दिल्ली श्रमिक मित्र योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Delhi Shramik Mitra Yojana Online Registration | दिल्ली श्रमिक मित्र योजना ऑनलाइन आवेदन
जैसा कि आप सभी जानते है प्रत्येक राज्य की सरकार अपने राज्य के नागरिको के लिए समय समय पर नई-नई योजनाएँ शुरू करती ही रहती है जिससे सरकार अपने अपने राज्य के नागरिको को सुविधाएं उपलब्ध करा सके। हमारे समाज में बहुत से ऐसे परिवार है जो मजदूर वर्ग से है दिन रात कड़ी मेहनत करके मजदूर लोग कमाई करते है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण श्रमिक वर्ग के लोगो को विषम परिस्थितियों में अपना जीवन यापन करना पड़ता है। इन्ही परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए दिल्ली की सरकार ने दिल्ली के श्रमिक नागरिको के लिए एक योजना शुरू की जिसका नाम दिल्ली श्रमिक मित्र योजना है। हाल ही में 8 नवम्बर 2021 में शुरू की गयी श्रमिक मित्र योजना के माध्यम से मजदूर वर्ग के लोगो को श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा अनेक प्रकार की योजनाओ का लाभ उनको समय समय पर मिलता रहेगा तो आइये जानते है दिल्ली श्रामिक मित्र योजना के क्या क्या लाभ मिलते है कौन कौन से दस्तावेज इसमें लगते है क्या पात्रता है मुख्यमंत्री दिल्ली श्रमिक योजना में आवेदन कैसे कर सकते है अगर आप CM Delhi Shramik Mithra Yojana के बारे में जानने के इच्छुक है तो आप हमारे साथ आर्टिकल के अंत तक जरूर बने रहे जिससे आपको पूरी जानकारी आसानी से मिल सके।
Table of Contents
दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का उद्देश्य
दिल्ली श्रमिक मित्र योजना को प्रारम्भ करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है जितने भी निर्माण श्रमिक है उन्हें अनेक प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध कराना है जिससे श्रमिक समय समय पर योजनाओ का लाभ ले सके मुख्यमंत्री दिल्ली श्रमिक योजना के माध्यम से श्रमिकों को समय -समय पर अनेक प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध करना है जिससे श्रमिक सारी सुविधाओं का लाभ आसानी से ले सके। श्रमिकों को योजनाओ का लाभ लेने से वंचित न होना पड़े और श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो किसी भी परिस्थितियों का सामना श्रमिकों को ना करना पड़े।
CM Delhi Shramik Mithra Yojana 2022
अब हम आपको एक टेबल दे रहे है इस टेबल के माध्यम से हम आपको कुछ महवपूर्ण तथ्य बताने जा रहे है यह टेबल हमने आपको आपकी सुविधा के लिए दी है जिससे आप इस टेबल को संक्षिप्त रूप में आसानी से पढ़ सके।
योजना का नाम | दिल्ली श्रमिक मित्र योजना |
प्रारम्भ | दिल्ली की सरकार के द्वारा |
वर्ष | 8 नवम्बर 2021 |
लाभ के इच्छुक | दिल्ली के श्रमिक लोग |
उद्देश्य | श्रमिकों को सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान कराना |
केटेगिरी | सरकारी योजना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | जल्द ही जारी की जायेगी |
दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लाभ
आइये जानते है दिल्ली श्रमिक योजना के क्या क्या लाभ आपको मिल सकते है अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो नीचे दी गयी सूची को अवश्य देखे।
- दिल्ली श्रमिक योजना के अंतर्गत दिल्ली के श्रमिकों को अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओ का लाभ मिलेगा।
- सरकार के माध्यम से इस योजना के तहत 800 श्रमिक मित्रो को अप्वाइंटेड किया गया है यह जिला ,विधानसभा और को-ऑर्डिनेटर के रूप में कार्य करेंगे।
- इस योजना के माध्यम से श्रमिक लोगो का जीवन स्तर उच्च होगा साथ ही साथ आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।
- 18 वर्ष से अधिक लोग इस योजना का लाभ आसानी से ले सकेंगे।
- घर का निर्माण करने के लिए श्रमिकों को 3 लाख रूपये से 5 लाख रूपये तक लाभ मिलेगा।
- टूल खरीदने के लिए सरकार श्रमिकों को 20 हजार तक का लोन प्रोवाइड करेगी।
- मातृत्व लाभ में 30 हजार रूपये तक का लाभ मिलेगा।
- अगर श्रमिक की प्राकृतिक मृत्यु हो जाती है तो श्रमिक के परिवार को 1 लाख रूपये सहायता के रूप में दिये जाते है
- यदि श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो सरकार की तरफ से श्रमिकों के परिवार को 2 लाख रूपये सहायता के रूप में प्रदान किये जाते है।
- वृद्धावस्था पेंशन लोगो को प्रत्येक महीने 3 हजार रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जायेंगे।
- मेडिकल से रिलेटेड खर्चे के लिए श्रमिकों को 2 हजार रूपये तक की आर्थिक मदद दी जायेगी।
- अगर श्रमिक विकलांग है तो उसे 1 लाख रूपये सरकार की तरफ से दिए जायेंगे।
- श्रमिकों के बच्चो की शिक्षा के लिए प्रत्येक महीने 500 से 10 हजार रूपये तक उनकी शिक्षा के लिए दिए जायेंगे।
- बच्चो के विवाह के लिए 35 हजार से लेके 51 हजार रूपये तक प्रदान किये जायेंगे।
- दिल्ली श्रमिक योजना के माध्यम से श्रमिकों को सरकारी योजनाओ के माध्यम से आर्थिक सहायता भी मिलती है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप भी आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते है।
आवेदन हेतु महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स
श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए किन किन डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता होती है तो आइये जानते है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- रेजिडेंस सर्टिफिकेट (निवास प्रमाण पत्र)
- राशनकार्ड
- ऐज सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
अगर आपके पास ये सभी डॉक्युमेंट्स है तो आप भी दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का लाभ आसानी से ले सकते हो।
आवेदन हेतु पात्रता
आवेदन करने के लिए आपको किन -किन पात्रताओं का होना आवश्यक है।
- दिल्ली के स्थाई निवासी दिल्ली श्रामिक मित्र योजना के पात्र होंगे।
- दिल्ली के श्रमिक वर्ग के लोग ही इस योजना के पात्र होंगे।
- जिन श्रमिक की उम्र 18 वर्ष से काम होगी वो लोग इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- 18 वर्ष से अधिक श्रमिक लोग इस योजना के पात्र होंगे।
अगर आपके पास ये सभी पात्रता है तो आप दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का लाभ आसानी से ले सकते है।
मुख्यमंत्री दिल्ली श्रमिक मित्र योजना में आवेदन कैसे करें
अगर आप मुख्यमंत्री दिल्ली श्रमिक योजना में आवेदन करना चाहते है तो आपको आवेदन करने के लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा क्योकि दिल्ली की सरकार ने दिल्ली श्रमिक योजना को हाल ही में शुरू किया है जल्द से जल्द सरकार के द्वारा वेबसाइट लॉन्च की जायेगी जैसे ही सरकार आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होगी वैसे ही आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जानकारी अपडेट कर देंगे।
आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी काफी पसंद आयी होगी अगर आप आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताये जिससे हम आपको अधिक जानकारी दे सके।
Delhi Shramik Mitra Yojana सम्बंधित प्रश्न उत्तर
दिल्ली श्रमिक योजना एक योजना है जो श्रमिकों के लिए शुरू की गयी है।
सरकार का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजना का लाभ देना है।
आधार कार्ड रेजिडेंस सर्टिफिकेट (निवास प्रमाण पत्र) राशनकार्ड ऐज सर्टिफिकेट इनकम सर्टिफिकेट मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है।
सरकार के द्वारा प्रत्येक श्रमिकों तक जानकारी पहुंचाने के लिए 800 श्रमिक मित्रो को नियुक्त किया गया।
दिल्ली श्रमिक योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया जानने के लिए आपको थोड़ा इन्तजार करना होगा जैसे ही सरकार ऑफिसियल साइट में अपडेट करेगी वैसे ही हम आपको आवेदन करने की प्रक्रिया अपडेट कर देंगे।
18 वर्ष से अधिक उम्र के श्रामिक लोगो को इस योजना का लाभ मिलेगा।