झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना: ऑनलाइन आवेदन, चयन प्रक्रिया, पात्रता

झारखंड मुख्यमंत्री सरकार ने मेधा छात्रवृत्ति योजना अपने राज्य के 9वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्रों के लिए चलाई है। राज्य में रहने वाले छात्रों को अच्छे अंक से पास होने पर राज्य सरकार 12 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति राशि देगी। जिससे पढ़ने वाले विद्यार्थी को आर्थिक सहायता मिल जाएगी।

जैसा की सभी जानते हैं राज्य के कुछ जिलों में आज भी ऐसे कई गरीब परिवार रहते है। जो अपनी पैसों की तंगी के कारण अपने बच्चों में अच्छा टेलेंट होने बाद भी उनकी पढ़ाई-लिखाई का खर्चा नहीं उठा पाते है। इसलिए झारखंड अपने राज्य के छात्रों को स्कॉलरशिप की मदद करना चाहती है। ताकि राज्य के एक गरीब परिवार के छात्र भी अच्छे से पढ़कर लिखकर अपना आने वाला भविष्य उज्ज्वल बना सके।

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना: ऑनलाइन आवेदन, चयन प्रक्रिया, पात्रता
झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना

झारखंड राज्य के जो छात्र-छात्रा मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ उठाना चाहते हैं। उन्हें उसके लिए योजना में ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। यदि छात्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उम्मीदवार विद्यार्थी हमारे इस आर्टिकल के लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

योजना का नाम झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना
राज्य झारखंड
योजना शुरू हई 20 मई सन
साल 2023
लॉन्च की गई श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभ 10 हजार रूपए राशि
लाभार्थी राज्य के छात्र/छात्रा
उद्देश्यशिक्षा के प्रति आकर्षित करना
ऑफिसियल वेबसाइट CLICK HERE

यह भी देखें: झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना

मेधावी छात्रवृत्ति योजना झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा लॉन्च की गई है। राज्य सरकार योजना के जरिए छात्रों का ध्यान शिक्षा के प्रति आकर्षित करना चाहती है। इसलिए राज्य के सभी विद्यार्थी को अच्छे नंबर लाने पर 12 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी।

इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के उन 5 हजार छात्रों को मिलेगा जो अभी 9th और 12th की क्लास की पढ़ाई सरकारी स्कूल या अनुदानित माध्यमिक विद्यालय में कर रहे हैं योजना के अंतर्गत राज्य के हर जिले के 4 सौ बच्चों के लिए एक झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड के द्वारा एक एग्जाम होगा। जिसमें सलेक्शन होने के लिए छात्रों को 60 परसेंट मार्क्स लाने होंगे। और इस एग्जाम का हिस्सा बनाने के लिए छात्रों को कुछ फीस भरनी हैं। जिसका विवरण नीचे देख सकते हैं।

योजना के मुख्य उद्देश्य

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को छात्रवृत्ति राशि देना है। जिससे राज्य के कुछ गरीब छात्रों को मदद भी मिलेगी। और साथ में छात्रवृत्ति के लालच से विद्यार्थियों का ध्यान शिक्षा के प्रति और भी अधिक आकर्षित होगा। जिससे वह अच्छे पढ़ लिखकर भविष्य में आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

योजना के लाभ

  • झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से छात्र-छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए स्कॉलरशिप का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के दौरान आयोजित की गई परीक्षा में झारखंड राज्य के प्रत्येक जिले से लगभग 400 छात्रों को शामिल होंगे, जिन्हें परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 12 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप मिलेगी।
  • राज्य के जो छात्र-छात्रा 9वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई किसी सरकारी स्कूल से कर हैं वह सभी विद्यार्थी मेधा छात्रवृत्ति योजना मे शामिल होंगे।
  • इस योजना के जरिए झारखंड राज्य में रहने वाले अधिक से अधिक छात्र शिक्षा के लिए प्रेरित हो इसलिए राज्य सरकार ने करीबन 5 हजार छात्र -छात्राओं को लाभ देना का निर्णय लिया है।
  • योजना के दौरान मिलने वाली छात्रवृत्ति सीधे लाभार्थी छात्रों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि झारखंड राज्य के इच्छुक छात्र-छात्रा मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए उनके पास नीचे दिए गए डॉक्युमेंट्स होना जरूरी है-

  1. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  2. आवेदक आधार कार्ड
  3. 8th और 12th क्लास का सेर्टिफिकेट
  4. मोबाइल नंबर
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. आय प्रमाण पत्र
  7. जाति प्रमाण पत्र
  8. बैंक पासबुक जिसका अकाउंट नंबर आधार से लिंक हो

पात्रता

  • झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना आवेदन करने वाले विद्यार्थी झारखंड राज्य में रहने वाले हो।
  • योजना के अंतर्गत मिलने वाली स्कॉलरशिप के पात्र 9th और 12th में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा हैं।
  • इस योजना में लाभ के पात्र सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्र है।
  • परीक्षा में शामिल होने के लिए 8th क्लास में कम से 55% तक नंबर होने चाहिए।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क में परीक्षा 5 परसेंट तक की माफ़ है।

Medha Chhatravriti Yojana में ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

  • झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना में जो छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते है। उन्हें उसके लिए सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजनाMedha Chhatravriti Yojana
  • वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहाँ क्लिक भी कर सकते है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको CM MERIT EXAM के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म भरने से रिलेटिड जानकारी मिलेंगी जिन्हें पढ़कर आप आगे बढ़ें आवेदन पत्र भरे पर क्लिक करें क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • फिर आपको उस आवेदन फॉर्म में पूछी गई डिटेल्स अपने हिसाब से भरनी है उसके आपको परीक्षा शुल्क का पेमेंट करके submit कर क्लिक देना है ।

झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना कब शुरू हुई?

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड राज्य में 20 मई सन 2023 में शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना क्या है?

यह योजना झारखंड राज्य के 9वीं तथा 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृति का लाभ देने के लिए शुरू की गई है। ताकि वह राज्य के छात्रों को शिक्षा के प्रति आकर्षित कर सके।

छात्रों को Medha Chhatravriti Yojana के तहत कितने रूपए की छात्रवृति मिलेगी?

झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से जिन छात्रों का एग्जाम में सलेक्शन होगा, उन्हें पास होने पर 12 हजार रुपए तक छात्रवृति का दी जाएगी।

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना किनके द्वारा शुरू की गई है?

झारखंड राज्य के मान्य मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा लॉन्च की गई है।

Leave a Comment

Join Telegram