मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना:- जैसा कि आप सभी जानते है बेटी का विवाह कराना कोई आम बात नहीं है प्रत्येक माता पिता का कर्तव्य होता है समयानुसार वो अपनी बेटी का विवाह कराकर उसे विदा करे। माता-पिता बड़े लाड प्यार से अपने बच्चो को पढ़ा लिखाकर बड़ा करते है। एक समय ऐसा आता है भारतीय परम्परा रीति-रिवाजों के अनुसार प्रत्येक माता-पिता को अपनी बेटियों की का विवाह कराना पड़ता है। हमारे समाज में कही लोग ऐसे है जिनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है ,आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा नहीं देने में असमर्थ होते है।
और अपनी बेटियों का विवाह कराने में भी सक्षम नहीं होते है ऐसे माता पिता मानसिक रूप से काफी हद तक परेशान हों जाते है। प्रत्येक माता-पिता का सपना होता है वो अपनी बेटियों का विवाह बड़ी धूम-धाम से कराये परन्तु उनका सपना अधूरा रह जाता है माता- पिता अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसे जुटाने की कोशिश करते है जिससे निर्धन लोग कर्ज में डूब जाते है आगे चल-कर पूरी जिंदगी कर्जा चुकाते है और अंत में माता पिता डिप्रेशन का शिकार हो जाते है।

ऐसे लोगों को आने वाले समय में काफी हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन्ही परेशानियों को मध्यनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की है। यह योजना वर्ष 2005 में प्रारम्भ की गयी। Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के माध्यम से निर्धन वर्ग के लोगो को अपनी बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से मिलेगी सरकार 25000 रूपये तक की धनराशि बेटियों के विवाह कराने के लिए प्रदान करेगी।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य
कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य यह है जितने भी निर्धन वर्ग के लोग हैं उनकी बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे वह अपनी बेटियों विवाह को बिना चिंतन के आसानीपूर्वक संपन्न करा सके। इस योजना के अंतर्गत निर्धन लोग,अनाथ बच्चे ,विधवा महिला तलाकशुदा महिला आदि होंगी। अब प्रत्येक माता पिता का अपनी बेटियों का विवाह कराने का सपना साकार होगा माता पिता खुशी-खुशी अपनी बेटियों का विवाह करके उन्हें बिदा कर सकेंगे अगर आप भी कन्या विवाह योजना के बारे में जानना के इच्छुक है तो आप हमारे साथ आर्टिकल के अंत तक जरूर बने रहें।
अब हम आपको एक टेबल के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताने जा रहे है यह टेबल हम आपको आपकी सुविधा के लिए दे रहे है आप इसे संक्षिप्त रूप में भी आसानीपूर्वक पढ़ सकते है।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना |
वर्ष | 2005 |
प्रारम्भ | मुख्यमंत्री रमन सिंह जी के द्वारा |
लाभ के इच्छुक | निर्धन वर्ग की लड़कियां |
सरकार के द्वारा दी जाने वाली धनराशि | 25000 रूपये |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | cgwcd.gov.in |
CG छत्तीसगढ़ भुइयां | भू अभिलेख, भू-नक्शा – B1 खसरा,
Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लाभ
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से निर्धन वर्ग के लोग अपनी बेटियों का विवाह करा सकेंगे।
- सरकार बेटियों के विवाह के लिए 25000 रूपये तक की धनराशि जनता को प्रदान करेगी।
- जनता को अपनी बेटी का विवाह कराने के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा।
- आर्थिक सहायता की मदद से जनता को अपनी बेटियों का विवाह कराने में आसानी होगी।
- इस योजना का लाभ निर्धन वर्ग की लड़कियों को, अनाथ लड़कियों विधवा महिलाओ तलाकशुदा इन सभी को मिलेगा।
- एक परिवार की 2 लडकियां इस योजना का लाभ आसानीपूर्वक ले सकती है।
- Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के माध्यम से लेन-देन की स्थिति में सुधार आयेगा।
- सदियों से चली आ रही दहेज़ प्रथा जैसी सामाजिक बुराई पर भी नियंत्रण लगाया जायेगा।
कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि
अब हम आपको बतायेंगे सरकार की तरफ से विवाह करवाने के लिए जनता को किन-किन चीजों के लिए कितनी धनराशि दी जाती है।
- वधु को श्रृंगार का सामान लेने के लिए 5000 रुपये तक की धनराशि दी जाती है।
- वधु को सरकार की तरफ से बैंक ड्राफ्ट के रूप में 1000 रूपये तक की धनराशि दी जाती है।
- वधु को अन्य सामान जैसे बर्तन, पंखा ,फ्रीज आदि के लिए 14000 रूपये तक की धनराशि दी जाती है।
- सार्वजनिक शादी केआयोजन पर वधु को 5000 रूपये तक की धनराशि दी जाती हैं।
Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana हेतु डॉक्युमेंट्स
कन्या विवाह योजना में कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स लगते है अगर आप कन्या विवाह योजना का लाभ लेना चाहते है तो नीचे दिए गए प्वाइंट्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- रेसीडेंस सर्टिफिकेट
- आधारकार्ड
- मैरिज सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- राशन कार्ड
- फोन नंबर
- ऐज सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट डिटेल
- मोबाइल नंबर
अगर आपके पास ये सभी डॉक्युमेंट्स हैऔर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हो तो आसानी से आप इस योजना का लाभ ले सकते है।
कन्या विवाह योजना हेतु पात्रता
आज हम आपको बतायेंगे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आपको किन -किन पात्रताओं का होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक की होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्धन वर्ग का होना अनिवार्य है।
- आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना रजिस्ट्रेशन
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है रजिस्ट्रेशन अवश्य कराये आज हम आपको बतायेंगे कैसे आप रजिस्ट्रेशन करा सकते तो आइये जानते है ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया। इस योजना में अगर आप रजिस्ट्रेशन कराना चाहते है तो आपको ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
- आवेदनकर्ता को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला महिला अधिकारी,आगनबाड़ी कार्यकर्ता ,जिला महिला बाल विकास अधिकारी ,पर्यवक्षेक परियोजना अधिकारी या जिला कार्यक्रम अधिकारी के पास जाना होगा।
- अब आवेदनकर्ता वहाँ से रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर ले।
- अब आवेदनकर्ता से जो भी जानकारी पूछी जायेगी जैसे नाम ,नंबर, एड्रेस मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी को आवेदक ध्यानपूर्वक भरें।
- अब आवेदनकर्ता से मांगे गये सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
- इसके बाद आवेदक अपने फॉर्म को इससे सम्बंधित कार्यालय में जाकर सुमित कराना होगा।
इस प्रकार आपकी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी होती है आप भी इस तरह से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अवश्य पसंद आयी होगी अगर आप भी इस विषय से संबंधित और कोई भी जानकारी आप प्राप्त करना चाहते है तो आप हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताये।
{पंजीकरण} छत्तीसगढ़ पौनी पसारी योजना
Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana सम्बंधित प्रश्न
छ्त्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है ?
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक योजना है जिसमे सरकार के द्वारा निर्धन बेटियों कीआर्थिक सहायता प्रदान करती है।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को किसने प्रारम्भ किया ?
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को छत्तीसगढ़ की सरकार माननीय मुख्यमंत्री रमन सिंह जी के द्वारा प्रारम्भ किया गया।
कन्या विवाह योजना का जनता को क्या -क्या लाभ मिलेगा ?
निर्धन वर्ग की बेटियों का विवाह कराने में जनता को आर्थिक मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक परिवार कितने सदस्यों को लाभ मिलता है ?
एक परिवार की 2 बेटियों को कन्या विवाह योजना का लाभ मिलता है।
सरकार जनता की कितने रूपये तक की आर्थिक मदद करती है ?
सरकार जनता की 25 हजार रूपये तक की आर्थिक मदद करती है।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
निर्धन वर्ग की कन्याओ को कन्या विवाह योजना का लाभ मिलेगा।