देश के बड़े असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए केंद्र सरकार ने ई-श्रम कार्ड को देने की शुरुआत की है। e shram Card के द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार के लाभ दिए जायेंगे और इनकी देशभर में संख्या का भी सही डेटा सरकार तक पहुँच सकेगा। जिन भी व्यक्तियों ने ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की है। और अब वे अपने श्रम कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करना चाहते है। ऐसे आवेदक इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद अपने ई श्रम कार्ड को ऑनलाइन वेबपोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
अगर अपने ई श्रम कार्ड के बनने अथवा डाउनलोड करने के बाद आपके UAN कार्ड में आपका फोटो नहीं दिख रहा है तो भी आप दुबारा अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है। अभी तक देश में करीबन 26 करोड़ लोगों ने ई श्रम कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। आप लेख के द्वारा जान सकते है कि ई श्रम कार्ड क्या है? इसके क्या लाभ है और इसको कौन बनवा सकते है?

लेख का विषय | ई श्रम कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया |
सम्बंधित विभाग | श्रमएवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार |
लाभार्थी | देश के असंगठित कामगार |
योजना की शुरुआत | 26 अगस्त 2021 में (केंद्र सरकार द्वारा) |
कार्ड का डाउनलोड माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
ई श्रम कार्ड @eshram.gov.in
केंद्र सरकार ने मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने ई-श्रम कार्ड वेबपोर्टल को लॉन्च किया है। देशभर में कार्य करने वाले असंघटित क्षेत्र में कार्ड करने वाले श्रमिक जैसे – दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले, घरेलु कामगार, वित्तीय क्षेत्र से कमजोर निर्माण सेक्टर, इंडस्ट्री सेक्टर, कृषि कार्य एवं श्रमिक काम करने वाले सभी से केंद्र सरकार ने श्रम कार्ड बनाने का आग्रह किया है। इस प्रकार से सरकार असंघटित कामगारों का डेटा एकत्रित करना चाहती है। यह एक राष्ट्रीय डाटाबेस होगा जिसमें असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की हर प्रकार की जानकारी जैसे कामगार का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार की जानकारी दर्ज़ होगी। ये सभी जानकारी श्रमिक लाभार्थियों के आधार कार्ड से सीडेड रहेगी।
ई-श्रम कार्ड वेबपोर्टल पर पंजीकरण करने वाले सभी श्रमिकों को एक 12 अंकीय UAN कार्ड दिया जायेगा। जो भी श्रमिक इसके अंतर्गत अपना पंजीकरण कर लेते है उनको केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मिलने वाले योजनाओं का लाभ सीधे ही मिलेगा। सभी पंजीकृत श्रमिकों को उनके कार्य की प्रकृति के अनुसार वर्गीकृत किया जायेगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई-श्रम वेबपोर्टल को संचालन किया जाता है।
ई श्रम कार्ड की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आप श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ को ओपन कर लें।
- वेबपोर्टल के दाई ओर “update” विकल्प को दबा दें।
- अगले वेब पेज पर अपना UAN नंबर, जन्मतिथि एवं कॅप्टचाकोड दर्ज़ कर दें।
- इसके बाद “Generate OTP” बटन को दबा दें।
- आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी प्राप्त होगा।
- अब मिले ओटीपी को उपर्युक्त बॉक्स में टाइप करना है।
- इसके बाद आपको आधार संख्या दर्ज़ करने का विकल्प मिलेगा।
- अपना आधार नंबर ध्यानपूर्वक टाइप कर दें और “I Agree” के बॉक्स को टिक मार्क कर दें।
- अब अपने “Submit” बटन को दबा दें।
- अगले वेब पेज में आपको दो विकल्प मिलेंगे, पहला अपडेट प्रोफाइल और दूसरा डाउनलोड यूएएन कार्ड।
- आपने इनमे से “Download UAN CARD” विकल्प को चुनना है।’इसके बाद आप अपना श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
यह भी पढ़ें :- श्रमिक कार्ड वेरिफाई कैसे करवाएं | How to verify shramik Card
ई श्रम के लिए जरुरी पात्रताएँ
- श्रमिक की आयु 15 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य हो।
- वह व्यक्ति आयकर का भगतान नहीं करता हो।
- श्रमिक EPFO एवं ESIC का सदस्य ना हो।
- वह कामगार असंगठित क्षेत्र में काम करता हो।
ई श्रम बनाने में जरुरी प्रमाण-पत्र
आवश्यक प्रमाण-पत्र
- आधार संख्या का प्रयोग करके ई-केवाईसी, ओटीपी, फिंगरफ्रिंट, आँख की पुतली की स्कैनिंग
- बैंक खाते की जानकारी
- मोबाइल नंबर
ऐच्छिक प्रमाण-पत्र
- शैक्षिक प्रमाण-पत्र
- सालाना आय का प्रमाण-पत्र
- व्यवसाय का प्रमाण-पत्र
- कौशल प्रमाण-पत्र
असंगठित क्षेत्र कामगारों के कुछ प्रमुख उदाहरण
लेवलिंग और पैकिंग | बढ़ाई |
पशुपालन में लगे लोग | बुनकरों |
भवन और निर्माण कामगार | मछुआरे |
नमक कार्यकर्ता | शेरक्रॉपर्स |
चमड़े के कामगार | बीड़ी रोलिंग |
छोटे एवं सीमांत किसान | एकृषि मजदूर |
आरा मिल के कामगार | ईट भट्टों और पत्थर की खदानों के कामगार |
ई श्रम कार्ड योजना के लाभ
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना के माध्यम से बहुत से लाभ एक असंगठित क्षेत्र के कामगार लाभार्थी को मिल जाते है। किन्तु इन लाभों में से कुछ प्रमुख इस प्रकार से है –
- ई श्रम कार्ड के श्रमिक डेटा के अनुसार सरकार सामाजिक सुरक्षा योजना को मंत्रालयों एवं सरकार से लागू करवाएगी।
- श्रमिकों के लिए बनी सुरक्षा भीम योजना का लाभ मिल जायेगा।
- जिन श्रमिकों ने NDUW के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें पीएम सुरक्षा भीम योजना का लाभ मिल सकेगा।साथ ही रजिस्ट्रेशन के 1 साल बाद तक क़िस्त की अदायगी में माफ़ी मिलेगी।
- कार्ड धारक को 1 हजार रुपए का प्रति महीना भत्ता मिलेगा।
- लाभार्थी को 2 लाख रुपयों का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
- अधिक उम्र के बाद पेंशन का लाभ भी मिलेगा।
- विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
ई श्रम कार्ड डाउनलोड से सम्बंधित प्रश्न
ई श्रम कार्ड को कहाँ से डाउनलोड करना है?
आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आधिकारिक वेबपोर्टल eshram.gov.in/ से अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करना है।
ई श्रम कार्ड को डाउनलोड करने में कितने रूपये देने होंगे?
सरकार ने अपने वेबपोर्टल से श्रम कार्ड को डाउनलोड करने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा है। किन्तु आपको यह ध्यान रखना होगा कि बाजार की किसी दुकान से कार्ड को डाउनलोड करवाने के 50 रुपए तक देने पड़ सकते है।
वेबपोर्टल से अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जरुरी है?
आपको अपने घर पर ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए कंप्यूटर या स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट कनेक्शन, UAN संख्या, आधार कार्ड एवं आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
ई श्रम कार्ड को लेकर किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर क्या है?
यदि आपको अपने ई श्रम कार्ड अथवा श्रम कार्ड के वेबपोर्टल को लेकर कोई समस्या या शंका है तो आप हेल्पलाइन नंबर 14424 पर संपर्क कर सकते है।