शरीर के अंगों के नाम और उनके कार्य (Body Parts Name in Hindi and English with Image)

वैज्ञानिक के मुताबिक एक मानव शरीर एक जटिल एवं अद्भुत प्राकृतिक रचना है जो कि बहुत से अंगों के जोड़ से बना है। शरीर के अंगों के नाम बहुत से लोगो को पता होते है किन्तु बात करें सभी अंगों के नाम की तो शायद कुछ ही ऐसे लोग होंगे जिनको मानव शरीर के अधिकतर अंगों की जानकारी होगी। अभी तक वैज्ञानिक भी मानव शरीर के सभी अंगों की खोज करने में संलग्न है और उनकी जानकारी का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

शरीर के अंगों के नाम और उनके कार्य (Body Parts Name in Hindi and English with Image)
शरीर के अंगों के नाम और उनके कार्य (Body Parts Name in Hindi and English with Image)

शरीर के अंगों के नाम

Body Parts Name in Hindi मानव शरीर में विभिन छोटे एवं बड़े अंग पाए जाते है किन्तु इनके बारे में अथवा नाम का भी अघिकांश लोगो को पता नहीं होता है। मानव के शरीर का कोई भी अंक व्यर्थ नहीं होता है और सभी का कुछ ना कुछ कार्य है। इस लेख में आपको मानव शरीर के अंगो के नाम एवं उनके काम से सम्बंधित जानकारी दी जा रही है।

शरीर के अंगों के नाम और उनके कार्य

  • ऑंखें – यह खोपड़ी के आगे वाले भाग पर 2 संख्या में होती है जोकि देखने का कार्य करती है।
  • भौंहे – यह दोनों मानव आँखों के ऊपर होती है जोकि आँखों को धूल एवं पसीने से आँखों को बचाती है।
  • नाक – मानव के चेहरे के मध्य भाग में दो छिद्रों के साथ उठा हुआ भाग है जोकि साँस लेने एवं गंद को सूंघने का काम करता है।
  • कान – मानव खोपड़ी के दाई और बाई तरफ एक-दूसरे से विपरीत दिशा में कान लगे होते है जोकि आवाजों को सुनाने का काम करते है।
  • मुँह – खोपड़ी के सामने सबसे नीचे के भाग में मुँह एक बड़ा खाली स्थान है जिसमे जीभ एवं दाँत होते है। ये मुँह भोजन-पानी को ग्रहण करने एवं बोलने के काम आता है।
  • जीभ – मुँह के भीतर लचीला मांस जीभ होता है जोकि खाने का स्वाद एवं बोलने में मदद करती है।
  • दाँत – मुँह के भीतर दांतो की 30 से 32 संख्या होती है जोकि खाने को काटने का काम करते है।
  • गर्दन – गर्दन मानव शरीर में कन्धों के ऊपर ल ठीक मध्य में स्थित होती है जिसका काम खोपड़ी को दायी और बाई तरफ मोड़ना है।
  • हाथ – दोनों कन्धों में दायी और बाई ओर एक-एक हाथ होते है जोकि चीजों को पकड़ने का काम देते है।
  • पैर – ये शरीर के नीचले अंग है जोकि संख्या में 2 और चलने का काम करते है।
  • हृदय – मानव छाती के बाए भाग में हृदय होता है जोकि शरीर में बहने वाले रक्त को साफ़ करता है।
  • फेफड़े – साँस लेने पर इसमें हवा की ऑक्सीजन आती है और कार्बन डाई ऑक्साइड बाहर जाती है।
  • धमनियाँ – हृदय द्वारा स्वच्छ किये गए रक्त को शरीर के सभी भागो को पहुंचाने का कार्य करती है।
  • हड्डियाँ – ये मानव शरीर में लगभग हर भाग में होती है जोकि खड़ा रहने एवं चलने-फिरने के काम करती है। इसके साथ ही ये लाल एवं स्वेत रक्त कोशिकाओं को बनने और खनिज लवणों को एकत्रित करने का काम करती है।
  • अमाशय – भोज्य पदार्थों को पचाने एवं प्रोटीन-पाचक एन्जाइम और तेलीय अम्लों का बहाव करता है।
  • किडनी – ये शरीर के अपशिष्ट एवं तरल पदार्थ का निकास करता है जोकि पेशाब के रूप में बाहर आता है। इसके अलावा यहाँ से वे हार्मोन्स भी निकलते है जोकि शरीर के काम करने के लिए जरुरी है।
  • छोटी आंत – यह पाचन प्रणाली का जरुरी भाग है और खाने का सर्वाधिक पाचन एवं अवशोषण इसी में होता है।
  • बड़ी आंत – ये पेट में मौजूद एक बड़ी नली है यहाँ पर भोजन से पानी एवं इलेक्ट्रोलाइट्स का अवशोषण होता है।
  • गुदा – ये दोनों पैरे के बीच में होता है जिससे शरीर का मल बाहर आता है।
  • लीवर – ये सेम की आकृति का के 2 संख्या में होते है जोकि पीठ के नीचे वाले भाग में मौजूद रहते है। यहाँ पर खून के अपशिष्ट पदार्थों को छानने का काम होता है और शरीर के लिए पित्त का उत्पादन एवं ऊर्जा का भण्डारण भी होता है।
  • मानव-मस्तिष्क – ये शरीर को नियंत्रित करता है और इसी में चिंतन, विचार, स्मृतियाँ, योजनाएँ इत्यादि आती है। मस्तिष्क से ही शरीर पर नियंत्रण आता है और इसके मुख्य रूप से 3 हिस्से है – सेरेब्रम, सेरिबैलम एवं ब्रेनस्टेम।
  • पेट – यह शरीर के ऊपर के भाग में एक पेशीय अंग है जोकि खाने का पाचन करने एवं पोषक तत्वों के अवशोषण का काम करता है।
  • त्वचा – ये शरीर का सबसे बड़ा अंग है जोकि पूरे शरीर में फैला रहती है और बाहरी चीजों से भीतर के अंगो की रक्षा करती है। इसके अलावा छूने, ताप एवं दर्द को महसूस करने का कार्य भी देती है।

यह भी पढ़ें :- दुनिया में कितने देश है उनके नाम

शरीर के अंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Body Parts Name in Hindi and English with Image)

क्रमांकशरीर के अंगों के नाम (अंग्रेजी में)शरीर के अंगों के नाम (हिंदी में)अंगो की तस्वीर
1Arm (आर्म)बांह , भुजाarm - शरीर के अंगों के नाम
2Eye (आई)आँखeye - शरीर के अंगों के नाम
3Fingers (फिंगर्स)हाथ की अंगुलियांfingers - शरीर के अंगों के नाम
4Toe (टो)पैर की अंगुलियांToe - - शरीर के अंगों के नाम
5Heel (हील)एड़ीHeel  - शरीर के अंगों के नाम
6Shoulder (शोल्डर)कंधेShoulder - शरीर के अंगों के नाम
7Hair (हेयर)बालHair  - शरीर के अंगों के नाम
8Armpit (आर्मपिट)हाथ के बगल में (कांख)Armpit  - शरीर के अंगों के
9Palm (पाम)हथेलीpalm - शरीर के अंगों के
10Skull (स्कल)खोपड़ीSkull  - शरीर के अंगों के
11Trunk (ट्रंक)धड़Trunk - शरीर के अंगों के
12Bone (बोन)हड्डीbone-hindi - शरीर के अंगों के
13Skin (स्किन)त्वचा / चमड़ीSkin - शरीर के अंगों के
14Face (फेस)चेहराFace - शरीर के अंगों के
15Chest (चेस्ट)पुरुष की छातीchest - शरीर के अंगों के
16Breast (ब्रेस्ट)स्त्री की छातीBreast- शरीर के अंगों के
17Lock (लॉक)बालों की लटLock - शरीर के अंगों के
18Neck (नेक)गर्दनNeck - शरीर के अंगों के
19Womb (वॉम्ब)गर्भाशयWomb  - शरीर के अंगों के
20Forehead (फॉरहेड)ललाट / माथाForehead - शरीर के अंगों के नाम
21Mustache (मस्टेक) / Whiskers (व्हिस्कर्स)मूंछMustache - शरीर के अंगों के नाम
22Throat (थ्रोट)गलाThroat - शरीर के अंगों के नाम
23Cheeks (चीक्स)गालCheeks - शरीर के अंगों के नाम
24Lap (लैप)गोदLap - शरीर के अंगों के नाम
25Nose (नोज)नाकNose  - शरीर के अंगों के नाम
26Eyelid (आईलिड) / Eyelash (आईलैश)पलक / पलकेंEyelid  - शरीर के अंगों के नाम
27Blood (ब्लड)रक्त / खूनBlood - शरीर के अंगों के नाम
28Tooth (टूथ)दांतTooth - शरीर के अंगों के नाम
29Brain (ब्रेन)दिमागBrain - शरीर के अंगों के नाम
30Nail (नेल)नाख़ूनNail - शरीर के अंगों के नाम
31Eye Brow (आई ब्रॉ)भौहें , भंवरEye Brow - शरीर के अंगों के नाम
32Mouth (माउथ)मुंह / मुखMouth  - शरीर के अंगों के नाम
33Heart (हार्ट)ह्रदयHeart
34Hand (हैंड)हाथhand
35Leg (लेग)टांगLeg
36Thigh (थाई)जांघेंThigh
37Ankle (एंकल)टखनाAnkle
38Rib (रिब)पसलीRib
39Pulse (पल्स)नाड़ीPulse
40Liver (लिवर)जिगरLiver
41Lung (लंग)फेफड़ाLung
42Bun (बन)बालों का जुड़ाBun
43Bile (बाइल)पित्तBile
44Trachea (ट्रेकिआ)स्वास नली / कंठनालTrachea
45Nerve (नर्व)नसNerve
46Back (बैक)पीठBack
47Wrist (रिस्ट)कलाईWrist
48Ear (ईयरकानEar

शरीर के अंगों के नाम और रोचक तथ्य

  • मानव शरीर की सर्वाधिक बड़ी हड्डी ‘फीमर’ स्टील से भी अधिक मजबूत होती है।
  • एक पूर्ण व्यस्क मानव में उसकी हड्डियों का करीबन 25 प्रतिशत भाग पैरों में होता है।
  • मानव शरीर में स्थित सर्वाधिक बड़ी माँसपेशी ‘ग्लूटस मैक्सिमस’ होती है।
  • एक व्यस्क व्यक्ति को एक कदम चलने के लिए करीबन 200 मांसपेशियों का प्रयोग करना होता है।
  • एक दिन में मुँह के अंदर 1 लीटर लार बन जाती है।
  • सोते समय भी मानव का मस्तिष्क कार्य करता रहता है।
  • एक वर्ष के समय में मानव 4 किलो त्वचा-कोशिका का त्याग करता है।
  • जन्म के 1 माह तक बच्चे की आँख से आँसू नहीं निकलते है।

शरीर के अंगों के नाम से जुड़े प्रश्न

शरीर में सबसे छोटी ग्रंथि क्या है?

मनुष्य के शरीर में सर्वाधिक छोटी ग्रंथि “पीनियल ग्रंथि” है जोकि मस्तिष्क के केंद्र के पास है।

शरीर में कुल कितनी हड्डियाँ है?

एक वयस्क मानव के शरीर में कुल 206 हड्डियाँ होती है और सर्वाधिक हड्डियाँ हाथ एवं पैर में है।

जीवन में मानव कितना पानी पीता है?

अपने 70 वर्ष के जीवन काल में एक इंसान करीबन 12 हजार गैलन से भी ज्यादा पानी पी चुका होता है।

शरीर में बैक्टेरिया कहाँ ज्यादा है?

मानव के मुँह में सर्वाधिक बैक्टीरिया होते है।

Leave a Comment

Join Telegram