Rajasthan GK – राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge)

राष्ट्रीय स्तर अथवा राजस्थान की किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में संलग्न किसी भी विधार्थी के लिए राजस्थान राज्य का सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK) होना काफी जरुरी हो जाता है। राजस्थान एक पुराना एवं ऐतिहासिक क्षेत्र है जहाँ का राजसी इतिहास एवं भौगोलिक इतिहास काफी रोचक और महत्वपूर्ण है। राजस्थान के बारे में जनरल नॉलेज होने से आप प्रदेश स्तर की किसी भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। राजस्थान प्रदेश से जुड़े प्रश्नो को तैयार करने में आपको प्रदेश के विषय में थोड़ी अधिक जानकारी की जरुरत होगी जिसको इस लेख के माध्यम से शेयर कर रहे है।

Rajasthan GK – राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge)
Rajasthan GK – राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan General Knowledge)

Table of Contents

राजस्थान सामान्य ज्ञान Rajasthan GK

Rajasthan GK -भारत देश के उत्तर-पश्चिम भाग में राजस्थान राज्य मौजूद है जोकि आकार के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य भी है। राजस्थान अपनी प्राकृतिक आकार एवं खूबसूरती के लिए देश-दुनिया के लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। राजस्थान का नाम ‘राजाओं के स्थान’ के रूप में जाना जाता है चूँकि यह क्षेत्र राजाओं के द्वारा रक्षित जमीन से घिरा हुआ है। यह के निवासी हिंदी, मारवाड़ी एवं मेवाड़ी भाषा का प्रयोग करते देखे जाते है। राजस्थान में कुल 33 जिले है और राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 में की गई थी। प्रदेश के भूभाग का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है और यह देश के कुल भूभाग का करीबन 10.4 प्रतिशत रहता है।

Rajasthan General Knowledge

स्थापना दिवस30 मार्च (1949)
राजधानीजयपुर
आधिकारिक भाषाहिंदी
राजकीय खेलबास्केटबॉल
राजकीय पुष्परोहिडा
राजकीय पशुऊंट तथा चिंकारा
राजकीय पक्षीगोडावण
राजकीय नृत्यघूमर
सबसे लंबी नदीचंबल

प्राचीन राजस्थान का इतिहास Rajasthan GK

Rajasthan GK पुराने समय में राजस्थान में कबीलाई आदिवासियों का शासन था। ईसा से 2500 वर्ष पहले भी यह क्षेत्र आबाद था और उत्तरी राजस्थान में सिंधु घाटी सभ्यता की बुनियाद रखी गयी थी। इस क्षेत्र में सबसे पहले मीणा जनजाति एवं भील लोगो निवास करने आए। दुनिया के प्राचीनतम ग्रन्थ ऋग्वेद में मत्स्य जनपद का नाम है जोकि राजस्थान में है। महाभारत में भी यहाँ के मत्स्य राजा का नाम है जहाँ पांडवो ने अज्ञातवास किया था। किन्तु मध्ययुग में राजपूत जाति ने इस क्षेत्र पर अपना अधिपत्य कर लिया। इसके बाद से आजादी तक यह एक राजपुताना राज्य रहा।

राजस्थान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • राजस्थान की कुल आबादी लगभग 6,85,48,437 है जिनमे से पुरुष आबादी 3,55,50,997 एवं महिला आबादी 3,29,97,440 है।
  • प्रदेश की आबादी में सबसे अधिक भाग मीणा जनजाति के लोगो का है।
  • यहाँ पर बहुत से प्रसिद्ध हवाई अड्डे है जिसमे से प्रमुख – बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर एवं जैसलमेर आदि है।
  • प्रदेश में पाए जाने वाले उद्योगों में से सबसे प्रमुख ‘सूती कपड़ उद्योग’ है।
  • इस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत है।
  • प्रदेश के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र है।
  • राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री श्री हीरा लाल शास्त्री थे।
  • राजस्थान के पहले राज्यपायल श्री गुरुमुख निहाल सिंह थे।
  • राजस्थान में हाई कोर्ट के मुख्य जज श्री इंद्रजीत महान्ति है।
  • राजस्थान के हाई कोर्ट को 28 अगस्त 1949 में स्थापित किया गया।
  • राजस्थान का राजकीय गाना ‘केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश’ है।
Jaipur-Rajasthan
(Rajasthan General Knowledge)

राजस्थान की भौगोलिक एवं क्षेत्रफल की जानकारी

Rajasthan GK

  • प्रदेश का कुल क्षेत्रफल – 3,42,239 वर्ग किमी
  • भारत में प्रदेश के क्षेत्रफल का कुल प्रतिशत हिस्सा – 10.41 प्रतिशत (1/10वां हिस्सा)
  • भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से स्थान – पहला
  • जनसंख्या के घनत्व के मामले में राजस्थान का स्थान देश में 24वां है।
  • प्रदेश की उत्तर से दक्षिण की ओर लम्बाई – 826 किमी
  • प्रदेश की पूर्व से पश्चिम की ओर चौड़ाई – 869 किमी
  • प्रदेश की ज्यामितीय आकृति – विषमकोणीय चतृर्भुज
  • प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई (पाकिस्तान से लगती हुई) – 1070 किमी
  • पाकिस्तान को छूते हुए प्रदेश के जिले – गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर
  • स्थलीय सीमा की लम्बाई – 5,920 किमी
  • प्रदेश में मरुस्थलीय भूभाग का क्षेत्रफल – 58%
  • प्रदेश की निरपेक्ष स्थिति – देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में 23°3′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश और 69°30′ पूर्वी देशांतर से 78°18′ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। प्रदेश के बांसवाडा जिले को कर्क रेखा छूती हुई जाती है।
  • प्रदेश की सापेक्षित स्थिति – उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में गुजरात और पश्चिम में पाकिस्तान है।
  • प्रदेश की जलवायु उष्ण कटिबन्धीय शुष्क है।
  • प्रदेश में उष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़ी वनस्पति मिलती है।
  • आबादी की हिसाब से प्रदेश का सर्वाधिक बड़ा जिला जयपुर एवं सर्वाधिक छोटा जिला जैसलमेर है।

राजस्थान में शासन-प्रशासन की जानकारी

  • प्रदेश के जिलों की संख्या 33 है।
  • प्रदेश में 184 नगरपालिकाएँ है।
  • तहसीलों की संख्या 325 है।
  • पंचायत समितियों की संख्या 295 है।
  • कुल में 44794 गाँव है।
  • यहाँ 7 संभाल है।
  • अरावली पर्वत श्रेणियों में मौजूद गुरुशिखर (सिरोही) सबसे बड़ी पर्वत शिखर है।
  • प्रदेश में सबसे अधिक आर्द्र जगह माउन्ट आबू (सिरोही) है।
  • प्रदेश का सबसे आर्द्र जिला झालावाड़ है।
  • प्रदेश में सबसे अधिक गर्म जिला (जगह) चूरू है।
  • प्रदेश में दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला अरावली है जिसकी कुल लम्बाई 692 किमी एवं प्रदेश में कुल लम्बाई 550 किमी है।
  • प्रदेश की विधानसभा सीटे 200 है।
  • प्रदेश की लोक सभा सीटे 25 है।
  • प्रदेश में राज्य सभा की 10 सीट है।
  • प्रदेश का लोक सेवा आयोग अजमेर में मौजूद है।
  • प्रदेश में हाई कोर्ट जोधपुर में है।
  • प्रदेश का राजस्व मंडल 1/जनवरी/1949 के दिन अजमेर में गठित हुआ था।
  • प्रदेश का अकेला परमाणु विद्युत गृह रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) में है।
  • प्रदेश में साल 1959 में सबसे पहले पंचायती राज व्यवस्था नागौर में शुरू हुई।
  • प्रदेश से सबसे अधिक निर्यात होने वाली वस्तुएँ आभूषण, जवाहरात एवं हस्तकला का सामान।
  • प्रदेश का अकेला खुला विश्वविद्यालय कोटा में है।
  • प्रदेश की कार्य सहभागिता दर 42.11 प्रतिशत है। इसमें पुरुष कार्य सहभागिता दर 50.07% एवं महिला सहभागिता दर 33.48% है।
  • प्रदेश में गाँव के नागरिको की कार्य सहभागिता दर 45.94% है।
  • प्रदेश के शहरी नागरिको की कार्य सहभागिता दर 29.56% है।

राजस्थान में साक्षरता की जानकारी

  • प्रदेश की कुल साक्षरता दर 66.11% है।
  • प्रदेश में पुरुष साक्षरता दर 79.19% एवं महिला साक्षरता दर 52.12% है।
  • प्रदेश का सबसे अधिक साक्षर जिला कोटा (76.56%) है।
  • प्रदेश में सबसे कम साक्षर जिला जालौल (54.86%) है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक पुरुष साक्षरता रखने वाला जिला कोटा (86.31%) है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक महिला साक्षरता रखने वाला जिला भी कोटा (65.87%) है।
  • प्रदेश का सर्वाधिक कम पुरुष साक्षर जिला प्रतापगढ़ (69.5%) है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक कम महिला साक्षरता वाला जिला जालौर (38.47%)

यह भी पढ़ें :- राजस्थान में कितने जिले हैं 2023

राजस्थान में वनो की जानकारी

  • राजस्थान में वनो का कुल क्षेत्रफल 32,737 वर्ग किमी है।
  • भारत के भूभाग में से राजस्थान के वनों का क्षेत्रफल 4.28 प्रतिशत है।
  • राजस्थान में 12475 वर्ग किमी में संरक्षित वन है।
  • राजस्थान में 18217 वर्ग किमी आरक्षित वन है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक कम वन चूरू जिले में है।
  • यहाँ सबसे ज्यादा धोकड़ा के वन मिलते है।
  • यह भारत का पहला राज्य है जिसने पर्यावरण निति नीति की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने 8 फरवरी 2010 में अपनी पर्यवारण नीति घोषित की थी।
  • प्रदेश के 9.54 प्रतिशत भू-भाग में वन का फैलाव है।
राजस्थान के प्रसिद्ध पुरुष
  • मेवाड़ के उद्धारक एवं दानवीर – भामा शाह
  • बागड़ के गाँधी – भोगीलाल पंड्या
  • राजस्थान के लोहपुरुष – दामोदर लाल व्यास
  • राजस्थान के कबीर – दादू दयाल
  • राजस्थान की मीरा – गवरी बाई
  • राजस्थान के गाँधी – गोकुल भाई भट्ट
  • राजस्थान के लोकनायक – जयनारायण व्यास
  • राजस्थान के टाइगर मैन – कैलाश सांखला
  • राजस्थान के रेल बाबा – किशनलाल सैनी
  • स्टील किंग – लक्ष्मी निवास मित्तल
  • आदिवासियों का मसीहा – मोतीलाल तेजावत
  • राजस्थान की राधा – मीराबाई

राजस्थान के प्रसिद्ध मेले और उनके स्थान

  • आन्देश्वर पाश्र्वनाथ मेला – अन्देश्वर
  • भर्तृहरी का मेला – अलवर
  • बाणगंगा का मेला – बैराठ (जयपुर)
  • बेणेश्वर मेला – आसपुर (डूंगरपुर)
  • बोरेश्वर मेला – बोरेश्वर
  • बादशाह मेला – ब्यावर (अजमेर)
  • चार भुजा का मेला – चारभुजा (मेवाड)
  • बुड्ढा जोहड़ मेला – बुड्ढा जोहड़ (श्रीगंगानगर)
  • चामुण्डा माता मेला – जोधपुर
  • दशहरा मेला – कोटा
  • दादूजी का मेला – नरायणा (जयपुर)
  • डोल मेला – बारां
  • देवजी का मेला – आसीन्द (भीलवाड़ा)
  • गणेश मेला – रणथम्भौर (सवाई मधोपुर)
  • गोगाजी का मेला – गोगामैड़ी (नाहर, गंगानगर)
rajasthan mela festival
राजस्थान के प्रसिद्ध महल और उनके स्थान
  • अनूप महल – बीकानेर
  • बादल महल – जैसलमेर
  • चन्द्रमहल — जयपुर
  • गोपाल भवन — डींग
  • हवा महल  — जयपुर
  • जग मंदिर महल — उदयपुर
  • जग निवास महल — उदयपुर
  • जूना महल — डूंगरपुर
  • जवाहर महल — जैसलमेर

राजस्थान की प्रसिद्ध नदियाँ और उनके उद्गम स्थल

  • बनास नदी – खमनौर पहाड़िय़ाँ, कुम्भलगढ़ (उदयपुर)
  • बाणगंगा नदी – बैराठ की पहाड़ियाँ (जयपुर)
  • बेड़च नदी – गोगुन्दा की पहाड़ियाँ, उदयपुर
  • जाखम नदी – छोटी सादड़ी, चितौड़गढ़
  • कोठारी नदी – देवास, उदयपुर
  • काकनी नदी – कोटरी की पहाड़ियाँ, जैसलमेर
  • कान्तकी नदी – खण्डेला पहाड़ियाँ, सीकर

Rajasthan GK – कुछ मुख्य प्रश्न

  • प्रदेश का अभिलेखागार स्थित है – बीकानेर में।
  • राजस्थान ललित कला अकादमी मौजूद है – जयपुर में।
  • राजस्थान हिंदी ग्रन्थ अकादमी मौजूद है – जयपुर में।
  • पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग मौजूद है – जयपुर में।
  • अरबी-फ़ारसी शोध संस्थान मौजूद है – टोंक।
  • रूपायन संस्थान मौजूद है – बोरूंदा (जोधपुर)
  • राष्ट्रीय सरसो अनुसन्धान केंद्र मौजूद है – सेवर (भरतपुर)
  • मरुस्थल वृक्षारोपण एवं अनुसन्धान केंद्र मौजूद है – जोधपुर।
  • केंद्रीय ऊँट प्रजनन केंद्र मौजूद है – जोहड़बीड (बीकानेर) में।
  • राजस्थान में सबसे अधिक पशु घनत्व वाला जिला है – डूंगरपुर।
  • राजस्थान में सबसे कम पशु घनत्व वाला जिला है – जैसलमेर
  • प्रदेश से सबसे अधिक मुर्गियाँ कहाँ है – अजमेर।
  • प्रदेश में सबसे कम मुर्गियां कहाँ मिलती है – बाड़मेर।
  • प्रदेश की कामधेनु गाय कौन है – राठी गाय।
  • प्रदेश में सबसे अधिक दूध उत्पादित करने वाला जिला – जयपुर।
  • सबसे ज्यादा ऊन उत्पादित करने वाला जिला – जोधपुर।
  • सबसे कम मात्रा में ऊन उत्पादन करने वाला जिला – झालावाड़।
  • एशिया की सर्वाधिक बड़ी ऊन मंडी है – बीकानेर में।
  • प्रदेश का दूध विज्ञान तकनीक विश्वविद्यालय है – जयपुर में।

राजस्थान सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न

राजस्थान राज्य की स्थापना कब हुई थी?

30 मार्च 1949 में भारत के प्रदेश के रूप में स्थापना हुई।

राजस्थान शब्द का क्या अर्थ है?

यह क्षेत्र राजाओं के द्वारा रक्षित जमीन से घिरा हुआ है इस कारण से इस क्षेत्र को ‘राजस्थान’ नाम मिला।

राजस्थान के प्रतीक चिन्ह क्या है?

चिंकारा, ऊँट जिसे छोटा हरिण के उपनाम से भी जानते है।

राजस्थान का पुराना नाम क्या था?

राजपुताना।

Leave a Comment

Join Telegram