बिहार मखाना विकास योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | Bihar Makhana Vikas Yojana 2023-24

जैसा की आप सभी लोग जानते हैं बिहार सरकार अपने राज्य के किसान नागरिकों को प्रोत्साहन करने के लिए हर वर्ष नई-नई योजनाओं की शुरुआत करती है। इसी तरह एक और योजना बिहार राज्य में 4 सितंबर सन 2022 को मखाना विकास योजना उन किसानों के लिए शुरु की गई है जिन्हे मखाना खेती करने का काफी अच्छा अनुभव है। इस योजना के माध्यम से सरकार मखाना उत्पादन करने वाले कृषकों को अपनी तरफ से 75000 रुपए तक की सब्सिडी देगी।

जिससे बिहार राज्य में मखाना की खेती करने वाले किसान नागरिकों की आय में वृद्धि होगी राज्य सरकार ने मखाना विकास योजना को अभी सिर्फ बिहार राज्य के मधेपुरा,पूर्णिया,सुपौल ,कटिहार और किशनगंज जैसे 11 जिलों में रहने वाले किसान नागरिकों को लागू किया है।

बिहार मखाना विकास योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | Bihar Makhana Vikas Yojana
बिहार मखाना विकास योजना ऑनलाइन

बिहार राज्य सरकार ने मखाना खेती करने वाले किसान नागरिकों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू कर दी है। अब राज्य के इच्छुक कृषक नागरिक योजना के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिसकी पूरी जानकारी अगर आप जानना चाहते है ,तो हमारे उसके लिए हमारा द्वारा लिखे गए आर्टिकल के लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Bihar Makhana Vikas Yojana 2023-24

बिहार राज्य के सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार जिलों में मखाना की खेती का उत्पादन सबसे अच्छा होता है। जिस वजह से राज्य सरकार बिहार मखाना विकास योजना के जरिए कृषक नागरिकों को मखाना खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। और साथ में उन्हें माखने के बीज खरीदने के लिए 75% तक की अनुदान राशि देने की मदद करेंगी । यानि कृषक नागरिक अपनी मखाना की खेती करने के लिए अपनी 10 एकड़ की जमीन के लिए 1 लाख रूपए तक के बीज ख़रीदने के लिए 75 हजार रूपए तक सब्सिडी किसानों के अकाउंट को डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी, जिनमे वह सिर्फ 25 हज़ार रूपए ही खर्च कर सकते हैं।

राज्य में इस योजना की शुरुआत से मखाना उत्पादन की खेती को बढ़ावा मिलेगा, और साथ खेती करने वाले किसान नागरिकों को सब्सिडी का लाभ का मिलेगा जिससे एक कृषक को इनकम में भी फायदा होगा।

योजना का नाम बिहार मखाना विकास योजना
Bihar Makhana Vikas Yojana
राज्य बिहार
साल 2023-24
लाभ 75% सब्सिडी अनुदान राशि का
योजना कब शुरू की गई 4 सितंबर सन 2022 में
आवेदन ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in
उद्देश्यकृषक नागरिकों को मखाने की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना
विभागबिहार कृषि विभाग

यह भी पढ़े -: (DBT Agriculture) बिहार किसान रजिस्ट्रेशन

बिहार राज्य में मखाना विकास योजना शुरू करने का उद्देश्य

बिहार मखाना विकास योजना को शुरू करने का एकमात्र उद्देश्य मखाना की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करना है। क्योकि बिहार राज्य के कुछ जिलों में मखाना का सार्वाधिक उत्पादन होता है। इसलिए राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से अपने राज्य के कृषक नागरिकों का ध्यान मखाना खेती करने के प्रति केंद्रित करना चाहती है। जिसके लिए सरकार किसान नागरिकों को बीज खरीदने के लिए मदद के तौर पर सब्सिडी भी देगी।

राज्य में मखाना की खेती करने से किसान मार्किट में अच्छे दामों में मखाना बेचकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी अच्छा सुधार होगा ,साथ में उन्हें एक रोजगार का मौका भी मिल जाएगा।

मखाना विकास योजना से क्या लाभ मिलेगा?

  • बिहार मखाना विकास योजना के माध्यम से बिहार राज्य में मखाना की खेती करने वाले किसान नागरिकों को मखाने के बीज खरीदने के लिए 75% तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ बिहार राज्य के पूर्णिया,कटिहार,मधेपुरा जैसे जिलों के कृषक नागरिक को मिलेगा।
  • राज्य में मखाना विकास योजना के जरिए किसानों को मखाना की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ,जिससे वह अधिक से अधिक मखाना उत्पादन करके लाभ प्राप्त कर सके।
  • कृषक नागरिक योजना से मिलने वाली सब्सिडी राशि के लाभ हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • बिहार राज्य के उन किसान नागरिकों के पास मखाने के बीज बोने के लिए कम से कम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) या 10 एकड़ (4 हेक्टेयर) तक की अगर नहीं है तो उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

बिहार मखाना विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कुछ जरुरी डॉक्युमेंट्स

  1. आवेदक आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक
  3. रंगीन पासपोर्ट साइज
  4. मोबाइल नंबर
  5. जमीन के कागजाद
  6. पैन कार्ड

बिहार Makhana Vikas Yojana में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया

  • बिहार राज्य के कृषक नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले Horticulture, Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको scheme के सेक्शन में मखाना विकास योजना आवेदन करें के विकल्प में क्लिक करना है। मखाना विकास योजना bihar makhana yojana me online avedan kaise kare)
  • अब अगले पेज में दी गयी संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर मै ऊपर दिए गये जानकारी से सहमत हूँ तथा योजना का लाभ लेने हेतु दिए गये शर्तों का पालन करूँगा/करुँगी| में टिक करें। और Agree and Continue के विकल्प में क्लिक करें।
  • फिर अगले पेज में आपको अपना किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके सर्च  के बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते है आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी अपने हिसाब से भरनी है।
  • फॉर्म में सारी डिटेल्स भरने के बाद आपको Submit पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से बिहार राज्य के सभी किसान नागरिक मखाना विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार मखाना विकास योजना से जुड़े प्रश्न एवं उनके जवाब

बिहार राज्य के कौन से जिले मखाना की खेती के लिए प्रसिद्ध है?

बिहार राज्य के दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जैसे जिले के मिथिला क्षेत्रों में मखाना की खेती का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है।

मखाना का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

भारत में मखाना का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बिहार है।

Bihar Makhana Vikas Yojana कब शुरू हुई?

बिहार राज्य में मखाना विकास योजना 4 सितंबर सन 2022 में शुरू की गई थी। 

बिहार राज्य के किसानों को मखाना खेती करने से क्या फायदा होगा?

बिहार राज्य के किसानों को मखाने की खेती करने से मखाना विकास योजना के माध्यम से 75 रूपए तक की सब्सिडी मिलने का फायदा होगा।

Leave a Comment

Join Telegram