आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना – दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है, केंद्र सरकार और राज्य की सरकार मिलकर नयी नयी कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ करती रहती है, और मध्यप्रदेश भारत के बड़े राज्यों में से एक राज्य है, तथा बड़ा राज्य होने के साथ साथ बहुत सारे शिक्षित युवा बेरोजगार है। मध्यप्रदेश की सरकार अपने राज्य के युवाओं के लिए नयी नयी योजनाओं को संचालित करती रहती है, उनके अच्छे और उज्जवल भविष्य के लिए।

ऐसी ही एक योजना और शुरू की गयी है आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना यह योजना बेरोज़गार युवाओं के लिए संचालित की गयी है, इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को एक अच्छा रोजगार प्राप्त हो सकेगा, और उनको पशुपालन कार्य के लिए लोन की सहायता भी की जाएगी, जिससे युवा एक कुशल जीवन जी सकेंगे। आईये आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana क्या है और इसके लाभ तथा पात्रता क्या है तथा इस योजना में आवेदन किस प्रकार से कर सकते है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना क्या है
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा यह योजना 2016 – 2017 में प्रारम्भ की गई थी। योजना के माध्यम से नवयुवको को रोजगार उपलब्ध करवाए जायेंगे और 10 लाख तक का लोन भी प्राप्त करवाया जायेगा, राज्य के सभी व्यक्ति योजना का लाभ उठा सकते है।
योजना के तहत जिन युवकों के पास 1 एकड़ जमीन है, वो पशुपालन कर सकते है। पशुपालन के लिए मध्यप्रदेश के लोग अपने पशुओं पर लोन ले सकते है। राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी को देखते हुए ही सरकार ने इस योजना को प्रारम्भ किया है। Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana MP में 10 लाख का लोन पशुपालक प्राप्त कर सकता है। योजना के लिए सामान्य वर्ग के इकाई की लागत 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को 33 प्रतिशत तक की मार्जिन दी जाएगी। लोन को पास करवाने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 5 पशुओं का होना अनिवार्य रहेगा, और 5 पशुओं को पालने के लिए 1 एकड़ जमीन का होना भी आवश्यक है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मुख्य बिंदु
योजना का नाम | आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना |
योजना का प्रारम्भ | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
योजना के लाभार्थी | मध्यप्रदेश के बेरोज़गार युवा |
योजना का उद्देश्य | बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना और पशुपालन के लिए जागरूक करना |
लाभ का प्रकार | किसानो को लोन के माध्यम से आर्थिक सहयता की जाएगी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mpdah.gov.in/ |
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana MP
यह भी देखें >>>>वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश 2023 ऑनलाइन आवेदन
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana के उद्देश्य
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य है की बेरोजगारों को रोजगार देना और राज्य में बेरोजगारी को कम करना तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना जिससे कोई भी युवा बेरोजगार की श्रेणी में ना आ सकें। लोगो को पशुपालन के लिए जागरूक करना और लघु और सीमांत वर्ग के किसानो को योजना का लाभ देना और उनके काम को आगे बढ़ाने के लिए लोन की स्वीकृति देना। योजना के माध्यम से युवाओं को एक अच्छा रास्ता मिलेगा काम को आगे ले जाने का तथा लोग पशुपालन के लिए जागरूक हो सकेंगे।
योजना को प्रारम्भ करने का एक उद्देश्य यह भी है, की पशुपालन के लिए लोगों को जागरूक करना क्यूंकि बदलती जनरेशन में लोगो ने पशुपालन को खत्म कर दिया है, पशुओ को पालना नहीं चाहते है, जिसकी वजह से दुग्ध उतपादन में भी कमी आने लग गयी है, और जो शिक्षित युवा बेरोजगार है उनको भी एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा कार्य करने का और पशुपालन से सभी जागरूक हो सकेंगे। क्यूंकि पशुपालन में भी अधिक मात्रा में पैसा कमाया जा सकता है और यह एक टिकाऊ बिज़नेस है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के लाभ
- एमपी आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के माध्यम से लाभार्थी पशुओं के ऊपर लोन में सकता है।
- सरकार के द्वारा 10 लाख रूपये तक का ऋण दिया जायेगा।
- MP Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana के माध्यम से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी वृद्धि होगी।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की यह एक बहुउदेश्यीय योजना है।
- राज्य की सरकार यह लोन आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत प्रदान करेगी।
- पशुपालन में वृद्धि होगी, और लोग पशुपालन को लेकर जागरक बनेंगे।
मध्यप्रदेश पशुपालन ऋण की मुख्य बातें
- पशुपालन ऋण योजना के तहत 5 पशुओं से अधिक पशुओं पर ही ऋण दिया जायेगा।
- पशुपालन ऋण की अधिकतम राशि 10 लाख रूपये निर्धारित की गयी है।
- सभी वर्ग के लोगों को योजना का लाभ दिया जायेगा।
- परियोजना की कुल लागत सिर्फ 25 प्रतिशत ही सामान्य वर्ग को भुगतान किया जायेगा जिसकी राशि लगभग 1.5 लाख होगी।
- उसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 33 प्रतिशत का भुगतान किया जायेगा लगभग जिसकी लागत 2 लाख रूपये होगी।
- योजना से लाभान्वित व्यक्ति को 5% से अधिक ब्याज़ की दर का भुगतान किया जाएगा।
- इस प्रकार 75% ऋण राशि बैंक से प्राप्त होगा और 25% आवेदक को खुद करना होगा।
- ब्याज की पूर्ति 7 वर्षो तक विभाग द्वारा की जाएगी।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना पात्रता
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता मापदंड इस प्रकार है –
- लोन ऋण लेने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास 5 से अधिक पशु होने चाहिए।
- आवेदक के पास 1 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
- सभी वर्ग के लोग अप्लाई कर सकते है।
- आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
इसे भी देखें >>>>मध्यप्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना आवश्यक दस्तावेज
मध्यप्रदेश आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी।
- मध्यप्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र (residental certificate)
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport size photo)
- खसरा भूमि संख्या (khasra land of number)
- आय प्रमाण पत्र (Income certificate)
- राशन कार्ड (Ration card)
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना आवेदन प्रक्रिया
- जो भी उम्मीदवार आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में आवेदन करना चाहते है उनको अपने ग्राम के पशुपालन विभाग से संपर्क करना होगा।
- या फिर अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर योजना से संबंधित फॉर्म को प्राप्त कर साथ है।
- साथ ही आप पोर्टल के जरिये या फिर नीचे दी गयी लिंक के आधार पर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते है।
- आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
- जैसे – नाम, पिता का नाम, निवास, स्थान, ईमेल आईडी, शैक्षिक योग्यता, जाति इत्यादि सभी जानकारी को दर्ज कर ले, और उसके साथ में फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज़ भी अटैच कर लें।
- अब फॉर्म को पूरा भरने के बाद एक बार चेक करें की सभी जानकारी सही है या नहीं।
- अब फॉर्म को बैंक में जानकर जमा कर दें, बैंक के कर्मचारी उस फॉर्म को किसान विभाग में भेज देंगे और उसके बाद सभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद आपका लोन पास हो जायेगा।
- इस प्रकार से आप आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ सकते है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना फॉर्म को आप यहाँ दी गयी लिंक से भी डाउनलोड कर सकते है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना क्या है ?
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना एक कल्याणकारी और लाभदायक योजना है इस योजना के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा, और वो अपना भविष्य उज्व्वल बना सकेंगे।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को प्रारम्भ करने के सरकार का मुख्य उद्देश्य है बेरोजगारी खत्म करना और लोगो को पशुपालन के लिए जागरूक करना तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना किसने शुरू की है ?
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गयी है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत अधिकतम ऋण कितना प्राप्त हो सकता है ?
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत 10 लाख तक का ऋण मध्यप्रदेश के पशुपालनकर्ताओं को प्राप्त हो सकता है।