Ration Card Status Bihar 2023 | बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें?

Ration Card Status Bihar : अगर आप बिहार के निवासी हैं तो आपके लिए बिहार का राशन कार्ड बनाना बहुत आवश्यक है। राशन कार्ड बनाने से न केवल आप को न्यूनतम दरों पर राशन मिलेगी बल्कि इसका इसका इस्तेमाल आप विभिन्न स्थानों पर पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं। राशन कार्ड से आप को बहुत सी सहूलियतें हो जाती हैं। जो आप को राशन कार्ड बनाने पर ही मिलती है। अगर आप ने भी अपना राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है तो आप भी अपना राशन कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस 15 से 20 दिनों के बाद चेक सकते हैं।

Ration Card Status Bihar | बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें?
Ration Card Status Bihar | बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें?

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें? Ration Card Bihar Online Check  के बारे में विस्तार से बताएंगे। आप इस लेख में epds.bihar.gov.in ration card status check की दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। और अपना  Bihar Ration Card status 2023 को आसानी से चेक कर सकते हैं।

बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें

Ration Card Status Bihar

बिहार का राशन कार्ड स्टेटस- बिहार के जिन नागरिकों ने राशन कार्ड हेतु आवेदन किया है वो लोग अपना राशन कार्ड ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके लिए अब उन्हें संबंधित कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब वो घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपने राशन कार्ड की स्थिति पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इंटरनेट कनेक्शन की ही आवश्यकता होगी। जिस से वो अपने मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से कहीं से भी राशन कार्ड का स्टेटस (Bihar Ration card Status) जान सकते हैं। लेख में हम आगे Bihar ka Ration card kaise check kare online की पूरी प्रक्रिया आप को बताएंगे।

अपने राशन कार्ड स्टेटस जानने के लिए आप बिहार राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना राशन कार्ड स्टेटस 2023 चेक कर सकते हैं। Bihar Ration card Status check करने के लिए आप को 18 अंकों के RTPS number की आवश्यकता होगी। ये नंबर आवेदक को नया बिहार राशन कार्ड बनवाने के समय मिलता हैं। जिसे आप राशन कार्ड का स्टेटस जानने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bihar Ration Card Status Check Highlights

आर्टिकल का नाम बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें?
राज्य का नाम बिहार
संबंधित विभाग खाद्य एवं खाद्य संरक्षण विभाग बिहार
उद्देश्य बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in

बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें?

जिन आवेदकों ने बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया है वो अपने राशन कार्ड का स्टेटस नीचे दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से देख सकते हैं।

  • बिहार राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप बिहार जन वितरण पोर्टल (EPDS Bihar) की आधिकारिक वेबसाइट An Official Website of Department of Food & Consumer Protection, Government of Bihar पर जाएँ।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। जैसे की आप के जिले का नाम , अनुमंडल का नाम और RTPS संख्या या आवेदन संख्या जोकि 18 अंकों की होती है।
  • इस के बाद आप नीचे दिए गए Show के विकल्प पर क्लिक कर दें।
bihar ration card status
  • अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा। जहाँ आप के राशन कार्ड की स्थिति से संबंधित जानकारी आ जाएगी। अगर आप का नाम और RTPS नंबर शो होता है तो आप का राशन कार्ड बन चूका है। आप यहाँ से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे प्रिंट कर सकते हैं।

ऑनलाइन बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/ पर जाएँ।
  • दिए गए लिंक को फॉलो करने पर आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहाँ आप बांयी और दिए गए विकल्पों में से  RCMS Report पर क्लिक करें।
ration card bihar check
  • अगले पेज पर आप डिस्ट्रिक्ट यानी जिले का चुनाव करें। इसके बाद Show पर क्लिक कर दें।
  • अब आप के जिले में सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जानकारी होगी। आप को इनमे से एक का चुनाव करना है।
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो Rural के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अगले पेज पर Block का चुनाव करें।
  • उसके बाद आप को पंचायत का चुनाव करना होगा। अगले पेज पर गाँव का चुनाव करें।
  • अब आप के सामने सभी के राशन कार्ड और उनके नाम आ जाएंगे। आप अपने नाम के आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब आप के सामने राशन कार्ड की विवरणी खुल जाएगी। जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप की ये प्रक्रिया भी पूरी होती है।

बिहार का राशन कार्ड से संबंधित प्रश्न उत्तर

राशन कार्ड बना है कि नहीं कैसे पता करें?

इसके लिए आप को अपने राशन कार्ड स्टेटस चेक करना होगा। आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने RTPS नंबर की सहयता से आप राशन कार्ड की स्थिति चेक कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड स्टेटस 2023 चेक करने के लिए क्या आवश्यक हैं ?

इस के लिए आप को RTPS नंबर की आवश्यकता ही होगी।

बिहार का राशन कार्ड कैसे चेक करें?

अगर आप ने भी बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है तो आप आवेदन के 15 से 20 दिनों के बाद राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस के लिए आप को बिहार सरकार की बिहार जन वितरण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Ration Card Status Bihar से संबंधित टोल फ्री नंबर क्या है ?

आप राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारियां और प्रश्नों के उत्तर हेतु यहाँ दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर-  1800-3456-194 

इस लेख के माध्यम से हमने आप को बिहार राशन कार्ड स्टेटस देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की है। आशा करते हैं की ये जानकारी आप के लिए लाभप्रद होगी। अगर आप के मन में अब भी कोई संशय हो या आप कुछ इस सम्बन्ध में पूछना चाहते हों तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य देने का प्रयास करेंगे।

अगर आप अपने प्रदेश की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट से जुड़ सकते हैं। वेबसाइट के जरिये हम आप को आप के प्रदेश से संबंधित सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram