Girdawari 2023: Dhara Girdawari | राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट,नकल khasra.rbaas.in ऑनलाइन देखें

राजस्थान के किसान अपनी फसल गिरदावरी रिपोर्ट को मोबाइल ऐप के माध्यम से देख सकते है। राजस्थान सरकार ने इस कार्य के लिए धरा नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। धरा ऐप किसानो को अपनी फसल गिरदावरी की डिटेल्स को देखने के लिए डाउनलोड किया जा सकेगा।

अपनी फसल के डिटेल्स को देने के लिए किसान को फसल गिरदावरी रिपोर्ट की जरुरत होती है। रबी एवं खरीफ फसलों की जानकारी भी गिरदावरी रिपोर्ट में आती है। प्रदेश के किसान को कृषि लोन का आवेदन करने में फसल गिरदावरी रिपोर्ट को दिखाने की जरुरत होती है।

इस लेख में फसल गिरदावरी रिपोर्ट को ऑनलाइन पोर्टल से लेना और इसके लिए लॉन्च किये गए आधिकारिक पोर्टल के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Dhara Fasal Girdawari Report Rajasthan - राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट, नकल ऑनलाइन देखना
Dhara Fasal Girdawari Report Rajasthan

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट

किसान के द्वारा की जा रही खेती के डिटेल्स को प्रमाण-पत्र के तरह से जमा करने की प्रोसेस को गिरदावरी कहते है। इस रिपोर्ट में फसल के डिटेल्स जैसे-रबी की मौषम में कौन-सी फसल की बुआई होगी एवं खरीब के मौषम में कौन सी फसल की बुआई होगी। गिरदावरी रिपोर्टल में निम्न डिटेल्स दर्ज़ होंगे –

  • कास्तकार और पिताजी के नाम
  • खसरा/ खाता की संख्या
  • जमीन का रकबा
  • भूमि का क्षेत्रफल (सेक्टर में)
  • खेत भूमि का प्रकार
  • सिचाई का माध्यम
  • फसल का नाम (गेंहू, बाजरा एवं मूँगफली इत्यादि)
  • असिंचित फसल क्षेत्रफल
  • सिंचित फसल का क्षेत्रफल
  • इस रिपोर्ट पर पटवारी लेखपाल के द्वारा मोहर लगाना जरुरी है।

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट हाईलाइट

योजना का नामगिरदावरी रिपोर्ट
उद्देश्यफसल में नुकसान की पूर्ति करना
लाभार्थीराजस्थान के किसान
आधिकारिक वेबसाइटhttps://khasra.rbaas.in/#/

गिरदावरी रिपोर्ट क्यों आवश्यक है?

राजस्थान के नागरिक किसानो को गिरदावरी रिपोर्ट बनवाना जरुरी होता है। बहुत समय पर प्राकृतिक विपदा से अथवा दूसरी वजहों से भी किसानो को बहुत ज्यादा हानि हो जाती है। अधिकतर किसान अपनी खेती पर ही निर्भर होने की वजह से पूरे बर्बाद हो जाते है। उनकी इसी परेशानी को देखकर राजस्थान सरकार ने गिरदावरी करने की शुरुआत कर दी है।

इस प्रकार से अब किसान की रिपोर्ट राज्य सरकार के पास पहुंचेगी और फसल के खराब होने पर उनको सही मदद मिल सकेगी। जिन भी किसानो ने अपनी फसल की गिरदावरी करवा ली होगी उनको समय आने पर सही मुआवजा मिल सकेगा। राजस्थान सरकार कामधेनु पशु बीमा योजना से पशु का 40 हजार रुपयों का बीमा दे रही है।

  • रिपोर्ट से सरकार को खेती से जुडी रिपोर्ट मिल जाती है और इस रिपोर्ट से सरकार खेती की उपज, कटौती, फसल सम्बन्ध सुविधाओं की स्थिति का अनुमान लग सकेगा एवं किसानो के लिए नई योजनाएँ एवं खेती को विभिन्न प्रक्रिया से करने में सहायता करती है।
  • इस रिपोर्ट से जमीन के मालिक को भी सही डिटेल्स मिल जाते है इससे वे अपनी भूमि को सही तरीके से सुरक्षित रख पाते है। यह भी पता चलता है कि उनकी भूमि पर कैसा कार्य हो रहा है।
  • किसान द्वारा ऋण के लिए आवेदन करने पर बैंक, फाइनेंसियल संस्थान को गिरदावरी रिपोर्ट से किसान के काम और महीनो में कमाए जाने वाले पैसो की जानकारी मिलती है।
  • किसी आपदा की वजह से फसल के बर्बाद होने के डर से किसान फसल का बीमा कर सकेगा। सरकार से मुआवजा लेते समय इस रिपोर्ट की जरुरत होगी।
  • गिरदावरी रिपोर्ट से सरकार को किसानो की मदद के लिए नयी योजनाओ को शुरू करने में मदद मिलती है।

गिरदावरी रिपोर्ट देखना

राजस्थान के किसान अपनी गिरदावरी रिपोर्ट को 2 तरीको से निकाल सकते है, ये दोनों तरीके निम्न प्रकार से हैं –

धरा पोर्टल से

  • सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://khasra.rbaas.in/#/ पर जाए।
  • पोर्टल के होम पेज में मांगी जा रही डिटेल्स जैसे – जिला, तहसील, गाँव के नाम एवं खेती के प्रकार को चुनकर खसरा नम्बर दर्ज़ करना है।
  • ये सभी डिटेल्स चुनकर और खसरा संख्या करके “आगे बढ़ें” बटन को दबा दें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दर्ज़ की गयी डिटेल्स के हिसाब से गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त होगी।
  • मिली रिपोर्ट को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी ले सकते है।

जन सूचना पोर्टल से

  • सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://khasra.rbaas.in/#/ पर जाए।
  • होम की मेनू में “Schemes” विकल्प को क्लिक करें।
  • नए पेज में बहुत से विकल्प मिलेंगे जिनमे से Copy Of Girdawari” विकल्पों को चुने।
  • अगले पेज में तहसील, गाँव एवं फसल का प्रकार आदि को चुनकर “खोजे” बटन को दबा दें।
  • ये सभी डिटेल्स चुनने के बाद स्क्रीन पर सभी डिटेल्स प्रदर्शित होंगी।
  • यदि अकाउंट को लेकर अधिक जानकारी लेने के लिए “Get More” बटन को दबा दें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर गिरदावरी रिपोर्ट आ जाएगी।

गिरदावरी नकल को ऑनलाइन देखना

  • सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://khasra.rbaas.in/#/ पर जाए।
  • होम पेज में “नकल देखें/ प्रिंट करें” विकल्प को चुने।
  • अपना जिला, तहसील एवं गाँव को चुनकर खाता संख्या चुने।
  • फिर मालिक का नाम, खाते का प्रकार जैसे जमीन, वारिसी खाता एवं अन्य चुने।
  • फिर साल को चुनकर “खोजे” बटन को दबा दें।
  • नए पेज में चुने गए डिटेल्स के साथ ही नकल को भी देख सकेंगे।
  • स्क्रीन पर प्राप्त नकल को “प्रिंट” बटन से डाउनलोड करके प्रिंट भी करवा सकते है।

धरा ऐप डाउनलोड करना

  • सबसे पहले स्मार्टफोन में गूगल प्ले को ओपन कर लें।
  • सर्च बॉक्स में “Dhara Apna Khata Rajasthan” दर्ज़ करके सर्च करना है।
  • आपको सर्च रिजल्ट में धरा ऐप प्राप्त होगा।
  • धरा ऐप को चुनकर नीचे “इंस्टाल” बटन को दबाएं।
  • फ़ोन में ऐप की डाउनलोडिंग शुरू हो जाएगी।
  • इसके बाद धरा ऐप को खोलकर इस्तेमाल कर सकते है।

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट से जुड़े प्रश्न

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट क्या है?

सरकार ने राजस्थान के किसानो के अपने खेत में बोई गई फसल के हेक्टेयर की सभी डिटेल्स को पटवारी से बनवाने की सुविधा दी है।

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट से क्या फायदा होगा?

प्रदेश के किसान को किसी आपदा आने पर फसल की हानि होने की दशा में गिरदावरी रिपोर्ट से ही सरकार से क्लेम की राशि मिल सकेगी।

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट के क्या लक्ष्य है?

सरकार इस सुविधा के द्वारा खेती जमीन के मालिकों को जमीन की सही जानकारी देना चाहती है। इस प्रोसेस के अंतर्गत जमीन के दाखिल-ख़ारिज एवं उतार-चटाव की भी जानकारी मिलेगी।

राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट का हेल्पलाइन नम्बर क्या है?

गिरदावरी रिपोर्ट को लेकर कोई समस्या अथवा शंका होने पर हेल्पलाइन नम्बर +91-8005899843, +91-8005899842  पर संपर्क कर सकते है।

1 thought on “Girdawari 2023: Dhara Girdawari | राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट,नकल khasra.rbaas.in ऑनलाइन देखें”

Leave a Comment

Join Telegram