Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 आकस्मिक फसल योजना पंजीकरण फॉर्म

Bihar Aaksmik Fasal Yojana आवेदन प्रक्रिया बिहार सरकार के द्वारा किसानों को फसलों के ख़राब होने से हुए नुकसान में राहत पहुँचाने के लिए योजना को शुरू किया गया है। बिहार में कृषि विभाग के द्वारा योजना का संचालन किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत राज्य के सभी पात्र किसानो को बीज की खरीद पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिससे वो भूमि के सुखाड़ की वजह से सामान्य धान और खेती की फसल करने में समर्थ बन सकें।

आकस्मिक फसल योजना में किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज प्रदान किये जाएंगे, और वो भी निःशुल्क प्रदान किये जाएंगे। हमारे देश में किसानो की हालत बहुत दयनीय है, जिसकी वजह से किसानो को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है – किसानों को अनेकों प्रकार की समस्याओं जैसे – सूखा पड़ना, फसल ख़राब होना, ओले पड़ना फसलों में कीट पतंगे लगना इत्यादि का सामना करना पड़ता है।

किसानों की इन्ही सब समस्याओ से निवारण के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अनेको योजनाओं का प्रावधान करती रहती है। इसी प्रकार से बिहार सरकार ने अपने राज्यों के लोगो के लिए Bihar Aaksmik Fasal Yojana को शुरू किया है।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 आकस्मिक फसल योजना पंजीकरण फॉर्म
Bihar Aaksmik Fasal Yojana : आकस्मिक फसल योजना पंजीकरण फॉर्म

Bihar Aaksmik Fasal Yojana

आकस्मिक फसल योजना को राज्य के उन क्षेत्रों के लिए शुरू किया गया है, जो क्षेत्र अधिक सूखे है। और सूखे होने की वजह से किसानों की फसल ख़राब हो रही है।

सूखे क्षेत्रों के किसानों को बीज ख़रीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सुखाड़ जिले के किसान योजना में आवेदन कर सकते है। योजना के अंतर्गत बिहार के 11 जिलों को बीज खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा।

कृषि विभाग के द्वारा मक्का, उड़द, अरहर, तोरिया, मटर, सरसो, भिंडी, मूली, ज्वार, कुलठी, आदि फसलों के बीज पर सरकार ऋण देगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को आवेदन करना आवश्यक है।

किसानों को अधिकतम 2 एकड़ और 2 फसलों का लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य के किसान सिर्फ उस फसल के लिए आवेदन कर सकता है, जो उसके क्षेत्र की पंचायत को आवंटित किया गया है।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana Key Points

योजना का नाम Bihar Aaksmik Fasal Yojana
सम्बंधित विभाग कृषि विभाग
लाभार्थी राज्य के सूखे जिले के किसान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
वर्ष 2023

Bihar Aaksmik Fasal Yojana उद्देश्य

योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है, सुखाड़ जिलों के किसानों की आर्थिक सहायता करनी। और उनको आर्थिक तंगी से निजात दिलवाना। और सूखेग्रस्त जिले के किसानो को अलग अलग खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना।

जिसके लिए सरकार बीज पर अनुदान राशि भी देगी। किसानो को वित्तीय सहायता दी जाएगी। राज्य के सूखे से ग्रस्त किसानों के लिए यह एक अनूठी पहल है।

किसानों को और अधिक परेशानी और दिक्कत का सामना न करना पड़ें, इसके लिए ही राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। किसानो को सूखे की वजह से हुए नुकसान से निवारण दिलवाने के लिए सरकार बहुत सी कोशिशे कर रही है।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana के लाभ

  • योजना का संचालन कृषि विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
  • योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाएगा, जो सूखे की मार झेल रहें है।
  • योजना का लाभ राज्य के 11 सुखाड़ जिलों को दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को बीज की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • किसान सिर्फ उस फसल के लिए आवेदन कर सकता है, जो पंचायत के पास आवंटित की गयी हो।
  • योजना के अंतर्गत कुछ फसलों को कवर्ड किया गया है।
  • किसानों को अधिकतम 2 एकड़ दो बीज का लाभ दिया जाएगा।

किन जिलों को मिलेगा लाभ

  • औरंगाबाद
  • गया
  • शेखपुरा
  • जहानाबाद
  • नालंदा
  • जमुई
  • नवादा
  • मुंगेर
  • भागलपुर
  • लखीसराय
  • बांका

फसल योजना के अंतर्गत कवर फसल

  • मक्का
  • ज्वार
  • इनपुट मटर
  • इनपुट सरसों
  • अरहर
  • उड़द
  • तोरिया
  • भिंडी
  • मूली

Bihar Aaksmik Fasal Yojana पात्रता

योजना को बिहार सरकार के द्वारा शुरू किया गया है, योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। और इसके साथ ही आवेदक किसान श्रेणी का होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त किसान सूखेग्रस्त क्षेत्र से सम्बंधित होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज़
  • आवेदक आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • किसान पंजीकरण कार्ड
  • जमीन और फसल से सम्बंधित जानकारी
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र

Bihar Aaksmik Fasal Yojana आवेदन प्रक्रिया

  • आकस्मिक फसल योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर बीज आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें। Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 आकस्मिक फसल योजना पंजीकरण फॉर्म
  • आपके सामने फसल योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो गया है।
  • इस पेज में ड्राप डाउन के विकल्प पर क्लिक करें और फसल का चयन करें और उसके बाद पंजीकरण संख्या दर्ज करें।Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 आकस्मिक फसल योजना पंजीकरण फॉर्म
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में किसान की व्यक्तिगत जानकारी स्वतः ही दर्ज हो जाएगी।
  • और बाकि की बची हुई जानकारी दर्ज करें, और साथ में दस्तावेज भी अपलोड करें।
  • इस प्रकार से आकस्मिक फसल योजना में आवेदन किया जा सकता है।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana से संबंधित प्रश्न / उत्तर

आकस्मिक फसल योजना किस राज्य से सम्बंधित है?

फसल योजना बिहार राज्य से सम्बंधित है।

योजना का लाभ किसे दिया जाएगा ?

योजना का लाभ सुखाड़ जिलों को दिया जाएगा।

योजना के अंतर्गत कितने जिलों को चयनित किया गया है ?

आकस्मिक योजना के अंतर्गत 11 क्षेत्रों को चयनित किया गया है।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana में आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

फसल योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है, और हमारे द्वारा आवेदन प्रक्रिया ऊपर आर्टिकल में बताई गयी है।

Leave a Comment

Join Telegram