महिलाओं के लिए नई स्वर्णिमा योजना – महिला उद्यमियों को ₹2,00,000/- तक का लोन मिलेगा

भारत सरकार के द्वारा देश की महिलाओ के लिए एक नयी योजना को शुरू किया गया है, जिसका नाम नई स्वर्णिंम योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत देश की महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा, जिससे महिलाएं अपना रोजगार स्थापित करने में सक्षम बनेंगी।

योजना के तहत देश में जितनी भी गरीब परिवार की महिलाएं है, या असंगठित परिवार की महिलाएं है, उनको योजना का लाभ दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए नई स्वर्णिमा योजना - महिला उद्यमियों को ₹2,00,000/- तक का लोन मिलेगा
महिलाओं के लिए नई स्वर्णिमा योजना – New Swarnima Yojana

जैसा की हम सभी जानते है, हमारे देश में अभी भी बहुत सी जगह महिलाओं की हालत बहुत ही दयनीय है, जिसके सुधार के लिए भारत सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसलिए सरकार महिलाओं की स्थिति में सुधार करने के लिए कोई न कोई नयी योजना प्रारम्भ करती रहती है।

इन्ही के चलते सरकार ने नई स्वर्णिंम योजना को शुरू किया है, स्वर्णिंम योजना से सम्बंधित सभी जानकारी को जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।

उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए बीसी सखी योजना जारी की गयी है, इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार दिया जायेगा और बैंकिंग शाखा का विस्तार होगा।

नई स्वर्णिमा योजना

महिलाओ के जीवनस्तर में सुधार करने के लिए भारत सरकार नई स्वर्णिमा योजना को लेकर आयी है, यह योजना देश की महिलाओं के लिए कल्याणकारी साबित होगी, और महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

जो असंगठित परिवार की महिलाएं स्वतः रोजगार करने में इच्छुक है, उनको केंद्र सरकार के द्वारा लोन प्रदान किया जाएगा। जिसकी सहायता से महिलाएं अपना रोजगार आसानी से खोल पाएंगी और उनको किसी के ऊपर निर्भर भी नहीं रहना पड़ेगा।

देश की इच्छुक महिलाओं को 2 लाख रूपये का ऋण दिया जाएगा, और यह ऋण बहुत ही कम ब्याज दर पर प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा मिलने वाले इस ऋण से महिलाओं को बहुत ही अधिक लाभ प्राप्त होगा, तथा सरकार के द्वारा यह राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

नई स्वर्णिमा योजना मुख्य बिंदु

योजना का नाम नई स्वर्णिमा योजना
लाभार्थी देश के असंगठित परिवार
ऋण राशि 2 लाख रूपये
रजिस्ट्रेशन मोड ऑनलाइन / ऑफलाइन
सम्बंधित विभाग समाजिक एवं न्याय अधिकारिकता विभाग
ऑफिसियल वेबसाइट nsfdc.nic.in

स्वर्णिमा योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य पिछड़ी जाति और असंगठित परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं को किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, और वो अपने कार्य स्वयं करने में सक्षम बनेंगी। इसके साथ ही महिलाओं को बहुत ही कम दर पर ब्याज दिया जाएगा, जिससे उनको ऋण का पैसा देने में भी अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।

नई स्वर्णिमा योजना लोन विवरण

लोन विवरण लाभ
स्वर्णिंम लोन राशि 2 लाख रूपये
ब्याक दर 5%
लोन भुगतान करने का समय 8 वर्ष

नयी स्वर्णिंम योजना के लाभ

  • भारत सरकार के द्वारा देश की महिलाओं के लिए स्वर्णिंम योजना को शुरू किया गया है।
  • महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 2 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • लोन की राशि महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • योजना का लाभ सम्पूर्ण देश की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • योजना के माध्यम से महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाएगा।
  • स्वर्णिंम योजना के तहत महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ देश की सभी जाति, धर्म की महिलाओ को दिया जाएगा, इसमें किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
  • योजना से मिलने वाले लाभ के माध्यम से महिलाएं खुद का स्वरोजगार स्थापित करने में सक्षम बन सकेंगी और उनको किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं झेलना पड़ेगा।
  • योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को एक साथ जोड़ा जाएगा, और उनको सक्षम बनाने का प्रयत्न किया जाएगा।

योजना की प्रमुख विषेशताएं

  • समाजिक एवं न्याय अधिकारिकता विभाग का मुख्य लक्ष्य है, पिछड़े वर्ग की महिलाओं को लाभ देना।
  • सरकार के द्वारा दिए जा रहें मिलने वाले 2 लाख रूपये की राशि के बाद महिलाओं को अपनी तरफ से किसी भी प्रकार का पैसा लगाने की आवश्यकता नहीं है।
  • महिलाओं को दिए जा रहें ऋण की दर अन्य बैंको की ऋण योजनाओं की तुलना में कम है।
  • योजना के माध्यम से देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

नई स्वर्णिमा योजना आवेदन हेतु पात्रता

  • आवेदक महिला का भारत का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • महिला का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, EWS जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग जाति की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • उम्मीदवार महिला उद्यमी होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की आय 3 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • योजना में आवेदन सिर्फ महिला वर्ग ही कर सकता है।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है, उन सभी दस्तावेजों की सूची यहाँ पर नीचे दी गयी है।

  • महिला का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट फोटो
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

नई स्वर्णिमा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

जो आवेदक महिलाएं योजना में आवेदन करना चाहती है, उनको अभी कुछ समय का और इंतजार करना होगा। क्यूंकि सरकार के द्वारा अभी सिर्फ योजना की घोषणा की गयी है, योजना में ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्रदान नहीं की गयी है।

सरकार के द्वारा कोई भी पोर्टल या आवेदन हेतु ऑफिसियल वेबसाइट लांच नहीं की गयी है, जैसे ही केंद्र सरकार के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल जारी किया जाएगा। हम अपने लेख के माध्यम से आपको सूचित कर देंगे, योजना की सभी नयी अपडेटस को जानने के लिए हमारे आर्टिकल्स को समय समय पर पढ़ते रहे।

नई स्वर्णिमा योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • इच्छुक महिलाएं जो ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करना चाहती है, उनको सर्वप्रथम SCA के कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में जाकर वहां के किसी भी अधिकारी से नई स्वर्णिमा योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • अब आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • फॉर्म को भरने के बाद उसमे मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज की फोटो स्टेट संलग्न कर दें।
  • अंत में फॉर्म को वापस वहीं जमा करें जहाँ से आपने फॉर्म प्राप्त किया था।
  • इस तरह से इच्छुक महिलाएं ऑफलाइन के माध्यम से योजना में आवेदन कर सकती है।

नई स्वर्णिमा योजना से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

नई स्वर्णिमा योजना के तहत कितने रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी ?

स्वर्णिंम योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

महिला स्वर्णिम योजना की भुगतान अवधि क्या है ?

स्वर्णिम योजना की भुगतान अवधि 8 वर्ष निर्धारित की गयी है।

योजना का लाभ किसे दिया जाएगा ?

स्वर्णिम योजना का लाभ देश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को दिया जाएगा।

योजना में आवेदन किस प्रकार से कर सकते है ?

योजना में आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से किया जा सकता है।

नई स्वर्णिमा योजना हेल्पलाइन नंबर

यदि इच्छुक लाभार्थी को योजना से सम्बंधित और भी जानकारी प्राप्त करनी है, तो महिला सम्बंधित विभाग के द्वारा जारी योजना के हेल्पलाइन नंबर पर भी सम्पर्क कर सकती है।

हेल्पलाइन नंबर – 1800 102 3399

Leave a Comment

Join Telegram