UP Pankh Portal Registration @ uppankh.in registration

उत्तर प्रदेश में कक्षा-9 से 12 तक के छात्रों को करियर सम्बंधित परामर्श देने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने UP Pankh Portal को शुरू किया है। वर्तमान समय में इस प्रकार की सुविधा सिर्फ सीबीएसई द्वारा ही अपने छात्रों को दिया जा रहा था। किन्तु अब सरकार की पहल पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ पंख नाम के वेबपोर्टल लॉन्च किया गया है। इस वेबपोर्टल के द्वारा छात्र अपने करियर के लिए काउन्सलिंग ले सकते है। छात्रों को वेबपोर्टल के माध्यम से अपने करियर से जुडी शंकाओं का समाधान मिलने वाला है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी वेबपोर्टल की सहायता से कुशल जानकारों से जानकारी ले सकते है।

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कॅरियर परामर्शकारी वेबपोर्टल को लॉन्च किया है। पंख वेबपोर्टल को यूनिसेफ की सहायता से तैयार करवाया है। इस वेबपोर्टल पर छात्र उत्तर प्रदेश बोर्ड के रोल नंबर एवं अपने विषय को दर्ज़ करके उसके सम्बन्ध में करियर परामर्श ले सकते है। इस तरह प्रदेश में गाँव-कस्बों के छात्रों को विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में बहुत सी जानकारी मिल जाएगी। इसमें किस तरह से पाठ्यक्रम होते है और इसके बाद इससे आने वाले समय में क्या लाभ होंगे।

लेख का विषययूपी पंख वेबपोर्टल पंजीकरण
विभाग का नामयूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
उद्देश्यप्रदेश में कक्षा 9 से कक्षा 12 के छात्रों को कॅरियर परामर्श देना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के छात्र
माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबपोर्टलhttps://uppankh.in/

यूपी पंख वेबपोर्टल क्या है?

UP Pankh Portal हम आपको बता ही चुके है कि यूपी में प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए पंख वेबपोर्टल को कॅरियर में मार्गदर्शन देने के लिए लॉन्च किया है। प्रदेश सरकार ने इस वेबपोर्टल को इस कारण से तैयार करवाया है ताकि प्रदेश सरकार यूपी बोर्ड एजुकेशन सिस्टम को डिजिटल आकर सके। सरकार ने इस काम के लिए विभिन्न योजनाओं को तैयार एवं कार्यान्वित किया है। पंख वेबपोर्टल भी इसी प्रकार की स्कीमों में से एक है। यूपी पंख वेबपोर्टल को इस उद्देश्य से शुरू किया गया है जिससे सभी छात्र विभिन्न सुविधाओं को सिर्फ एक ही प्लेटफार्म पर प्राप्त कर सके। वेबपोर्टल छात्रों को शिक्षा से जुडी जानकारी एवं जरुरी सुविधा प्रदान करेगा।

इस पंख वेबपोर्टल पर छात्र विद्यालयों की सच्ची स्थिति का भी पता कर सकते है। यह वेबपोर्टल सरकार को विभिन्न स्कूलों की मैपिंग की जानकारी भी देगा। ये पोर्टल छात्रों को कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक उनके करियर से जुडी जानकरी प्रदान करने वाला है। विशेष रूप से कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र तो आगे के करियर की अच्छे से जानकारी ले सकते है। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस वेबपोर्टल को प्रदेश में रहने वाले गाँव एवं अन्य सभी क्षेत्रों के छात्रों को घर पर ही रहकर लाभ लेने के लिए तैयार करवाया है। इन सभी जगहों के बच्चे इस वेबपोर्टल से अपने विषय से जुड़े करियर की जानकारी पा सकते है। चूँकि इस वेबपोर्टल में बहुत सी बातों एवं विषयों के सन्दर्भ में जानकारी मिलेगी।

वेबपोर्टल पर विद्यार्थी अच्छी सलाह ले सकेंगे और सरकार इस वेबपोर्टल से सिर्फ कक्षा 9 एवं कक्षा 10 के छात्रों को जोड़ेगी। और फिर दूसरे क्षेत्र के समय पर कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों को भी इस वेबपोर्टल से जोड़ा जायेगा।

यूपी पंख वेबपोर्टल के उद्देश्य

  • पंख वेबपोर्टल का मुख्य कार्य यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद में कक्षा-9 से कक्षा-12 के विद्यार्थियों को उनके विषय से जुड़े करियर सम्बंधित सवालों के उत्तर ऑनलाइन देना है।
  • UP Pankh Portal को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया है।
  • विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार वेबपोर्टल पर कॅरियर सम्बंधित मार्ग चुनने के लिए परामर्श प्राप्त कर सकते है।
  • नए साल से कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को UP Pankh Portal से सम्बंधित करेंगे।
  • प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयो के प्रिंसिपल पंख वेबपोर्टल के द्वारा विद्यार्थियों को मिलने वाले फायदों को अपने छात्रों को भलीभाँति अवगत करवाएंगे।
  • UP Pankh Portal पूरी तरह से विद्यार्थियों को सम्पर्पित होने के कारण शिक्षक दिवस यानी 5 सितम्बर के दिन ही लॉन्च किया गया है।
  • विशेषरूप से प्रदेश में कक्षा 12 में अध्ययन करने वाले छात्रों को ऑनलाइन कॉउंसलिंग प्रदान की जाएगी।
  • प्रदेश सरकार राज्य के सभी ग्रामीण एवं शहरी विद्यार्थियों को अपने करियर की जानकारी लेने के लिए और भविष्य में अपने पेशे को चुनने की जानकारी देना चाहती है।

यूपी पंख वेबपोर्टल के लिए पात्रताएँ

  • वह छात्र यूपी राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी छात्र प्रदेश के राजकीय विद्यालय में पढ़ाई कर रहा हो।

पंख वेबपोर्टल से मिलने वाली ऑनलाइन सर्विस

  • प्रदेश के सभी विद्यार्थी यूपी पंख वेबपोर्टल पर भिन्न-भिन्न प्रकार के करियर मार्गदर्शन ले सकते है।
  • छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृतियों की भी जानकारी मिलेगी।
  • सम्बंधित छात्र अपनी परीक्षाओं से सम्बंधित जानकारी (जैसे – परीक्षा कार्यक्रम) भी ले सकते है।
  • प्रदेश में बोर्ड कक्षाओं 10 एवं 12 को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन ही अच्छे कॉलेजो की जानकारी ले सकते है।
  • यूपी से सम्बंधित यह कॅरियर मार्गदर्शक वेबपोर्टल बहुत से करियर की जानकारी छात्रों को प्रदान करेगा।

पंख वेबपोर्टल में पंजीकरण प्रक्रिया

यूपी के करियर गाइडेंस वेबपोर्टल पंख पर छात्रों को अपने करियर, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, पाठ्यक्रम, स्कॉलरशिप इत्यादि के विषय में ऑनलाइन जानकारी मिल जाती है। सबसे पहले छात्रों को अपना पंजीकरण इस वेबपोर्टल पर करना है। वेबपोर्टल की पंजीकरण प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –

  • सबसे पहले छात्र UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें।
  • आपको वेबपोर्टक के होम पेज पर “प्रवेश” विकल्प को चुनना है।
  • इसके बाद आपको एक नया वेब पेज मिलेगा।
  • नए वेब पेज पर “लॉगिन” सेक्शन में अपनी यूनिक आईडी एवं पासवर्ड दर्ज़ करके लॉगिन करना है।
  • ये दोनों क्रेडेंटिअल दर्ज़ कर लेने के बाद “लॉगिन” बटन को दबा दें।
  • अगर किसी छात्र के पास यह यूनिक आईडी एवं पासवर्ड नहीं होगा तो वह विद्यालय के प्रिंसिपल या फिर शिक्षक से ये लोगों आईडी-पासवर्ड प्राप्त कर सकते है।
  • सफलतापूर्वकल लॉगिन हो जाने के बाद आपको नए वेब पेज में कुछ मांगी जा रही जानकारी दर्ज़ करने के बाद “Submit” बटन को दबाना है।
  • आपके सब्मिट करने के बाद आपका वेबपोर्टल पर पंजीकरण हो जायेगा।

यह भी पढ़ें
यूपी स्कॉलरशिप आवेदन , स्टेटस – UP Scholarship Status
यूपी किसान कल्याण मिशन: कृषि मेला रजिस्ट्रेशन
यूपी लेबर कार्ड स्टेटस – UP Labour Card Status Check
यूपी पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड

पंख वेबपोर्टल की लॉगिन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पंख वेबपोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • आपको वेबसाइट का होम पेज मिलेगा।
  • यहाँ पर दिख रहे “प्रवेश” बटन को दबा दें।
  • आपको एक लॉगिन बॉक्स प्राप्त होगा।
  • इस लॉगिन बॉक्स में छात्र अपना यूजरनेम एवं पासवर्ड को दर्ज़ करके “लॉगिन” बटन दबाना है।
  • इस तरह से छात्र बड़ी सरलता से पंख वेबपोर्टल में लॉगिन हो सकते है।

यूपी पंख वेबपोर्टल से सम्बंधित प्रश्न

यूपी पंख वेबपोर्टल को सरकार ने क्यों लॉन्च किया है?

प्रदेश में शिक्षा प्रणाली में बदलाव करते हुए सरकार ने छात्रों को सही करियर का चुनाव करने के लिए यूपी पंख वेबपोर्टल को लॉन्च किया है।

पंख वेबपोर्टल कब से कार्य कर रहा है?

प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षक दिवस पर लॉन्च होने के यानी 5 सितम्बर 2022 से ही यह वेबपोर्टल कार्य कर रहा है।

यूपी पंख वेबपोर्टल को किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं 5 सितम्बर के दिन माध्यमिक शिक्षा विभाग से काउंसलिंग के लिए पंख वेबपोर्टल को लॉन्च किया था।

यूपी पंख वेबपोर्टल को प्रदेश के किन छात्रों के लिए लॉन्च किया गया है?

सरकार ने प्रदेश के विद्यालयों की कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 में अध्ययन करने वाले छात्र के भविष्य के मार्गदर्शन एवं अन्य सुविधा के लिए पोर्टल को लॉन्च किया है।

Leave a Comment

Join Telegram