NCC FULL FORM IN HINDI | एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ?

NCC FULL FORM IN HINDI – दोस्तों जैसा की आप सभी ने कभी ना कभी NCC का नाम तो सुना ही होगा, जब NCC का नाम सुनते है, तो हर व्यक्ति के मन में अलग अलग तरह के विचार आने लगते है, क्यूंकि सभी लोग एनसीसी के बारे में नहीं जानते हैं, परंतु कुछ लोग है, जो जानते है एनसीसी क्या है। तो आज आपको हम अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएँगे NCC क्या है, NCC का गठन कब हुआ था, एवं NCC FULL FORM IN HINDI क्या है ? यह सभी जानकारी को जानने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक जरूर देखें।

NCC FULL FORM IN HINDI | एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ?
NCC FULL FORM IN HINDI | एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ?

एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ? (NCC FULL FORM IN HINDI)

NCC का पूरा नाम ” नेशनल कैडेट कॉर्प्स ” ( National Cadet Corps ) है। NCC के द्वारा स्कूल वा कॉलेज के छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। NCC में तीन सेना शामिल होती है, थल सेना, नौसेना और वायु सेना। NCC का मुख्य लक्ष्य होता है, एकता और अनुशासन। सम्पूर्ण भारत में एनसीसी एक ऐसा संगठन है, जो विधालयों, महाविधायलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को सैन्य शिक्षा देता है, और एनसीसी में भर्ती कराता है। एनसीसी की ट्रेनिंग के तहत छात्र छात्रों को छोटे हथियारों की शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है।

NCC के प्रतिक चिह्न में 3 रंग होते है, जो तीनों सेनाओं को समर्पित है। लाल रंग, हल्का नीला रंग और गहरा नीला रंग यह तीनो रंग क्रमशः यह – भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व करते है। और NCC के प्रतीक चिन्ह में 17 फूल होते है, जो 17 निदेशालयों को सम्बोधित है, तथा उनकी तरफ इशारा करते है। एनसीसी का मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थापित है, इसके साथ में एनसीसी के निदेशालय भारत के अलग अलग स्थान पर स्थापित किये गए है।

वर्तमान में NCC के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह जी है। नेशनल कैडेट कॉर्प्स के गीत का शीर्षक हम सब भारतीय है, और यह सुदर्शन फ़क़ीर जी के द्वारा लिखा गया है।

NCC FULL FORM IN HINDI KEY POINTS

आर्टिकल NCC FULL FORM IN HINDI
एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ?
NCC FULL FORM ” नेशनल कैडेट कॉर्प्स ” ( National Cadet Corps )
एनसीसी स्थापना वर्ष 1948
NCC महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह जी
एनसीसी का गीत शीर्षक हम सब भारतीय है।
NCC का लाभ स्कूल वा कॉलेज के विद्यार्थी
एनसीसी का मुख्यालय दिल्ली
NCC का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन
एनसीसी आधिकारिक वेबसाइट indiancc.nic.in
NCC FULL FORM IN HINDI


यह भी देखें >>>इंडियन आर्मी में कौन-कौन से पद और रैंक होती हैं |

History of National Cadet Corps

एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ? भारत में NCC का गठन 15 जुलाई 1948 में हुआ था। NCC को भारतीय रक्षा अधिनियम के तहत भारतीय आर्मी सेना की कमी को पूरा करने के लिए बनाया गया था। सन 1920 में भारतीय प्रादेशिक अधिनियम को सरकार के द्वारा पारित किया गया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय कोर को विश्वविद्यालय प्रशिक्षण कोर (UTC) के द्वारा बदल दिया गया था, इसके साथ में एनसीसी विश्वविद्यालय प्रशिक्षण कोर का उत्तराधिकारी भी माना जाता है।

1942 में अंग्रेजों के द्वारा UOTC को स्थापित किया गया था, द्वितीय विश्व युद्ध में UOTC अंग्रेजों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था, इसके बाद यह बेहतर योजना बनाई गयी थी। जिसके चलते शांति के दिनों में युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सकें, और उनको कुशल बनाया जा सकें। और फिर पंडित एचएन कुंजरू की अध्यक्षता में एक सभा बनायी गयी, जिसके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल वा कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स स्थापित करने की सिफारिश की, और फिर गवर्नर जनरल के द्वारा नेशनल कैडेट कॉर्प्स को स्वीकार कर लिया गया, तत्पश्चात 15 जुलाई 1948 में NCC की स्थापना हुई।

एनसीसी प्रमाण पत्र तथा परीक्षा और ट्रेनिंग

NCC FULL FORM IN HINDI | एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ?

NCC FULL FORM IN HINDI NCC ट्रेनिंग 3 वर्ष की होती है, NCC की ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थी को आर्मी स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता है, तथा फायरिंग करना भी सिखाया जाता है, और यह ट्रेनिंग जल सेना, वायु सेना तथा थल सेना के सेनाधिकारी कराते है, एनसीसी में ट्रेनिंग के साथ और भी एक्टिविटीज कराई जाती है, जैसे – सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग अन्य ट्रेनिंग भी दी जाती है। एनसीसी छात्रों को प्रशिक्षण के साथ में एकता वा अनुशासन का नेतृत्व भी कराती है।

NCC में समय समय पर बच्चों की कुशलता को जानने के लिए परीक्षा भी आयोजित की जाती है, यह परीक्षा के आधार पर बच्चों को मार्क्स दिए जाते है, इन परीक्षाओं के तहत छात्रों को 3 तरह के सर्टिफिकेट प्राप्त होते है, उन सर्टिफिकेट्स की जानकारी यहाँ नीचे दी गयी है।

‘A’ सर्टिफिकेट – A सर्टिफिकेट NCC की प्रथम वर्ष की ट्रेनिंग के बाद परीक्षा में पास हो जाने पर दिया जाता है, यह सर्टिफिकेट कक्षा 8, 9 के छात्रों को एनसीसी के फर्स्ट ईयर में तब दिया जाता है, जब छात्रा ने नेशनल कैडेट कॉर्प्स के प्रशिक्षण में 75% भाग लिया हो, और वह परीक्षा में भी उत्तीर्ण हो गया हो।

‘B’ सर्टिफिकेट – B सर्टिफिकेट NCC के द्वितीय वर्ष में छात्र को प्राप्त होता है, कक्षा 10 के छात्रों को यह सर्टिफिकेट दिया जाता है, उम्मीदवार को एनसीसी के फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के कुल निर्धारित पाठ्यक्रम में और प्रशिक्षण अवधि के 75% एक्टिविटी में भाग लेना होता है, और उसके साथ में एनसीसी के कैंप में छात्र को भाग लेना होगा जिसके बाद छात्र को यह सर्टिफिकेट दिया जाता है।

‘C’ सर्टिफिकेट – C सर्टिफिकेट NCC का उच्च स्तर का प्रमाण पत्र होता है। इस सर्टिफिकेट को एनसीसी के तीसरे वर्ष में प्राप्त किया जाता है, जिन छात्रों के पास B सर्टिफिकेट होगा, वो अपनी 12TH कक्षा सम्पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय के प्रथम ईयर में NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकता है, इसके लिए उम्मीदवार के पास A और B दोनों सर्टिफिकेट होने जरुरी है, और उसको यह सुनिश्चित करना होगा, की वह सेकंड ईयर में NCC शिविर में शामिल हुआ था।

NCC झंडा

NCC FULL FORM IN HINDI

सन 1954 में भारत सरकार के द्वारा NCC झंडे को पेश किया गया था, जिसमे तीन रंग है। लाल, हल्का नीला और गहरा नीला है, लाल रंग ( भारतीय सेना ), हल्का नीला ( भारतीय नौसेना ) और गहरा नीला ( भारतीय वायु सेना ) को समर्पित है। NCC के झंडे में 17 कमल के फूलों की माला है, जो 17 निदेशालयों को सम्बोधित है, एनसीसी के झंडे में NCC का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन लिखा होता है।

एनसीसी सर्टिफिकेट्स के लाभ

अगर कोई छात्र अपनी शिक्षा के साथ नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) भी लेता है, तो उस छात्र को बहुत अधिक लाभ प्राप्त होता है, लाभ निम्नलिखित है –

  • केंद्र और राज्य सरकार की नियुक्ति में एनसीसी छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है।
  • जिन छात्रों के पास NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट होता है, उनके लिए आर्मी में 64 सीट रिज़र्व रखी जाती है।
  • अभ्यर्थियों को NCC क्रेडिट्स का अधिक लाभ दिया जाता है।
  • NCC छात्र ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवार को नेवी और एयरफोर्स में भी छूट दी जाती है।
  • पुलिस या सेना में भर्ती के लिए भी NCC सर्टिफिकेट प्राप्त छात्रों को छूट दी जाती है।
  • B और C सर्टिफिकेट प्राप्त छात्रों को CDS शार्ट सर्विस कमिशन में लिखित परीक्षा नहीं देनी होती है।

इसे भी देखें >>>>Agniveer Bharti 2023

NCC FULL FORM IN HINDI NCC विचारधारा

NCC FULL FORM IN HINDI – NCC का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन है, और NCC के चार सिद्धांत है, जिस पर NCC संगठन कार्य करता है।

  • मुस्कान के साथ पालन
  • समय का पाबंध
  • कड़ी मेहनत बिना किसी टेंशन के
  • कभी झूठ न बोलें और ना कोई बहाना बनाये।

NCC FULL FORM IN HINDI से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

NCC का गठन कब हुआ था ?

भारत में NCC का गठन 15 जुलाई 1948 में हुआ था।

NCC FULL FORM IN HINDI ?

” नेशनल कैडेट कॉर्प्स “

NCC झंडे में कितने रंग है ?

NCC झंडे में तीन रंग है – लाल, हल्का नीला और गहरा नीला तथा यह तीनो रंग भारतीय सेना को समर्पित है।

वर्तमान में NCC के महानिदेशक कौन है ?

वर्तमान में NCC के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह जी है।

Leave a Comment

Join Telegram