दुनियाभर में बहुत से देशों से आर्थिक रूप से मजबूत देशों में ऐसी कई ऊँची इमारतें हैं जो बेहद ही हैरान करने वाली वास्तुकला का उद्धरण पेश करती है। पिछले कई सालों में नई-नई टेक्नोलॉजी के आने से वास्तुकला के कई जबरदस्त नमूने दुनिया में देखने को मिल रहे हैं।
दुनियाभर के आर्किटेक्ट लगातार बुनियादी ढांचों के चमत्कार को डिजाइन करके विश्व में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे रहे हैं। दुनिया की ऐसी कई इमारतें हैं जो सबसे ऊँची होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है, जिनमे चीन, अमेरिका और मध्य पूरी देशों में बनी बहुत सी सुन्दर व आश्चर्यजनक संरचनाएँ ऐसी है, दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें कौन-कौन सी हैं आइये जानते हैं।
इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनिया की ऐसी 10 सबसे ऊँची इमारतों की जानकारी प्रदान करेंगे जो न केवल अपनी सुंदर वास्तुकला और बेहतर आधुनिकता के विकास का उदहारण देती है, बल्कि यह गगन चूमती इमारते इंजीनिरयरिंग के एक बेहतर उद्धरण दुनिया को साँझा करती है।
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 1 Top Ten Tallest Building in the world - दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2023/04/Top-Ten-Tallest-Building-in-the-world-1024x683.jpg)
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
दुनियाभर में मौजूद कई आश्चर्यजनक संरचनाओं और ऊँची इमारतों की सूची में शामिल इमारते है – बुर्ज खलीफा, संघाई टावर। कई बेहतरीन कलाकृतियों से बनी यह इमारते पूरी दुनिया में अपने उत्कृष्ट कृति के लिए जानी जाती है। इनको देखने के लिए दुनियाभर से लोग इन देशों में घूमना पसंद करते हैं। दुनिया की ऐसे 10 सबसे ऊँची लंबी इमारतों का विवरण कुछ इस प्रकार है।
1. बुर्ज खलीफा – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 2 Burj-khalifa](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/Burj-khalifa-1.jpg)
- इमारत – बुर्ज खलीफा
- शहर और देश – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
- ऊँचाई – 2717 फीट
- निर्माण वर्ष – 2010
- मंजिल – 163
- बनाने का खर्च – 1.5 बिलियन डॉलर
बुर्ज खलीफा दुबई शहर में स्थित दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत है। इसकी ऊंचाई 828 मीटर या 2,717 फीट। यह ईमारत इतनी ऊँची और भव्य है कि इसे 96 किलोमीटर की दूरी से देख सकते है। बुर्ज खलीफा को एड्रियन स्मिथ द्वारा डिजाइन किया गया था। इसकी ऊँचाई इतनी अधिक है कि इसके शीर्ष तलो पर जमीन की तुलना 15 डिग्री तापमान कम रहता है। इस इमारत में 163 मंजिले हैं जिनमें कई लक्जरी अपार्टमेंट, फाइन-दाइन रेस्तरां, कार्पस सूट आदि शामिल है।
सऊदी अरब की ही तरह से पेट्रोलियम उत्पादन करने वाले टॉप 10 देशों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।
2. शंघाई टॉवर शंघाई, चीन
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 3 Shanghai-tower-China](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/Shanghai-tower-China-2-1024x582.jpg)
- इमारत – शंघाई टॉवर
- शहर और देश – शंघाई, चीन
- ऊँचाई – 2073 फीट
- निर्माण वर्ष – 2015
- मंजिल – 128
- बनाने का खर्च – 2.2 बिलियन डॉलर
शंघाई टॉवर चीन के शंघाई शहर में स्थित, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इमारत है। इसका नाम द जे होटल शंघाई टॉवर रखा गया है। इसका एक फ्लोर 2000 ऊँचाई पर बना है, इस टॉवर में कुल 128 मंजिले है और 270 पवन टरबाइन है। इस लक्जरी होटल के भीतर रात रेस्तरां, बार, एक सपा, शीर्ष श्रेणी के होटल मौजूद है। शंघाई टॉवर चीन के शानदार नज़ारे देखने और अपनी लक्सरी सुविधा प्रदान करने वाले रेस्तरां के रूप में भी जाना जाता है।
3. अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर – मक्का, सऊदी अरब
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 4 Abraj Al-Bait](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/Abraj-Al-Bait-1024x683.webp)
- इमारत – अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर
- शहर और देश – मक्का, सऊदी अरब
- ऊँचाई – 1972 फीट
- निर्माण वर्ष – 2012
- मंजिल – 120
- बनाने का खर्च – 15 बिलियन डॉलर
अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इमारत में शामिल है जिसकी ऊँचाई 601 मीटर (1972 फीट) है। 1 लाख 50 हजार मीटर वर्ग के विशाल क्षेत्र पर फैली इस इमारत का डिजाइन लेबनान आर्किटेचर फर्म – दार अल हंडासाह ने निर्मित किया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्लॉक फेस है जिसमे कुल 120 मंजिले हैं। इसके शीर्ष में चार मंजिलों पर क्लॉक टॉवर संग्राहलय है और हज में आने वालो के लिए मक्का जाने वाले यात्रियों के लिए यहाँ दो बड़े प्रार्थना कक्ष भी बनाए गए हैं।
4. पिंग इन फाइनेंस सेंटर – शेन्ज़ेन, चीन
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 5 Ping An Finance Center](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/Ping-An-Finance-Center-2.jpg)
- इमारत – पिंग इन फाइनेंस सेंटर
- शहर और देश – शेन्ज़ेन, चीन
- ऊँचाई – 1966 फीट
- निर्माण वर्ष – 2017
- मंजिल – 115 (जमीन के नीचे +5)
- बनाने का खर्च – 1.5 बिलियन डॉलर
पिंग इन फाइनेंस सेंटर चीन के शेन्ज़ेन में स्थित चीन की दूसरी सबसे बड़ी इमारत है। जिसकी ऊँचाई 599.1 मीटर (1966 फीट) है। इस विशाल इमारत का अनुमानित तल क्षेत्रफल 3,78,600 वर्ग मीटर है जिसका डिजाइन कोह्ने पेडर्सन फॉक्स एसोसिएट्स नामक एक फर्म द्वारा किया गया है। इस इमारत में लक्जरी होटल, कार्यालय, ऑफिस, शॉपिंग मॉल, सम्मलेन केंद्र उपलब्ध है।
5. लोटे वर्ल्ड टॉवर – सियोल, दक्षिण कोरिया
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 6 दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/Seouls-lotte-world-tower-1024x683.jpg)
- इमारत – लोटे वर्ल्ड टॉवर
- शहर और देश – सियोल, दक्षिण कोरिया
- ऊँचाई – 1819 फीट
- निर्माण वर्ष – 2016
- मंजिल – 123
- बनाने का खर्च – 3.4 बिलियन डॉलर
लोटे वर्ल्ड टॉवर पिंग इन फाइनेंस सेंटर के बाद दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है, जो दक्षिण कोरिया के सियोल शहर में स्थित है। इस टॉवर में कुल 123 मंजिलें है जिसकी ऊँचाई 554.5 मीटर है। इस इमारत में दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर थीम पार्क, थिएटर, शॉपिंग मॉल, ऑफिस, एशिया का सबसे बड़ा मल्टीप्लेक्स, शास्त्रीय संगीत हॉल मौजूद है।
6. वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर- न्यूयॉर्क (NYC), यूनिटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 7 One World Trade Center](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/One-World-Trade-Center.jpg)
- इमारत – वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
- शहर और देश – न्यूयॉर्क शहर (NYC), यूनिटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका
- ऊँचाई – 1776 फ़ीट
- निर्माण वर्ष – 2001
- मंजिल – 94 (+5 जमीन के नीचे)
- बनाने का खर्च – 3.9 बिलियन डॉलर
एक विश्व व्यापार केंद्र अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित सबसे बड़ी और दुनिया की छटवीं सबसे बड़ी इमारत है जिसे फ्रीडम टॉवर के नाम से भी जानते है। इसकी ऊँचाई 543.1 मीटर या 1,776 फ़ीट है इस इमारत का डिजाइन डेविड चिल्ड्स और उनके फर्म स्किडमोर, ओविंग्स एन्ड मेरिल द्वारा की गई थी। यहाँ कुल 71 लिफ्ट उपलब्ध है जिससे व्यक्ति 23 मील प्रति घंटे की यात्रा कर सकते हैं।
7. गुआंगजौ चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर – गुआंगजौ, चीन
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 8 The Guangzhou Chow Tai Fook Finance Centre](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/The-Guangzhou-Chow-Tai-Fook-Finance-Centre-1024x656.jpg)
- इमारत – गुआंगजौ चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर
- शहर और देश – गुआंगजौ, चीन
- ऊँचाई – 1739 फीट
- निर्माण वर्ष – 2016
- मंजिल -111 (जमीन के नीचे +5)
- बनाने का खर्च – 1.5 बिलियन डॉलर
गुआंगजौ चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर यह ईमारत चीन के गुआंगजौ शहर में स्थित है। यह एक मिश्रित उपयोग वाला टॉवर है जिसमे 111 मंजिले हैं। इसकी 111 मंजिल पर अवलोकन डेक है जो बुर्ज खालिफा के डेक से थोड़ा कम है। इस इमारत के अंदर आवासीय स्थान, होटल, आवासीय कार्यालय और एक सम्मलेन क्षेत्र भी मौजूद है। इस बिल्डिंग को बनाने में कुल 1.5 बिलियन डॉलर का खर्चा आया है।
8. तियानजिन CTF वित्त केंद्र – तियानजिन, चीन
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 9 Tianjin CTF Finance Center](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/Tianjin-CTF-Finance-Center-1024x575.jpg)
- इमारत – तियानजिन CTF वित्त केंद्र
- शहर और देश – तियानजिन, चीन
- ऊँचाई – 1739 फीट
- निर्माण वर्ष – 2019
- मंजिल – 97 (जमीन के नीचे +4)
तियानजिन CTF वित्त केंद्र चीन के तियानजिन शहर में स्थित दुनिया की आठवीं सबसे ऊँची इमारत है। इसकी कुल ऊंचाई 530 मीटर या 1739 फीट है। इसमें कुल 97 मंजिले हैं इस इमारत का निर्माण कर्विंग ग्लास से किया गया है। जो ढलान वाले मेगा-कॉलम को एकीकृत करता है और भूकंपीय समस्याओं के लिए इमारत को प्रभावी ढंग से बचाता है। इस इमारत में ऑफिस, एक फाइव स्टार 350 कमरों का होटल और अपार्टमेंट भी मौजूद है।
9. चीन जून – बीजिंग, चीन
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 10 China-Zun](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/China-Zun-1024x1024.jpg)
- इमारत – चीन जून
- शहर और देश – बीजिंग, चीन
- ऊँचाई – 1731 फ़ीट
- निर्माण वर्ष – 2018
- मंजिल – 109 (जमीन के नीचे +8)
- बनाने का खर्च – 3.35 बिलियन डॉलर
चीन जून चीन के बीजिंग शहर में स्थित है जिसे CITIC टॉवर के नाम से भी जानते है। इस 1,731 फ़ीट ऊँची इमारत में कुल 109 और जमीन के नीचे 8 अतिरिक्त मंजिले हैं। चीन जून टॉवर एक मिश्रित उपयोग वाली इमारत है जिसमे कार्यालय की जगह लक्जरी अपार्टमेंट, रेस्तरां, कमरे आदि शामिल है।
10. ताइपे 101 – ताइपे, ताइवान
![दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world 11 Taipei 101](https://pmmodiyojanaonline.in/wp-content/uploads/2022/08/Taipei-101.jpg)
- इमारत – ताइपे 101
- शहर और देश – ताइपे ताइवान
- ऊँचाई – 1667 फीट
- मंजिल – 101(जमीन के नीचे +5)
- बनाने का खर्च – 18 बिलियन डॉलर
ताइपे 101, ताइवान के ताइपे शहर में मौजूद इमारत है, जिसे ताइपे वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर के नाम से जाना जाता है। इस इमारत को वास्तुशिल्प रूप से प्रौद्योगिकी और एशियाई परम्परा के विकास के प्रतीक के रूप में बनाया गया था। इसकी ऊँचाई 1,667 फीट है जिसमे कार्यालय, खुदरा दुकान और दुनिया की दो सबसे तेज लिफ्ट बनाई गई है। ताइपे 101 इमारत को ताइवानी वास्तुशिल्प फर्म सीवाई ली एंड पार्टनर्स द्वारा डिजाइन किया गया है।
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें से जुड़े प्रश्न
बुर्ज खलीफा की ऊँचाई कितनी है ?
बुर्ज खलीफा की ऊँचाई 2,717 फीट है।
चीन की दूसरी सबसे बड़ी इमारत कौन सी है ?
चीन की दूसरी सबसे बड़ी इमारत पिंग इन फाइनेंस सेंटर है।
वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर कहाँ स्थित है ?
वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है।
पिंग इन फाइनेंस सेंटर में कुल कितनी मंजिले हैं ?
पिंग इन फाइनेंस सेंटर में कुल 115 (जमीन के नीचे +5) मंजिले हैं।