मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड: PDF फॉर्म, आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा शुरू किया गया था। हालाँकि योजना को राज्य में लागू करने की मंजूरी 24 अगस्त 2022 को दी गई थी। योजना से संबंधित कार्यान्वयन की जिम्मेदारी बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को सौंपा गया है। झारखंड राज्य में सुकन्या योजना की शुरुआत से तकरीबन 37 लाख परिवारों की बेटियों को लाभ दिया जाएगा, जिनमें से 10 लाख परिवार अंत्योदय कार्ड धारक वाले होंगे और 27 लाख परिवार SECC-2011 के अंतर्गत शामिल किये जाएंगे।

राज्य में ऐसे कई परिवार है जो अपनी पारिवारिक स्थिति के कारण अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ है ऐसे में इन सभी परिवारों को लाभान्वित करने हेतु Sukanya Yojana Jharkhand को शुरू किया गया है। झारखंड सरकार अपने राज्य में हो रहे बाल पर रोक लगाने और लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अब 8वीं कक्षा से चार किश्तों के रूप में 20 हजार रुपए तक की सहायता प्रदान करेगी।

इस योजना से राज्य में हर गरीब परिवार की बेटियों को पढ़ने का मौका मिलेगा और उनके माता-पिता बिना किसी टेंशन लिए अपनी लड़कियों को स्कूल भेज पाएंगे। उच्च शिक्षा का मिलना सभी लड़कियों के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि अशिक्षित होने के कारण बाल विवाह जैसी प्रथाओं को बढ़ावा मिलता है।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड PDF फॉर्म, आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana

यदि आप झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के लाभ के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते है तो उसके लिए आप हमारे आर्टिकल के लेख को अंत तक जरूर पढ़े। क्योंकि हमारे आर्टिकल में आपको योजना से मिलने वाले लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज इन सब की पूरी जानकारी दी गई है।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना

झारखंड राज्य में सुकन्या योजना राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जी के द्वारा लॉन्च की गई है। इस योजना के दौरान यदि कोई लड़की 8th क्लास में एडमिशन लेती है तो उसे 2500 रुपये दिए जाते है। और दूसरी 9th क्लास में जाने पर भी 2500 और 10th क्लास की बोर्ड एग्जाम पास करने पर 5 हजार और इंटर करने पर भी 5000 रुपए दिए जाते है।

यानी चार किश्तों को मिलाकर कुल 20 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा 18-19 वर्ष तक की आयु में आगे कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए भी 20 हजार रूप तक की राशि बालिका को प्रदान की जाती है। यानी कुल मिलकर 40 हजार रुपए दिए जाते है। योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता से सभी लड़कियां स्कूल पढ़ पाएंगी। जिससे राज्य में लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर बढ़ावा मिलेगा और समाज में लड़कियों को आगे पढ़ाने की जागरूकता भी फैलेगी।

योजना का नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड
राज्य झारखंड
वर्ष 2024
लाभ 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता
लाभार्थी               अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियां
2011 के सर्वे में आने वाले परिवार
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
उद्देश्य               लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना
योजना जिनके द्वारा शुरू की गई झारखंड राज्य के  के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड का उद्देश्य

सुकन्या योजना झारखण्ड सरकार द्वारा लड़कियों के लिए शुरू की गयी है गई है। इस योजना का एकमात्र उद्देश्य बालिकाओं को उचित शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता के रूप में राशि प्रदान करना है। झारखण्ड राज्य की हर एक बेटी को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके इस उद्देश्य से झारखण्ड सरकार ने सुकन्या योजना बनाई है।

राज्य में इस योजना की शुरुआत से सभी लड़कियों को आगे पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता राशि मिलेगी। ताकि लड़कियाँ पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बन सके जिससे राज्य के कुछ जिलों में लड़कियों के बाल विवाह जैसे प्रथाओं पर भी रोक लग जाएगी।

Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री सुकन्या स्कीम में लड़कियों को 8th क्लास से लेकर 12 तक चार किस्तों के रूप में 20 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana के तहत पहली किश्त 8वीं कक्षा में 2500,दूसरी 9वीं कक्षा में 2500,तीसरी 10वीं कक्षा में चौथी 5000,11वीं कक्षा में और 5000, 12वीं कक्षा में इंटर करने पर दी जाएगी।
  • इसके अलावा सुकन्या योजना में लड़कियों को 18 साल की उम्र पूरी हो जाने के बाद भी 20 हजार रुपए तक की अनुदान राशि मिलेगी यानी योजना की शुरुआत से सभी बालिकाओं को कुल मिलाकर 40 हजार रुपए तक का लाभ होगा।
  • Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana के माध्यम से मिलने वाली किश्त लड़कियों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर होगी।
  • झारखंड सुकन्या योजना राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा शुरू की गई है ।
  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड का लाभ एसईसीसी-2011 की सर्वे के हिसाब से 27 लाख परिवारों की बेटियों को कवर किया जाएगा और साथ में 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को भी लाभ दिया जाएगा।

सुकन्या स्कीम के फॉर्म में मांगे गए डाक्यूमेंट्स

यदि आप झारखंड सुकन्या योजना का आवेदन फॉर्म भरना चाहते है तो उसके लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी डाक्यूमेंट्स होना बेहद जरूरी है –

  1. आधार कार्ड
  2. अंत्योदय कार्ड
  3. SECC-2011 की जनगणना में शामिल होने का प्रमाण पत्र
  4. जन्म प्रमाण पत्र
  5. बैंक पासबुक फोटो कॉपी
  6. आय प्रमाण पत्र
  7. जाति प्रमाण पत्र
  8. 8th से लेकर 12th तक की मार्गशीट

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना हेतु पात्रता

  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड में शामिल होने वाली बालिका झारखण्ड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • सुकन्या योजना का लाभ झारखण्ड राज्य की उन परिवारों की लड़कियों को मिलेगा जो सन 2011 की जनगणना के अंतर्गत आते है।
  • स्कीम के तहत लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र में होने पर उसे 20 हजार रुपए तक की राशि देने का पात्र नहीं माना जाएगा ।
  • झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या के लिए अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियाँ भी आवेदन कर सकती है।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना में आवेदन फॉर्म ऐसे भरें

  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड में आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • उसके लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करना है।
  • पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप यहाँ क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पीडीएफ फॉर्म खुल जाएगा जिसका आपको प्रिंट निकलवाना है।
  • इतना करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई डिटेल्स भरकर मांगे गए डोक्युमेन्ट्स अटैच करके फॉर्म अपने ब्लॉक स्तर या फिर अपने किसी नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर जमा करवा देना है।
  • इस तरह से आप योजना लाभ पाने हेतु आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड से क्या लाभ होता है?

झारखंड सुकन्या योजना के माध्यम लड़कियों को 8th क्लास के लेकर 12th तक 20 हजार रुपए तक की राशि का लाभ मिलता है, और 18 साल की उम्र पूरी होने पर भी 20 हजार यानी कुल 40 हज़ार रुपए तक का लाभ होता है।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना में लड़कियों को कितने किश्ते दी जाती है?

सुकन्या योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य की लड़कियों को 6 किश्तें दी जाती है।

झारखंड राज्य में Mukhyamantri Sukanya Yojana कब शुरू की गई?

सुकन्या योजना झारखंड राज्य में 24 अगस्त सन 2022 में शुरू की गई थी।

झारखंड सुकन्या योजना को ओर किस नाम से जाना जाता है?

झारखंड सुकन्या योजना को सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के नाम से भी जाना जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram