या है ?
हुनर हाट भारतीय प्रतिभावान शिल्पकार / कारीगरों की प्रतिभा को स्थानीय स्तर से वैश्विक स्तर पर ले जाने का भारत सरकार का एक अथक और सराहनीय प्रयास है।यह मंच क्राफ्ट,कुजीन और कल्चर का बेहतरीन संगम है।
हुनर हाट की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
हुनर हाट की ऑफिसियल वेबसाइट hunarhaat.org है।
अल्पसंख्यक मंत्रालय का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2001
हुनर हाट के लिए आवेदन कैसे करें ?
hunar haat के लिए आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं हमने ऊपर आर्टिकल में दोनों तरीके बताएं हैं।
E – हाट क्या है ?
ई – हाट से आप घर बैठे ऑनलाइन हुनर हाट की वेबसाइट पर जाकर हस्तशिल्प उत्पाद की खरीद या आर्डर दे सकते हैं
हुनर हाट के रजिस्ट्रेशन के लिए क्या- क्या दस्तावेज चाहिए ?
हुनर हाट के रजिस्ट्रेशन के लिए मांगे जाने वाले दस्तावेजों की सूची ऊपर आर्टिकल में दी है आप पढ़ सकते हैं।