महिला सम्मान बचत पत्र योजना- दोस्तों जैसे की केंद्र सरकार और राज्य की सरकार मिलकर महिलाओं और कन्याओं के उत्थान के लिए अलग अलग कल्याणकारी योजनाओं का प्रारम्भ करती रहती है। इसी प्रकार की एक योजना केंद्र सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने देश की महिलाओं के लिए शुरू की है, वित्त मंत्री जी ने 1 फरवरी 2023 -24 का वित्तीय बजट पेश करते हुए Mahila Samman Bachat Patra Yojana की घोषणा की है।
यह योजना 1 अप्रैल 2023 को पूरे देशभर में लागू की जाएगी। इसे एक स्माल इन्वेस्ट योजना भी कह सकते है योजना का लाभ सिर्फ देश की महिलाएं उठा सकती है। आइयें आज आपको हम इस आर्टिकल के माध्यम से बतायंगे की महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना क्या है, और कौन कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है तथा योजना से क्या क्या लाभ प्राप्त हो सकते है तथा आवेदन प्रक्रिया क्या है यह सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक देखें।

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना क्या है
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी स्माल इन्वेस्ट योजना है। इस योजना के तहत one time saving करनी होगी इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री जी के द्वारा की गयी है। Mahila Samman Bachat Patra Yojana के तहत 2 साल के लिए जमा राशि पर 7.5 की दर से ब्याज दिया जायेगा। यह बहुत सरल योजना है और योजना का लाभ देश की हर महिला को दिया जायेगा।
इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी और भविष्य के लिए जमापूँजी पर ब्याज प्राप्त कर पाएंगी। इस योजना में महिलाएं 1 अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक इन्वेस्ट कर सकती है और सालाना उनको 7.5 फीसदी का ब्याज़ प्राप्त होगा। यह एक प्रकार की एफडी योजना है जिसमे इन्वेस्ट करके महिलाएं अच्छा ब्याज़ प्राप्त कर सकती है।
Mahila Samman Bachat Patra Yojana
योजना का नाम | महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना Mahila Samman Bachat Patra Yojana |
योजना का प्रारम्भ | केंद्र सरकार की वित्त मंत्री के द्वारा श्रीमती निर्मला सीतारमण |
“महिला सम्मान बचत पत्र” योजना पर प्राप्त ब्याज | 7.5 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज प्राप्त होगा |
वर्ष | 2023-24 का बजट पेश करते समय |
उद्देश्य | महिलाओं की जमापूँजी से लाभ प्राप्त करवाना |
योजना के लाभार्थी | भारत की सभी महिलाएं |
योजना प्रारम्भ तिथि | 1 अप्रैल |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी उपलब्ध नहीं |
यह भी देखें – महिला सशक्तिकरण पर निबंध (Women Empowerment Essay in Hindi)
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना का उद्देश्य
- Mahila Samman Bachat Patra Yojana का मुख्य उद्देश्य यह है, की महिलाएं अपने भविष्य के लिए एक अच्छी जमापूंजी जोड़ लें और आत्मनिर्भर बन पाएं।
- केंद्र सरकार के द्वारा योजना को प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य यह भी है की महिलाओं और लड़कियों को किसी पर बोझ ना बनना पड़ें और वह सशक्त बन सकें।
- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना का लाभ देश की सभी महिलाओं तथा छोटी बड़ी सभी लड़कियाँ उठा सकती है।
- योजना के तहत इच्छुक महिलाएं और गरीब वर्ग की महिलाएं अपने पैसो को Mahila Samman Bachat Patra Yojana में सुरक्षित कर एक अच्छा ब्याज़ प्राप्त कर सकती है।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में खाता कौन खोल सकता है
कोई भी भारतीय महिला, लड़कियाँ और छोटी कन्यायें भी अपने नाम का महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में बैंक खाता खुलवा सकती है। उम्र की कोई सीमा नहीं है, छोटी बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिला तक अपना खाता खुलवा सकती है और योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है, विदेशी महिलाओं को यह खाता खुलवाने की अनुमति नहीं होगी।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र खाता कहाँ खुलवाया जा सकता है
Mahila Samman Bachat Patra Yojana – ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है, परन्तु जैसे सरकार के द्वारा चलाई गयी सरकारी योजनाओं के लिए खाता पोस्ट ऑफिस में या सरकारी बैंक में खुलवाया जाता है। इसी प्रकार से महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना के लिए भी खाता सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस के साथ साथ कुछ प्राइवेट बैंकों में भी खुलवाए जा सकते है, कुछ बैंकों की लिस्ट यहाँ पर नीचे दी गयी है।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के लिए बैंकों की लिस्ट
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
- बैंक ऑफ़ बड़ोदा (BOB)
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI)
- कैनरा बैंक (CANARA BANK)
- इंडियन बैंक (INDIAN BANK)
- बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI)
- इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
- सेंट्रल बैंक (CENTRAL BANK)
- यूको बैंक (UCO BANK)
- पंजाब एंड सिंध बैंक (P&S BANK)
- बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र (BOM)
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ
जो महिलाएं महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना के तहत आवेदन करती है, उनको यह लाभ प्राप्त हो सकते है –
- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना का लाभ छोटी बड़ी सभी लड़कियों तथा महिलाओं को दिया जायेगा कोई उम्र सीमा नहीं है।
- योजना का लाभ केवल भारत की महिलाओं को ही दिया जायेगा।
- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में महिलाएं 2 साल तक निवेश कर सकती है।
- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज़ प्राप्त होगा।
- यह योजना के प्रकार की स्माल इन्वेस्ट योजना है।
- Mahila Samman Bachat Patra Yojana के अंतर्गत 10 वर्ष या इससे अधिक उम्र की बच्ची का खाता भी खोला जा सकता है।
- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना से देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना एक प्रकार की one time saving scheme है इस योजना में एक बारी में 2 लाख रूपये निवेश किये जा सकते है।
- यदि कोई महिला 2 लाख रूपये 2 वर्ष में योजना के भीतर जमा कराती है तो उसको 7.5 की दर से ब्याज पर 2 लाख 31 हज़ार रूपये प्राप्त हो सकेंगे।
- केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गयी योजना देश की महिलाओं के लिए लाभयदायक योजना होगी।
- महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में 1000 रूपये से अपना खाता शुरू कराया जा सकता है।
- इस खाते को खुलवाने की आखरी तिथि 31 मार्च रखी गयी है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 निबंध, भाषण, महत्व
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में कितना पैसा जमा करना पड़ेगा
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में 2 लाख रूपये तक की अधिकतम राशि जमा की जा सकती है। न्यूनतम राशि के लिए कोई आदेश अभी तक नहीं आये है, और बैंक खाता कम से कम 1000 रूपये की धनराशि से खोला जा सकता है। खाता खुलवाने की तारीक से लेकर अगले 2 साल तक आपका पैसा जमा रहेगा, उसके 2 साल बाद आपको आपकी पूरी जमापूंजी और ब्याज एक साथ वापस मिल जायेगा।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में निवेश करने पर कितना लाभ प्राप्त होगा
Mahila Samman Bachat Patra Yojana में 7.5 की दर से ब्याज प्राप्त होगा, जो महिलाएं आवेदन करती है, उनको निम्न तरीके से लाभ प्राप्त होगा और उनके द्वारा जमा की गयी राशि पर मिलने वाला ब्याज इस तरह से होगा।
1000 रूपये जमा करने पर | 2 साल में 1155 रूपये वापस मिलेंगे |
2000 रूपये जमा करने पर | 2 साल में 2311 रूपये वापस मिलेंगे |
3000 रूपये जमा करने पर | 2 साल में 3467 रूपये वापस मिलेंगे |
5000 रूपये जमा करने पर | 2 साल में 5778 रूपये वापस मिलेंगे |
10,000 रूपये जमा करने पर | 2 साल में 11556 रूपये वापस मिलेंगे |
20,000 रूपये जमा करने पर | 2 साल में 23,113 रूपये वापस मिलेंगे |
50,000 रूपये जमा करने पर | 2 साल में 57781 रूपये वापस मिलेंगे |
1 लाख रूपये जमा करने पर | 2 साल में, 1 लाख 15 हज़ार 562 रूपये वापस मिलेंगे |
2 लाख रूपये जमा करने पर | 2 साल में, 2 लाख 25 हज़ार 125 रूपये वापस |
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में आवेदन हेतु पात्रता
Mahila Samman Bachat Patra Yojana में आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता मापदंड दिए गए है –
- महिला को भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- लड़की की उम्र 10 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- विदेशी महिला या NRI महिला इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती है।
- आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य है।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पेन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल- आईडी
- आय प्रमाण पत्र
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना की आवेदन प्रक्रिया
Mahila Samman Bachat Patra Yojana की सिर्फ अभी एक घोषणा की गयी है, इस योजना में आवेदन से सम्बंधित कोई घोषणा नहीं की गयी है और ना ही सरकार के द्वारा कोई आधिकारिक वेबसाइट लांच की गयी है। योजना में आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2023 से प्रारम्भ की जाएगी। इच्छुक महिलाएं 1 अप्रैल से निवेश कर ब्याज प्राप्त कर सकती है। जैसे ही योजना से सम्बन्धित आधिकारिक वेबसाइट की कोई भी जानकारी हमे प्राप्त होती है, तो हम अपने लेख के माध्यम से जानकारी प्रदान कर देंगे।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर
महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा कब और किसने की ?
Mahila Samman Bachat Patra Yojana की घोषणा वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 2023 से 24 का बजट पेश करते हुए करी है।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन कब कर सकते है ?
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। 1 अप्रैल 2023 से योजना में आवेदन की प्रक्रिया प्रांरम्भ की जाएगी।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना का लाभ किसे प्राप्त हो सकेगा ?
Mahila Samman Bachat Patra Yojana का लाभ भारत की सभी महिलाओं को मिलेगा।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में कितने प्रतिशत की दर से ब्याज प्राप्त होगा ?
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज प्राप्त होगा।