eservices.uk.gov.in UK – उत्तराखंड सरकार ने अपणि सरकार पोर्टल से राज्य के नागरिकों को डिजिटल मुहिम से आवश्यक सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा मिलनी शुरू हुई है।
अपणि सरकार पोर्टल पर नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में अपणि सरकार पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, पोर्टल पर लॉगिन करना एवं आवेदन के बाद इसका ऑनलाइन स्टेटस चेक करना इत्यादि दी जा रही है।

eservices.uk.gov.in UK अपणि सरकार वेब पोर्टल
इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिक आवेदन की स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। अपनी सरकार पोर्टल पर आवेदन हेतु इसकी ऑफिसियल वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अपणि सरकार वेब पोर्टल क्या है?
अपणि सरकार पोर्टल भारत सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत शुरू की गई एक eservices uk ऑनलाइन सेवा है। इसे पहले ई-धरती ऑनलाइन पोर्टल के नाम से जाना जाता था। अब इसका नाम बदलकर अपणि सरकार पोर्टल कर दिया गया है।
उत्तरखंड राज्य के नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को बनवाने हेतु ई सर्विस उत्तराखंड में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अपनी सरकार पोर्टल पर नागरिको को उत्तराखंड राज्य के 10 विभागों की 243 ऑनलाइन ई सेवाओं का लाभ मिलता है।
सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता तथा डिजिटल ई-सेवा के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने पोर्टल की सेवा को शुरू किया है।
यदि कोई व्यक्ति पोर्टल की किसी सेवा से संतुष्ट नहीं है, तो पोर्टल पर सी.एम. के तहत अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकता हैं। जिसके बाद शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।
अपणी सरकार पोर्टल हाईलाइट
पोर्टल का नाम | अपणी सरकार पोर्टल |
सम्बंधित विभाग | उत्तरखंड सरकार |
लाभार्थी | उत्तराखंड राज्य के निवासी नागरिक |
उद्देश्य | उत्तराखंड राज्य के निवासी नागरिकों पारदर्शिता के साथ सरकारी ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | eservices.uk.gov.in |
उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल पर उपलब्ध विभाग और सेवाएँ
क्रम संख्या | विभाग | सेवा का प्रकार | सेवाएँ |
1 | राजस्व विभाग | राजस्व प्रमाण पत्र | स्थायी निवास प्रमाण पत्र चरित्र प्रमाण पत्र (ठेकेदारी) चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य) हैसियत प्रमाण पत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र पर्वतीय प्रमाण पत्र उत्तरजीवी प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र |
2 | सेवायोजन रोजगार विभाग | सवायोजन कार्यालय | रोजगार पंजीकरण पंजीकरण योग्यता संसोधन रोजगार पंजीकरण नवीनीकरण |
3 | शहरी विकास विभाग | जन्म /मृत्यु प्रमाण पत्र (शहरी) | जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के बाद जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के भीतर जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 21 दिनों के भीतर जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 30 दिनों के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के बाद मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 21 दिनों के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 30 दिनों के भीतर |
4 (i) | समाज कल्याण विभाग | पेंशन (ग्रामीण /शहरी) | वृद्धावस्था पेंशन (शहरी) वृद्धावस्था पेंशन (ग्रामीण) विकलांगता पेंशन (शहरी) विकलांगता पेंशन (ग्रामीण) विधवा पेंशन (शहरी) विधवा पेंशन (ग्रामीण) किसान पेंशन (शहरी) परीत्यक्ता पेंशन (शहरी) तिलु रोंतेली पेंशन (शहरी) बौना पेंशन (शहरी) |
(ii) | समाज कल्याण विभाग | अनुदान | विकलांगता भरण पोषण अनुदान (शहरी) शादी अनुदान |
5 (i) | पंचायती राज विभाग | पंचायत संबंधित सेवाएँ | नया परिवार जोड़ें परिवार रजिस्टर प्रतिलिपि परिवार पृथक्करण परिवार संसोधन शौचालय प्रमाण पत्र निजी भवन निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र |
(ii) | पंचायती राज विभाग | जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र (ग्रामीण) | जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के भीतर जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के बाद जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 वर्ष के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के बाद मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 वर्ष के भीतर |
6 | मत्स्य विभाग | मत्स्य पालन सेवाएँ | मत्स्य पालन कार्ड तालाब निर्माण / नवीनीकरण तालाब निर्माण के पश्चात इनपुट की उपलब्धता मत्स्य पालन के लिए तालाब पट्टा आवंटन के बाद इनपुट / भुगतान की सहायता मत्स्य बीज वितरण मत्स्य आहार वितरण मछली पकड़ना |
7 (i) | ऊर्जा विभाग | पावर सप्लाइ फेलियर | सर्विस लाइन टूट/फट गई हो ग्रिड में समस्या (33 KV / 66 KV ) सब स्टेशन पावर ट्रांसफॉर्मर विफल हो जाने पर वितरण ट्रांसफॉर्मर विफल हो जाने पर |
(ii) | ऊर्जा विभाग | डिसकनेक्शन/ रीकनेक्शन की सप्लाइ | स्थायी वियोग पुनः कनेक्शन ऑन डिमांड |
(iii) | ऊर्जा विभाग | ऑनलाइन पेमेंट शिकायत | ऑनलाइन उपभोक्ता शिकायत |
(iv) | ऊर्जा विभाग | वोल्टेज में उतार/चढ़ाव की समस्या | वीएफ स्थानीय समस्या वीएफ एचटी/ एल टी प्रणाली की स्थापना और उनयन जिला लाइन/ ट्रांसफॉर्मर/ कैपेसिटर की वीएफ मरम्मत ट्रांसफॉर्मर का वीएफ टैप |
(v) | ऊर्जा विभाग | W.S.S से संबंधित शिकायतें | बिल पूर्वावलोकन से संबंधित उपभोक्ता लॉगिन से संबंधित एनएससी पंजीकरण से संबंधित ऑनलाइन पेमेंट से संबंधित अन्य W.S.S से संबंधित शिकायतें |
8 (i) | जल विभाग | ड्रिंकिंग वाटर सर्विस | 15 mm Diameter (व्यास) वाटर कनेक्शन 20 mm Diameter (व्यास) वाटर कनेक्शन 25 mm Diameter (व्यास) वाटर कनेक्शन 32 mm Diameter (व्यास) वाटर कनेक्शन 40 mm Diameter (व्यास) वाटर कनेक्शन 50 mm Diameter (व्यास) वाटर कनेक्शन 50 mm Diameter (व्यास) से अधिक का वाटर कनेक्शन |
(ii) | जल विभाग | सीवर सर्विसेज़ | Approval of sewer connection in house/commercial establishments Approval of sewer connection to colony or group of establishments |
9 | श्रम विभाग | लेबर सर्विसेज़ | Registration Under उत्तराखंड दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 Registration Under मोटर ट्रांसपोर्ट Workers ऐक्ट, 1961 Registration Under कान्ट्रैक्ट लेबर ऐक्ट (Regulation and Abolition), 1970 License Under Contract Labour Act (Regulation and Abolition), 1970) Renewal Under Contract Labour Act (Regulation and Abolition), 1970) Registration Under the Building and Other Construction Workers Act (Employment and Conditions of Service) Act, 1996 Permission for planning and Construction/expansion/use of a building as a factory under the Factories Act, 1948 Registration Under the Factories Act, 1948 Renewal Under the Factories Act, 1948 Registration Under the Boilers Act, 1923 Renewal Under the Boilers Act, 1923 Registration Under Inter – State Migrant Workmen Act (Regulation Employment and Conditions of Service), 1979 |
10 | उत्तरखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग | कोरोना कोविड-19 | कोरोना कोविड-19 की वैश्विक बीमारी से होने वाली मृत्यु के लिए मुआवजा |
उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल के लाभ
- सरकार और नागरिक के बीच पारदर्शी समन्वय सिस्टम स्थापित करता है।
- पहले की तरह दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- दस्तावेज बनने में अभी जहाँ महीनों का समय लगता था, वो पोर्टल से आसान और जल्दी हो गया है।
- नागरिकों को एक कैशलैस, पेपरलैस और फेसलैस सिस्टम मिलता है।
- कार्यालय के भ्रष्टाचार जैसे – रिश्वत या पैसे देने को खत्म करेगा।
- पोर्टल उन लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक हैं, जो पहाड़ों के दूरदराज इलाकों में रहते हैं।
- इसके जरिये सरकार की बहुत से सेवाओं के निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
- राज्य सरकार के अनुसार अपणि पोर्टल नागरिकों के समय और धन को बचाने में बहुत मददगार साबित होगा।
- पोर्टल पर समस्याओं के समुचित समाधान हेतु शासन द्वारा जारी सीएम हेल्पलाइन से नागरिक ई सर्विस उत्तराखंड से जुडी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
अपणि सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना
स्टेप – 1
- सबसे पहले अपणि सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाए।
- होम पेज में “अपणि सरकार पोर्टल” के मेन्यू में लॉगिन के चार विकल्प प्राप्त होंगे।
स्टेप – 2
- व्यक्तिगत लॉगिन
- सी एस सी लॉगिन
- ई डी सी लॉगिन
- विभाग लॉगिन
- इन चार विकल्पों में से आपको “व्यक्तिगत लॉगिन” का चयन करें।
- नए पेज में “यहाँ साइन अप करें” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरकर “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
अपणि सरकार पोर्टल दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया
स्टेप – 1
- सबसे पहले अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाएं।
- होम पेज में व्यक्तिगत लॉगिन के तहत अपने ईमेल/ मोबाईल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- नए पेज में “नए आवेदन के लिए अनुरोध करें” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप – 2
- नए पेज में विभाग, सेवा का प्रकार, सेवा का नाम आदि तीन विकल्प दिखाई देंगे।
- उदाहरण के लिए, राजस्व विभाग में आय प्रमाण पत्र के आवेदन के बारे में बता रहे हैं।
- उपरोक्त तीनों विकल्पों में राजस्व विभाग, राजस्व प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र का चयन करने के बाद कुछ इस तरह का फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगे गए फोटो और दस्तावेज अपलोड करें।
- आय प्रमाण पत्र के लिए आपको पहचान पत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र के साथ-साथ अपनी सैलरी स्लिप को अपलोड करें।
- डॉक्युमेंट्स अपलोड करके “Submit” बटन क्लिक कर दें।
पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखना
- सबसे पहले अपणि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट eservices.uk.gov.in पर जाईए।
- होम पेज के ऊपरी भाग में दाई ओर “आवेदन की स्थिति जानें” लिंक क्लिक करें।
- नए पेज पर आवेदन क्रमांक/ रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर “Search” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आवेदन की डिटेल्स और स्टेटस आ जाएगा।
- ऐसे ही पोर्टल पर लॉगिन होकर प्रोफाइल पर “आवेदनों की संख्या, प्राप्त प्रमाण पत्रों की संख्या, लंबित आवेदनों की संख्या, खारिज किए गए आवेदनों की संख्या विभाग से माँगा गया स्पष्टीकरण” इत्यादि की जानकारी ले सकते है।
अपनी सरकार पोर्टल में प्रमाण पत्र सत्यापित करना
- सबसे पहले अपणि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाए।
- होम पेज में ऊपरी भाग में दाई तरफ “प्रमाण पत्र सत्यापित करें” लिंक पर क्लिक करें।
- View Certificate के नए पेज में मौजूद बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
- एप्लिकेशन नंबर डालकर “Search” बटन क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आवेदन एप्लिकेशन की डिटेल्स आ जाएगी।
उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल से जुड़े प्रश्न / उत्तर
ई सर्विस उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन की आधिकारिक वेबसाईट क्या है ?
सीएम हेल्पलाइन की आधिकारीक वेबसाईट cmhelpline.uk.gov.in है ।
अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
उत्तराखंड राज्य के अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट eservices.uk.gov.in है ।
क्या अपणि पोर्टल पर पंजीकरण के लिए उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना आवश्यक है?
नहीं उत्तराखंड सरकार के अपणि पोर्टल पर बिना स्थायी निवास प्रमाण पत्र के रजिस्टर कर सकते हैं ।
अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है ?
e services uk पोर्टल की रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को हमने उपरोक्त आर्टिकल में बताया है आप आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।