Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana : पेड़ लगाने पर मिल रहे पैसे

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana – दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है, पेड़ पौधे हमारे वातावण के लिए कितने आवश्यक है। पेड़ पौधो के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने राज्य के पर्यावरण को संरक्षित करने और हरियाली को और अधिक बढ़ाने के लिए Ped Lagao Paise Pao Yojana को शुरू किया है।

इस योजना के माध्यम से राज्य के लोगों को सरकार के द्वारा प्रति पेड़ लगाने पर 60 रूपये मिलेंगे। बिहार सरकार राज्य के किसानो को फसल उगाने के साथ ही साथ पेड़ -पौधे उगाने के लिए भी प्रेरित कर रही है।

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana : पेड़ लगाने पर मिल रहे पैसे
Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana : बिहार पेड़ लगाओ पैसे कमाओ

क्यूंकि पेड़ पौधा का होना अति आवश्यक है, यह मानव जीवन को शुद्ध ऑक्सीजन देता है। तथा वातावरण को अनुकूल बनाये रखता है। यदि आप भी बिहार के निवास है, तो आप भी इस योजना के तहत पेड़ लगाकर पैसे प्राप्त कर सकते है।

आज हम अपने आर्टिकल में बिहार पेड़ लगाओ से सम्बंधित सभी जानकारी विस्तारपूर्वक देने जा रहें है, योजना की सभी आवश्यक बातों को जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार यादव जी के द्वारा योजना को शुरू किया गया है, राज्य में वातावरण में सुधार करने और कृषियों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए राज्य में योजना की शुरूवात की गयी है।

योजना के माध्यम से वन विभाग के द्वारा खेतो मे पौधा रोपण करने के लिए बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे, यह पौधे 10 रूपये प्रति पौधा उपलब्ध होंगे। राज्य में किसानो के द्वारा पेड़ लगाने के 3 वर्ष के बाद राज्य सरकार के माध्यम से 60 रूपये प्रति पेड़ वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी।

राज्य के जो लोग पेड़ पौधे लगाने में बहुत अधिक दिलचस्पी रखते है, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है। इच्छुक लोग पेड़ लगाकर पैसे कमा सकते है।

राज्य के लोगों को योजना में आवेदन करने के लिए कम से कम 25 पौधो का खरीदना आवश्यक है, उसके बाद ही राज्य के लोग Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

बिहार सरकार के द्वारा इस योजना को सम्पूर्ण राज्य में पायलेट योजना के रूप में चलाया जा रहा है, योजना के तहत मिलने वाले लाभ से राज्य के लोग अपनी कमाई में बढ़ोतरी कर सकेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगे।

बिहार पेड़ लगाओ पैसा कमाओ योजना Highlights

योजना का नाम Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana
शुभारम्भ बिहार सरकार के द्वारा
उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना और राज्य में हरित वातावरण क बढ़ावा देना
लाभार्थी राज्य के आम नागरिक
वित्तीय सहायता 60 रूपये प्रति पेड़
वर्ष 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
बिहार राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट state.bihar.gov.in

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana का उद्देश्य

राज्य सरकार का योजना को शुरू करना का उद्देश्य राज्य के किसानो को आय में वृद्धि करना है, तथा राज्य के जो लोग पेड़ पौधे लगाने के इच्छुक है, उनको पेड़ लगाकर पैसा कमाने का मौका देना है।

और इसके साथ ही में राज्य में पर्यावरण को संरक्षित किया जाएगा, तथा राज्य में हरित वातावरण को बढ़ावा दिया जाएगा। तथा कृषियो की भूमि पर उनको पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

राज्य के जिन किसानो के पास कम भूमि है, उनको भी पेड़ लगाने का मौका मिलेगा और आय में बढ़ोतरी करने का मौका भी मिलेगा। यदि किसानो की फसल किसी कारणवश ख़राब भी हो जाती है, तो वो पेड़ लगा कर पैसे कमा सकते है। तथा लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को कम से कम 25 पौधे अपने खेत या भूमि में लगाने होंगे।

पेड़ लगाओ पैसा कमाओ योजना के लाभ

  • बिहार सरकार के द्वारा राज्य के लोगों के आय में बढ़ोतरी करने के लिए योजना को शुरू किया गया है।
  • वन विभाग के द्वारा राज्य के लोगों को 10 रूपये प्रति पौधा बेचा जाएगा।
  • राज्य के जो लोग पेड़ पौधे लगाने के इच्छुक है, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।
  • राज्य के लोगों को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
  • योजना के शुरू होने से राज्य में प्राकृतिक सुंदरता का विकास भी होगा, और उसके साथ ही में किसानों और समाजिक लोगों की आय में वृद्धि होगी, जिससे उनका आर्थिक विकास भी होगा।
  • वन विभाग के द्वारा दिए गए यह पौधे 3 वर्ष के बाद पेड़ का आकार ले लेंगे, उसके बाद यदि उनमे से 50% सही रह जाते है, तो राज्य सरकार के द्वारा 60 रूपये प्रति पेड़ की दर से आर्थिक सहायता की जाएगी।
  • यदि किसी कारणवश किसानो की फसल ख़राब भी हो जाती है, तो वो पेड़ लगाकर पैसे कमा सकते है।
  • योजना में आवेदन राज्य के सभी इच्छुक लोग कर सकते है।

Ped Lagao Paise Pao Yojana आवेदन हेतु पात्रता एवं मापदंड

  • पेड़ लगाओ योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • पेड़ लगाओ पैसा कमाओ योजना के तहत राज्य के लोगों को कम से कम 25 पौधे खरीदने आवश्यक है।
  • राज्य के सभी लोग योजना में आवेदन कर सकते है।
  • जिन कृषियों के पास कम भूमि है, वो भी योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

बिहार पेड़ लगाओ पैसा कमाओ योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि के दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फोटो

बिहार पेड़ लगाओ पैसा कमाओ योजना आवेदन प्रक्रिया

  • Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने जिले के निजी वन विभाग में जाये।
  • वन विभाग कार्यालय में जाने के बाद वहां किसी भी कर्मचारी से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें और दस्तावेज भी संलग्न कर दें।
  • अब इस फॉर्म को वापस वही पर जमा कर दें, जहाँ से फॉर्म लिया था।
  • फॉर्म को जमा करने के बाद सरकारी कार्यालय से एक रसीद प्राप्त होगी।
  • उस रसीद को संभाल कर रखना है।
  • इस प्रकार से बिहार के लोग योजना में आवेदन कर सकते है।

Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana FAQs

Ped Lagao Paise Pao Yojana को क्यों शुरू किया गया है ?

पेड़ लगाओ पैसा कमाओ योजना को इसलिए शुरू किया गया है, जिससे राज्य में वातावरण को स्वच्छ किया जा सकें, और पेड़ पौधे लगाने से हरित वातावरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

पेड़ लगाओ योजना में आवेदन की प्रक्रिया क्या है ?

पेड़ लगाओ पैसा कमाओ योजना में आवेदन की प्रक्रिया हमारे द्वारा ऊपर आर्टिकल में दी गयी है।

Ped Lagao Paise Pao Yojana में उम्मीदवारों को पैसा कितने समय के बाद मिलेगा?

पैसा पाओ योजना में आवेदन करने के बाद उनको 3 वर्ष के बाद सरकारी पैसा प्राप्त होगा।

योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के लोगों को कितने पौधे खरीदने होंगे ?

पेड़ लगाओ पैसा कमाओ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के लोगों को कम से कम 25 पौधे खरीदने आवश्यक है।

Leave a Comment

Join Telegram