मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना शुभारम्भ किया गया है। यह योजना राज्य में जून 2018 में शुरू की गयी थी। Mukhyamantri Jan Kalyan Sambhal Yojana के अंतर्गत प्रदेश के श्रमिक नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा। Sambal Yojana में, छात्रों को प्रोत्साहन, गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों को वित्तीय सहायता का लाभ प्रदान किया जाता है। जन कल्याण योजना के तहत,,श्रमिक श्रेणी की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए असंगठित क्षेत्र में काम कर रहें श्रमिकों को जन कल्याण संबल कार्ड प्रदान किए गए है।
आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। अतः योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023
Sambal Yojana– को मध्य प्रदेश राज्य में जन सवेरा योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य यह है की श्रमिक श्रेणी से संबंधित नागरिकों को सरकार के द्वारा संचालित सभी सरकारी स्कीमों का लाभ जन कल्याण संबल कार्ड के माध्यम से प्रदान करना। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले सभी श्रमिकों को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा यह कार्ड प्रदान किया जायेगा। श्रमिक श्रेणी के नागरिकों के लिए Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत वह राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ एक ही कार्ड के माध्यम से प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
MP Sambal Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 |
योजना शुरू की गयी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
विभाग | श्रम विभाग मध्य प्रदेश |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक नागरिक |
उद्देश्य | श्रमिक नागरिकों को संबल कार्ड के तहत सभी योजनाओं का लाभ वितरण करना |
लाभ | श्रमिक श्रेणी की सभी योजनाओं का लाभ |
वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | shramiksewa.mp.gov.in |

मुख्यमंत्री कोविड-19 जन कल्याण योजना
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है ?
MP Jan Kalyan Sambhal Yojana मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2018 में यह योजना राज्य में शुरू की थी ,जिसके चलते दूसरी सरकार के सत्ता में आने से इस योजना को बंद कर दिया गया था। लेकिन शिव राज सिंह चौहान जी सरकार सत्ता में वापस आने के बाद कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए एवं श्रमिक नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान जी के द्वारा फिर से 5 मई 2020 को संबल योजना को रीलॉन्च किया गया है। Sambal Yojana 2023 के अंतर्गत अभी तक 863 हितग्राहियों के खाते में 41.29 करोड़ रुपये ई-भुगतान के माध्यम से ट्रांसफर किए गए है।
मुख्यमंत्री जी के द्वारा श्रमिक नागरिकों के हित के लिए इस बात की पुष्टि की गयी है की राज्य के गरीब भाई-बहनों के परिवारों को संबल योजना नया जीवन देने वाली योजना है। योजना के अंतर्गत श्रमिक नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण करने के लिए प्रसूति से लेकर आकस्मिक दुर्घटना योजनाओं को Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana में शामिल किया गया है ,जिसमें जन्म से पहले से लेकर जिंदगी के बाद तक इस योजना का गरीब परिवारों को लाभ दिया जायेगा। ग्राम पंचायत में जाकर एवं पोर्टल के माध्यम से श्रमिक नागरिक जन कल्याण संबल योजना हेतु पंजीयन करवा सकते हैं।
एमपी नया सवेरा कार्ड
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 – के तहत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा पहले की अपेक्षा काफी बदलाव किये गए है। पहले योजना का नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना था जिसे राज्य सरकार के द्वारा बदलकर एमपी नया सवेरा योजना रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के श्रमिक नागरिक जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहें है उन्हें एमपी नया सवेरा कार्ड वितरित किया जायेगा ,यह कार्ड नागरिकों को जन सम्बल कार्ड के रूप में प्रदान किया जायेगा।
कार्ड में श्रमिक नागरिकों के आधार कार्ड को लिंक करने के साथ-साथ कार्ड में आधार नंबर भी दिया जायेगा। राज्य सरकार के द्वारा जन संबल कार्ड को नया सवेरा कार्ड में बदलने का लक्ष्य यह है की पहले कार्ड में मुख्यमंत्री जी की फोटो को कार्ड में प्रिंट किया गया था। जिसे अब नए कार्ड में हटा दिया गया है।
मध्य प्रदेश नया सवेरा योजना विशेषताएं
- संबल योजना के माध्यम से, गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, यह राशि उन बच्चों को प्रदान की जाती है जिनकी पारिवारिक आय बहुत कम है।
- अगर कोई गरीब महिला बच्चे को जन्म देती है, तो उस महिला को बच्चे के जन्म से पहले 4000 रुपये दिए जाएंगे
- इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को जन्म के बाद महिला के खाते में 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे ।
- मध्य प्रदेश नया सवेरा योजना के तहत, राज्य सरकार कक्षा 12 वीं में अधिकतम अंक हासिल करने वाले 5 हजार विद्यार्थियों को 30,000 रूपए प्रदान करेगी।
- Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana के लाभार्थियों को अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी मिलेगा।
- जन कल्याण संबल योजना 2023 मजदूर का आधार कार्ड, ई-केवाईसी पोस्ट-सीडिंग और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा।
- संबल योजना के तहत, संबल परिवारों के बच्चे जो राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, उन्हें 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- श्रमिक नागरिकों के लिए संबल योजना एक विशेष योजना के रूप में कार्य करेगी जो विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से नागरिकों को लाभान्वित करेगी।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 के लाभ
एमपी राज्य सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहें श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित करने के लिए कई योजनाओं को संबल योजना में शामिल किया गया है नागरिक नीचे दिए गए निम्न योजनाओं का लाभ संबल योजना के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। Sambal Yojana के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी में जीवन यापन करने वाले श्रमिकों के हित के लिए उनके बच्चों के लिए शिक्षा हेतु एवं महिलाओं के लिए प्रसूति आदि योजनाओं का लाभ वितरण किया जायेगा।
संबल योजना के अंतर्गत शामिल योजनाओं का विवरण –
- बकाया बिजली बिल माफी योजना
- गर्भवती महिलाओं के लिए मातृत्व सुविधा
- छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना
- सरल बिजली बिल योजना
- मुफ्त चिकित्सा प्रसूति सहायता योजना
- रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना
- खेती के लिए बेहतर उपकरण उपलब्ध कराना।
- दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर
- अंतिम संस्कार का समर्थन प्रदान करें
- कार्डधारक को दुर्घटना बीमा दिया जाएगा
- आयुष्मान भारत योजना का लाभ
एमपी संबल योजना के लिए पात्रता
आवेदकों को मध्य प्रदेश संभल योजना का आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता पूरी करनी होंगी। इन पात्रता को पूरा करने पर ही आप Sambal Yojana आवेदन हेतु पात्र होंगे। एमपी संबल योजना के लिए पात्रता निम्न प्रकार है –
- संबल योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक श्रमिक नागरिक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों के पास बीपीएल प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है।
- Jan Kalyan Sambal Yojana के तहत आवेदक 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु का हो एवं जो नौकरी, एवं स्वरोजगार करने हेतु घरों मे कार्य, या वेतन हेतु अन्य अस्थाई प्रकृति के कार्य कर रहा हो।
- आवेदक नागरिक जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत किसी ऐसे कार्य मे कार्यरत हो जो किसी एजेंसी, ठेकेदार के माध्यम से या प्रयत्क्ष रूप से किया जा रहा हो
- मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना हेतु वह आवेदक पात्र है जिन्हें बीमा, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, पेंशन आदि सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों का लाभ प्राप्त नहीं होता हो।
जन कल्याण संबल योजना 2023 के दस्तावेज़
आवेदकों को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 फॉर्म भरने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिनके आधार पर आप आवेदन फॉर्म भर सकते है। संभल योजना आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न प्रकार है –
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय पप्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 में रजिस्ट्रेशन ऐसे करें?
मध्य प्रदेश राज्य के जो नागरिक मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है वह नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना पंजीकरण करने के लिए नागरिक को आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in में प्रवेश करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है।
- होम पेज में पंजीयन वाले सेक्शन में नवीन पंजीयन हेतु आवेदक की पहचान की पुष्टि आधार e-KYC से करें के विकल्प में क्लिक करें।
- Next Page में आवेदक को पंजीयन हेतु आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा।
- फॉर्म में आवेदक को समग्र आईडी संख्या और कैप्चा कोड भरकर विवरण प्राप्त करें के ऑप्शन में क्लिक करना है।
- इस तरह से आवेदक का पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
एमपी जन कल्याण संबल योजना 2023 पंजीकरण की स्थिति की ऐसे चेक करें?
- जन कल्याण संबल योजना पंजीकरण की स्थिति की जांच करने के लिए आवेदक नागरिक को पोर्टल में विजिट करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- पोर्टल के होम पेज में पंजीयन वाले सेक्शन में पंजीयन की स्थिति जांचे के लिंक में क्लिक करें।
- नए पेज में आवेदक को पंजीयन की स्थिति की जांच करने के लिए 9 अंको की समग्र आईडी संख्या को दर्ज कर कैप्चा कोड को भरें।
- इसके पश्चात सदस्य की जानकारी देखे के ऑप्शन में क्लिक करें।
- इस तरह से पंजीकरण की स्थिति का समस्त विवरण आवेदक की स्क्रीन में दिखाई देगा।
- पंजीकरण की स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया आवेदक की पूरी हो जाएगी।
नया सवेरा कार्ड कैसे बनवाएं ?
राज्य के सभी श्रमिक लाभार्थी नागरिक ध्यान दे की मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा नागरिकों के लिए जारी किये गए संबल कार्ड में संसोधन किया गया है। जिसके लिए लाभार्थियों को नया सवेरा कार्ड हेतु आवेदन करना होगा ,आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- नया सवेरा कार्ड बनाने हेतु आवेदक नागरिक को CSC ,कियोस्क सेंटर में अपने सभी दस्तावेजों एवं जन संबल कार्ड को लेकर जाना होगा।
- कियोस्क संचालक को जन संबल कार्ड और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान करें।
- इसके पश्चात कियोस्क संचालक के द्वारा आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के आधार पर आवेदक की जानकारी की जांच की जाएगी।
- संबल कार्ड में मौजूद जानकारी की जांच सफल होने के पश्चात आवेदक नागरिक को नया सवेरा कार्ड हेतु आवेदन करने हेतु पात्र माना जायेगा।
- इस तरह से नया सवेरा कार्ड बनाने हेतु आवेदक नागरिक CSC या कियोस्क सेंटर के माध्यम से कार्ड बना सकते है।
पोर्टल पर अपना Login User Name कैसे प्राप्त करें ?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- पोर्टल के होम पेज में प्रोएक्टिव गवर्नेंस के सेक्शन में पोर्टल पर अपना Login User Name पता करे के विकल्प में क्लिक करें।
- Next Page में जिला और स्थानीय निकाय को सेलेक्ट कर कैप्चा कोड भरें।
- और रिपोर्ट देखें के ऑप्शन में क्लिक करें।
- अब आवेदक की स्क्रीन में user name से संबंधित सभी प्रकार का विवरण दिखाई देगा।
- इस तरह से पोर्टल में user name देखने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
पोर्टल पर लॉगिन यूसर की जानकारी कैसे देखे ?
- नागरिक लॉगिन यूसर की जानकारी देखने के लिए sambal.mp.gov.in की वेबसाइट में जाएँ।
- वेबसाइट के होम पेज में प्रोएक्टिव गवर्नेंस के सेक्शन में पोर्टल पर लॉगिन यूसर की जानकारी देखे के विकल्प में क्लिक करें।
- next page में User Name की जानकारी देखने के लिए बॉक्स में User Name दर्ज कर कैप्चा कोड भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Get User List के ऑप्शन में क्लिक करें।
- अब आवेदक की स्क्रीन में पोर्टल में उपलब्ध User Name की लिस्ट खुलकर आएगी।
- इस तरह से आप पोर्टल में लॉगिन यूजर की जानकारी का विवरण प्राप्त कर सकते है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा कब की गयी ?
वर्ष 2018 जून माह में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 की शुरुआत की गयी।
मुख्यमंत्री जन कल्याण सम्भल योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
मुख्यमंत्री जन कल्याण सम्भल योजना की आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत कितनी योजनाएं शामिल की गयी है ?
एमपी राज्य सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिक नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए 10 से अधिक योजनाओं को जन कल्याण संबल योजना के तहत शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के माध्यम से प्रसूति सहायता हेतु कितनी राशि महिलाओं को वितरित की जाएगी ?
प्रसूति सहायता हेतु महिलाओं को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के माध्यम से 14 हजार रूपए की राशि वितरित की जाएगी।
क्या एमपी जन संबल योजना के माध्यम से नागरिकों को नि:शुल्क विद्युत कनैक्शन प्रदान किया जायेगा?
हाँ एमपी सरकार के द्वारा नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए बिजली योजना को भी शामिल किया गया है जिसमें नागरिकों को नि:शुल्क विद्युत कनैक्शन का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।
नया सवेरा कार्ड बनाने हेतु आवेदक नागरिक के पास कौन से दस्तावेज होने अनिवार्य है ?
नया सवेरा कार्ड बनाने के लिए आवेदक नागरिक के पास संबल कार्ड ,आधार कार्ड ,आवसीय प्रमाण पत्र ,मोबाइल नंबर ,बीपीएल प्रमाण पत्र , वोटर आईडी कार्ड ,समग्र आईडी ,राशन कार्ड और आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो होनी आवश्यक है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का लाभ नागरिक कैसे प्राप्त कर सकते है ?
नागरिक विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में आवेदन करके सभी लाभों को प्राप्त कर सकते है ,पंजीकरण की प्रक्रिया को नागरिक अपने नजदीकी कियोस्क सेंटर या फिर पोर्टल के माध्यम से कर सकते है।
क्या इस योजना के माध्यम से श्रमिक श्रेणी के नागरिकों को ही लाभान्वित किया जायेगा ?
हाँ श्रमिक वर्ग से संबंधित उन सभी नागरिकों को संबल योजना के तहत लाभान्वित किया जायेगा जो असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहें है एवं जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहें है।
जैसे की इस लेख में हमने आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण सम्भल योजना 2023 से संबंधित जानकारी प्रदान की है, यदि आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।