अपनी राशि कैसे जाने ? राशि (Zodiac) कितनी होती है ? नाम से राशि कैसे पता करें

अपनी राशि कैसे जाने– दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है, हिन्दू संस्कृति में राशियों को अधिक महत्वता दी जाती है, और भारत में ज्योतिष शास्त्रों का भी अधिक महत्व है। विशेष रूप से हिन्दुओं के किसी भी कार्य को करने के लिए या किसी भी नयी चीज का शुभारम्भ करने से पूर्व शुभ मुहूर्त की आवश्यकता होती है। इसके आलावा हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए उस व्यक्ति की राशि और ग्रह का उस पर अधिक प्रभाव पड़ता है।

किसी व्यक्ति का जन्म, तिथि, समय तथा उसका नाम किसी भी व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है। किसी भी व्यक्ति की जन्मराशि के अनुसार ही उसके लिए अच्छे और शुभ मुहूर्त की जरूरत होती है। कुछ लोग अपनी राशि नहीं जानते जिसकी वजह से वो बहुत दुविधा में भी रहते है। आज हम आपको आर्टिकल के माध्यम से बतायंगे की अपने Name, Date और Time से अपनी राशि कैसे जान सकते है। यह सभी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से दी जाएगी।

अपनी राशि कैसे जाने ? राशि (Zodiac) कितनी होती है ? नाम से राशि कैसे पता करें
अपनी राशि कैसे जाने ? राशि (Zodiac) कितनी होती है ? नाम से राशि कैसे पता करें

Table of Contents

राशियां ( ZODIAC ) क्या होती है ?

अपनी राशि कैसे जाने ? नाम से राशि कैसे पता करें हिन्दू धर्म के शास्त्रों में माना जाता है, की हिन्दू धर्म में कालक्रम और भविष्य की गणना ग्रह की चाल और सूर्य तथा चन्द्रमा की गति पर निर्धारित करती है। हिन्दु धर्म में किसी व्यक्ति के राशियों के आधार पर उसके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है, और भविषयफल भी जाना जा सकता है। हिन्दू धर्म में राशिचक्र को 12 भागों में भी बाँटा गया है। हमारा ज्योतिष विज्ञान राशिचक्र पर आधारित है, सभी राशियाँ सूर्य के द्वारा वर्षभर तय की गयी गति के तारामंडल से सम्बंधित है।

ज्योतिष के अनुसार राशियाँ सूर्य की स्थिति को दर्शाती है अंतरिक्ष में घूम रहें 9 ग्रहों की वजह से मनुष्य की राशियों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति कोई भी शुभ कार्य करता है, तो वह 9 ग्रह की स्थिति जानने के बाद शुभ मुहूर्त में कार्य करता है।

12 राशियों की सूची

क्रम संख्या राशियों के नाम इन हिंदी Zodiac Name In English
1 मेष ARIES
2वृश्चिक SCORPIO
3कर्क CANCER
4कन्या VIRGO
5मिथुन GEMINI
6सिंह LEO
7तुला LIBRA
8मकर CAPRICORN
9कुम्भ AQUARIUS
10मीन PISCES
11वृषभ TAURUS
12धनु SAGITTARIUS
अपनी राशि कैसे जाने ? राशि (Zodiac) कितनी होती है ?
नाम से राशि कैसे पता करें


यह भी देखें >>>भौतिक राशियाँ व उनके SI मात्रक

अपनी राशि कैसे जाने ? (How to know your zodiac sign)

अपनी राशि कैसे जाने ? नाम से राशि कैसे पता करें आज के युग में भले ही हमारे देश ने कितनी भी तरक्की क्यों न कर ली हो, परन्तु हमारा समाज आज भी ज्योतिष शास्त्र और राशिफल में बहुत भरोसा करता है। आज भी राशि के प्रभाव को उतना ही महत्व दिया जाता है। हिन्दू धर्म में राशिफल के आधार पर ही किसी व्यक्ति के राशियों के देखकर गुणों का मेल किया जाता है, और वही किसी व्यक्ति की राशि से उसके आने वाले समय का भी अनुमान लगाया जा सकता है।

नाम, जन्मतिथि तथा समय से राशिफ़ल कैसे पता करें

यदि आपको अपनी जन्मतिथि ज्ञात है तो आप इसकी सहायता से अपनी राशि जान सकते है। आपको राशि जानने के लिए जन्म की तिथि और महीने का ज्ञात होना जरुरी है, और यदि आप जन्म का माह नहीं जानते है तो इसके अलावा आपको अगर अपने जन्म की तिथि भी पता है तो आप अपनी राशि जान सकते है। आप अपनी राशि 3 तरह से जान सकते है।

  • सूर्य आधारित राशि
  • चंद्र आधारित राशि
  • अंक आधारित राशि

जन्मतिथि से राशि कैसे जाने

अपनी राशि कैसे जाने ? ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्य 1 साल में 12 राशियों का चक्कर पूरा करता है, किसी व्यक्ति के जन्म के समय सूर्य जिस राशि में उपस्तिथ रहेगा उस व्यक्ति की राशि वहीं होगी। क्यूंकि ज्योतिष के अनुसार सूर्य 1 माह में 1 राशि का चक्कर पूर्ण करता है। इस प्रकार से आप सूर्य की उपस्तिथि से अपनी राशि जान सकते है।

सूर्य आधारित राशि (जन्मतिथि के अनुसार)

सूर्य की स्थिति अलग अलग महीनों में कुछ इस प्रकार से होती है।

जन्मतिथि राशि का नाम
21 मार्च से 20 अप्रैल मेष
21 अप्रैल से 21 मई वृषभ
22 मई से 21 जून मिथुन
22 जून से 22 जुलाई कर्क
23 जुलाई से 21 अगस्त सिंह
22 अगस्त से 23 सितम्बर कन्या
24 सितम्बर से 23 अक्टूबर तुला
24 अक्टूबर से 22 नवंबर वृश्चिक
23 नवंबर से 22 दिसंबर धनु
23 दिसंबर से 20 जनवरी मकर
21 जनवरी से 19 फरवरी कुम्भ
20 फरवरी से 20 मार्च मीन
नाम से राशि कैसे पता करें ?

अंकशास्त्र राशि

अपनी राशि कैसे जाने ? अंकशास्त्र के आधार पर राशि का पता लगाना थोड़ा जटिल होता है, क्यूंकि ज्योतिषों के अनुसार 1 से 9 तक अंक होते है। उनके अनुसार हर एक अंक का एक ग्रह होता है। अंक के आधार पर राशि ज्ञात करने के लिए हर व्यक्ति को ज्योतिष शास्त्र का ज्ञान होना जरुरी है। अंकशास्त्र में राशि ज्ञात करने के लिए नामांक, मूल्यांक और भाग्यांक का ज्ञान हो, क्यूंकि इसके आधार पर ही राशि ज्ञात की जा सकती है।

चंद्र आधारित राशि

जैसा की ज्योतिष शास्त्र में चंद्र आधारित राशि को अधिक महत्व समझा जाता है। अधिक लोग चंद्र आधारित राशि को ही फॉलो करते है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले चंद्र आधारित राशि को ही देखा जाता है क्यूंकि यह राशि बहुत ही अधिक प्रभावशाली होती है। इसके आधार पर सटीक राशि का ज्ञान होता है कोई भी विवाह, यात्रा व शुभ कार्य करने से पहले चंद्र राशि को ही देखा जाता है। चंद्र आधारित राशि ज्ञात करने के लिए किसी भी व्यक्ति को अपना जन्म स्थान, समय और जन्म तिथि सभी जानकारी का पता होना आवश्यक है, इन्हीं सब विशेष जानकारी के आधार पर किसी व्यक्ति की राशि ज्ञात की जा सकती है।

नाम से अपनी राशि कैसे जानें ?

अपनी राशि कैसे जाने ? हर किसी व्यक्ति को अपनी राशि से सम्बंधित सवाल रहता है, की उसकी राशि क्या है ? नीचे राशियों के नाम दिए गए है, तथा अक्षरों का पहला शब्द भी दिया गया है, इन अक्षरों की सहायता की आप अपनी राशि जान सकेंगे।

राशियों के नाम अक्षरों का पहला शब्द जिससे किसी व्यक्ति का नाम शुरू होता है
धनु य, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे, यो,
कन्या पे, पो, ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ,
वृश्चिक या, यि, यू , तो, न, नी, नू, ने, नो,
कर्क ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो 
सिंह मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 
तुला रे, रो, ता, र, री, रू, ति, तू, ते
कुम्भ गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द 
मकर खी, खू, खे, खो, गा, गी, भो, जा, जी
मीन दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची 
मिथुन छ, के, को, ह, का, की, कू, घ, ङ
वृषभ वी, वू, वे, वो, ई, उ, ए, ओ, वा
मेष चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,अ
अपनी राशि कैसे जाने ?

इसे भी देखें >>>>Free Fire Game Download in Jio Phone

निष्कर्ष

  • आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया की राशियाँ कितने प्रकार की होती है। तथा आप अपनी राशि का पता किस प्रकार से लगा सकते है।
  • आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया की सूर्य आधारित राशि, चंद्र आधारित राशि और अंक आधारित राशि क्या होती है और सबसे अधिक प्रभावशाली राशि कौन सी होती है।
  • आपको यह बताया चंद्र आधारित राशि किस प्रकार से देखी जा सकती है।
  • आप यहाँ ऊपर दी गयी तालिका में चंद्र आधारित राशि में अपना नाम देखकर अपनी राशि का पता कर सकते है, जैसे आपका नाम अश्विन है, तो आपको यह देखना होगा की आपके नाम का प्रथम शब्द किस राशि में है, जैसे आपका नाम अ से शुरू हो रहा है, और अ शब्द मेष राशि में है इस प्रकार से आपकी राशि मेष होगी।
अपनी राशि कैसे जाने ?( Apni Raasi Kaise Jaane ) से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

हिन्दू शास्त्र में ज्योतिषियों के अनुसार कितनी राशि होती है ?

हिन्दू शास्त्र में ज्योतिषियों के अनुसार 12 राशियाँ (zodiac) होती है, हर व्यक्ति की अलग अलग राशि की होती है,किसी भी व्यक्ति की राशि उसके नाम के प्रथम अक्षर के ऊपर निर्धारित होती है।
जैसे की आपके नाम का प्रथम शब्द य, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे, यो, है, तो आपकी राशि धनु होगी।

हिन्दू शास्त्र में ज्योतिषियों के अनुसार कितनी राशियाँ होती है ?

हिन्दू शास्त्र में ज्योतिषियों के अनुसार 12 राशियाँ होती है, उनके राशियों के नाम है – कर्क (cancer), कन्या (virgo), मीन (pisces), वृषभ (taurus), तुला (libra), मकर (capricorn), मेष (aries), कुम्भ (aquarius), वृश्चिक (scorpio), सिंह (leo), मिथुन (gemini), धनु (sagittarius)।

अंकशास्त्र आधारित राशि क्या होती है ?

अंकशास्त्र के आधार पर राशि का पता लगाना थोड़ा जटिल होता है, क्यूंकि ज्योतिषों के अनुसार 1 से 9 तक अंक होते है। उनके अनुसार हर एक अंक का एक ग्रह होता है। अंक के आधार पर राशि ज्ञात करने के लिए हर व्यक्ति को ज्योतिष शास्त्र का ज्ञान होना जरुरी है। अंकशास्त्र में राशि ज्ञात करने के लिए नामांक, मूल्यांक और भाग्यांक का ज्ञान हो, क्यूंकि इसके आधार पर ही राशि ज्ञात की जा सकती है।

यदि किसी व्यक्ति का नाम खी, खू, खे, खो, गा, गी, भो, जा, जी शब्द से प्रारम्भ होता है, तो उस व्यक्ति की राशि क्या होती है ?

यदि किसी व्यक्ति का नाम इन शब्दों से प्रारम्भ होता है तो उस व्यक्ति की राशि मकर हो सकती है।


Leave a Comment

Join Telegram