Bihar Ki Chauhaddi : दोस्तो आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बिहार की चौहद्दी से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। बिहार जो भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित राज्य है, जिसकी सीमा नेपाल से लगी हुई है। चौहद्दी का अर्थ है किसी स्थान के चारों और की सीमा जैसे भारत की चौहद्दी यानी भारत के चारों और की सीमा उसी तरह से बिहार की चौहद्दी में हम बात करेंगे बिहार की सीमा के लगने वाले राज्यों व देशों की तो यदि आप बिहार से हैं और किसी राज्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और बिहार के राज्य पटना की चौहद्दी जानना चाहते हैं तो Bihar Ke Chauhaddi से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

बिहार की चौहद्दी क्या है – Bihar Ki Chauhaddi Kya Hai
Bihar Ki Chauhaddi – बिहार की चौहद्दी निम्न प्रकार है – जैसे उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखंड है। बिहार के विभाजन से पहले झारखंड भी बिहार के अंतर्गत आता था, जिसके बाद यह झारखंड बिहार का दक्षिणी सीमा वाला राज्य बन गया है। इन दोनों राज्यों के बीच कुल बिहार के कुल 8 जिले हैं जो झारखंड की सीमा से लगते हैं, ऐसे ही उत्तर, पूर्व और पश्चिम के राज्यों से भी बिहार के अन्य राज्यों से लगने वाले जिले हैं, जिनकी बारे में हम विस्तार से जानेंगे, इसके लिए इन बिहार की चौहद्दी को याद करने के लिए आप तरह से SEWN-JUWN के नाम से भी याद कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार है।
यह भी देखें :- बिहार में कितने जिले हैं साथ में प्रमंडलों की संख्या जानिए
बिहार की चौहद्दी इन हिंदी
- South में Jharkhand
- East में West Bengal
- West में Uttar Pradesh
- North में Nepal
बिहार की चौहद्दी – Bihar Ki Chauhaddi
Bihar Ki Chauhaddi उत्तर में नेपाल – बिहार के उत्तर में नेपाल स्थिति है, बिहार के चारों दिशाओं की सीमा में से केवल उत्तरी सीमा ही अंतराष्ट्रीय सीमा है जो नेपाल से साझा होती है। इसके अतिरिक्त अन्य सीमाएँ केवल भारत के राज्यों से लगती है। बिहार की नेपाल के साथ अंतराष्ट्रीय सीमा 601 किलोमीटर लंबी है, इसकी भूगोलीय अवस्थिति 26 डिग्री 22 मिनट से 30 डिग्री 27 मिनट उत्तर और 80 डिग्री 4 मिनट से 88 डिग्री 12 मिनट पूर्व दिशांतर है।
नेपाल से बिहार के कुल 7 जिले लगते हैं, इन 7 जिलों में पूर्व चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी शामिल है। नेपाल के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य है, यहाँ की 85% जनसंख्या हिन्दू धर्म को मानती है। यहाँ की आधिकारिक भाषा नेपाली है, यहाँ की राजधानी काठमांडू है, इसके अतिरिक्त बिहार से लगे इलाकों में मैथली भाषा का उपयोग किया जाता है। नेपाल की कुल जनसंख्या दो करोड़ आठ लाख है, वहीँ यहाँ की जीडीपी 48 बिलियन डॉलर और प्रति व्यक्ति आय 1500 डॉलर है। बिहार की चौहद्दी के नजरिए से यहाँ से कई सारी नदियों को प्रवाह भारत की और होता है।
पूर्व में पश्चिम बंगाल – बिहार के पूर्वी सीमा में पश्चिम बंगाल राज्य स्थित है, जिसे भारतीय बंगाल के नाम से जाना जाता है। बंगाल के विभाजन के बाद बिहार राज्य की स्थापना 1912 में हुई थी। बिहार के पूर्व में बंगाल की भूगोलीय अवस्थित 85 डिग्री 50 मिनट और 89 डिग्री और 50 मिनट पूर्वी देशांतर और 21 डिग्री और 25 मिनट और 27 डिग्री 13 मिनट उत्तरी अक्षांश के बीच स्थित है। यहाँ की यहाँ की आधिकारिक भाषा बांग्ला और अंग्रेजी है, जबकि कुछ भाग में नेपाली और हिंदी बोली जाती है।
बिहार के चौहद्दी के नजरों से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल बिहार के पूर्व में है, जिसकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 9 करोड़ थी और प्रति व्यक्ति आय लगभग 1 लाख 8 हजार रूपये थी। बिहार के ऐसे तीन जिले हैं जो पश्चिम बंगाल की सीमा से लगते हैं, इन सभी जिलों में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहर ये जिले शामिल है।
पश्चिम में उत्तर प्रदेश – बिहार के पश्चिमी सीमा में उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा स्थित है। उत्तर प्रदेश भारत के राज्यों में जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा राज्य है, बिहार और पश्चिम बंगाल की भूगोलीय अवस्थित 23°52′ N और 31°28’N अक्षांशों और 77°3’N और 84°39’E देशांतरों के बीच स्थित है, जो क्षेत्रफल के आधार पर देश का चौथा बड़ा राज्य है। बिहार के 8 जिलों की सीमा जो उत्तर प्रदेश की सीमा में अलगते हैं जिनमे पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, सारण, कैमूर, बक्सर, सीवान, रोहतास आदि जिले Bihar Ke Chauhaddi में शामिल है।
उत्तर प्रदेश जो सबसे बड़ा जनसंख्या वाला राज्य है, इसके कुल जनसंख्या लगभग 20 करोड़ से भी अधिक है, उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी लखनऊ है और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है, राज्य में कुल 75 जिले और 18 मंडल है। वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों का विभाजन करके इससे उत्तराखंड का गठन किया गया था।
दक्षिण में झारखंड – बिहार के दक्षिणी सीमा में झारखंड स्थित है, बिहार से अलग होने के बाद झारखंड एक नए राज्य के रूप में स्थापित हुआ, बिहार के दक्षिण में स्थित झारखंड की भूगोलीय अवस्थित 21°57’N से 25°14’N अक्षांश और 83°20’N से 87°58’N दिशांतर के बीच में स्थित है। इन दोनों राज्यों के बीच में अंतर राज्य सीमा है, बिहार के आठ जिलों की सीमा झारखंड की सीमा से लगते हैं, इन जिलों में औरंगाबाद, गया, बांका, कटिहार, रोहतास, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर शामिल है।
झारखंड की राजधानी रांची है, यह पूरा राज्य छोटानागपुर के पठार पर स्थित है झारखंड को भारत के सबसे आदिक वन प्रदेश वाले श्रेणी में से एक गिना जाता है, यहाँ के कई क्षेत्रों में आदिवासियों का बसेरा है।
बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें
बिहार की राजधानी पटना की चौहद्दी क्या है? (Bihar Ki Chauhaddi)
बिहार की चौहद्दी इन हिंदी – बिहार की राजधानी पटना है और पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र था जो अशोका के समय भारत की राजधानी हुआ करती थी। लेकिन पटना जिले की एक खासियत यह है की यह जिला एक ऐसा जिला है जिसकी सीमाएँ देश के सबसे अधिक जिलों से मिलती है, जो कुछ इस प्रकार है।
Bihar Ke Chauhaddi –
पटना के पूर्व में – बेगूसराय और लखीसराय
पटना के पश्चिम में – भोजपुर
पटना के उत्तर में – समस्तीपुर, वैशाली और छपरा
पटना के दक्षिण में – अलवर, जहानाबाद और नालंदा
बिहार का भूगोल व अर्थव्यवस्था – बिहार की चौहद्दी इन हिंदी
बंगाल के विभाजन के बाद बिहार की स्थापना वर्ष 1912 में हुई यही से इसका नाम बिहार पड़ा। स्वतंत्रता के बाद बिहार के एक और विभाजन वर्ष 2000 में हुआ जिससे टूटकर एक नए राज्य झारखंड की स्थापना हुई। बिहार जो भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है इसका सबसे बड़ा नगर पटना है, जिसका प्राचीन नाम पाटलिपुत्र, कुसुमपुर, पुष्पपुरी, बिहार में कुल 38 जिले हैं।
यह उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखंड से घिरा हुआ है। बिहार का मैदान दो गंगा नदी द्वारा दो भागों में विभाजित है जो मध्य से पूर्व की और बहती है, इसके दक्षिणी भाग में एक उपजाऊ जलोढ़ मैदान है जो सोन, गंडक और कोसी जैसी नदियों द्वारा सींचा जाता है।
बिहार की मुख्य अर्थव्यवस्था अधिकतर कृषि पर निर्भर करती है, यहाँ कृषि कार्यबल का लगभग 60% कार्यरत है। राज्य में बुनियादी ढाँचे और औधोगिक विकस की कमी है। जिसके लिए बिहार औद्योगिकी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के माध्यम से औद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
बीआईएडीए द्वारा राज्य में कई औद्योगिक पार्क की स्थापना की गई है जिनमे मुंगेर इंडस्ट्रियल पार्क, बेगूसराय इंडस्ट्रियल पार्क और बिहटा इंडस्ट्रियल पार्क शामिल है। वर्ष 2021-22 के लिए बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) मौजूदा मूल्य पर 7,57,026 करोड़ रूपये अनुमानित है, इसमें 2019-20 की तुलना में 11% की वार्षिक वृद्धि है, संशोधित अनुमानों में अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में 2020-21 में जीएसडीपी में 4.7% की वृद्धि अनुमानित है।
बिहार की चौहद्दी इन हिंदी से जुड़े प्रश्न/उत्तर
Bihar Ki Chauhaddi क्या है?
Bihar Ki Chauhaddi यानी वे राज्य जो बिहार की सीमा से लगते हैं इनमे, उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखंड है।
बिहार का कुल क्षेत्रफल कितना है?
बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 किमी स्क्वायर (36,357 वर्ग मील) है।
Bihar की कौन सी सीमा अंतराष्ट्रीय से लगती है?
Bihar की केवल एक ही सीमा है जो अंतराष्ट्रीय सीमा से लगती है, वह उत्तर की और नेपाल है।
बिहार के राज्य पटना की चौहद्दी क्या है ?
बिहार के राज्य पटना की चौहद्दी पटना के पूर्व में – बेगूसराय और लखीसराय, पटना के पश्चिम में – भोजपुर, पटना के उत्तर में – समस्तीपुर, वैशाली और छपरा ,पटना के दक्षिण में – अलवर, जहानाबाद और नालंदा
बिहार की सीमाएँ किन राज्यों की सीमा से मिलती है ?
Bihar Ke Chauhaddi के अनुसार तीन राज्यों की सीमाएँ बिहार की सीमाएँ से मिलती है जिनमे पूर्व की ओर पश्चिम बंगाल, पश्चिम की ओर उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखंड है।
बिहार से नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा की लंबाई कितनी है ?
Bihar से नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा की लंबाई 601 किमी है।
नेपाल की सीमा से बिहार के कौन-कौन से जिले लगते हैं ?
नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा से बिहार के पूर्व चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी से जिले लगते हैं।
बिहार की चौहद्दी से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।