Amrit Sarovar Yojana – दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है, जल ही जीवन है, जल के बिना कुछ भी संभव नहीं है, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जल की अहम भूमिका है, और जल ही मूल तत्व है, छोटे कीड़े – मकोड़े से लेकर मनुष्य तक हर व्यक्ति को जल की आवश्यकता पड़ती है, जल के बिना किसी के जीवन का कोई अस्तित्व ही नहीं है, परन्तु हमारे देश में जब गर्मी का सीजन आता है, तो बहुत अधिक भीष्ण गर्मी पड़ती है,जिसकी वजह से बहुत जगह सूखा भी पड़ जाता है।

हमारे देश में ऐसी बहुत सी जगह है, जहाँ आज भी लोगों को जल लेने बहुत दूर जाना पड़ता है, उनके घरो में पानी की कोई सुविधा नहीं है, और भीष्ण गर्मी पड़ने के कारण जल का बहुत अधिक आभाव हो जाता है, हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, और हमारे देश में सबसे अधिक मेहनत कृषि ही करते है, परन्तु जल के आभाव के कारण उनको भी कृषि भूमि में सिंचाई करते हुए, बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है,
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अमृत सरोवर योजना की शुरूवात की गयी है, योजना के अंतर्गत हर ज़िले में 75 तालाब का निर्माण किया जायेगा, जिससे अधिक गर्मी होने पर जल का आभाव ना हो, और ज़िले में पानी की समस्या दूर हो जाएं, आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएँगे Amrit Sarovar Yojana क्या है? योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते है, और योजना की पात्रता क्या है, यह सभी जानकारी को जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Amrit Sarovar Yojana
Amrit Sarovar Yojana जल प्राकृतिक संसाधनों में से एक है, यह मनुष्य और जीव – जंतुओं एवं पक्षियों के लिए एक उपहार है, पृथ्वी का 71% भाग जल से भरा हुआ है, जिसमे से 1.6 जल जमीन के भीतर है, और 0.001% जल बादल और वाष्प के रूप में है, इसके अलावा जो पृथ्वी की सतह पर 97% जल है, जोकि खारा है, वो जल पीना योग्य नहीं है, पीने योग्य पानी सिर्फ 2 से 3 प्रतिशत ही है, वर्तमान समय में भारत के साथ साथ ऐसे बहुत सारे देश और भी है, जो जल के आभाव से जूझ रहें है। इसी समस्या को देखते हुए मोदी जी के द्वारा अमृत सरोवर योजना को शुरू किया गया है।
योजना के अंतर्गत भारत के सभी राज्यों के जिलों में 75 तालाब का निर्माण किया जायेगा। 14 दिसंबर 2022 तक लगभग 43,050 जगह पर तालाबों का निर्माण कर दिया गया है। amrit sarovar की सहायता से ऐसे स्थान पर तालाब का निर्माण किया जायेगा, जहाँ पर सतही और भूमिगत जमीन होगी, क्यूंकि ऐसी जगह पर जल को बढ़ाने में सहायता मिलती है, अमृत सरोवर एक प्रकार के रचनात्मक कार्यों का प्रतीक है, जो की आज़ादी के अमृत महोत्सव को समर्पित है।
आज़ादी के 75 वे वर्ष का प्रतीक है। भारत सरकार के द्वारा 15 अगस्त 2022 को पुरे देश में 50,000 अमृत सरोवर तालाब बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 15 अगस्त 2023 तक 50 हज़ार तालाब बनाने का कार्य पूरा किया जायेगा।, इसके लिए राज्य के जगहों को चिन्हित कर लिया गया है।
Amrit Sarovar Yojana Key Points
योजना का नाम | Amrit Sarovar Yojana अमृत सरोवर योजना |
योजना का प्रारम्भ | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
योजना का उद्देश्य | भूमिगत जगह पर जल की पूर्ति करना |
लाभार्थी | देश के सभी ज़िले |
लाभ | लोगों को जल के आभाव से छुटकारा दिलवाना और किसानो को सिचाईं के लिए जल की पूर्ति करना। |
योजना की घोषणा | 24 अप्रैल 2022 |
योजना का कार्य करने की तिथि | 15 अगस्त 2023 |
तालाब | प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण करना |
अधिकारीक वेबसाइट | amritsarovar.gov.in |
GST Suvidha Kendra Franchise Registration
अमृत सरोवर योजना उद्देश्य
Amrit Sarovar Yojana को शुरू करने का मुख्य उदेश्य है, देश में जल की कमी को पूरा करना, और किसानो को कृषि भूमि सिचाई के लिए जल की पूर्ति करवाना, तथा भीष्ण गर्मी की वजह से सूखे अभाव को पूरा करना है, इसके लिए ही सरकार के द्वारा 2023 तक 50,000 तालाब बनाने का निर्णय लिया गया है, योजना के अंतर्गत प्रत्येक तालाब का क्षेत्रफल न्यूनतम 1 एकड़ रखा गया है, जिसमे 10,000 घन लीटर जल धारण की क्षमता होगी।
भारत में कुछ जगह तालाबों का कार्य प्रगति पर है, भारत सरकार के द्वारा योजना की कार्यन्वयन क्रिया को देखने के लिए एक पोर्टल भी लांच किया गया है, जिसके माध्यम से आप घर बैठे ही योजना की समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Benefits Of Amrit Sarovar Yojana
- अमृत सरोवर योजना का प्रारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया है।
- योजना के अंतर्गत भारत के प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में 75 – 75 तालाब का निर्माण किया जाएगा, जिनकी मरम्मत का कार्य प्रगति पर है।
- तालाब का निर्माण करने से उस जगह को और सुन्दर बनाया जायेगा, जिससे पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
- गर्मी के समय में भूजल स्तर में कमी नहीं आएगी।
- किसानो को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में जल मिलेगा।
- भीषण गर्मी के पड़ने से सूखा पड़ने की वजह से जल की कमी को पूरा किया जायेगा।
- योजना के अंतर्गत पुरे भारत में 15 अगस्त 2023 तक 50,000 तालाबों का निर्माण किया जायेगा।
- एक तालाब कम से कम 1 एकड़ में के क्षेत्रफल में बनाया जायेगा, जिसमे 10,000 लीटर क्यूबिक पानी भरा जायेगा।
- अमृत सरोवर के निर्माण से पक्षियों को भी गर्मी में जल की कमी नहीं होगी।
अमृत सरोवर योजना में शामिल मंत्रालय / विभाग / कार्यालय
Sarovar Yojana को चालू करने के बाद 6 मंत्रालयों / विभागों के साथ कार्य शुरू किया गया है।
- भूमि संसाधन विभाग
- ग्रामीण विकास विभाग
- पंचायती राज मंत्रालय
- जल संसाधन विभाग
- पेयजल एवं स्वछता विभाग
- वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
Amrit Sarovar Yojana की मुख्य विषेशताएं
- अमृत सरोवर योजना के तहत देश के सभी राज्यों के सभी जिलों में 75 तालाब का निर्माण किया गया है।
- सरोवर योजना के तहत रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय आदि एजेंसी भी तालाब की खुदाई में लगी हुई है, और मिलकर कार्य कर रही है।
- ग्रामीण क्षेत्र में सरोवर के विकास से क्षेत्र का विकास होगा।
- 1 एकड़ के क्षेत्र में तालाब निर्धारित किया जायेगा, और तालाब में लगभग 10,000 लीटर घन जल की क्षमता होगी।
- सभी सरोवर नीम, बरगद और पीपल के पेड़ से घिरे होंगे।
- सभी अमृत सरोवर में ध्वजा रोहण का व्यवस्था भी कराई जाएगी, जैसे की स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया जायेगा, और स्वतंत्रता सेनानिओ उनके परिवार या शाहिदो के परिवार तथा पद्म पुरस्कार विजेता को एक अथिति के रूप में बुलाया जायेग।
- Amrit Sarovar Yojan तालाब खेत की सिचाई, बत्तख पालन, मत्स्य पालन और जल पर्यटन आदि अनेको प्रकार के उद्देश्य से तालाब में जल भरकर आजीविका सृजन का स्त्रोत बनाया जायेगा, इसके अलावा अमृत सरोवर तालाब उस क्षेत्र में सामाजिक सभा स्थल के रूप में भी कार्य करेगा।
- Amrit Sarovar Yojana तालाब आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव को समर्पित है।
अमृत सरोवर योजना के तहत जल संरक्षण कैसे होगा
- सरोवर योजना के तहत 15 अगस्त 2023 तक देश के प्रत्येक ज़िले में 75 – 75 सरोवर का निर्माण किया जायेगा।
- योजना के अंतर्गत नए तालाब बनाये जायेंगे और पुराने तालाबों को पुनर्जीवित किया जायेगा, और बड़े गहरे तालाब बनाये जायेंगे।
- इन तालाबों से ही जोड़कर छोटे छोटे नाले निकले जायेंगे, जो बारिश का पानी एकत्रित होने पर खेतो की सिचाई के कार्य में कारगर होगा।
- Amrit Sarovar Yojana तालाबों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जायेगा।
ग्राहक सेवा केंद्र: CSP ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
अमृत सरोवर योजना के तहत प्रमुख राज्य
- Amrit Sarovar Yojana उत्तरप्रदेश राज्य में कुल 15415 सरोवर में से लगभग 8343 सरोवर का कार्य पूर्ण हो गया है।
- जम्मूकश्मीर में 3586 में से 1383 सरोवर का कार्य सम्पूर्ण हो गया है।
- कर्नाटक राज्य में 4703 सरोवर में से 589 सरोवर सम्पूर्ण हो गए है।
- हिमाचल प्रदेश में 1457 में से 615 का कार्य पूरा हो गया है।
- तमिलनाडु राज्य में 3740 में से 799 सरोवर का कार्य पूर्ण हो गया है।
- राजस्थान राज्य में 5050 सरोवर में से 833 सरोवर का कार्य सम्पूर्ण हो गया है।
- मध्यप्रदेश राज्य में 5974 सरोवर में से कुल 1564 सरोवर का कार्य सम्पूर्ण हो गया है।
- बिहार राज्य में 3374 सरोवर में से 719 सरोवर का कार्य सम्पूर्ण हो गया है।
- गुजरात राज्य में 2776 सरोवर में से 742 सरोवर का निर्माण पूर्ण हो गया है।
- महाराष्ट्र राज्य में कुल 3469 सरोवर में से 629 सरोवर का कार्य सम्पूर्ण हो गया है।
Amrit Sarovar Yojana से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर
अमृत सरोवर योजना क्या है ?
योजना के अंतर्गत भारत के सभी राज्यों के जिलों में 75 तालाब का निर्माण किया जायेगा, आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव का एक रूप है।
Amrit Sarovar Yojana की शुरुवात कब हुई ?
योजना की शुरुवात 24 अप्रैल 2022 को हुई है।
सरोवर योजना के अंतर्गत कौन कौन से मंत्रालय / विभाग शामिल है ?
भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज मंत्रालय, जल संसाधन विभाग, पेयजल एवं स्वछता विभाग, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय।
अमृत सरोवर योजना के तहत जल संरक्षण कैसे होगा ?
योजना के अंतर्गत नए तालाब बनाये जायेंगे और पुराने तालाबों को पुनर्जीवित किया जायेगा, और बड़े गहरे तालाब बनाये जायेंगे, इन तालाबों से ही जोड़कर छोटे छोटे नाले निकले जायेंगे, जो बारिश का पानी एकत्रित होने पर खेतो की सिचाई के कार्य में कारगर होगा।