UP Employee Salary Slip Download Online at Koshvani IFMS – वेतन पर्ची कैसे निकाले सैलरी स्लिप

Employee Salary Slip up: उत्तर प्रदेश सरकार के अधीनस्थ कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के मासिक वेतन भुगतान व पेंशन सम्बन्धी सुविधाओं के लिये उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा एक आनलाईन वेब पोर्टल बनाया गया है। कोशवाणी नाम (Koshvani IFMS) से विकसित इस वेब पोर्टल koshvani.up.nic.in का उपयोग प्रदेश सरकार के अन्तर्गत कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारी अपने वेतन तथा पेंशन का पूर्ण विवरण, वेतन पर्ची आनलाईन प्राप्त कर सकते हैं।

UP Employee Salary Slip Download Online at Koshvani IFMS – वेतन पर्ची कैसे निकाले सैलरी स्लिप
UP Employee Salary Slip Koshvani IFMS

RESS Salary Slip Railway Employee।– रेलवे सैलरी स्लिप

कोशवाणी पोर्टल क्या है?

कोशवाणी पोर्टल उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा विकसित एक वेब पोर्टल है। इसका संचालन वित्त एवं लेखा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल में राज्य सरकार के वित्तीय लेन देन का पूरा विवरण आनलाईन माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी सरकारी विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी अपने वेतन की सम्पूर्ण जानकारी जैसे सैलरी स्लिप (Employee Salary Slip up) प्राप्त कर सकता है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मदों पर व्यय की गयी धनराशि, विभागों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण रिपोर्ट तथा अन्य वित्तीय विवरण तिथिवार प्राप्त की जा सकती है।

यह विवरण प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष के रूप में भी कोशवाणी पोर्टल पर देखा जा सकता है। कर्मचारियों के वेतन की जानकारी के अतिरिक्त कोशवाणी पोर्टल में कर्मचारी का EPF, Monthly Salary, Deduction, Gross Salary तथा Net Salary का पूर्ण विवरण प्राप्त किया जा सकता है। सरकारी सेवा से रिटायर हुये कर्मचारी भी इस पोर्टल के माध्यम से उन्हें मिलने वाली पेंशन का विवरण आनलाईन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। किसी कर्मचारी को कितना आयकर भुगतान करना है यह सुविधा भी कोशवाणी आनलाईन माध्यम से प्रदान करती है।

UP Employee Salary Slip, वेतन पर्ची, सैलरी स्लिप

वेतन पर्ची अथवा सैलरी स्लिप एक ऐसा प्रामाणिक दस्तावेज होता है जिसमें किसी भी संस्थान अथवा कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी को प्रतिमाह मिलने वाले वेतन का सम्पूर्ण विवरण होता है। इसे संस्थान अथवा कम्पनी द्वारा प्रतिमाह जारी किया जाता है। केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों की स्थिति में सैलरी स्लिप सम्बन्धित विभाग के द्वारा प्रतिमाह जारी की जाती है। इस दस्तावेज में कर्मचारी को होने वाले भुगतान का पूर्ण विवरण दिया गया होता है जो कि सम्बन्धित विभाग के द्वारा प्रमाणित तथा आधिकारिक होता है।

इस विवरण में कर्मचारी का मूल वेतन, कर्मचारी के पीएफ की जानकारी, कर्मचारी को दिया जाने वाला चिकित्सीय भत्ता, मंहगाई भत्ता, व्यावसायिक कर तथा विभाग के अनुसार दिये जाने वाले अन्य सभी भत्ते शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के अधीनस्थ कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को कोशवाणी पोर्टल के माध्यम से आनलाई वेतन पर्ची, सैलरी स्लिप निकालने के लिये पहले कोशवाणी आईएफएमएस पोर्टल में पंजीकरण करवाना होगा।

Koshvani IFMS- में रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

Koshvani IFMS में पंजीकरण करवाने हेतु इस प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है-

  • Koshvani IFMS में पंजीकरण करवाने के लिये सबसे पहले कर्मचारी व्यक्ति को सम्बन्धित विभाग के कार्यालय में जाना होगा अथवा डीडीओ अधिकारी से सम्पर्क करना होगा। (डीडीओ अधिकारी वह अधिकारी है जो कि किसी भी विभाग में विभाग से सम्बन्धित लेन देन हेतु उत्तरदायी होता है।)
  • इसके पश्चात आपको अपनी सेवा से सम्बन्धित प्रमाण तथा मोबाईल नम्बर का विवरण सम्बन्धित कार्यालय अथवा डीडीओ अधिकारी के समक्ष जमा करना होगा।
  • इसके बाद सम्बन्धित कार्यालय डीडीओ अधिकारी की स्वीकृति के पश्चात आपके पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे।
  • पंजीकरण की प्रक्रिया के पूर्ण होने के पश्चात आपके द्वारा कार्यालय अथवा डीडीओ अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत मोबाईल नम्बर पर ओटीपी के माध्यम से एक कोड आयेगा।
  • इस ओटीपी कोड के वेरिफाई होने के पश्चात आपका मोबाईल नम्बर कोशवाणी पोर्टल में पंजीकृत हो जायेगा। सफलतापूर्वक पंजीकृत होने के बाद ही कोई कर्मचारी कोशवाणी पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकता है।

UP Employee Salary Slip, वेतन पर्ची कैसे निकालें

यदि आप उत्तर प्रदेश सरकार के अधीनस्थ कार्यरत विभाग में कर्मचारी हैं और आप अपने मासिक वेतन (Employee Salary Slip up) की जानकारी वेतन पर्ची अथवा सैलरी स्लिप का विवरण चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के वेब पोर्टल कोशवाणी पर जाकर अपने मोबाईल नम्बर के माध्यम से आनलाईन विवरण प्राप्त कर सकते हैं। अपने वेतन, सैलरी स्लिप की जानकारी इस प्रकार प्राप्त की जा सकती है-

  • अपनी वेतन पर्ची, सैलरी स्लिप की जानकारी के लिये सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं लेखा विभाग के द्वारा संचालित वेब पोर्टल कोशवाणी की आधिकारिक वेबसाईट koshvani.up.nic.in पर जायें।
  • इस वेबसाईट को ओपन करते ही आपके चयन के लिये विभिन्न विकल्प प्रदर्शित होंगे। इन विकल्पों में से सबसे नीचे दांयी ओर Features Menu के नीचे Employee Salary Details के विकल्प का आपको चयन करना है।
  • Employee Salary Details के विकल्प का चयन करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस नये पेज में आपको अपना मोबाईल नम्बर दर्ज करना होगा।
  • मोबाईल नम्बर दर्ज करने के बाद Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके द्वारा दर्ज पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर एक ओटीपी कोड आयेगा। इस ओटीपी कोड को Enter OTP में दर्ज करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किये जा रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • इसके बाद Show Data के विकल्प पर क्लिक करें। आपके वेतन की पूरी जानकारी यथा Basic Pay, PF, आपको मिलने वाले भत्ते तथा आपकी Gross तथा Net सैलरी की सम्पूण जानकारी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगी। आप इस सैलरी स्लिप को भविष्य के लिये सुरक्षित रखने के लिये डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यदि आप सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और आपको राज्य सरकार के द्वारा पेंशन का लाभ प्रदान किया जाता है तो आप भुगतान होने वाली पेंशन का विवरण (Employee Salary Slip up) भी कोशवाणी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त होने वाली पेंशन का विवरण इस प्रकार से प्राप्त किया जा सकता है-

  • राज्य सरकार द्वारा प्राप्त होने वाली पेंशन की जानकारी के लिये सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं लेखा विभाग के द्वारा संचालित वेब पोर्टल कोशवाणी की आधिकारिक वेबसाईट koshvani.up.nic.in पर जायें।
  • इसके बाद वेबसाईट के होम पेज में पेंशनर्स कार्नर के सेक्शन में जायें और दूसरे नम्बर के विकल्प Pension Payment Details का चयन करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • इस पेज में दिये गये विकल्पों में से सम्बन्धित कोषागार का चयन करें तथा अकाउंट नम्बर दर्ज करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किये जा रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें और Show Data पर क्लिक करें। आपकी पेंशन सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगी। अब आप इस विवरण को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Employee Salary Slip वेतन पर्ची कैसे निकालें सैलरी स्लिप FAQ.

यूपी वेतन पर्ची क्या है?

वेतन पर्ची या सैलरी स्लिप एक रसीद होती है जो नियोक्ता की तरफ से कर्मचारी को दी जाती है, जिसमे सकल वेतन का विवरण होता है। यह सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में दी जाती है।

यूपी एम्पाई सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

यूपी एम्पाई सैलरी स्लिप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वेब पोर्टल कोशवाणी की आधिकारिक वेबसाईट koshvani.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड की जा सकती है.

कोशवाणी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है?

कोशवाणी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य वित्तीय लेन देन में पारदर्शिता लाना तथा सरकारी कर्मचारियों को भुगतान होने वाले वेतन तथा पेंशन का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है जिससे कि कर्मचारी को लाभ प्राप्त हो सके.

कोशवाणी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

koshvani.up.nic.in कोशवाणी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट है.

कोशवाणी पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है?

नहीं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा कोशवाणी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है. कर्मचारी सम्बंधित कार्यालय से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं


Leave a Comment

Join Telegram