भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची | Bharat Ratna Winners List in Hindi

भारत देश के नागरिकों को अपने विशिष्ट योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” दिया जाता है। यह सम्मान असाधारण रूप से राष्ट्रीय सेवा देने वाले नागरिकों को मिलता है। पुरस्कार मुख्य रूप से कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजानिक क्षेत्र और खेल से सम्बंधित हस्तियों को मिलते है। यह सम्मान सबसे पहले 2 जनवरी 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के द्वारा शुरू किया गया था। वर्ष 2013 तक खेल को भारत रत्न पुरस्कार की सूची में शामिल नहीं किया गया था। बहुत से नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची को विभिन्न किताबों एवं इंटरनेट वेबसाइट पर खोजते है।

इस पुरस्कार की एक विशेषता है कि यह अन्य अलंकरणों की तरह व्यक्ति के नाम में पदवी की तरह नहीं लगा सकते है। शुरूआती दिनों में किसी व्यक्ति के देहांत के बाद इस पुरस्कार को देने की प्रथा नहीं थी, परन्तु अब है। वैसे तो सभी राष्ट्रीय पुरस्कार अपना महत्त्व रखते है परन्तु भारत रत्न मिलने के बाद व्यक्ति को देश-दुनिया में “भारत रत्न” के नाम से जाना जाता है। यह पुरस्कार सर्वप्रथम डॉ राधा सर्वपल्ली कृष्णन, चक्रवर्ती गोपालाचारी एवं आर वेंकटरमण को दिया गया था।

वर्तमान समय तक कुल 48 हस्तियों को भारत रत्न पुरस्कार का सम्मान मिल चूका है इनमे से 2 व्यक्ति गैर-भारतीय भी है। इस लेख के अंतर्गत आपको भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची की जानकारी मिल रही है।

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची
लेख का विषयभारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची
लाभार्थीभारत रत्न पुरस्कार विजेता
श्रेणीसामान्य जानकारी
आधिकारिक वेबसाइटpadmaawards.gov.in

भारत रत्न पुरस्कार के मुख्य बिंदु

  • यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति के द्वारा 26 जनवरी के दिन प्रदान किया जाता है।
  • अपने क्षेत्र में वशिष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों को यह पुरस्कार मिलता है।
  • वर्ष 1977 में जनता पार्टी ने पुरस्कार को बंद किया था परन्तु वर्ष 1980 में कांग्रेस ने इसे फिर शुरू किया था।
  • वर्ष 1980 में दुबारा शुरू होने पर सबसे पहले मदर टेरेसा को भारत रत्न दिया गया।
  • भारत के महान वैज्ञानिक एवं राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी वर्ष 1997 में भारत रत्न पा चुके है।
  • पुरस्कार के लिए ऐसा कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि इसको सिर्फ भारतियों को ही दिया जायेगा।
  • सबसे पहले भूतपूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार दिया गया था।Bharat Ratna Award Winners List in Hindi - dr. radhakrishnana

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची (Bharat Ratna Winners List)

सम्मानित व्यक्तिसम्मानित व्यक्ति
सी राजगोपालाचारीनानाजी देशमुख
सर्वपल्ली राधाकृष्णनप्रणब मुखर्जी
चन्द्रशेखर वेंकटरमनअटल बिहारी बाजपेयी
पुरुषोत्तम दास टंडनडॉ. भूपेन हजारिका
राजेंद्र प्रसादसी एन आर राव
जाकिर हुसैनसचिन तेंदुलकर
एम विश्वेश्वरैयामदन मोहन मालवीय
जवाहर लाल नेहरूरवि शंकर
गोविन्द बल्लभ पन्तलता मंगेशकर
धोंडो केशव कर्वेबिस्मिल्लाह खान
बिधान चंद्र रॉयभीमसेन जोशी
भगवान दासगोपीनाथ बोरदोलोई
जयप्रकाश नारायणबी आर अम्बेडकर
अमर्त्य सेननेल्सन मंडेला
एम एस सुब्बुलक्ष्मीराजीव गाँधी
चिदम्बरम सुब्रमण्यमविनोबा भावे
अरुणा आसफ अलीख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान
ए पी जे अब्दुल कलामएम जी रामचन्द्रन
सत्यजित रायवी वी गिरि
गुलजारी लाल नंदाके. कामराज
अबुल कलाम आजादमदर टेरेसा
जे आर डी टाटापांडुरंग वामन काणे
वल्लभ भाई पटेललाल बहादुर शास्त्री
मोरारजी देसाईइंदिरा गाँधी

Bharat Ratna Award Winners List in Hindi - mator teresa taking award

भारत रत्न को मिलने वाली सुविधाएँ

  • निःशुल्क यात्रा की सुविधा – सरकार की ओर से सबसे प्रमुख सुविधा है कि वह व्यक्ति भारतीय रेलवे में आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार द्वारा निःशुल्क बस यात्रा का भी प्रावधान है।
  • वारण्ट ऑफ प्रिसिडेंस में स्थान – यह भारत सरकार की ओर से एक प्रकार का प्रोटोकॉल होता है जो भारत रत्न व्यक्ति को मिल जाता है। इस प्रोटोकॉल के अंतर्गत व्यक्ति को पूर्व राष्ट्रपति, राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, उप-प्रधानमन्त्री, राजयपाल, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री एवं संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं के पश्चात स्थान मिलता है।
  • सम्मान का नाम विजिटिंग कार्ड पर लिख सकते है – भारत रत्न व्यक्ति अपने सम्मान का उल्लेख विजिटिंग कार्ड पर दे सकता है जैसे वह लिख सकेंगे “राष्ट्रपति से भारत रत्न सम्मानित” अथवा “भारतरत्न प्राप्तकर्ता” आदि।
  • नकद धनराशि रहित पुरस्कार – भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से कोई धनराशि देने का प्रावधान नहीं है। सरकार की ओर से एक प्रमाण पत्र एवं तगमा दिया जाता है। एक पीपल के पत्ते पर तगमा उकेरकर नीचे भारत रत्न लिखा रहता है।

भारत रत्न पुरस्कार से सम्बंधित प्रश्न

भारत रत्न पुरस्कार में कितनी धनराशि मिलती है?

भारत रत्न पुरस्कार में व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र के साथ पदक मिलता है, यद्यपि पुरस्कार में कोई नकद धनराशि देने के प्रावधान नहीं है।

भारत में सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है?

वर्ष 1954 में शुरू किया गया भारत रत्न सबसे बड़ा पुरस्कार है।

भारत रत्न के बाद कौन सा पुरस्कार स्थान रखता है?

भारत में पद्म विभूषण दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह सम्मान अपने क्षेत्र में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय सेवा देने के लिए मिलता है इसके अंतर्गत किसी सरकारी कर्मचारी की सेवा भी है।

Leave a Comment

Join Telegram