Femina Miss India 2023 Winner: आखिर कौन हैं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता जिनके सिर पर सजा मिस इंडिया 2023

ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इण्डिया के कांटेस्ट में उनको अपनी विजेता मिल गई जोकि 19 वर्ष की नंदिनी गुप्ता है। नंदनी ने मात्र 19 साल की कम उम्र में ही यह Femina Miss India 2023 का खिताब जीत लिया है। बयूटी विद ब्रेन के नाम से जानी जा रही नंदनी राजस्थान राज्य के कोटा से है और वह भारत की 59वीं मिस इण्डिया बनी है। उनके जीवन के इस विशेष समय में भूतपूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उनको यह कीमती ताज पहनाया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता को 15 अप्रैल की रात में आयोजित किया गया था जिसमे नदिनी के अलावा स्ट्रेला थौना ओजम प्रतियोगिता में उपविजेता रही। नंदिनी ने पहले भी पढ़ाई के साथ ही मॉडलिंग में भी काम किया है।

Femina Miss India 2023 Winner
Femina Miss India 2023 Winner

Femina Miss India 2023 : नंदिनी गुप्ता

आजकल नंदिनी गुप्ता नाम की कम उम्र की मॉडल खबरों का हिस्सा बनी हुई है। चूँकि इन्होने बिलकुल फ़िल्मी कहानी की ही तरह से Femina Miss India 2023 के खिताब को जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज़ कर लिया है। नंदिनी ने उस सपने को सच कर लिया है जिसे इस देश की बहुत सी नवयुवतियां और मॉडल देखा करती है। मात्र 19 साल की अल्पायु में ही इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को जीतकर नंदिनी ने भारतभर में एक नए कीर्तिमान का निर्माण किया है। इसी कारण से बहुत से लोगो में इस चमत्कारिक लड़की के बारे में जान लेने की उत्सुकता देखी जा रही है। नंदिनी इन एक्टिविटी के साथ ही अपनी शिक्षा को काफी महत्व देती है और उनकी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल सीनियर सेकण्डरी स्कूल से हुई है।

Femina Miss India 2023

लेख का विषयमिस इण्डिया 2023
वास्तविक नामनंदिनी गुप्ता
जन्म-तिथि
जन्म-स्थानकोटा, राजस्थान
शिक्षास्नातक
नागरिकताभारतीय
पेशामॉडलिंग/ विद्यार्थी
शादीअविवाहित

Femina Miss India 2023: एक परिचय

नंदिनी गुप्ता कौन है?

नंदिनी गुप्ता एक भारतीय मूल की उभरती हुई मॉडल है जोकि अपने सपनो को पूरा करने के लिए 15 अप्रैल 2023 के दिन Femina Miss India 2023कांटेस्ट का हिस्सा बनी और सभी को चौकते हुए इसे जीत भी लिया। इसके बाद उनको मणिपुर के इंडोर स्टेडियम के एक शानदार प्रोग्राम में मिस इण्डिया का विजेता ताज भी पहनाया गया। अभी तक दूसरी इतिहासिक विजेताओं को अपना आदर्श मानने वाली नंदिनी गुप्ता देश की बहुत से यंग गर्ल्स के लिए रोल मॉडल बन चुकी है। खासकर उन सभी युवतियों के लिए जोकि आने वाले कुछ सालों में इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की योजना बना रही है।

नंदिनी गुप्ता का व्यक्तिगत जीवन

मिस इण्डिया नंदिनी गुप्ता का जन्म साल 2004 में राजस्थान राज्य के प्रसिद्ध कोटा शहर में हुआ है। बचपन के दिनों से ही नंदिनी का झुकाव मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी रहा है। वे अपने बचपन से ही यह सपना देखने लगी थी कि एक दिन वो मिस इण्डिया का ख़िताब अपने नाम करेगी। किन्तु सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि उनके इस सपने को हकीकत बनाने में देर ना लगी और काफी कम आयु में ही उन्होंने बहुत से प्रतिभागियों को पीछे करते हुए इस वर्ष की प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। हालाँकि नंदनी अपने मॉडलिंग करियर को बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर अनुशासन को भी अपनाती है। इसी वजह से नंदिनी ने इससे पहले भी मिस राजस्थान प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया था।

नंदिनी गुप्ता के पारिवारिक सदस्य

  • पिता का नाम – सुमित गुप्ता
  • माँ का नाम – रेखा गुप्ता
  • बहन का नाम – अनन्या गुप्ता

अभिनेत्री ऐश्वर्या से मिली प्रेरणा

नंदिनी अपने बचपन में मिस इण्डिया के लिए प्रेरणा देने का श्रेय अपनी माँ को देती है। वे कहती है कि इस क्राउन ने हमेशा से ही मुझे आकर्षित किया है और जैसे ही मैंने इसको न्यूज पेपर में देखा तो एक ही सवाल था कि इसे हम कैसे पा सकते है? उस समय मेरी माँ डीवीडी पर देवदास मूवी देख रही थी और मैं इस फिल्म में ऐश्वर्या की खूबसूरती को लेकर भावविभोर थी। मैंने तुरंत ही अपनी माँ से पूछा कि वे कौन है? उनका जवाब था – ‘वह मिस वर्ल्ड है’ मैंने पूछा, ‘ आप यह कैसे बनते है?’ माँ ने मुझको इसके बारे में जानकारी दी और मैं वह बनने के बारे में सोचने लगी।

nandainai_gaupataa_2 - Femina Miss India 2023
नंदिनी का संघर्ष और पिता का साथ

नंदिनी के जीवन में पढ़ाई के महत्व को बनाये रखने का श्रेय उनके पिता संदीप गुप्ता को जाता है। वे बताती है कि ग्लैमर के फिल्ड को लेकर अपनी रूचि के लिए वे आशंकित ही रहती थी। नंदिनी के अनुसार, ” उनका पढ़ाई को लेकर उत्साह और कुछ करने का जोश देखकर वे प्रभावित थे। मैंने अकेले ही मुंबई में सभी चीजों को मैनेज किया और अपनी पढ़ाई भी कर रही थी। इस समय मैं कही और जा भी नहीं पा रही थी।” मेरे मिस राजस्थान चुने जाने के बाद पिता ने अपना इरादा बदल दिया और इनकी सोच भी काफी बदल चुकी थी। मॉडलिंग क्षेत्र की असुरक्षा को समझते हुए मैंने पढ़ाई छोड़कर उनका दिल ना दुखाने की ठान ली।

10 वर्षों से था इंतज़ार

इस साल की Femina Miss India 2023 विनर नंदिनी गुप्ता के बारे में कहा जा रहा है कि वे मिस इण्डिया बनने का सपना तभी से देख रही थी जब वे मात्र 10 वर्ष की ही थी। किन्तु उनकी यह मंशा अब पूरी हो रही है। इसी प्रतियोगिता में उनसे यह भी पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में वो कौन सी अपवाह सुनी है जिसने उनको हैरान किया है? इसके लिए उनका जवाब था कि मेरी बॉडी में बहुत बाल है जोकि नेकेड आँखों से नहीं दिख पाते है। इस वजह से लोग कहते है कि मैं अपनी बॉडी को ब्लीच करवाती हूँ और इस कारण से गोरी दिखती हूँ। नंदिनी के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि वे शुरू में तो अंग्रेजी नहीं बोल पाती थी किन्तु मात्र 7 महीनो की कोशिश के बाद वो फ़्लूएंट अंग्रेजी बोलने लगी।

भारत से मिस वर्ल्ड में प्रतिभाग करेगी

नंदिनी Femina Miss India 2023 खिताबी क्राउन को अपने नाम करने के बाद मिस इण्डिया के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट में इस जीत के पलो को दिखाती हुई एक फोटो भी शेयर की गई। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि “दुनिया – यह यहाँ है! नंदिनी गुप्ता ने हमारे मंच पर विजय प्राप्त ही है और अपने मेग्नेटिज़्म, चार्म, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्ज़ा कर लिया है।”

“हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड के मंच पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते है, हमें आपकी यात्रा पर और ताज हासिल करने के लिए आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर बहुत गर्व है. आप हमेशा चमकती रहें. देवियों और सज्जनों, अपनी नई क्वीन, नंदिनी गुप्ता, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का स्वागत करें।” नंदिनी ने इससे पहले एक ज्वैलरी के विज्ञापन में भी काम किया है और इसी साल वे यूएई में होने जा रहे मिस वर्ल्ड पेजेंट के 71वें कांटेस्ट में देश की प्रतिनिधि रहेगी।

यह भी पढ़ें :- ‘सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी’ कौन है?

Femina Miss India 2023 : नंदिनी गुप्ता के जुड़े रोचक फैक्ट्स

  • नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान के प्रसिद्ध कोटा शहर में हुआ है जोकि छात्रों के लिए कोचिंग की प्रसिद्ध जगह है।
  • वे प्रसिद्ध व्यापारी रतन टाटा को अपना आदर्श मानती है।
  • अपने एक साक्षात्कार में वे बताती है कि बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा उनकी आदर्श है।
  • वे अपने बाल्यकाल से ही मॉडलिंग एवं अभिनय में काफी रूचि रखती है।
  • नंदिनी ने मात्र 10 वर्ष की उम्र से ही मिस इण्डिया बनने के सपने को देख रखा है।
  • अपने सपने को पूरा करने के लिए वे अपने स्कूली दिनों से ही इस प्रकार की प्रतियोगिताएं में जरूर प्रतिभाग करती थी।
  • अपने इस शौक को पूरा करने के साथ ही वे एक अच्छी विद्यार्थी भी रही है।
  • नंदिनी को अपने को फिट रखते का काफी शौक है वे अपनी फिटनेस पर काफी गंभीरता से ध्यान देती है।
  • इसी साल ही नंदिनी अपने राज्य का मिस इण्डिया राजस्थान कांटेस्ट जीतने में सफल हुई थी।
  • अपने फुरसत के समय में नंदिनी को मूवी देखना और अलग-अलग जगहों पर घूमना काफी पसंद है।
  • उनके इंस्टाग्रम अकाउंट में उन्होंने पाक केटो नामक क्राउडफंडिंग NGO को सपोर्ट किया है।

Femina Miss India 2023 से जुड़े प्रश्न

Femina Miss India 2023 नंदिनी गुप्ता कौन है?

ये मॉडलिंग में सक्रिय एक प्रसिद्ध महिला मॉडल है जिन्होंने हाल के ही दिनों में इस वर्ष की मिस इण्डिया प्रतियोगिता को अपने नाम करके इतिहास बनाया है। नंदिनी मूल रूप से राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली है।

मिस इण्डिया ’23 नंदिनी गुप्ता का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

नंदिनी गुप्ता का जन्म किलो के राज्य राजस्थान में शिक्षा के लिए प्रसिद्ध शहर कोटा में साल 2004 में हुआ था। इसने पिता का नाम सुमित गुप्ता एक व्यापारी है।

मिस इण्डिया ’23 प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ हुआ?

मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन 15 अप्रैल 2023 की रात्रि में मणिपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया, जहाँ पूर्व मिस इण्डिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को विनर क्राउन पहनाया।

नंदिनी गुप्ता ने कितनी शिक्षित है?

मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता मॉडलिंग के साथ अपनी शिक्षा को भी जारी रखे है उन्होंने बिज़नेस मैनेजमेंट में अपनी ग्रेजुएशन डिग्री ले रखी है।

Leave a Comment

Join Telegram