झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: बालिकाओं की शादी के लिए झारखंड सरकार देगी मदद, जानें कैसे

झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री अपने राज्य के गरीब नागरिकों की सहायता करने के लिए अलग-अलग तरह की योजनाओं का संचालन करती है। लेकिन इस बार झारखंड सरकार ने गरीब नागरिकों की बेटियों की शादी में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को शुरु किया है।

राज्य में ऐसे कई बालिकाओं के माता-पिता होते है जिन्हे आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लेना पड़ता है, क्योकि आजकल की बढ़ती महंगी में एक गरीब नागरिक के लिए शादी जैसा कार्य करवाना आसान नहीं होता है इसलिए मुख्यमंत्री झारखण्ड राज्य के बीपीएल श्रेणी के परिवारों की लड़कियों की शादी में होने वाले ख़र्चे के लिए मदद के तौर पर 20 से 30 हजार रूपये तक की राशि प्रदान करेगी।

झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: बालिकाओं की शादी के लिए झारखंड सरकार देगी मदद, जानें कैसे
झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

अगर आप भी झारखण्ड राज्य के रहने वाले एक गरीब नागरिक है और आप अपनी बेटी की शादी करवाने के खर्चो को लेकर चिंतित है तो आप योजना में मदद पाने हेतु जरूर आवेदन करें, योजना में अप्लाई करने के लिए आप हमारे आर्टिकल में दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को अंत तक पढ़े।

Jharkhand Kanyadan Yojana

झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना राज्य के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा लॉन्च की गई है इस योजना में गरीब रेखा से नीचे यानि BPL राशन कार्ड धारकों को शामिल किया जाएगा, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना उन गरीब नागरिकों के लिए चलाई गई है, जो अपनी आर्थिक स्थति कमजोर होने के कारण बेटी का शादी का खर्चा नहीं उठा पाते है।

मुख्यमंत्री सरकार झारखण्ड राज्य के ऐसे गरीब बालिकाओं के माता-पिता की सहायता करने के लिए लगभग 20 से 30 हजार रूपए तक की राशि देगी। ताकि राज्य में रहने वाले हर एक गरीब नागरिक को भी अपनी बेटी का कन्यादान करने का मौका मिले और वह बिना खर्चो की टेंशन किये अपनी विवाह योग्य लड़की की शादी कर सके।

योजना का नाम झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
Jharkhand Kanyadan Yojana
राज्य झारखण्ड
वर्ष 2023
आवेदन मोड़ ऑफलाइन
सम्बंधित विभागझारखंड सामाजिक कल्याण विभाग
लाभार्थीविवाह योग्य बालिकाएं
लाभ 30 रूपए की आर्थिक सहायता
उद्देश्यगरीब नागरिक की लड़कियों की शादी में मदद करना

झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड राज्य के परिवार की लड़कियों की शादी करवाने के लिए उनके माता-पिता को 30 हजार रूपए तक की मदद करना है। क्योकि कुछ परिवारों में लड़कियों की शादी में होने वाले खर्चो की वजह से ही उन्हें बोझ समझते है, राज्य के कमजोर वर्ग के नागरिक अपनी बेटी को बोझ ना समझे इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने झारखण्ड राज्य में कन्यादान योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है।

राज्य में कन्यादान योजना के तहत लड़कियों की शादी में सिर्फ उन परिवारों को मदद दी जाएगी जो अपनी बेटियों की शादी 18 वर्ष पूरे होने के बाद करवाएंगे क्योकि राज्य सरकार समाज में लड़कियों के बाल विवाह जैसे प्रथाओं पर भी रोक लगाना चाहती है।

Jharkhand Kanyadan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखण्ड राज्य में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को उनकी बेटियों की शादी करवाने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 30 रूपए तक की राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा शुरू की गई है।
  • योजना के दौरान मिलने वाले पैसे की मदद से एक गरीब माता-पिता भी अपनी बेटी का कन्यादान कर सकते है।
  • राज्य में कन्यादान योजना की शुरुआत से लड़कियों के बाल-विवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगेगी।
  • इस योजना का लाभ झारखण्ड राज्य के उन सभी गरीब परिवारों को दिया जाएगा, जो अपनी शादी योग्य बेटी का विवाह करवाने के लिए मदद चाहते है।
  • झारखंड सरकार कन्यादान योजना के माध्यम से अपने राज्य में लड़कियों को बिना शादी के परिवार में बोझ समझने वाली नकारात्मक सोच को खत्म करके अच्छा बदलाव लाना चाहती है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए पात्रता

अगर आप झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से लाभ प्राप्त करना चाहते है उसके लिए आप नीचे दी गई पात्रताएं पढ़े-

  • आवेदक झारखण्ड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • योजना में शामिल सिर्फ उन परिवारों को किया जाएगा ,जो गरीबी रेखा से नीचे यानि BPL कार्ड धारक हो।
  • कन्यादान योजना का लाभ उस नागरिक को नहीं मिलेगा जिसकी सालाना इनकम 72 हजार रूपए से अधिक है।
  • योजना के तहत शादी योग्य बेटी की उम्र लगभग 18 वर्ष या उससे ऊपर ही होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में लाभ की पात्र एक परिवार से केवल दो बालिकाएं होगी।

Jharkhand Kanyadan Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी डॉक्योमेंट्स होना बेहद जरुरी है-

  1. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड
  3. पहचान प्रमाण पत्र
  4. बैंक पास बुक
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. आय प्रमाण पत्र
  7. जाति प्रमाण पत्र
  8. BPL राशन कार्ड
  9. लड़की का मैरिड सेर्टिफिकेट
  10. पहचान पत्र

झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आवेदन ऐसे करें

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आपको आवेदन पत्र का पीडीएफ डाउनलोड करके ऑफलाइन आवेदन करना होगा
  • फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते है। झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आवेदन
  • क्लिक करते ही मुख्यमंत्री कन्यादान का आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा जिसे डाउनलोड करके आपको प्रिंट निकलवाना है।
  • उसके बाद आपको फॉर्म पढ़कर अपने हिसाब से उसमे पूछी गई डिटेल्स भरनी है।
  • फॉर्म में सभी जानकरियां भरने के बाद आप फॉर्म में मांगे गए सभी डॉक्योमेंट्स की फोटो कॉपी अटैच करें।
  • इतना करने के बाद अपना आवेदन फॉर्म झारखंड सामाजिक कल्याण विभाग में जमा करवा सकते हैं।

झारखंड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर

झारखंड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कितनी राशि प्रदान की जाती है ?

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से झारखंड सरकार लाभार्थी नागरिक को लगभग 30 हजार रूपए तक की राशि प्रदान करती है।

झारखण्ड मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए पात्रता क्या है?

योजना के तहत शादी योग्य बालिका की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो और लड़के की उम्र भी लगभग 21 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।

Jharkhand Kanyadan Yojana क्यों शुरू की गई है?

कन्यादान योजना का झारखंड राज्य के गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में मदद करने के लिए शुरू की गई है।

कन्यादान योजना झारखण्ड राज्य में कब शुरू की गई?

झारखण्ड राज्य में कन्यादान योजना 1 अप्रैल 2004 में शुरू की गई है।

Leave a Comment

Join Telegram