हिंदी कैलेंडर अप्रैल 2023 [चैत्र – वैशाख] 2080, विक्रम सम्वत | April calendar in Hindi 2023

हिंदी कैलेंडर विक्रम संवत कैलेंडर 2023 – अप्रैल के माह (April calendar) में हमारे देश में गर्मी के मौसम की शुरुआत होती है और जून के महीने तक गर्मी का असर रहता है। यही समय हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए हिंदी कैलेंडर की शुरुआत का भी होता है। जिन भी लोगो को सर्दी के मौसम में परेशानी रहती है, उनके लिए तो अप्रैल के महीना काफी खास हो जाता है। वसंत के इस महीने को कुछ लोग प्रकृति का वरदान समझते है और इनके चहेरे पर खशी की लहर आ जाती है। कुछ लोगो तो अप्रैल के महिने की पहली तारीख को दूसरे लोगो को अप्रैल फूल बनाकर भी मजे करते देखे जाते है। लोग अपने परिजन एवं मित्रों को किसी बहाने से मुर्ख बनाकर अपनी बुद्धिमानी प्रदर्शित करते है। किन्तु धर्म को छोड़कर बहुत से धर्मो के प्रमुख त्यौहार भी इसी महीने में पड़ते है।

April calendar in Hindi - हिंदी कैलेंडर अप्रैल 2023
April calendar in Hindi

हिंदी कैलेंडर अप्रैल 2023

एक ओर दुनिया में जनवरी के माह में नए साल की शुरुआत होती है किन्तु हिन्दू धर्म के पंचांग में नया साल मार्च-अप्रैल के महीने इस शुरू होता है। साल 2023 में विक्रम संवत 2080 चल रहा है। विक्रम सम्वत की शुरुआत 57 ईसा पूर्व में हुई थी, इसी कारण से ईसाई वर्ष (2023) + 57 वर्ष = 2080 विक्रम संवत होता है। विक्रम संवत में पहला माह चैत्र का होता है चूँकि इस दिन चन्द्रमा चित्रा अथवा स्वाति नक्षत्र में स्थित होता है।

अप्रैल का महिला सर्दियों के प्रकोप से मुक्ति का होता है और साथ ही हिन्दू एवं अनु धर्म जैसे क्रिश्चियन, जैन, सिख एवं मुस्लिम धर्म के पर्वो को मानाने का भी होता है। इस प्रकार से यह माह देश में काफी पवित्र भी माना जाता है। इस प्रकार से इन महीने में बहुत से लोगो को एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर ख़ुशी बाँटने का भी मौका मिलता है। बहुत से लोगो को यह भी जानने की जरुरत है कि अप्रैल में किस दिन क्या पर्व है जिससे वे अपनी छुट्टी के लिए घूमने एवं मजे करनी की प्लानिंग कर सकते है।

अप्रैल महीने के मुख्य पर्व

तारीखदिनत्यौहार
1 अप्रैलशनिवारकामदा एकादशी
3 अप्रैलसोमवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
4 अप्रैलमंगलवारमहावीर जयंती
6 अप्रैलगुरुवारहनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
7 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
9 अप्रैलरविवारसंकष्टी चतुर्थी
11 अप्रैलमंगलवारगुरु तेग बहादुर जयंती
14 अप्रैलशुक्रवारमेष संक्रांति
16 अप्रैलरविवारवरुथिनी एकादशी
17 अप्रैलसोमवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 अप्रैलमंगलवारमासिक शिवरात्रि
20 अप्रैलगुरुवारवैशाख अमावस्या
22 अप्रैलशनिवारईदुल फितर
23 अप्रैलरविवारअक्षय तृतीया
27 अप्रैलगुरुवारगंगा सप्तमी
29 अप्रैलशनिवारसीतानवमी

हिंदी कैलेंडर अप्रैल 2023 में पर्व

महावीर जयंती – 2023

जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर अवतरित हुए है जिनको इस धर्म के लोग भगवान मानते है। यह सभी तीर्थंकर विभिन्न युगो में जन्म लेते है। ये सभी तीर्थंकर मानवो को श्रेष्ठ मार्ग का उपदेश देते है। जैन धर्म के इन तीर्थंकरों ने विभिन्न समय चक्र में जन्म लिया है। इन्हीं में से जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी भी है। इनका नाम बहुत लोग जानते है चूँकि यह जैन धर्म के सबसे प्रसिद्ध तीर्थंकर है। अप्रैल माह की 4 तारीख को भगवान महावीर की जयंती मनाई जाती है। ये जयंती देशभर में मनाई जाती है।

हनुमान जयन्ती 2023

हिन्दू धर्म के भगवान हनुमान को तो सभी लोग जानते है चूँकि इनका हिन्दू लोग काफी सम्मान एवं पूजन करते है। हनुमान जी को भगवान शिव का ही अवतार कहते है और ये जीवन पर श्रीराम की भक्ति के लिए भी काफी जाने जाते है। माना जाता है कि हनुमान जी की सच्ची भक्ति करने वाले व्यक्ति कभी भी संकटों में नहीं पड़ते है। हनुमान जी के जन्म का दिन काफी पवित्र माना जाता है। इस वर्ष 6 अप्रैल में गुरूवार के दिन हनुमान जयंती होगी। इस दिन भक्त हनुमान जी के लिए व्रत, हनुमान चालीसा पाठ एवं जप इत्यादि करते है।

hanuman-jayanti

गुड़ फ्राइडे 2023

देश के कुछ आबादी ईसाई धर्म को मानने वालो की भी है। और हनुमान जयंती से एक दिन बाद यानी 7 अप्रैल को गुड़ फ्राइडे पड़ रहा है। यह त्यौहार शुक्रवार के दिन पड़ता है और इसी कारण से इसको ‘गुड़ फ्राइडे’ के नाम से जानते है। यह दिन अच्छे शुक्रवार के लिए प्रसिद्ध है। ईसाई धर्म के लोग इस दिन काफी खुश होते है और आपस में एवं अन्य लोगो के साथ अपना पर्व मानना पसंद करते है।

यह भी पढ़ें :- दुनिया में कुल कितने मुस्लिम देश है

गुरु तेग बहादुर जयंती 2023

भारत के सिख धर्म में दस गुरु हुए है और उनके नवे गुरु का नाम ‘गुरु तेग बहादुर’ है। इन्होने मुग़ल शासन के समय दिल्ली की भरी सभा में अपने सर को काटकर शहीदी दी थी। भरी सभा में उनके रक्त से जमीन पूरी तरह से लाल हो गयी थी। ये सभी कुछ उस समय के मुग़ल शासन के विभिन्न धर्मो को लेकर नजरिये के कारण हुआ था। बादशाह औरंगजेब ने भी गुरु तेजबहादुर पर इस्लाम धर्म को मानने का दबाव डाला किन्तु उन्होंने इस अत्याचार के आगे सिर झुकाने से मना कर दिया। उनके इस फैसले से गुस्सा होकर औरंगजेब ने भरी सभा में उनका सिर कलम कर दिया। धर्म के लिए उनकी इसी शहीदी को याद करते हुए 11 अप्रैल के दिन गुरु तेगबहादुर जयंती मनाई जाती है।

अक्षत तृतीया 2023

देश में कुछ त्यौहार एक से ज्यादा धर्मो द्वारा मनाया जाता है इन्ही में से ‘अक्षत तृतीया’ का भी त्यौहार है। इस पर्व को हिन्दू धर्म के साथ ही जैन धर्म के लोग भी काफी धूमधाम से मनाते है। इस त्यौहार वाले दिन का इन दोनों ही धर्मो से सम्बन्ध है और दोनों धर्मो के अनुयायी इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाते है। इस साल यह पर्व 23 अप्रैल की तारीख पर मनाया जायेगा।

April Calendar-2023

ईदुल फितर 2023

इस्लाम में रमजान के महीने को सबसे पवित्र मान्यता है और इसी माह के अंतिम दिनों में ‘ईदुल फितर’ का पर्व आता है। ईद को मुस्लिम समुदाय के लोग काफी ख़ुशी से मनाते है। इस दिन मुस्लिम लोग नए कपडे धारण करके एक दूसरे से मिलकर मिठाई बाँटकर बधाई देते है। कुछ लोग अन्य धर्मों के मित्रो के साथ भी अपने त्यौहार को मनाने का शौक रखते है।

हिंदी कैलेंडर अप्रैल से जुड़े प्रश्न

हिन्दू पंचांग में अप्रैल 2023 कौन सा साल है?

विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार यह वर्ष 2080 होगा।

साल 2023 में कितने अवकाश है?

साल 2023 में कुल 48 पब्लिक छुट्टियाँ है, जिनमे से 17 राजपत्रिक छुट्टी एवं 31 प्रतिबंधित छुट्टी है।

हिन्दू पंचाग के अनुसार नव वर्ष 2023 किस दिन होगा?

इस वर्ष यानी 2023 में हिन्दू नव वर्ष 22 मार्च 2023 के दिन होगा। पंचांग के अनुसार इस दिन चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तारीख है। सनातन धर्म में इस दिन को बड़े उल्लास से मनाते है।

Leave a Comment

Join Telegram