Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करें, स्टेटस देखें

भारत सरकार के द्वारा पूर्व रिटायर सैनिकों को पेंशन से सम्बंधित परेशानियों से निवारण दिलवाने के लिए भारतीय सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal जारी किया गया है।

इस ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से देश के पूर्व सैनिक अपने पेंशन से जुडी कोई भी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है, और उसके लिए उनको परेशान होने की भी आवश्यकता नहीं है।

यह शिकायत सैनिक घर बैठे ऑनलाइन की सहायता से दर्ज करवा सकते है, और उसके बाद अपनी शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन चेक कर सकते है।

सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है, आज हम आपको अपने आर्टिकल में बताएँगे की कैसे पूर्व सैनिक पेंशन में आ रही समस्या की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।

तथा पेंशन का स्टेटस कैसे चेक कर सकते है, इन सभी आवश्यक बातों को विस्तारपूर्वक जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करें, स्टेटस देखें
Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal : रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal क्या है ?

पूर्व सैनिकों की पेंशन से सम्बंधित सभी शिकायतों का हल करने के लिए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा पोर्टल को लांच किया गया है। रक्षा पेंशन शिकायत पोर्टल के माध्यम से रिटायर हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सरकारी पेंशन में आ रही परेशानियों को दूर किया जाएगा।

पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल को शक्तिशाली तथा जल्दी से जल्दी समस्या का निवारण करने के लिए पारिवारिक पेंशन, पूर्व सैनिक तथा उनके आश्रितों की शिकायत दर्ज करने के लिए इस पोर्टल को जारी किया गया है।

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग को पेंशन से सम्बंधित रिटायर सैनिक और उनके आश्रितों से बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही में जब पेंशन से जुडी शिकायतों पर गौर किया जाता है, तो अन्य कुछ पेंशनों का लाभ पता लगाया जाता है।

इस पोर्टल के माध्यम से सैनिक तथा उनके आश्रितों को सीधे पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाने का मौका प्राप्त होगा। इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद आवेदकों के रजिस्टर्ड नंबर और ईमेल आईडी पर शिकायत की स्थिति पर नजर रखने के लिए ईमेल और नंबर पर एमएमएस प्राप्त होगा।

जिससे उनको अपनी शिकायत की स्थिति के बारे में पता चल पाएगा, इसके साथ ही में आवेदकों की शिकायत के निवारण के बाद आवेदक पोर्टल पर फीडबैक भी जमा कर सकता है। सरकार के मुताबिक देश के लगभग 25 लाख से अधिक पूर्व सैनिक और उनके आश्रित इस पेंशन पोर्टल का लाभ प्राप्त होगा।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल मुख्य बिंदु

नीचे दी जा रही जानकारी की सहायता से आप पोर्टल से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते है।

आर्टिकल का नाम Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal
पोर्टल का नाम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
सम्बंधित मंत्रालय रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
लाभार्थी देश के पूर्व सैनिक और उनके आश्रित
शिकायत दर्ज आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट rakshapension.desw.gov.in

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal का उद्देश्य

भारत सरकार का पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को पेंशन लेने में होने वाली परेशानियों के निवारण करने से है। जिससे सैनिकों और उनके परिवार को पेंशन के पैसे के लिए परेशान ना होने पड़ें, और उनको होने वाली परेशानी को वो पोर्टल पर दर्ज करवा सकें।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के लाभ

  • पोर्टल के माध्यम से देश के लगभग 25 लाख पूर्व सैनिकों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • देश के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को पेंशन की परेशानी का हल प्राप्त करने के लिए घर से बाहर किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • आश्रितों और सैनिको के समय की बचत होगी।
  • पूर्व सैनिको और आश्रितों को उनकी समस्या का समाधान घर बैठे प्राप्त होगा।
  • पूर्व सैनिक शिकायत के निवारण के निपटान के पश्चात पोर्टल के लिए फीडबैक भी जमा कर सकते है।

पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने हेतु पात्रता

  • भारत देश के पूर्व सैनिक शिकायत निवारण हेतु पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा सकते है।
  • पोर्टल का लाभ सिर्फ वही सैनिक उठा सकते है, जिनका मोबाइल नंबर पोर्टल पर दर्ज होगा।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर पेंशन से सम्बंधित शिकायत दर्ज कैसे करें –

पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया हमारे द्वारा यहाँ पर नीचे बतायी गयी है, हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर पेंशन से सम्बंधित शिकायत दर्ज करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट rakshapension.desw.gov.in पर जाएं।
  • अब वेबसाइट का होमपेज ओपन हो गया है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Lodge Your Grievance के विकल्प पर क्लिक करें। Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करें, स्टेटस देखें
  • क्लिक करते ही नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस नए पेज में एक्स सर्विस मेन / पेंशनरी मैटर्स सम्बंधित शिकायत हेतु YES और NO के विकल्प का चुनाव करें।
  • उसके बाद आपके सामने शिकायत दर्ज एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करें, स्टेटस देखें
  • इस फॉर्म में अपनी पेंशन से सम्बंधित सभी जानकारी को दर्ज करें और अपना पर्सनल विवरण दर्ज करें।
  • अब सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आर्मी और उनके आश्रित पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा सकते है।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर शिकायत स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  • Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर शिकायत की स्थिति देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर View Your Grievance Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज में शिकायत दर्ज की स्थिति का फॉर्म ओपन हो जाएगा। Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करें, स्टेटस देखें
  • यहाँ पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट करने के बाद नेक्स्ट पेज में शिकायत की स्थिति ओपन हो जाएगी।

DPENGRAMS पोर्टल पर फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया

  • Pension Shikayat Nivaran Portal पर शिकायत दर्ज करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर फीडबैक वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज में अपना मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट कर दें। Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करें, स्टेटस देखें
  • अब आपके सामने फीडबैक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • इस फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करें और फीडबैक जमा करें।
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से Pension Shikayat Nivaran Portal पर फीडबैक दर्ज होता है।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal क्या है ?

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल को भारत सरकार के द्वारा देश के पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लिए जारी किया गया है, जिससे उनको पेंशन से सम्बंधित कोई परेशानी ना आएं।

पेंशन पोर्टल के माध्यम से क्या कर सकते है ?

इस पेंशन पोर्टल पर देश के पूर्व सैनिक और उनके परिवार पेंशन से जुडी कोई भी शिकायत दर्ज कर सकते है, और उसके बाद उसकी स्थिति भी जाँच सकते है।

रक्षा पेंशन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है ?

रक्षा पेंशन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया हमारे द्वारा ऊपर आर्टिकल में दी गयी है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का लिंक क्या है ?

पेंशन निवारण पोर्टल का ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक – rakshapension.desw.gov.in है।

Leave a Comment

Join Telegram