किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं, और मिलने वाली सेवाएं | Kisan Suvidha Portal

भारत सरकार के द्वारा किसानों की सहायता करने के लिए कृषि और सहकारिता विभाग ने स्मार्ट एप्प को लांच किया है। इस एप्प का नाम किसान सुविधा एप्प है,जिसे किसान पोर्टल भी कहा जाता है।

यह एप्प किसानों को खेती सम्बंधित त्वरित और उचित जानकारी प्रदान करेगा। जिससे किसानो को खेती के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा, और किसान अच्छी खेती कर पाएंगे।

भारत सरकार भारतीय किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए अनेको योजनाएं शुरू करती है, जिससे किसानो की आर्थिक स्थिति और समाजिक स्थिति में सुधार हो सकें।

इसी प्रकार से किसानो की सहायता के लिए केंद्र सरकार ने “किसान सुविधा पोर्टल” को लांच किया है। सभी रजिस्टर्ड किसान भाइयों को कृषि सम्बंधित जानकारी इस एप्प से प्राप्त हो सकेगी।

किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं, और मिलने वाली सेवाएं | Kisan Suvidha Portal
किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं, और मिलने वाली सेवाएं | Kisan Suvidha Portal

केंद्र सरकार अनेको योजनाएं किसानो के लिए संचालित करती रहती है, भारत सरकार के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत देश के किसानो को प्रतिवर्ष भारत सरकार 6 हज़ार रुपये की वित्तीय सहायता करेगी।

किसान सुविधा पोर्टल क्या है?

किसान सुविधा पोर्टल को भारत सरकार ने देश के किसानों के लिए शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानो को फसल उत्पादन को बेहतर करने और उसमे सुधार करने हेतु अनेको बातों के बारे में बताया जाएगा।

एप्प के माध्यम से किसान घर बैठे अनेको बातें जैसे – फसलों के दाम, फसल की किस्म, मौसम का हाल, किट और फसलों में रोगों की पहचान और उनका प्रबंधन करना, डीलर्स की रिपोर्ट इत्यादि जानकारी का निवारण किसानो को इस पोर्टल पर मिल जाएगा।

पोर्टल को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपयोग किया जा सकता है, और किसानो को इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

यह एप्प कृषि सहकारिता और कृषि कल्याण विभाग टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस एप्प पर डाटा को जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से किसानो के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

किसान सुविधा पोर्टल मुख्य बिंदु

योजना किसान सुविधा पोर्टल
प्रारम्भ केंद्र सरकार
सम्बंधित विभाग कृषि और सहकारिता विभाग
लाभार्थी देश के सभी किसान
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://kisansuvidha.gov.in

किसान सुविधा पोर्टल उद्देश्य

योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है, किसानों को घर बैठे खेती संबंधित सभी जानकारी देना और किसानो को होने वाली समस्या को समाप्त करना है।

इस पोर्टल पर किसान खेतों की सभी जानकारी से साथ किसानों को सिंचाई के लिए भी अनेक प्रकार के तरीके सिखाये जाएंगे। किसान जागरूक बनेंगे जिससे वो अपनी फसल की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देंगे।

किसानो को पोर्टल पर खेती की जानकारी के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। जैसे – गोडाउन, प्लांट की डिटेल्स, कोल्ड स्टोरेज, मौसम की जानकारी आदि।

किसानों के लिए यह एक बहुत बेहतर योजना है, योजना के शुरू होने से किसानो को खेती करने के सही तरीके पता चल पाएंगे। किसानो में भी वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा, किसान सशक्त व आत्मनिर्भर बनेगा।

किसान सुविधा पोर्टल / एप्प पर उपलब्ध सुविधाएं

पंजीकृत किसानों को निम्न प्रकार के लाभ दिए जाएंगे।

  1. मौसम – किसान भाई एप्प के माध्यम से मौसम से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। किसान वर्ग के लोग पांच दिन पहले ही मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते है, जिसके बाद वो अपनी फसलों को बचाने के उचित उपाय कर पाएंगे।
  2. किसान कॉल सेण्टर – केंद्र सरकार ने इस एप्प पर कॉल सेण्टर के नंबर की सुविधा भी दी है। अगर आपको एप्प को चलाते समय कोई दिक्कत आती है, तो आप कॉल सेण्टर पर फ़ोन करके अपनी परेशानियों का हल प्राप्त कर सकते है।
  3. डीलर्स – देश के सभी किसान एप्प पर उपलब्ध डीलर से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता है। जैसे – नाम, पता, कांटेक्ट नंबर आदि।
    किसान को घर से दूर किसी भी सरकारी दफ्तर या कार्यालय में डीलर की जानकारी प्राप्त करने नहीं जाना पड़ेगा।
  4. मार्केट प्राइस – पोर्टल पर मार्किट प्राइस का डैशबोर्ड भी दिया गया है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा और किसान आसानी से अपनी फसलों के मार्केट दाम पता कर सकते है।
  5. फोटो अपलोड – पोर्टल पर किसानो के द्वारा फोटो भेजने का विकल्प भी दिया गया है, किसान विशेषज्ञों को अपनी फोटो भेज सकता है, और पूछ सकता है की उसकी फसल सही है या खराब है।
  6. प्लांट अपलोड – इस विकल्प में किसान फसल सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को पूछ सकता है, किसान को फसलों में कीट पतंगों को दूर करने या फिर उनको खत्म करने के सीधे उपाय बताये जाएंगे।
  7. सॉइल हेल्थ कार्ड – इस कार्ड के आधार पर किसान पूछ सकते है, उसको अपने खेत की मिटटी की आधार पर किस प्रकार के कीटनाशक दवा की आवश्यकता पड़ेगी।
  8. एग्रो एडवाइजरीज – सरकार के द्वारा यह सुविधा भी दी गयी है, इस विकल्प का उपयोग करके कृषि फसल सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

किसान सुविधा पोर्टल के लाभ

  • किसान सुविधा पोर्टल भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया है।
  • पुरे राज्य में डाटा का संचालन जिला और ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा।
  • पोर्टल पर किसान मोबाइल की सहायता से पंजीकरण कर सकते है।
  • किसान पोर्टल के द्वारा मिलने वाली सहायता से फसल की गुणवत्ता में सुधार करेगा।
  • किसान खेती करने के नए नए तरीके जान पाएगा और साथ में सिचाईं के भी नए तरीके देख पाएगा।
  • पोर्टल को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में उपयोग किया जा सकता है।
  • पोर्टल का उपयोग करने पर किसानो से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, सारी सुविधाएं मुफ्त में दी जाएंगी।
  • किसान भाई को खेत से सम्बंधित अनेकों जानकारी प्राप्त कर हो सकेगी।
  • घर बैठे किसान खेतो के विषय में सभी जानकारी प्राप्त कर पाएगा।
  • किसानों को नयी नयी तकनीक सिखने को मिलेगी, जिससे किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकेगा और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार भी कर पाएगा।

किसान सुविधा पोर्टल पात्रता एवं दस्तावेज

  • किसान सुविधा पोर्टल में आवेदन करने के लिए आवेदक को भारत का स्थायी मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन संबंधी दस्तावेज

किसान सुविधा पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

  • किसान सुविधा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करें। किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं, और मिलने वाली सेवाएं | Kisan Suvidha Portal
  • आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जाएगा, फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • और साथ में मांगे गए सभी दस्तावेज भी अपलोड कर दें।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस तरह से कृषि क्षेत्र के लोग आवेदन कर सकते है।

किसान सुविधा पोर्टल एप्प डाउनलोड प्रक्रिया

  • मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
  • ऊपर सर्च बार में किसान सुविधा पोर्टल को सर्च करें।
  • एप्प को इनस्टॉल और लॉगिन करें। किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं, और मिलने वाली सेवाएं | Kisan Suvidha Portal
  • इस प्रकार से किसान अपनी आवश्ययकता अनुसार एप्प को डाउनलोड कर सकता है।

किसान सुविधा पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

किसान सुविधा पोर्टल को किसके द्वारा लांच किया गया है?

किसान सुविधा पोर्टल को भारत सरकार के द्वारा किसानो के लिए लांच किया गया है।

पोर्टल पर क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध है?

किसान सुविधा पोर्टल पर किसानो के लिए अनेको सेवाओं को लाया गया है।

किसान को पोर्टल से क्या लाभ प्राप्त होगा?

किसान अनेकों प्रकार के खेती करने के तरीके सीखेगा और अपनी आय में वृद्धि कर पाएगा।

पोर्टल को किसके द्वारा लांच किया गया है ?

पोर्टल का संचालन कृषि और सहकारिता विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Comment

Join Telegram