Crush Meaning in Hindi | Crush – क्रश का हिन्दी में मतलब क्या हैं

हम अक्सर लोगो से या सोशल मिडिया पर Crush शब्द सुनते रहते है जोकि एक लोकप्रिय अंग्रेजी शब्द है। किन्तु क्या आपने Crush Meaning in Hindi के बारे में जानने की कोशिश की है। क्रश शब्द का मतलब जानना जरुरी हो जाता है चूँकि आज के समय में स्कूल, कॉलेज के बच्चों से लेकर युवा वर्ग के लोग भी इस शब्द का काफी इस्तेमाल करते दिख रहे है। कुछ लड़का-लड़की कहते है कि इसके साथ मेरा क्रश है या वो मेरा क्रश है। इसके अलावा भी National Crush of India, Love Crush और My Crush इत्यादि शब्द भी सुनने को मिलते है।

Crush Meaning in Hindi and uses
Crush Meaning in Hindi and uses

Crush Meaning in Hindi

हिंदी में Crush को ‘प्रेमासक्त’ कहेंगे जिसका सीधा सा मतलब किसी व्यक्ति के प्यार में पड़ना है। इस तरह के शब्द प्रयोग में लाकर स्कूल से लेकर कॉलेज या फिर पेशेवर युवक-युवतियाँ भी अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति देते है। जैसे विनय नाम का स्कूली छात्र किसी पिंकी नाम की सह विद्यार्थी के प्रेम में है और जब वो आती है तो कुछ कह भी नहीं पाता है। और जब विनय के दोस्त उसके पास आते है तो वह उनसे कहता है कि पिंकी मेरा Crush है।

क्रश (Crush) का उच्चारण

वैसे क्रश शब्द बोलने में काफी सरल है और इसका बहुत सरलता से उच्चारण हो सकता है। किन्तु इसी शब्द से मिलने वाले अन्य शब्द भी वीडियों और सोशल मिडिया में इस्तेमाल होते रहते है। क्रश का हिंदी में सीधा सा अर्थ यह होता है कि एक ऐसा इंसान जिसे देखने के बाद उसकी तरफ आकर्षण महसूस होने लगे और उसको पसंद करें। लेकिन अभी तक उसको अपनी भावनाओं के बारे में ना बताया हो।

Crush का हिंदी में अर्थ

क्रश शब्द का हिंदी में अर्थ जानने से पूर्व यह जान लेना चाहिए कि इस शब्द का प्रयोग 2 तरीको से होता है। इस क्रश शब्द का इस्तेमाल परिस्थिति और भावना के अनुसार लोग करते है। इस प्रकार से क्रश को 2 तरीको से प्रयोग करते है –

  • Noun – एक संज्ञा शब्द की तरह से।
  • Verb – एक क्रिया शब्द की तरह से।

Crush के अर्थ

NounVerb
प्रेमाशक्तिरौंदना
दबावपिशना
जमघटनिचोड़ना
पिसाईहराना
घिसावटकुचलना
धक्कादबाना
भीड़परास्त करना
चूर चूर करना
अधीन करना
बुरी तरह परास्त करना
प्रेमाशक्त होना

कुछ वाक्यों के उदाहरण से Crush को समझे

  • I am going to marry Sonia soon, She has always been my crush. – मैं शीघ्र ही सोनिया से विवाह करने जा रहा हूँ, वह हमेशा से मेरी क्रश रही है।
  • In these days school students crushes become so common thing. – इन दोनों विद्यालयी छात्रों में क्रश सामान्य सी बात हो गयी है।
  • All the time meeting a beautiful girl I feel she is my crush. – हर समय सुंदर लड़की से मिलने पर मुझे महसूस होता है कि वो मेरी क्रश है।
  • Have respect for your crush forever and do not do anything wrong with her, that is true love. – अपने क्रश के लिए हमेशा सम्मान रखे और उसके साथ कभी कुछ बुरा ना करें, यही सच्चा प्यार है।
  • Sidharth is very very handsome in look and many girls trying to marry him because he is their crush. -सिद्धार्थ देखने में काफी आकर्षक है और बहुत सी लड़कियाँ उससे शादी करने की कोशिश कर रही है क्योकि वो उनका क्रश है।

Noun – एक संज्ञा शब्द की तरह से

Noun अर्थात संज्ञा की तरह से क्रश शब्द का काफी प्रयोग किया जाता है और इसमें इसके बहुत सारे मतलब भी मिलते है। इसके अर्थों से हिसाब से लोग आप बोलचाल में इनका इस्तेमाल भी करते रहते है जैसे कि पिसाई, धक्का, चूर-चूर, भीड़ इत्यादि।

Crush – पिसाई, धक्का, चूर-चूर, भीड़।

Crush Meaning in Hindi

Verb – एक क्रिया शब्द की तरह से

Verb जिसका हिंदी में अर्थ क्रिया होता है। क्रश शब्द को जब कभी भी क्रिया की तरह से प्रयोग किया जाता है तो इसका अर्थ में एकदम से परिवर्तन हो जाता है। यह क्रिया रूप में प्यार, प्रेम-सम्बन्ध, प्रेमिका, प्रेमी इत्यादि से पूरी तरह से भिन्न होता है। एक क्रिया रूपी क्रश शब्द को उन सभी वाक्यों में किया जा सकता है जिसमे हमें चुरा करना, कुचलना, रौंदना इत्यादि शब्दों के प्रयोग करने है।

Crush – करना, कुचलना, रौंदना

यह भी देखें :- रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट क्या है?

कुछ वाक्यों के उदाहरण देखें
  • People like very much to eat almonds after crushing it – लोग बादाम को कूटकर खाना बहुत पसंद करते है।
  • At the time of anger I use to crush my smartphone that is a bad habit. – गुस्सा आने के समय मैं अपने स्मार्टफोन को कुचलता हूँ जोकि एक ख़राब आदत है।
  • Crushing the football with the leg in football field is really tricky – फुटबॉल के मैदान में फुटबॉल को पैरों से क्रश करना बहुत जटिल है।
  • He has good mascular power so he can crush the coconut by hand very smoothly. – उसके पास अच्छी मांसपेशियों की ताकत है जिससे वो अपने हाथों से बादाम को आसानी से चूर कर देता है।
  • A industrial truck is crushing the solid by its tires. – एक औद्योगिक ट्रक अपने पहियों से ठोस को दबा सकता है।
Crush Meaning in Hindi-1

Crush और Love में अन्तर

अधिकांश लोगो को यही भ्रम है कि क्रश और Love (प्यार) में अन्तर नहीं होता है और वे लोग इन दोनों ही शब्दों को एक ही समझते है। किन्तु गहरे में देखें तो क्रश और लव में अधिक अंतर भी नहीं होता है। इस बात को कुछ बिंदुओं के माध्यम से समझते है –

  • Love किसी व्यक्ति के अहसास होते है और प्यार में वो किसी खास एक चीज को लेकर आकर्षित भी नहीं होता है। लेकिन जब बात क्रश की होती है तो व्यक्ति किसी के रूपरंग, आवाज के कारण से आकर्षण महसूस करता है और उसमे उसको पाने की इच्छा की पैदा होती है।
  • जिस समय किसी व्यक्ति को अन्य पर क्रश होता है तो वह उसको प्रभावित करने का प्रयास करने लगता है। माने एक लड़के को किसी लड़की पर क्रश आ गया हो तो वो उसे पटाने का प्रयास करता है। लड़का कुछ अच्छे दिखने वाले कपडे भी पहनेगा, थोड़ा मॉडर्न लगने की कोशिश भी करेगा, इस प्रकार से वो अपने असली रहन सहन को छोड़कर अभिनय करने लगेगा जिससे वो लड़की उससे प्रभावित हो जाए। लेकिन प्यार (Love) के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं होता है चूँकि प्यार में सिर्फ वास्तविक बाते ही होती है न कि कोई दिखावा।
  • क्रश के मामले में लोग थोड़ा जल्दी में होते है, कुछ ही क्षणों में दूसरे पर क्रश आ जाता है किन्तु ये अधिक समय तक रहता नहीं है। इसकी वजह यह है कि ये सिर्फ एक आकर्षण ही है दूसरे के रूपरंग या शरीर के आकार पर। इसके विपरीत Love तो निर्मित होने वाली बात है और किसी की निजी भावनाएं भी है, जोकि वक्त के बीतने के साथ बढ़ती जाती है।
  • एक खास बात यह है किसी व्यक्ति का क्रश समय के साथ प्यार में भी बदल जाता है। इसका अर्थ यह है कि अगर किसी इंसान का दूसरे पर क्रश आ गया हो तो ये जरुरी नहीं है कि वो महिला अथवा पुरुष उसकी क्रश ही रह जाए। उस व्यक्ति को अपने Love में बदल सकते है। यदि आप उसको प्रपोज़ करते है तो वो मान जाएगी/ जायेगा, दोनों की आपस में बात बनने लगेगी, दोनों आपस में समय बिताना शुरू कर देंगे और आपस की भावनाओं को भी समझने का प्रयास करेंगे, इस दूसरे की ख़ुशी में ही ख़ुशी होगी और एक का दुःख दूसरे के लिए भी दुःख और आँसू आने का कारण बन जायेंगे, तभी ये दोनों के बीच सचमुच का प्यार कहलाएगा।

क्रश का हिन्दी में मतलब से जुड़े प्रश्न

क्रश का क्या अर्थ होता है?

अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के रूपरंग, बॉडी के खास आकार से आकर्षित हो जाता है तो वो उस पुरुष/ महिला को अपना क्रश कहेगा। हालाँकि क्रश में वह इंसान अपनी भावनाओं को नहीं कह पाता है।

Love में क्रश का क्या अर्थ होता है?

Love यानी प्रेम में क्रश का उस समय होता है जब कभी कोई व्यक्ति अन्य से बहुत लम्बे समय तक प्रेम में होता है किन्तु इस बारे में उसको कुछ भी बता नहीं पाता है।

लव एन्ड क्रश के क्या अर्थ होते है?

लव एक प्रेमपूर्ण शब्द है जिसको प्रेम के मामले में अधिक प्रयोग किया जाता है। क्रश का अर्थ है कि वह लड़का अथवा लड़की जिससे आप प्यार करते है और उस पर आपका दिल आ चुका है किन्तु अभी तक आपने इस बात को कहा नहीं है।

फर्स्ट क्रश मीटिंग क्या है?

‘पहले क्रश’ को हम गृहनगर क्रश की तरह से ही जानते है। ये क्रश व्यक्ति के प्रेम-जीवन की शुरुआत के रूप में भी जाना जाता है। अधिक सम्भावना है कि वो व्यक्ति आपके जीवन का पहला क्रश है और उसके लिए मन में आकर्षण की भावनाएँ थी।

Leave a Comment

Join Telegram