श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए Madhya Pradesh Shram Sewa Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल का संचालन मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश के सभी श्रमिकों के हितों की रक्षा करेगी। आप की जानकारी के लिए बता दें की सभी श्रमिकों को इस labour.mp.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिस से उनके लिए आने वाली सभी योजनाओं की जानकारी उन्हें मिलती रहे।
साथ ही विभिन्न योजनाओं में आवेदन के लिए उन्हें इसी पोर्टल पर आना होगा। आज हम इस लेख के माध्यम से श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2022 के बारे में जानकारी देंगे। जैसे की – ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें , इस पोर्टल के लाभ , इसमें आवेदन की पात्रता , दस्तावेज आदि सभी जानकारी भी आप के साथ साझा करेंगे। कृपया जानने के लिए हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023
Shram Sewa Portal की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के हित के लिए की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार सभी श्रमिकों का एक डेटाबेस तैयार करेगी। इन्ही जानकारी के आधार पर सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं लाने और उनके कार्यान्वयन में सहायता मिलेगी। साथ ही labour.mp.gov.in पर पंजीकरण के बाद सभी श्रमिक भी सरकार द्वारा उनके हित में लायी गयी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। और आवेदन भी कर सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से वो श्रमिक ही लाभान्वित हो सकेंगे जो मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी हैं। राज्य के सभी श्रमिकों के लिए इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
श्रम सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के बाद सभी श्रमिकों का श्रमिक कार्ड बनवाया जाएगा। जिसके माध्यम से वो राज्य में चल रही सभी सुवधाओं का लाभ ले सकेंगे।
Shram Sewa Portal 2023 Highlights:
आर्टिकल का नाम | श्रम सेवा पोर्टल |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
समबन्धित विभाग | श्रम विभाग |
लाभार्थी | प्रदेश के श्रमिक |
उद्देश्य | प्रदेश के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेहतर सुविधाएं देना |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आरम्भ किया गया | एमपी सरकार द्वारा |
आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन / ऑनलाइन माध्यम |
आधिकारिक वेबसाइट | labour.mp.gov.in |
MP Shram Sewa Portal से होने वाले लाभ
मध्य प्रदेश श्रमिक पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को बहुत से लाभ मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार को भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। आइये इस पोर्टल को शुरू करने से होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं –
- इस पोर्टल MP Shram Sewa Portal के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश के सभी श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
- इस डेटाबेस के आधार पर राज्य सरकार सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ पहुँचाएगी।
- सरकार विभिन्न योजनाओं को शुरू करके प्रदेश के श्रमिकों के हित में कार्य करेगी।
- सभी श्रमिकों को इसके लिए मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।
- labour.mp.gov.in पर पंजीकरण करवाने से सभी श्रमिकों तक योजना का लाभ पहुंचेगा। कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं छूटेगा।
- श्रमिकों को राज्य में चल रही सभी योजनाओं का पता होगा और वो इसका लाभ उठा सकते हैं।
- यह सभी श्रमिकों को श्रम विभाग से संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु एक महत्वपूर्ण पोर्टल है।
- श्रम श्रेणी से संबंधित नागरिकों को अब labour.mp.gov.in के माध्यम से समय रहते योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
श्रम सेवा पोर्टल का उद्देश्य
Shram Sewa Portal के माध्यम से सभी श्रमिकों के हितों की रक्षा करना ही इस पोर्टल का उद्देश्य है। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों का पंजीकरण होना अनिवार्य किया गया है जिस से सरकार के पास सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और श्रमिकों का डेटाबेस तैयार हो जाएगा। जिसके आधार पर सरकार नई योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की बेहतरी के लिए कार्य कर सकेगी। इस से श्रमिकों का जीवन स्तर सुधरेगा और उनका जीवन आसान हो सकेगा।
श्रम सेवा पोर्टल के अंतर्गत मिलने वाली योजनाएं
- विवाह के लिए सहायता योजना
- चिकत्सा सहायता योजना
- प्रसूति सहायता योजना
- शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि योजना
- व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अध्ययन अनुदान योजना
- निर्माण श्रमिक रैन बसेरा योजना
- निर्माण श्रमिक कौशल प्रशिक्षण योजना
- मेधावी छात्र और छात्राओं को नकद पुरूस्कार योजना
- पेंशन योजना
- साइकल क्रय योजना
- औजार /उपकरण खरीदी हेतु अनुदान योजना
- मृत्यु होने पर अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता योजना तथा स्थायी अपंगता अनुग्रह सहायता
- प्रदेश में बंधक श्रमिकों के पुनर्वास संबंधी योजनाएं।
- सुपर 500 योजना (कक्षा 10 एवं कक्षा 12) 2013
कौन कौन बना सकते हैं श्रमिक कार्ड यहाँ जानें
यहाँ हम आप को उन सभी मजदूरों की सूची प्रदान कर रहे हैं जो लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
- जो मजदूर मनरेगा के तहत काम करते हैं वो सभी।
- जो मजदूर वेल्डर ,सड़क ,पुल आदि का निर्माण करते हैं
- सभी मजदूर बागवानी और वानिकी मजदूरों को छोड़कर पात्र हैं
- टाइल लगाने वाले
- राज मिश्त्री और उनके हेल्पर
- जो मजदूर इंट गारा ढोने वाले ,कंक्रीट का मिश्रण करने वाले वर्ग से हैं
- इलेक्ट्रीशियन
- पेंटर,रोलर चालक ,सेटरिंग ,लोहा बाँधने वाले
- असंघठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर
- लौहार ,बढई ,भवन और सड़क निर्माण करने वाले मजदुर
एमपी श्रमिक पंजीकरण पात्रता मानदंड यहाँ जानें
यदि आप भी इस पोर्टल MP Shram Sewa Portal के माध्यम से सरकार द्वारा लायी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप को इसके लिए निर्धारित की गयी कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
- इस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदक श्रमिक वर्ग से होना चाहिए।
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाला श्रमिक श्रम विभाग में या कर्मकार बोर्ड में श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
- इसके अतिरिक्त पंजीकृत होने के बाद श्रमिक का किसी भी योजना में लाभ लेने के लिए संबंधित योजना की पात्रता भी पूरी करना आवश्यक होगा।
एमपी शिक्षा पोर्टल रजिस्ट्रेशन
ये हैं आवश्यक दस्तावेज
यदि आप पात्रता शर्तें पूरी करते हैं तो अब आप को mp Labour Card online registration की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तवेज की जरुरत पड़ेगी। इन दस्तावजों की सूची हम यहाँ दे रहे हैं। आप भी आवेदन से पहले इन्हे तैयार कर सकते हैं –
- आवेदक का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
श्रम सेवा पोर्टल पर ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
- सबसे पहले आप को श्रम सेवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट श्रम सेवा पोर्टल (mp.gov.in) पर जाना होगा।
- अब आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे। यहाँ आप को स्क्रॉल करके forms के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद अगले पेज पर आप को दिए गए विकल्पों में से Registration Form पर क्लिक करना होगा।

- अब आप Download Attachment पर क्लिक करें। आप का फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
- अब इसमें पूछी गयी सभी जानकारी को भरें। जैसे की – नाम , पता , माता- पिता का नाम ,जाती , आयु , वैवाहिक स्थिति , आधार संख्या , मोबाइल संख्या , बैंक अकाउंट नंबर , आईएफएससी कोड , परिवार का विवरण , नियोजन का विवरण , आदि जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।

- इसके अतिरिक्त आप को अपने हस्ताक्षर करने होंगे साथ ही अपनी फोटोग्राफ भी फॉर्म पर लगानी होगी।
- अब आप सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर दें।
- और अंत में आवेदन पत्र को श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर जमा कर दें।
- इस तरह से आप की MP Shramik Card Online Apply की प्रक्रिया पूरी होती है।
Shram Sewa Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया यहाँ जानें
यदि आप श्रमिक वर्ग से हैं और पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी योजना में पात्रता रखते हैं तो आप को पोर्टल के माध्यम से पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आप को पंजीकरण के बाद लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। और फिर आप सम्बन्धित योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं एमपी श्रम सेवा पोर्टल में लॉगिन की प्रक्रिया।
- सबसे पहले आप को मध्य प्रदेश श्रम सेवा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट http://shramsewa.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ गए हैं।
- यहाँ आप को लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद अगले पेज पर लॉगिन का सेक्शन खुल जाएगा।
- आप यहाँ यूजर नेम , पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
- और अंत में Login पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप श्रम सेवा पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं।
श्रमिक कार्ड ऐसे देखें (श्रमिक पंजीयन की स्थिति जाने MP)
यदि आप भी अपना श्रमिक कार्ड देखना चाहते हैं तो आप यहां दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप को मध्य प्रदेश के श्रम सेवा पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट श्रम सेवा पोर्टल (mp.gov.in) पर जाना होगा।
- अब आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- यहाँ आप को पंजीकृत श्रमिक कार्ड के अनुभाग (सेक्शन ) पर जाना होगा।
- यहाँ आप को अपने कार्ड की संख्या डालनी होगी। इसके बाद आप View Details पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप के स्क्रीन पर सम्बंधित जानकारी आ जाएगी।
श्रम सेवा पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर
श्रमिक कार्ड कैसे चेक करें ?
Shramik Card चेक करने के लिए आप को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और पंजीकृत श्रमिक कार्ड के अनुभाग में जाकर अपना कार्ड नंबर डालना होगा। इसके बाद व्यू डिटेल्स पर क्लिक करके आप अपना कार्ड देख सकते हैं।
श्रमिक कार्ड की वेबसाइट कौन सी है?
labour.mp.gov.in – ये श्रमिक कार्ड से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट है।
श्रम सेवा पोर्टल में कौन कौन पंजीकरण करवा सकता है ?
इस पोर्टल पर प्रदेश के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर व श्रमिक वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं।
Madhya Pradesh Shram Sewa Portal में पंजीकरण करने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं ?
इस लेख के माध्यम से हम ने आप को श्रम सेवा पोर्टल व श्रमिक कार्ड से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दे दी है। उम्मीद करते हैं की आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप इस संबंध में कुछ और जानना चाहते हैं या आप को कुछ पूछना हो तो आप हमे पूछ सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
यदि आप इसी तरह अपने राज्य से संबंधित और अधिक जानकारी या योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaonline.in को बुकमार्क कर सकते हैं।