भारत की सबसे बड़ी कंपनी – जब भी हम दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में अमेरिका, चीन, ब्रिटेन जैसे देशों की कंपनियों के नाम आते हैं। लेकिन अगर हम बात करें भारत की सबसे बड़ी कंपनी की तो कभी-कभी लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, कि भारत देश में सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है। इस लेख में भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियों के बारे में बहुत सी महत्वपर्ण जानकारी दे रहे है।

भारत की सबसे बड़ी कंपनी
आज हमारा देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों की लिस्ट में आता है। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में देश में मौजूद कई निजी कंपनियों का योगदान होता है। ये न केवल नागरिकों को रोजगार के अवसर देती है, बल्कि यह देश और विदेशों में व्यापार को बढ़ावा देकर हर महीने करोड़ों का मुनाफा भी कमाती है। इन कंपनियों की कामयाबी के पीछे का मुख्य कारण इनमें काम कर रहे कर्मचारियों की दिन- रात की मेहनत है। जिससे कंपनी के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है।
इसे भी पढ़े : भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से जानिए
भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट
रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industry)
- भारत की सबसे बड़ी कंपनी की लिस्ट में टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्री का नाम आता है, जिसकी स्थापना 1966 में मुकेश अंबानी जी (वर्तमान में कंपनी के चेयरमैन) के पिता धीरूभाई अंबानी जी द्वारा की गई थी।
- इस कंपनी मुख्यालय मुंबई में स्थित है, और इसक कंपनी का मार्किट कैप लगभग 1,350,183.97 करोड़ रूपये है।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS)
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विस भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जो एक मल्टीनेशनल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है।
- वर्तमान में इसके चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन और इसके सीईओ राजेश गोपीनाथन है।
- इस वर्ष कंपनी की मार्किट कैप 1,163,018.87 करोड़ रूपये है।
एचडीएफसी बैंक
- भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी (हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉपोरेशन) है।
- एचडीएफसी बैंक एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है, जिसकी स्थापना 1994 में की गई थी।
- HDFC का हेडक्वार्टर मुंबई बांद्रा में स्थित है।
- आज के समय में इसकी मार्किट कैपिटलाइजेशन 828,341.84 करोड़ रूपये है।
इंफोसिस (Infosys)
- इंफोसिस भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है।
- यह भारत की बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो व्यापार परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग सेवाएँ प्रदान करती है।
- इसका हेडक्वार्टर बैंगलोर में स्थित है।
- इंफोसिस देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसकी मार्किट कैप 598,604.10 करोड़ रूपये है।
हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड (HUL)
- HUL भारत की पाँचवी सबसे बड़ी कंपनी है।
- भारत में इसका हेडक्वार्टर मुंबई में स्थित है।
- यह कम्पनी ब्यूटी प्रोडक्ट, फ़ूड प्रोडक्ट और केयर प्रोडक्ट जैसे कई प्रोडक्टस बनाती है।
- इस कंपनी की मार्किट कैप 445,206.50 करोड़ रूपये है।
आईसीआईसीआई (ICICI)
- इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कॉपोरेशन ऑफ़ इंडिया (ICICI) भारत की एक बड़ी बैंकिंग सेवा कंपनी है।
- इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी।
- कंपनी का हेडक्वार्टर वडोदरा (गुजरात) में स्थित है।
- ICICI की वर्तमान में मार्किट कैप 445,206.50 करोड़ रूपये है।
एसबीआई (SBI)
- भारत की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी एसबीआई यानि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया है।
- इस बैंक में सबसे अधिक लोगों का अकाउंट होता है।
- इसका हेडक्वार्टर दुनियाभर में उपलब्ध है, और वर्तमान में एसबीआई के 14,000 कार्यालय उपलब्ध है।
- इसका मार्किट कैप फिलहाल 376,663.23 करोड़ रूपये है।
कोटक महिंद्रा बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक को भारत के आठवें सबसे बड़े कंपनी है।
- इसकी शुरुआत उदय कोटक द्वारा 1985 में एक फाइनेंस कंपनी के रूप में की गई थी।
- यह निजी क्षेत्र का कमर्शियल बैंक है, जिसे 2003 में आरबीआई से बैंकिंग लाइसंस मिलने के बाद यह पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी पूरी तरह से बैंक बन गई।
- यह बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।
- इसकी मार्किट कैप फिलहाल 346,859.67 करोड़ रूपये है।
बजाज फाइनेंस
- बजाज फाइनेंस एक सहायक कंपनी है, जिसका मुख्य कार्य लोन और फाइनेंस देना है।
- बजाज फाइनेंस कंपनी की शुरुआत 1987 में राहुल बजाज द्वारा की गई थी।
- इसका मुख्यालय पुणे महारष्ट्र में है।
- इस कंपनी की मार्किट कैप 338,589.27 करोड़ रूपये है।
इंडियन ऑयल कॉपोरेशन
- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत की शीर्ष दस बड़ी कंपनियों में से एक है।
- आईओसी भारत की सबसे बड़ी तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की एक कंपनी है।
- इसकी स्थापना 30 जून 1959 में की गई थी।
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैध है।
- इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में स्थित है और वर्तमान में इसकी मार्किट कैप 328,589.27 करोड़ रूपये है।
भारत की सबसे बड़ी कंपनी से जुड़े प्रश्न
भारत की नंबर 1 बड़ी कंपनी कौन सी है ?
देश की नंबर 1 कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री है।
बजाज फाइनेंस की मार्किट कैपिटलाइजेशन कितनी है ?
बजाज फाइनेंस की मार्किट कैपिटलाइजेशन 338,589.27 करोड़ रूपये है।
भारत के दस शीर्ष कंपनियों में आईसीआईसीआई कौन से स्थान पर आता है ?
भारत के दस शीर्ष कंपनियों में आईसीआईसीआई छठे स्थान पर आता है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी कौन सी है ?
देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) है।