“HRMS Railway: Hrms Indian railways, Hrms Indian railways login, IHRMS”

केंद्र सरकार ने भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को बहुत सी जरुरी सुविधाएँ देने के लिए HRMS Railway पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल की मदद से रेलवे कर्मचारी ई-वेतन, जीपीएफ विवरण, जीपीएफ खाता सेवाएँ, वार्षिक रिपोर्ट एवं अन्य जरुरी सेवाएँ ऑनलाइन पा सकते है।

सरकार ने अन्य सरकारी योजनाओं की ही तरह इन सुविधाओं को भी पोर्टल पर ऑनलाइन करने का प्रयास किया है। अब रेलवे कर्मचारी hrms Railway ऑनलाइन वेबपोर्टल से ये सभी सुविधाएं पा सकेंगे।

Hrms Indian railways login
Hrms Indian railways login

HRMS भारतीय रेलवे पोर्टल

अब रेलवे का अपने सभी कर्मचारियों के सैलरी, भत्ते एवं कार्य के विवरण को मैन्युअल तरीके से रखना जटिल काम होता जा रहा है। इस समस्या को दूर करते हुए भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों को उनके HRMS डिटेल्स देखने के लिए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल की सुविधा दे रही है। लेकिन एक अच्छी तकनीकी सुविधा के बावजूद कुछ पुराने एवं रिटायर्ड कर्मचारियों HRMS रेलवे के पोर्टल इस्तेमाल में समस्या अनुभव करते है। उनके लिए इस लेख में पोर्टल की जानकारियाँ दे रहे है।

HRMS Railway

पोर्टल का नामHRMS Railway
सम्बंधित विभागरेलवे मंत्रालय
उदेश्यरेलवे कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधा देना
लाभार्थीभारतीय रेलवे कर्मचारी
प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hrms.indianrail.gov.in/HRMS/login

HRMS रेलवे क्या है?

भारत सरकार ने देश के रेलवे विभाग के कर्मचारियों के लिए HRMS इंडियन रेलवे पोर्टल को तैयार किया है। इस पोर्टल से कर्मचारियों को बहुत सी सुविधाएँ ऑनलाइन मिलेगी। इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए रेलवे कर्मचारियों को HRMS इण्डियन रेलवे लॉगिन आईडी बनानी होगी। आईडी बनाकर कर्मचारी विभिन्न ऑनलाइन सेवाएँ जैसे – ई-सैलरी, जीपीएफ वितरण, जीपीएफ अकाउंट सर्विस, सलाना रिपोर्ट इत्यादि को ले सकेंगे।

देशभर के सभी रेलवे कर्मचारियों की जरुरी डिटेल्स भी पोर्टल पर अपलोड रहेगी। साथ ही पोर्टल रेलवे कर्मचारियों को विभिन्न ऑनलाइन सुविधा भी देगा। जैसे रिटायरमेंट के बाद के लाभ हेतु जरुरी रिकॉर्ड, नामांकन में सैलरी बढ़ोत्तरी, ईनाम, ट्रांसफर, पोस्टिंग, लीव, ट्रेनिंग परिवार संरचना सम्बन्धी जानकारी। इंडियन रेलवे एम्स पोर्टल से आरईएसएस सैलरी स्लिप डाउनलोड की सुविधा दे रहा है।

HRMS रेलवे के उद्देश्य

पोर्टल से भारतीय रेलवे विभाग के कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधाएँ मिलेगी। पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी लॉगिन होकर यहाँ दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित होते है। पोर्टल पर कर्मचारी अपने कार्य एवं सैलरी की ऑनलाइन सुविधा ले सकता है।ऐसे रेलवे कर्मचारियों को छोटे-मोटे कामों के लिए एचआर ऑफिस नहीं जाना होगा। ये सभी काम कर्मचारी पोर्टल से घर बैठे ही कर सकेंगे।

HRMS रेलवे पोर्टल पर लॉगिन करना

  • सबसे पहले HRMS रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://hrms.indianrail.gov.in/HRMS/login पर जाए।
  • होम पेज पर आपको सबसे पहले “लॉगिन मेनू” ही मिलेगी।
  • आपको अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड टाइप करके “Login” बटन दबाना है।
  • इस प्रकार से आप HRMS रेलवे के कर्मचारी वेबपोर्टल में लॉगिन कर सकते है।

HRMS पोर्टल पर कर्मचारी रजिस्ट्रेशन करना

  • सबसे पहले HRMS रेलवे के आधिकारिक पोर्टल https://hrms.indianrail.gov.in/HRMS/login को ओपन करें।
  • होम पेज पर लॉगिन करने के लिए “लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड” की आवश्यकता होगी।
  • पहली बार पोर्टल प्रयोग करने वाले कर्मचारियों के पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड नहीं होंगे।
  • इसी पेज में रेलवे रिटायर कर्मचारियों के लिए “Retired Employee Registration” विकल्प को चुने।HRMS railway - retired employee registration
  • आपको एक नया विंडो पेज मिलेगा जिसमे PPO No. एवं जन्मतिथि दर्ज़ करके “GO” बटन दबाना है।
  • आपको अपनी डिटेल्स मिलेगी जैसे – HRMS ID, कर्मचारी का नाम, पद का नाम एवं मोबाइल नंबर।
  • आपको अपनी “HRMS ID” को अपने पास लिख लेना है।
  • फिर अपने HRMS की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करके अपना HRMS ID और पासवर्ड दर्ज़ करना है।
  • ध्यान रखें यदि आपका मोबाइल नंबर HRMS पोर्टल में दर्ज़ नहीं है या फिर सही नंबर दर्ज़ नहीं है तो आपको ऑनलाइन/ ऑफलाइन अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करना होगा।

HRMS पोर्टल की लॉगिन प्रक्रिया

जिन कर्मचारियों ने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन सही प्रकार से कर हो वो नीचे के स्टेप्स से पोर्टल पर लॉगिन करें –

  • सबसे पहले HRMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://hrms.indianrail.gov.in/HRMS/login पर जाए।
  • पोर्टल के होम पेज पर ही एक “लॉगिन आईडी मेनू” मिलेगी।
  • इस लॉगिन मेनू फॉर्म में अपना “यूजरनेम और पासवर्ड” दर्ज़ करके “Login” बटन दबाए।
  • इसके बाद आप HRMS के पोर्टल पर लॉगिन होगे।

HRMS पोर्टल का पासवर्ड रिकवर करना

कई बार ऐसा होता है कि कर्मचारी अपना HRMS लॉगिन पासवर्ड भूल जाते है। ऐसे में उनको पोर्टल पर अपना यूजर पासवर्ड दुबारा रिसेट करना होगा। इसके लिए नीचे बताये चरणों को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप HRMS रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • पोर्टल के होम पेज पर “Login” विकल्प चुने।
  • अब लॉगिन पेज की मेनू के नीचे की ओर “Forgot Password” विकल्प चुने।HRMS railway - choosing forget password option
  • नए पेज के बॉक्स में “HRMS Employee ID” की जानकारी देकर “Send OTP” बटन दबाए।HRMS railway - hrms Employee ID
  • आपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी को सत्यापित करना है।
  • अब अपने नए पासवर्ड को दर्ज़ करके “Submit” बटन दबाए।
  • ऐसे आपका पासवर्ड रिसेट हो जायेगा और आपको HRMS पोर्टल के होम पेज में नए पासवर्ड से लॉगिन करना है।

HRMS रेलवे मोबाइल ऐप इनस्टॉल करना

  • सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन कर लें।
  • सर्च बॉक्स में आपने “HRMS Employee Indian Railway” टाइप करके “Search” बटन दबाए।
  • ऐप के नीचे दिख रहे “Install” बटन को दबाकर अपने फ़ोन में डाउनलोड और इनस्टॉल करना है।HRMS railway - choosing install button on app
  • ऐप इनस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन करके यूज़ करना है।

HRMS पोर्टल के मुख्य लाभ

  • पोर्टल से भारतीय रेलवे कर्मचारी नौकरी से जुडी विभिन्न जरुरी सेवाएँ प्राप्त कर सकेंगे।
  • कर्मचारी रेलवे पोर्टल पर लॉगिन करके जरुरी सेवाएँ पा सकते है।
  • भारतीय रेलवे में सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड रहेंगे।
  • रेलवे विभाग के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रिटायरमेन्ट के बाद मिलने वाले लाभों के रिकॉर्ड और नामांकन से उनकी सैलरी इन्क्रीमेंट, प्रमोशन, पुरस्कार, ट्रांसफर, पोस्टिंग लीव, ट्रेनिंग और परिवार की संरचना सभी रिकॉर्ड मिलेंगे।
  • पोर्टल पर मुख्य सेवाएँ है – ई-सैलरी, जीपीएफ विवरण, जीपीएफ खाता सेवाएँ, सलाना रिपोर्ट्स आदि।
  • ऑनलाइन सेवा से कर्मचारियों के समय, धन एवं श्रम में बचत होगी।
  • रेलवे कर्मचारियों को बार-बार सरकारी ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • इंटरनेट से ये सभी काम किसी भी स्थान से हो सकेंगे।
  • आपको ऑटोमैटिक रूप से पासवर्ड Test@123 मिलेगा जिसे अपने अनुसार बदलना होता है।
  • लॉगिन पर क्लिक करके ओटीपी दर्ज़ करके आपकी HRMS प्रोफाइल खुल जाएगी।
  • ऐसे आप अपना PTO, PF फण्ड निकासी इत्यादि कामो को इस पोर्टल या ऐप से कर सकते है।

HRMS रेलवे वेबपोर्टल से सम्बंधित प्रश्न

HRMS रेलवे क्या है?

भारत सरकार ने देश के रेलवे कर्मचारियों को ऑनलाइन पोर्टल से विभिन्न सेवाएँ देने की शुरुआत की है। यहाँ रेल कर्मचारी अपनी नौकरी की विभिन्न सुविधा जैसे – ई-सैलरी, वार्षिक रिपोर्ट, वेतन, जीपीएफ डिटेल्स, जीपीएफ अकाउंट सर्विसेज इत्यादि को ऑनलाइन ले सकेंगे।

HRMS का पूरा नाम क्या है?

एचआरएमएस एक प्रकार का ई-सेवा प्लेटफार्म है और HRMS का पूरा नाम – Human Resource Management System है।

HRMS पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी को HRMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। यहाँ पर “रिटायर्ड एम्प्लॉई रजिस्ट्रेशन” विकल्प चुनना है। फिर पीपीओ संख्या को दर्ज़ करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

क्या HRMS पोर्टल पर लॉगिन हुए बिना सुविधा ले सकता है?

नहीं, सभी रेलवे कर्मचारियों को वेबपोर्टल की विभिन्न सुविधाओं को यूज करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करना जरुरी होगा।

Leave a Comment

Join Telegram