हरियाणा ई-खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन किसान पंजीकरण ऐसे करें – E-Kharid Farmer Registration)

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए हरियाणा ई-खरीद पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल से सभी किसान अपनी फसल ऑनलाइन सीधे सरकार को बेच सकेंगे। उन्हें इस पोर्टल पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करना है और फसल का ब्यौरा देना होगा जिससे वो फसल सरकार को बेच सकेंगे।

योजना से जो किसान अपनी फसल की बिक्री करेंगे वो सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पा सकेंगे। इस लेख में आपको इस योजना संबंध में जानकारी देंगे जैसे ई-खरीद पोर्टल ऑनलाइन किसान पंजीकरण में आवश्यक पात्रताएँ एवं दस्तावेज आदि।

E-Kharid Farmer Registration - हरियाणा ई-खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन किसान पंजीकरण
E-Kharid Farmer Registration

ई-खरीद पोर्टल किसान रजिस्ट्रेशन

हरियाणा के किसान ई-खरीद पोर्टल रजिस्ट्रेशन से सीधे सरकार को बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पा सकेंगे। यहाँ उन्हें अपनी फसल का सही का ब्यौरा देना होगा। जिसके बाद सभी किसान फसल तैयार होने पर सीधे सरकार को बेच सकते हैं। राज्य सरकार ने पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। किसान इसका लाभ लेने के लिए fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर जाकर फसल का पजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल का संचालन हरियाणा सरकार के दो विभाग कर रहे है। ये पोर्टल इन दोनों ही विभागों की (खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और कृषि विपणन बोर्ड ) की साझी पहल है।

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल

आर्टिकल का नाम हरियाणा ई-खरीद पोर्टल किसान पंजीकरण
संबंधित विभाग राज्य कृषि विपणन बोर्ड
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग , हरियाणा
लाभार्थी प्रदेश के सभी किसान
लाभ उचित दाम पर फसलों की बिक्री होना
आधिकारिक वेबसाइट e-Kharid (ekharid.in)
ekharid.haryana.gov.in

हरियाणा ई खरीद पोर्टल का उद्देश्य

राज्य सरकार प्रदेश के सभी किसानों में खेती के प्रोत्साहन और फसल से जुड़े नुकसान से बचाने के लिए ई-खरीद पोर्टल को शुरु की है। पोर्टल पर सभी किसान अपनी फसल को पंजीकृत करेंगे जिससे तैयार फसल को सीधे सरकार को बेच पाएंगे। इससे उनकी फसल बिक्री से पहले खराब होने की स्थिति नहीं आएगी।

इससे न केवल उन्हें नुकसान से बचाव होगा बल्कि सरकार से फसल को खरीदने के बदले न्यूनतम समर्थन मूल्य पर निर्धारित/ निश्चित राशि प्राप्त होगी। पहले की अपेक्षा किसानों की ज्यादा आय होगी और अपनी खेती नहीं छोडेंगे। साथ ही अपनी फसल बेचने के लिए उन्हें बिचौलियों को कमिशन नहीं देना होगा। सही आय से परिवार की स्थिति सही होगी। इसके अलावा किसान सरकार से क्रेडिट कार्ड लेकर भी खेती अच्छे से कर सकते है।

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल से लाभ

  • हरियाणा के किसान लाभान्वित होंगे।
  • सभी किसान अपनी फसल सीधे सरकार को बेच सकते हैं।
  • पंजीकरण से उनकी फसल समय पर बिकेगी और ख़राब नहीं होगी।
  • किसान पंजीकरण ऑनलाइन होने से किसान को अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होगा।
  • ई-खरीद पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से सभी किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
  • किसान को अपनी फसल बिकवाने के लिए बचौलिये का सहारा नहीं लेना होगा।
  • इस तरह से उन्हें अपनी फसल का पूरा मूल्य प्राप्त होगा।
  • किसान अब स्वयं ऑनलाइन से अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • फसल की खरीद-फरोख्त के लिए किसान को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
  • फसल की धनराशि किसान के बैंक खाते में डाली जाएगी।
  • इससे किसानों का आर्थिक और सामाजिक स्तर सुधरेगा।
  • किसानों के लिए अब कृषि पहले से ज्यादा फायदेमंद और सहज हो जाएगी।

ई-खरीद पोर्टल रजिस्ट्रेशन में पात्रताएँ एवं जरुरी दस्तावेज

  • किसान का हरियाणा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक का पहचान पत्र ( नीचे दी गयी सूची में से कोई भी एक )
    • ड्राइविंग लइसेंस
    • आधार कार्ड
    • पासपोर्ट
    • मतदाता आईडी ( वोटर आईडी )
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • किसान की खाता संख्या ( बैंक खाता पासबुक की प्रथम पृष्ठ की फोटोकॉपी )
  • भूमि संबंधी जानकारी, दस्तावेज।

नोट : – सभी दस्तावेज और फोटोग्राफ अपलोड करने के लिए आकार सीमा 2 एमबी निर्धारित की गयी है।

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना

  • सबसे पहले आपको अपनी फसल के पंजीकरण हरियाणा मेरी फसल, मेरा ब्यौरा की आधिकारिक वेबसाइट http://fasal.haryana.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर किसान अनुभाग पर क्लिक करना है।
हरियाणा ई-खरीद पोर्टल किसान पंजीकरण
हरियाणा ई-खरीद पोर्टल किसान पंजीकरण
  • अगले पेज में आपको किसान पंजीकरण ( हरियाणा ) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
हरियाणा ई-खरीद पोर्टल किसान पंजीकरण
ई-खरीद पोर्टल किसान पंजीकरण
  • अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर “Log In” विकल्प पर क्लिक कर दें।
e khareed portal login
  • अपनी स्क्रीन पर आवेदन पत्र देख सकते हैं। ध्यान रखे यदि आपने पहले भी इस नंबर से पंजीकरण किया है तो आप की बेसिक डिटेल्स स्वयं भर के आ जाएगी। बची डिटेल्स आप भर सकते हैं।
e khareed registration form
  • आपने यहाँ पर अपना नाम, पिता/ पति का नाम, जिला, ब्लॉक इत्यादि की जानकारी भरनी होगी।
  • अब आप अपने बैंक खाते से जुडी जानकारी भी देंगे जैसे बैंक खाता संख्या, आईएफएससी नंबर, बैंक का नाम इत्यादि।
  • इसके बाद “Continue” बटन पर क्लिक कर दें।
e khareed portal registration
  • अब आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज जैसे – आप की जन्मतिथि का प्रमाण पत्र, आईडी प्रूफ, पासबुक का पहला पेज, पासपोर्ट साइज फोटो आदि को अपलोड करना होगा।
  • अगले सेक्शन में आपको अपनी कृषि योग्य जमीन की जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद आप अपनी फसल के बारे में पूछी गयी सभी जानकारी को भरेंगे जैसे – फसल ऋतू , फसल का नाम, फसल की वैरायटी, बिजाई का समय, बोया हुआ क्षेत्र इत्यादि।
  • जानकारी ध्यानपूर्वक भरकर “जारी रखें” विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अगले पेज में आपको फसल भुगतान प्राप्त करने के तरीके का चुनाव करना होगा। आप अगर सीधे बैंक खाते में चाहते हैं तो आप सीधे (Direct ) (किसान के खाते में ) का चुनाव करें या फिर दूसरा विकल्प आढ़ती के माध्यम से पर क्लिक कर दें।
  • साथ ही नीचे “Add & Update” पर क्लिक करके पूछी गयी जानकारी में अपने जिले, मंडी और आढ़ती का चुनाव ड्राप डाउन मेनू से करने के बाद “जारी रखें” बटन क्लीक कर दें।
  • इसके बाद। आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप की पंजीकरण संख्या के साथ आप की प्रक्रिया के पूरा होने की जानकारी होगी।

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल किसान पंजीकरण से जुड़े प्रश्न-उत्तर

ई खरीद पोर्टल क्या है ?

इस पोर्टल से हरियाणा के सभी किसान अपनी फसल को ऑनलाइन माध्यम से बेच सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी फसल का ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा।

ई-खरीद पोर्टल पर अपना पंजीकरण कैसे करवाएं ?

आप ई-खरीद पोर्टल पर जाकर किसान अनुभाग में जाकर किसान पंजीकरण पर क्लिक करें और फिर अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं।

हरियाणा में फसल रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कहाँ कराएं ?

इसके लिए आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा ई-खरीद पोर्टल की आधिकारक वेबसाइट
fasal.haryana.gov.in में रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ई-खरीद पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

आप टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001802060 पर कॉल कर के अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram